Loading...

Arrest / बरमाणा बस स्टॉप पर रेन शेल्टर से पकड़ी गई 595 ग्राम चरस, कांगड़ा निवासी युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Jun 2025 • 1 Min Read

Arrest : बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 594.98 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी युवक कांगड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में भुंतर के एक होटल में कुक के रूप में कार्यरत है।

बिलासपुर

बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को किया गिरफ्तार, चरस बरामद
बरमाणा थाना पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 594.98 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बरमाणा बस स्टॉप स्थित रेन शेल्टर के पास उस समय हुई जब युवक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

संदिग्ध व्यवहार के बाद तलाशी में मिला चरस
पुलिस टीम ने जब युवक को संदिग्ध व्यवहार करते देखा तो उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। युवक के हाथ में पकड़े लिफाफे से काले रंग का गोलीनुमा ठोस पदार्थ मिला, जिसकी जांच के बाद यह चरस पाई गई। बरामद चरस का कुल वजन 594.98 ग्राम निकला।

कांगड़ा निवासी, भुंतर में कुक के रूप में कर रहा था काम
आरोपी की पहचान विजय सिंह निवासी गांव भनाला, डाकघर और तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह वर्तमान में भुंतर में एक होटल में कुक के पद पर कार्यरत है।

मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
बरमाणा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।