Loading...

Accident: शिमला के टोलेंट में टैंकर-कार की टक्कर, दो पुलिस जवानों की मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident: शिमला शहर के टोलेंट क्षेत्र में रविवार देर रात टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला/शिमला

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन कैथू में कांस्टेबल पद पर तैनात प्रवीण मेहता और हेमंत कुमार कार से टोलेंट से खलीनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाए जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Topics: