बीवीएन स्कूल संगड़ाह के 2 छात्रों ने 5वीं तो 4 ने निकाली +1 का नवोदय प्रवेश परीक्षा
संगड़ाह के बाल विद्या निकेतन विद्यालय के छह छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चार छात्रों ने 10+1 जबकि दो छात्रों ने 5वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा पास की है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संगड़ाह
नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में चल रहे बाल विद्या निकेतन निजी विद्यालय के 4 मेधावी छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11वीं की, तो 2 ने 5वीं की प्रवेश परीक्षा पास की। इशिता शर्मा पुत्री दुर्गा राम, आराधना ठाकुर पुत्री बलिंदर, श्रुति भारद्वाज पुत्री सत्यानंद शर्मा तथा आदित्य पुंडीर पुत्र भीम सिंह पुंडीर ने 10+1 तथा हिमानी पुत्री सोम दत्त शर्मा व विनायक पुत्र दिनेश कुमार शर्मा ने 5वीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा व पाठशाला के अन्य शिक्षकों ने इस परिक्षा को पास करने वाले उक्त छात्र छात्राओं को बधाई दी।
