Loading...

Achievement / चरुड़ू के सत्यम शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, गोरखा रेजीमेंट में हुआ चयन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Achievement : उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चरुड़ू के सत्यम शर्मा का चयन भारतीय सेना की प्रतिष्ठित गोरखा रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

ऊना/अंब/वीरेंद्र बन्याल

सत्यम शर्मा भाजपा चिंतपूर्णी लोअर मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा के सुपुत्र हैं। भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि चरुड़ू क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम

सत्यम शर्मा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और देशसेवा के जज्बे के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन किसी भी युवा के लिए गौरव की बात है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सत्यम की उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को सेना में करियर बनाने और देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

गणमान्यों ने दी शुभकामनाएं

सत्यम शर्मा के चयन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि मातृभूमि की सेवा का अवसर सम्मान और जिम्मेदारी दोनों से जुड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्यम शर्मा भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

बधाई देने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास, चिंतपूर्णी विधानसभा भाजपा महामंत्री कुलदीप ठाकुर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी ने सत्यम शर्मा के सफल और गौरवमयी सैन्य जीवन की कामना की।

Related Topics: