Accident / नाहन में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बिरोजा से लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा, चालक सुरक्षित
Accident : नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बिरोजा से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित रहा और आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
नाहन
दोड़का के समीप नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद बिरोजा (रोजिन) के ड्रमों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ। ट्रक नाहन से दोसड़का की ओर जा रहा था। दोसड़का पहुंचने से ठीक पहले एक मोड़ पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि, हादसे में ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
