अग्निपथ योजना का विरोध बढ़ने के साथ ही अब हिंसक भी हो गया है। सरकार द्वारा अग्निवीरों की भर्ती की आयुसीमा में बदलाव के बावजूद युवाओं का प्रदर्शन थम नहीं रहा है। यूपी, बिहार, तेलंगाना के अलावा कई राज्यों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर तोड़फोड़ और ट्रेनों को आग के हवाले कर रहे है। उधर, तेलंगाना के सिकंदराबाद में आज भारी बवाल हुआ।
इस दौरान इसमें एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुल 17 राउंड फायरिंग हुई है, इसमें 1 शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा बिहार के लखीसराय में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी एक की मौत हुई है। विक्रमशिला एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान व्यक्ति की मौत हुई। मृतक ट्रेन में मौजूद था। आग की चपेट में वो आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





