लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Agnipath scheme: एफआईआर हुई तो नहीं बन पाएंगे अग्निवीर, तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया के लिए….

SAPNA THAKUR | 19 जून 2022 at 3:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदर्शन से निपटने के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। तो वहीँ, आज साझा प्रेस में सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि अग्निपथ स्कीम वापस नहीं होगी। सेना ने अपने अहम बयान में कहा है कि कोचिंग संस्थान छात्रों को भड़का और उकसा रहे हैं।

कहा कि यह योजना काफी विचार-विमर्श करके लाई गई है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य के लिए सोच-समझकर उठाया गया कदम है। वहीं सेना ने तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तारीखों का एलान कर दिया है।

थलसेना ने कहा है कि उसकी भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी जबकि नौसेना की भर्ती प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। सेना ने देशभर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की है। सेना ने एक बात साफ कर दी है कि अगर किसी भी युवा के खिलाफ एफआईआर होती है तो उसे सेना में भर्ती होने का मौका नहीं दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]