Annual Exam / हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में 9 दिसंबर से परीक्षाएं, कक्षा 1 से 8वीं की डेटशीट जारी
शीतकालीन स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी।
Annual Exam / हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। योगात्मक मूल्यांकन-दो की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी और अलग-अलग कक्षाओं के लिए 19 दिसंबर तक चलेंगी।
हिमाचल प्रदेश
समग्र शिक्षा परियोजना कार्यालय ने शुक्रवार को परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट जारी की। इसके अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है।