Category: पच्छाद

  • नारग में मां नगरकोटी मेला कल से शुरू, दो दिनों तक रहेगी मेले की धूम

    नारग में मां नगरकोटी मेला कल से शुरू, दो दिनों तक रहेगी मेले की धूम

    एसडीएम पच्छाद करेंगे मेले का शुभारंभ और समापन करेंगे उपायुक्त सिरमौर

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर के नारग का सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय दो दिवसीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा के साथ हो जाएगा।

    यह जानकारी देते हुए एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ उपमंडलाधिकारी नागरिक पच्छाद करेंगे। वह प्रातः 10 बजे मां नगरकोटी देवी की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा होंगे।

    वह 10 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी करेंगे। उपायुक्त सिरमौर महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अलावा विशाल दंगल का भी शुभारंभ करेंगे।

    उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 बजे मैराथन ‌( नशा मुक्ति के लिए दौड़) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर आधारित रंगोली, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

    एसडीएम ने बताया कि मेले के प्रथम दिन नरेश चन्द वर्मा (वर्मा ज्वैलर्स सोलन) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और वह दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे से 5 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    एसडीएम संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे।

    इसके अलावा महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़ म्यूजिकल चेयर,आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु ‌‌ प्रतियोगिता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश विज (हिमाचल हाउस एवं सोलन फायरवर्कस) करेंगे, जबकि अंतिम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में विनोज शर्मा समाज सेवी एवं व्यवसायी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और अमनीत मदान (डब्ल्यूडीपीएल)विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार रमेश कटोच, नरेंद्र निटू, कपिल शर्मा और मदन झालटा जहां हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन करवाएंगे।

    वहीं दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में चुड़ेशवर लोक नृत्य संस्कृतिक मंडल जलग, राजगढ़ के मुख्य कलाकार रघुवीर सिंह और ममता भारद्वाज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने आम जनता से मेले में अधिक से अधिक संख्या पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

  • वन विभाग गहरी नींद में, पेड़ों पर चल रही कुलहड़ियां

    वन विभाग गहरी नींद में, पेड़ों पर चल रही कुलहड़ियां

    शातिर वन तस्कर कीमती लकड़ी लेकर फरार

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के वन परिक्षेत्र कार्यालय सराहां की पानवा वन बीट में रिजर्व फॉरेस्ट पर एक बार फिर कुल्हाड़ी चली है। यहां स्कूल के समीप रिजर्व फॉरेस्ट से चीड़ के विशालकाय 8 पेड़ काटकर गायब कर दिए गए। ये पेड़ काफी पुराने थे, जिनकी कीमत 3.25 लाख रुपए आंकी गई है।

    इस संदर्भ में पुलिस थाना पच्छाद में वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहां की ओर से शिकायत दर्ज हुई है। इसमें कहा गया है कि उसे अपने स्टाफ से रिजर्व फॉरेस्ट पानवा बीट में चीड़ के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। लिहाजा, पूरी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। पाया गया कि पानवा स्कूल के समीप रिजर्व फॉरेस्ट से चीड़ के आठ पेड़ काटकर उसकी लकड़ी भी गायब कर दी गई है।

    इस पर पुलिस थाना पच्छाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि इसी बीट में एक हफ्ते पहले डीएफओ फ्लाइंग स्क्वाड शिमला की टीम ने भारी मात्रा में अवैध रूप से चीड़ और अखरोट की लकड़ी ट्रक सहित बरामद की थी। इस मामले में पहले से कार्रवाई चल रही है।

    अब फिर पानवा बीट के रिज़र्व फॉरेस्ट से चीड़ के पेड़ काटे गए हैं। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उधर, डीएसपी राजगढ़ पच्छाद विद्याचंद नेगी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार करेंगे नारग में मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ

    एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार करेंगे नारग में मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ

    9 और 10 अप्रैल को नारग में धूमधाम से मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेला

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर के नारग का सुप्रसिद्ध एवं पारंपरिक जिला स्तरीय दो दिवसीय मां नगरकोटी मेले का शुभारंभ 9 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मां नगरकोटी की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला कमेटी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ उपमंडलाधिकारी नागरिक पच्छाद करेंगे।

    वह प्रातः 10 बजे मां नगरकोटी देवी की शोभायात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मां नगरकोटी मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा होंगे। वह 10 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे मां नगरकोटी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी करेंगे।

    उपायुक्त सिरमौर महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अलावा विशाल दंगल का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को प्रातः 6 बजे मैराथन ‌( नशा मुक्ति के लिए दौड़) प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

    मेले के प्रथम दिन स्थानीय व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जिसमें चुनाव का पर्व, देश का गर्व थीम पर आधारित रंगोली, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि मेले के प्रथम दिन दोपहर एक बजे से 5 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे।

    इसके अलावा महिलाओं द्वारा रस्साकस्सी, मटका फोड़ म्यूजिकल चेयर, आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए स्वस्थ शिशु ‌‌प्रतियोगिता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम जिसमें स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार रमेश कटोच, नरेंद्र निटू, कपिल शर्मा और मदन झालटा जहां हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन करवाएंगे, वहीं दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में चुड़ेशवर लोक नृत्य संस्कृतिक मंडल जलग, राजगढ़ के मुख्य कलाकार रघुवीर सिंह और ममता भारद्वाज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने आम जनता से मेले में अधिक से अधिक संख्या पधार कर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

  • सराहां व आस-पास के क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से नहीं हो रही पेयजल सप्लाई, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

    सराहां व आस-पास के क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से नहीं हो रही पेयजल सप्लाई, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

    HNN/पच्छाद

    पच्छाद के मुख्यालय सराहां व आस पास के क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पेयजल सप्लाई ना आने से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार सराहां की पेयजल आपूर्ति करने वाली बड़ू साहिब उठाऊ पेयजल योजना पिछले लगभग आठ दिनों से बंद पड़ी हुई है।

    जिस कारण सराहां व आस पास के क्षेत्र में पेयजल सप्लाई आठ दिनों से बंद है। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल विभाग की तरफ से सब दुरुस्त है। परंतु जल शक्ति विभाग की सेकंड स्टेज जो की पच्छाद के ही मनगढ़ क्षेत्र में है। वहाँ पर विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के ख़राब हो जाने से समस्या आई है।

    उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार 16मार्च को ट्रांसफार्मर ख़राब हुआ है और आज तक भी ठीक नहीं हो सका है। जिस कारण विभाग जल आपूर्ति करने में विवश है। ग़ौरतलब हो कि सराहां व आस पास के क्षेत्र के हज़ारों लोग इस योजना का लाभ उठाते हैं और ये बड़ू साहिब योजना ही सराहां की प्यास बुझाने का एक मात्र सहारा है।

    इसके बावजूद भी आज आठ दिनों में भी विद्युत विभाग ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक नहीं कर सका है। जिसके कारण क्षेत्र के हज़ारों लोग पानी की बूँद बूँद के लिए तरस रहे हैं और अपने पीने के लिए दर्जनों मीटर दूर हैंड पंप से पानी भरकर काम चलाने को मजबूर हैं।

    स्थानीय निवासी शिवम, राकेश, नरेश, विक्रम, पुष्पा देवी आदि लोगों का कहना है कि पिछले आठ दिनों से पानी नहीं आया है। अब तक जो पानी स्टोर था वो ख़त्म हो चुका है। कई लोग तो रोज़ाना मजबूरन टैंकर मँगवा रहे हैं व कुछ हैंडपंप से पानी ले रहे हैं, लेकिन अन्य ज़रूरतें पूरी नहीं हो रही है। लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए और पानी की आपूर्ति बहाल की जाये।

    दूसरी ओर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रजिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिछले शनिवार को ट्रांसफार्मर में ख़राबी आ गई थी। जिस कारण जल विभाग की सेकंड स्टेज की बिजली चली गई थी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले विभाग द्वारा ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक किया था परंतु वह कुछ देर ही चल पाया और फिर ख़राब हो गया, जिस कारण समस्या आई है।

