Loading...

Crime / घरेलू विवाद में पिता पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Crime : बिलासपुर जिला के गांव सायर में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते एम्स कोठीपुरा रेफर किया गया है।

बिलासपुर

घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट

पुलिस चौकी खारसी के अंतर्गत आने वाले गांव सायर में घरेलू विवाद के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक घर पहुंचने के बाद माता, पिता और पत्नी के साथ विवाद करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पिता को उपचार के लिए किया गया रेफर

घटना के दौरान युवक के पिता राम लाल को धारदार हथियार से चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की मां और पत्नी को भी चोट लगी है। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम लाल की स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा रेफर कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में आरोपी के बड़े भाई किशोरी लाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पूर्व में भी शराब के नशे में घर में विवाद करता रहा है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Topics: