Loading...

बद्दी के ओमैक्स पार्कवुड में सजा मां भगवती का दरबार, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

बद्दी की ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाइटी ने मां भगवती के जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया। भजन गायक काकू ठाकुर और ममता भारद्वाज की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन में कॉलोनी के निवासियों ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बद्दी

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत ओमैक्स पार्कवुड कॉलोनी में आयोजित जागरण के दौरान माता रानी के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। काकू ठाकुर और ममता भारद्वाज ने मां भगवती की महिमा पर आधारित कई भेंटें और भजन प्रस्तुत किए। दोनों गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और वे देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

सोसाइटी के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की और महासचिव देवेंद्र चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी के सहयोग से मां भगवती के जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ओमैक्स पार्कवुड के निवासियों ने इसमें श्रद्धाभाव से भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन ने सोसाइटी के लोगों को भक्ति और आस्था के सूत्र में जोड़ने का काम किया।

कार्यक्रम में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी सहित सोसाइटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित जागरण माता रानी के जयकारों के साथ संपन्न हुआ। सोसाइटी पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले निवासियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Related Topics: •