क्या ईरान जंग खत्म होने वाली है? डोनाल्ड ट्रंप करने जा रहे अमेरिका को संबोधित
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस ने बड़ा ऐलान किया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति Donald Trump राष्ट्र को संबोधित करेंगे और ईरान को लेकर अहम अपडेट साझा करेंगे।
यह संबोधन अमेरिकी समयानुसार रात 9 बजे होगा। भारतीय समय के अनुसार यह गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रसारित होने की संभावना है। व्हाइट हाउस की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब United States और Iran के बीच तनाव चरम पर बना हुआ है। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए थे कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों में इस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में कदम उठा सकता है। इससे यह संभावना भी जताई जा रही है कि इस संबोधन में कोई बड़ी रणनीतिक घोषणा हो सकती है।
मध्य पूर्व में जारी इस तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। खासकर तेल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग Strait of Hormuz को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव पैदा किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह संबोधन अमेरिका की आगे की नीति को स्पष्ट कर सकता है। इसमें कूटनीतिक पहल, सैन्य रणनीति या संभावित समझौते को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं।
फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह संबोधन तनाव कम करने की दिशा में कदम साबित होगा या फिर अमेरिका की ओर से कोई नई रणनीति सामने आएगी।