Loading...

Election / मोमानयार बॉल पंचायत के प्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो से की मुलाकात

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Election : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की मोमानयार और बॉल पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय बंगाणा पहुंचकर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधियों का सम्मान किया और पंचायतों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमानयार और बॉल पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड पंचों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बंगाणा पहुंचकर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। भाजपा कार्यालय का माहौल उत्साह और जोश से भरा दिखाई दिया, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो का मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें लगातार मिलता रहा है, तथा भविष्य में भी मिलता रहेगा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यालय बंगाणा में आयोजित इस सम्मान समारोह में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और मिठाइयों के साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और दविंदर कुमार भुट्टो जिंदाबाद के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा।
दविंदर कुमार भुट्टो बोले पंचायतों के विकास के लिए मिलकर करेंगे कार्य,इस मौके पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने नव निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंचों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अब पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और विश्वास के आधार पर उन्हें चुनकर पंचायतों की कमान सौंपी है, इसलिए सभी प्रतिनिधियों को निष्पक्ष होकर गांवों के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गांव, गरीब और किसान की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ होती हैं और यदि पंचायतें मजबूत होंगी तो गांव भी मजबूत होंगे।

उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोमानयार और बॉल पंचायत के प्रतिनिधियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और पार्टी की नीतियों पर विश्वास रखते हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा करते हैं और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर कहा कि वह पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के समर्थक हैं तथा उनके नेतृत्व में पंचायतों के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने हमेशा उन्हें सम्मान और सहयोग दिया है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित कार्यक्रम में सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया तथा पंचायतों के विकास और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंचायत स्तर पर पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related Topics: