Loading...

अंब में पशु मित्रों की भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट हुआ, 46 अभ्यर्थी हुए शामिल

PRIYANKA THAKUR • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल अम्ब के अम्ब खेल मैदान में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें 46 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह टेस्ट विभाग की देखरेख में निर्धारित मानकों के अनुसार हुआ, जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और कार्य दक्षता का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का चयन कर पशुपालन कार्यों को बेहतर बनाना है।

ऊना

उप-मंडल अम्ब के अंतर्गत आने वाले अम्ब खेल मैदान में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 46 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षण संबंधित विभाग की देखरेख में निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न हुआ।ग्राउंड टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और कार्य दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य और सक्षम उम्मीदवारों का चयन करना है, ताकि पशुपालन से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। टेस्ट के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया।स्थानीय स्तर पर इस भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। जिसके आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।