    उन्होंने बताया कि स्टेज सड़क से दूर है और इस तरह की ख़राबी साईट पर ही ठीक करनी पड़ती है जिस कारण अधिक समय लगा है। उन्होंने बताया कि आज ट्रांसफ़ॉर्मर ठीक हो गया है और जल केंद्र की बिजली बहाल कर दी गई है ।

  • धरयार नारग मरयोग सड़क का जीर्णोद्वार कार्य बना लोगों की परेशानी का सबक

    धरयार नारग मरयोग सड़क का जीर्णोद्वार कार्य बना लोगों की परेशानी का सबक

    धरयार से मड़ीघाट तक सड़क सबसे ज्यादा खस्ताहाल

    HNN/पच्छाद

    हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद उपमंडल की सड़कों की हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा खस्ताहाल 40 किलोमीटर सड़क धरयार नारग मरयोग है। इस सड़क पर दो वर्ष पहले शुरू हुआ जीर्णोद्वार कार्य पिछले दो माह से बंद है।

    पूर्व भाजपा सरकार के समय में इस सड़क के लिए 45 करोड़ रुपए की डीपीआर बनी थी। फिर बाद में इस राशि को घटाकर 38 करोड़ रुपए की डीपीआर बनी। उसके बाद इस सड़क के नवीनीकरण कार्य का बजट 34 करोड़ रुपए रखा गया था। मगर इस कार्य का टेंडर 28 करोड़ रुपए में हुआ।

    इस सड़क के नवीनीकरण कार्य में जहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जानी है। वहीं सड़क में पुलिया डालने, ढंगे लगाने, रिटेनिंग वाल, पैराफिट और नालियां बनाने का कार्य शामिल है। सड़क के नवीनीकरण का जो काम दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ, वह पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है। पिछले कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग में सड़क पर पेचवर्क भी नहीं किया है।

    जिसके चलते सड़क का हालत बहुत खस्ता हाल हो चुकी है। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क वाहन चालकों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। जानकारी मिली है कि जिस ठेकेदार ने सड़क का टेंडर लिया था। उसने आगे तीन हिस्सों में छोटे ठेकेदारों को काम बांट दिया। क्षेत्र के युवा संजीव ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, रतन सिंह, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा और विक्रांत सिंह ने बताया कि ठेकेदारों ने पिछले दो महीना से काम बंद कर रखा।

    सड़क की खस्ता हालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबक बन गई है। वहीं धरयार से लेकर मड़ीघाट तक ठेकेदार ने कटिंग कर पत्थर भी सड़क के किनारे ही रखे हैं। जिससे कि सड़क बहुत तंग हो चुकी है। जिससे वाहनों को पास देने में चालकों को भारी परेशानी हो रही है।

    उधर जब इस संदर्भ में लोकनिर्माण विभाग पच्छाद उपमंडल के अधिशासी अभियंता दिलीप कौंडल से बात की गई। तो उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की बैठक बुलाई गई थी। ठेकेदारों ने बताया कि उनकी मशीनरी खराब हो गई थी। एक्सईएन ने बताया कि अगर जल्द काम शुरू नहीं होगा, तो ठेकेदारों के खिलाफ विभाग अगली कार्रवाई करेगा।

  • विधानसभा उपाध्यक्ष ने लाना बाका मेले में बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने लाना बाका मेले में बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग

    HNN/पच्छाद

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शनिवार को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लाना बाका पंचायत के लाना चब्यूल में शिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय श्रृंगी ऋषि मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर विनय कुमार ने श्रृंगी ऋषि की गुफा में माथा टेका और आशीर्वाद भी ग्रहण किया।

    डॉक्टर परमार के चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिस चुनाव क्षेत्र से हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने प्रतिनिधित्व किया, उन्हें भी इस चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उन्होने कहा कि श्री रेणुका जी और इसके साथ लगते पच्छाद क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने जो भी वायदे प्रदेश की जनता से किए थे उनमें से अधिकतर को एक -डेढ़ साल में पूरा कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश कैबिनेट में महिलाओं को 1500 रूपए देने का निर्णय लिया गया है। इससे हमारे प्रदेश की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ होंगी। उन्होने कहा कि कैबिनेट ने किसानों के हित में 3 रूपए प्रति किलो गोबर खरीदने का निर्णय लिया है।

    हिमाचल की संस्कृति और सभ्यता बहुत मजबूत

    विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति और सभ्यता बहुत मजबूत है और जिस प्रकार प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता उत्पन्न करने की नाकाम कोशिश की गई है उसे प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि है और यहाँ देवी देवताओं का वास है, इस प्रकार की ओछी राजनीति यहाँ नहीं चलने वाली है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश आपदा से गुजरा है इसके बावजूद विकास कार्यों को थमने नहीं दिया जा रहा है।

    विनय कुमार ने मेला मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण और सीढ़ियां तथा शेड बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केरी-सुतिया सड़क के निर्माण हेतु आवश्यक धन का प्रावधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाना बाका सड़क पर बरसात का पानी खड़ा होने के स्थान पर लगभग 200 मीटर इंटर लॉक टाइल लगाई जाएगी।

    उन्होंने क्षेत्र में बस सेवा आरम्भ करने और पेयजल योजना की मांग को उप-मुख्यमंत्री जिनके पास दोनों विभाग हैं के समक्ष यह मामले रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐछिक निधि से 11 हजार रूपये मेला समिति को देने की घोषणा की। विधानसभा उपाध्यक्ष को इस अवसर पर मेला कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि के इस कार्यक्रम की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जहां ओल्ड पेंशन प्रदेश के कर्मचारियों को प्रदान की है वहीं अपने वायदे के अनुरूप आगे बढ़ कर 3 किलो रुपए प्रति के हिसाब से गोबर खरीदने तथा प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपए देने के कैबिनेट निर्णय का स्वागत किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के समय प्रभावितों की पूरी मदद की है। उन्होंने क्षेत्र की कुछ मांगे भी विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखी और उन्हें पूरा करने का अनुरोध किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने विधानसभा उपाध्यक्ष का क्षेत्र में पधारने पर स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

    इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान शिवपाल ठाकुर और सचिव मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभिन्न मांगे उनके समक्ष रखी। इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष का लाना बाका पंचायत पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत किया।

    कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष पच्छाद, ग्राम पंचायत लाना बाक़ा के प्रधान कुलदीप जसवाल, डिंगर किन्नर की प्रधान विद्या देवी, एस.डी.एम. पच्छाद डॉक्टर संजीव धीमान, बी.डी.ओ.रमेश कुमार के अलावा विभिन्न पंचायतों और कांग्रेस प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • पच्छाद में 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पच्छाद में 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    HNN/पच्छाद

    जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद में 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी शाया जिला सोलन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि कुमार ने नाबालिग युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी विद्याचंद नेगी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पच्छाद के सराहां में सांसद ने किया 47 लाख रुपए से नवनिर्मित उप डाकघर भवन का लोकार्पण

    पच्छाद के सराहां में सांसद ने किया 47 लाख रुपए से नवनिर्मित उप डाकघर भवन का लोकार्पण

    HNN/पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में नवनिर्मित उप डाकघर कार्यालय का लोकार्पण वीरवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने किया। सराहां में नवनिर्मित उपडाकघर का निर्माण 47 लाख रुपए से पुलिस थाना के समीप किया गया है। पोस्ट ऑफिस के लिए दशकों पूर्व पंचायत की ओर से जमीन उपलब्ध करवाई गई थी।

    जिस पर अब जाकर डाक विभाग का अपना कार्यालय बना है। पोस्ट ऑफिस के लोकार्पण अवसर पर सांसद ने कहा कि पोस्ट ऑफिस का अपना भवन बनने से पच्छाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से बहुत सी सेविंग योजनाएं, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, सामाजिक कल्याण पेंशन योजना, सेविंग स्कीम तथा अन्य कई योजनाएं चल रही है।

    साथ ही डाक विभाग द्वारा लोगों की डाक को समय पर स्पीड पोस्ट तथा रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से पहुंचाता है। सांसद ने कहा कि कुछ समय पूर्व नारग में भी सब पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ किया गया है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश के सभी लोगों के लिए किसी न किसी योजना में बेहतरीन कार्य किया है। डिजिटल इंडिया के युग में लोगों को पेंशन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके अकाउंट में मिल रही है।

    MP-inaugurated-newly-constr.jpg

    इस अवसर पर सांसद के साथ राज्य कृषि विपडण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पंचायत समिति पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत उप प्रधान नरेंद्र गोसाई (विक्की), सराहां पंचायत प्रधान सुरती चौहान सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। वही पोस्ट ऑफिस शिमला मंडल और जिला पोस्ट ऑफिस नाहन से भी डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

  • सांसद विधायक ने धार टिकरी पंचायत में किया संपर्क मार्ग का लोकार्पण व फुट ब्रिज का शिलान्यास

    सांसद विधायक ने धार टिकरी पंचायत में किया संपर्क मार्ग का लोकार्पण व फुट ब्रिज का शिलान्यास

    HNN/पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की धार टिकरी पंचायत में सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक रीना कश्यप ने 4.50 लाख रुपए की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। वहीं अन्य विकास योजनाओं के लिए 9 लाख देने की घोषणा भी की।

    शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने पंचायत प्रधान धार टिकरी अरुणा ठाकुर की मांग पर मुख्य सड़क से खनाघण सड़क की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपए तथा विधायक रीना कश्यप ने मसरीना खाले से डाडेवाली सड़क के लिए 2 लाख रुपए, सामुदायिक भवन कलोडिया के लिए 3 लाख रुपए, सामुदायिक भवन गांव धांवली के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक रीना कश्यप ने 3 लाख रुपए से जलाल नदी पर चड़ेना में निर्मित होने वाले फुट ब्रिज का शिलान्यास भी किया। साथ ही संपर्क मार्ग भंडेजी से लोहारयो के लिए बनी 1 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण भी किया। सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक रीना कश्यप ने धार भंडेजी में जनसभा को संबोधित किया।

    सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घर कर जाकर केंद्र सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियां को लोगों को जानकारी देने के लिए कहा। जबकि वहीं विधायक रीना कश्यप ने पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों की योजनाओं तथा केंद्र सरकार की 10 वर्ष की महत्वपूर्ण योजनाओं को जनसभा में जनता के समक्ष रखा।

    विधायक ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पक्षपात रवैया अपना रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय जो गारंटियां लोगों को दी थी, वह सब कोरी घोषणा साबित हो रहे हैं। ना तो महिलाओं को अब तक 1500 रूपए मिले हैं, ना ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ना ही किसानों से गाय का दूध 80 रूपए तथा भैंस का दूध 100 रूपए लीटर खरीदा जा रहा है। ना ही किसानों से गोबर की खरीद की जा रही है।

    विधायक रीना कश्यप ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता को कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का जवाब देना होगा। इस दौरान ग्राम पंचायत धार टिकरी की प्रधान अरुणा ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोसाई सहित ग्राम पंचायत के सैकड़ो लोग भी उपस्थित रहे।

  • पच्छाद में 5 साल के बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से मौत

    पच्छाद में 5 साल के बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से मौत

    HNN/पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत के धरयार गांव में एक 5 वर्ष के बालक की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वर्ष का रिहान स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था कि अचानक घर के समीप पानी के टैंक में डूब गया।

    जानकारी मिली है कि रिहान के पिता नीतीश कुमार तथा माता खेत में काम करने गए थे। घर पर उसके दादा दादी थे। जब रिहान पानी के टैक में गिरा, तो वह चिल्लाने लगा। काफी देर के बाद उसके दादा ने रिहान की चीखने की आवाजे सुनी, तो उसे निकालने का प्रयास किया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की सहायता से रिहान को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन तथा पुलिस को दी गई। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

    उधर, सिविल अस्पताल सराहां के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर तरुण पराशर और पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी मदन सिंह ने पानी में टैंक में डूबने से बालक की मौत की पुष्टि की है। वहीं एसडीएम पच्छाद डॉक्टर संजीव धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासन ने मृतक बालक के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की है।