Loading...

एंटी चिट्टा रैली की अध्यक्षता करने ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना में आयोजित एंटी चिट्टा रैली की अध्यक्षता करने पहुंचे। हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस रैली के माध्यम से प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देने का संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रैली को संबोधित कर सरकार की रणनीति और कार्रवाई पर अपना पक्ष रखेंगे।

ऊना

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और गगरेट के विधायक राकेश कालिया मौजूद रहे। इनके अलावा ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देस राज गौतम तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

एंटी चिट्टा रैली में मुख्यमंत्री के संबोधन पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रैली के दौरान वह नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार की रणनीति और अब तक की कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही नशे के विरुद्ध सरकार की ओर से किए जाने वाले संभावित ऐलानों को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान को मजबूती देना है।

Related Topics: