Loading...

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 17 Jul 2026 • 1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

शिमला

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।

जारी सूची के अनुसार सिरमौर जिले का प्रभारी प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर और सह प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा को बनाया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, नूरपुर, देहरा, पालमपुर, कुल्लू, मंडी, सुंदरनगर, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, महासू, शिमला और किन्नौर सहित सभी संगठनात्मक जिलों के लिए भी अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और सह प्रभारी संगठन तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने में इन पदाधिकारियों का अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Topics: