Loading...

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवती से दुष्कर्म का आरोप, अंब पुलिस ने मामला दर्ज किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अंब पुलिस ने पंजाब निवासी आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोनों की पहचान

उपमंडल अंब के एक गांव की 26 वर्षीय युवती ने पंजाब के जिला होशियारपुर की रामगढ़ तहसील निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और बाद में आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उपमंडल अंब के विभिन्न स्थानों पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब उसने आरोपी पर विवाह करने का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से पीछे हटने लगा और उससे दूरी बनाने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Related Topics: