Category: पच्छाद

  • खेल खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा/जगत सिंह नेगी

    बोले युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना है

    HNN News सरांहा

    नाहन, 21 नवम्बर– राजस्व,उद्यान,जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी सराहा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

    जगत सिंह नेगी ने हिमालय खेल एवं सांस्कृतिक क्लब द्वारा खेल खेलो -नशा छोड़ो,खेल खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा विषय पर आयोजित कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करने का उपयुक्त मंच है जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करने के साथ-साथ जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ना सीखाता है ।

    इसके अलावा खेल का मैदान युवा शक्ति को नशे से दूर रखने में भी अहम भूमिका अदा करता है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण प्रदान कर रही है।

    प्रदेश के अनेकों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    इसके अलावा प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों स्टेडियम और छोटे खेल मैदानों का भी निर्माण कर रही है ताकि हिमाचल प्रदेश में अच्छे खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

    इससे पूर्व राजस्व,उद्यान,जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री को हिमालयन खेल एवं सांस्कृतिक क्लब द्वारा शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

    हिमाचल प्रदेश कुश्ती फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
    एडीएम नाहन एल आर वर्मा व एसडीएम पच्छाद डा प्रियंका चंद्रा ने भी मुख्य अतिथि को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हिमालयन खेल एवं सांस्कृतिक क्लब को 51 हजार रूपए देने की घोषणा की।
    इस कब्बड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों की 16 टीमों ने भाग लिया। परशुराम क्लब धरीयार की टीम विजेता जबकि चन्डीगढ की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 31000 एवं स्मृति चिन्ह, उप विजेता टीम को 21000 व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगु राम मुसाफिर ने सम्बोधन करते हुए क्षेत्र की मांगों व समस्याओं को क्षेत्र वासियों की ओर से मंत्री जी के समक्ष रखा।

    इस अवसर पर बीडीसी के पूर्व चेयरमैन उषा तोमर, प्रधान ग्राम पंचायत सराहा सुरती चौहान,एसडीएम नाहन व पच्छाद एल आर वर्मा, डा प्रियंका चंद्रा, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पच्छाद रंधीर कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज

    सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज

    Himachalnow/पच्छाद

    पच्छाद पुलिस ने एक पिकअप चालक सहित 2 व्यक्तियों को 172.9 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।

    आरोपियों की पहचान पिकअप चालक भूपेंद्र सिंह और एक अन्य शीशराम निवासी गांव किलाकलांच, नैनाटिक्कर (पच्छाद) के तौर पर हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों लिंक रोड़ नैनाटिक्कर-छड़यार-किला कलांच नजदीक साधनाघाट के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में बैठे थे।

    तलाशी के दौरान डेश बोर्ड से प्लास्टिक लिफाफे में रखी 172.9 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस थाना पच्छाद के एसएचओ भागीरथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

  • गांधी जयंती पर पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं

    गांधी जयंती पर पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं

    HNN/पच्छाद

    गांधी जयंती के मौके पर पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में पच्छाद की ग्राम पंचायत वासनी में भी ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजीव तोमर ने की।उन्होंने कहा कि यह इस वर्ष की आखिरी ग्राम सभा थी, जिसमें पंचायत में हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट भी बनाया गया।

    संजीव तोमर ने बताया कि इस साल ग्राम पंचायत वासनी में विकास कार्यों पर 74 लाख रुपए खर्च किए गए हैं और अगले साल एक करोड़ के विकास कार्य करवाने का लक्ष्य रखा गया है।कहा, विकास एक निरंतर प्रक्रिया है, जो कभी नहीं रूकनी चाहिए।पंचायत में विकास कार्य लगातार जारी हैं।

    पंचायत में मौजूदा समय हर घर तक पक्का रास्ता, हर घर तक सड़क, हर घर जल व पक्के मकानों के कार्य चले हुए हैं। इसके अलावा पंचायत में आज स्वच्छता पखवाड़े का समापन भी हुआ।इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत परिसर व आसपास के क्षेत्र में सफाई की और स्वच्छता की शपथ भी ली।

  • नारग के कोटला- बड़ोग में बनेगा स्टेट ऑफ नशा मुक्ति केंद्र — धनी राम शांडिल

    नारग के कोटला- बड़ोग में बनेगा स्टेट ऑफ नशा मुक्ति केंद्र — धनी राम शांडिल

    विभाग को मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र, नशा से मुक्ति को इलाज के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में

    HNN News पच्छाद

    स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने आज सिरमौर जिला की तहसील नारग के गांव कोटला – बड़ोग में आदर्श नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

    उन्होंने बताया कि 157 बीघा भूमि पर बनने वाले स्टेट ऑफ आर्ट नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण के लिए पशुपालन विभाग द्वारा सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र इसका प्राक्कलन तैयार कर भेजने के निर्देश दिए ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस नशा मुक्ति केंद्र बन जाने के बाद यहाँ पर

    शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से जूझ रहे लोगों को इलाज के साथ-साथ देखभाल की सुविधा भी प्राप्त होगी ।

    उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में प्रशिक्षित कर्मचारियों को रखा जाएगा तथा इस केंद्र में दी जाने वाली चिकित्सा व परामर्श से व्यक्ति को अपने बारे में भी जानकारी मिलेगी ।

    यही नहीं इलाज के बाद उन्हें अपना जीवन कौशल विकसित करने में भी मदद मिलेगी ।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए।

    उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग की 157 बीघा भूमि को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने ने विभाग को निर्देश दिए कि इसका प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र भेजें ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके।

    इस अवसर पर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आशीष सिंघमार, कार्यवाहक एसडीएम प्रवीण कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सुनील शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी,तहसीलदार, सीडीपीओ के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पच्छाद के नैनाटिक्कर की अर्पिता बनेगी डॉक्टर

    पच्छाद के नैनाटिक्कर की अर्पिता बनेगी डॉक्टर

    नेरचौक मेडिकल कालेज में मिला एडमिशन, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

    HNN News सरांहा

    : पच्छाद के नैनाटिक्कर की अर्पिता शर्मा जल्द डॉक्टर बनकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करेंगी। उन्हें सरकारी मेडिकल कालेज नेरचौक (मंडी) में दाखिला मिला है। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    बता दें कि अर्पिता ने 720 में से 633 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा क्रैक की है। अर्पिता ने दूसरे प्रयास में यह सफ़लता पाई. अब वह नेरचौक मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई करेंगी।

    गौरतलब है कि अर्पिता के पिता शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव में बतौर मुख्य शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, माता आरती शर्मा गृहिणी हैं।

    नैनाटिक्कर पंचायत के सैर पडोल गांव की अर्पिता ने बारहवीं तक की शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन से पूरी की. इसके बाद उन्होंने करिअर अकादमी नाहन से प्रशिक्षण लेकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की।

    अर्पिता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और करिअर अकादमी स्टाफ को दिया. उन्होंने बताया कि MBBS के बाद वह PG व MD करेंगी, ये हर्पिता का सपना है।

    उधर, अर्पिता के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहती आई है। इस परीक्षा के लिए भी वह 16 से 18 घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ही पच्छाद क्षेत्र के मेधावियों ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ज़ाहिर है कि इससे क्षेत्र के बाकी युवा भी प्रेरणा लेंगे।

  • लखपति दीदी : पच्छाद की विजय ने 120 महिलाओं को बनाया लखपति, मोदी को बताई उपलब्धि

    लखपति दीदी : पच्छाद की विजय ने 120 महिलाओं को बनाया लखपति, मोदी को बताई उपलब्धि

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महाराष्ट्रा में आयोजित कार्यक्रम में की मुलाकात

    HNN/पच्छाद

    नाहन : जिला सिरमौर की एक महिला ने महाराष्ट्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया.
    दरअसल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से दो महिलाओं ने हिस्सा लिया. इसमें एक महिला जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत से भी शामिल हुईं. कमाहां गांव की विजय भारद्वाज ने महाराष्ट्रा के जलगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया. जबकि, शिमला के ठियोग की शीतल नारेट को भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था.
    बता दें कि जिन महिलाओं ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को लखपति बनाने में मदद की है. उनके कार्यों की सराहना के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम महाराष्ट्र के जेलगांव में रखा गया था. महाराष्ट्रा से लौटीं विजय भारद्वाज की इस उपलब्धि पर पच्छाद क्षेत्र में खुशी का माहोल है. विजय भारद्वाज ने बताया कि वह 2018 से सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं. पच्छाद उपमंडल की महिलाओं के लिए कई योजनाओं पर 6 वर्षों से लगातार कार्य कर रही हैं, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है. वह भी लखपति दीदी बन चुकी हैं. पिछले एक वर्ष से चीड़ की पत्तियों का कोयला तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है. लिहाजा, महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं.
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को जिला सिरमौर के स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की महिलाएं भी अपना भरपूर सहयोग दे रही हैं.
    उन्होंने बताया कि अब तक कृषि सखी, पशु सखी और चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर 120 महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मिलकर संवाद भी किया.

  • सिरमौर जिला के इस गांव में घर में घुसा भालू, बुजुर्ग महिला बुरी तरह जख्मी

    सिरमौर जिला के इस गांव में घर में घुसा भालू, बुजुर्ग महिला बुरी तरह जख्मी

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की नारग उप तहसील के बड़ा बजेड गांव में वीरवार देर रात को एक भालू ग्रामीण के घर में घुस गया। जहां पर भालू ने एक बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भालू गांव में मक्की की फसल को खाने आया था। इसी दौरान वह खेत के साथ ही बड़ा बजेड गांव के एक घर में जा पहुंचा, जहां पर कमरे में सोई हुए बुजुर्ग महिला कलावती पत्नी स्वर्गीय संतराम निवासी बड़ा बजेड डाकघर सरसु उप तहसील नारग पर हमला कर उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

    बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर उसके परिजन कमरे में पहुंचे तथा उन्होंने भालू को भगाया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दो भालू को करीब 9:00 बजे गांव की सड़क पर चहल कदमी करते हुए देखा। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों भालुओं को जंगल की तरफ भगाया। बता दें कि इस क्षेत्र में भारी संख्या में जंगली जंगली जानवर पाए जाते हैं। जो अब तक कई ग्रामीणों पर पहले भी हमला कर चुके हैं।

    उधर, जब इस संदर्भ में नारग वन परिक्षेत्र के कार्यवाहक रेंज ऑफिसर दिनेश ठाकर और वन रक्षक सुधीर शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि भालू ने देर रात महिला के घर में पहुंच कर उन्हें घायल कर दिया। महिला का सोलन अस्पताल में चल रहा है। महिला के उपचार में जो भी खर्च होगा, वन विभाग के नियमों के अनुसार विभाग उसकी अदाईगी करेगा। इसके साथ ही घायल महिला के परिजनों को प्रदेश सरकार से मिलने वाली सहायता भी दी जाएगी।

  • सिरमौर में गाड़ी से अवैध शराब की 75 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

    सिरमौर में गाड़ी से अवैध शराब की 75 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

    HNN/ पच्छाद

    जिला सिरमौर की पुलिस थाना पच्छाद टीम ने गश्त के दौरान बनाह की सैर के पास एक गाड़ी से अवैध शराब की 75 पेटियां बरामद की है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी शरोगा, डा. चाकली तहसील नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पच्छाद की टीम बनाह की सैर के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक बोलेरो कैंपर HP64B-7238 को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से शराब की कुल 75 पेटियां बरामद हुई।

    जिसमें अंग्रेजी शराब 240 बोतलें, अंग्रेजी शराब आधिए 72, देशी शराब 192 बोतलें, देशी शराब आधिए 384, बीयर की 216 बोतलें पाई गई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।

  • डूंगाघाट किला कलांच सड़क को पक्का करने हेतु ग्रामीणों ने एसडीएम-एसडीओ को सौंपा ज्ञापन व सहमति पत्र

    डूंगाघाट किला कलांच सड़क को पक्का करने हेतु ग्रामीणों ने एसडीएम-एसडीओ को सौंपा ज्ञापन व सहमति पत्र

    सड़क के पक्का होने से पांच पंचायत के हजारों लोगों को पहुंचेगा लाभ

    HNN/नाहन

    हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद उपमंडल की एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) और लिंक सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। आलम यह है कि सड़क में गड्ढे हैं या गढ़ों में सड़क, वाहन चालक को समझ नहीं आ रहा है। इन खस्ताल सड़कों पर हजारों ग्रामीणों के वाहन भी खराब हो चुके हैं।

    पच्छाद उपमंडल में डूंगाघाट किला कलांच 22 किलोमीटर की ऐसी ही खस्ताहाल सड़क है। यह सड़क पांच पंचायतों के हजारों लोगों को आपस में जोड़ती है। सड़क को चौड़ाकर पक्की करने के लिए मंगलवार को पांच पंचायतो के ग्रामीणों ने सराहां पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुशील कुमार के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग गगल शिकोर सबडिवीजन के सहायक अभियंता जगदीश शर्मा, सड़क की जमीन की निशान देही कराने के लिए तहसीलदार और एसडीएम को सराहां में ज्ञापन सौंपा तथा सहमति पत्र भी प्रदान किया।

    22 किलोमीटर लंबी डूंगाघाट किला कलांच सड़क में सराहां, जामुन की सेर, काटली, कथाड और नैनाटिक्कर पंचायतों के हजारों लोग खस्ताहाल सड़क से परेशान है। मंगलवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने एसडीओ, तहसीलदार तथा एसडीएम को सड़क की सही तरक्की से निशानदेही करवाने तथा जो बजट सरकार द्वारा सड़क को पक्का करने के लिए दिया गया है, उसके टेंडर करवा कर इस सड़क को जल्द पक्का करवाने की मांग की है।

    यह सड़क भविष्य में सराहां बाईपास का अल्टरनेट रोड भी हो सकती है। यह सड़क एनएच नैनाटिक्कर से मेहदोबाग, चाकली, देवरिया दसाना, राज्यों मलाना होते हुए नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर डूंगाघाट में मिलता है। प्रतिनिधिमंडल में आए लोगों ने घिन्नीघाड़ के विभिन्न गांव में आए जलसंकट को लेकर भी एसडीएम पच्छाद को भी अलग से एक ज्ञापन दिया। जिसमें इन गांवो को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का एसडीएम से आग्रह किया गया।

    प्रतिनिधिमंडल में जगमोहन ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, मामराज शर्मा, सोम ठाकुर, जसवंत सिंह ठाकुर, शमशेर ठाकुर, विरेन्द्र ठाकुर, ज्ञान दत्त, पृथ्वी सिंह ठाकुर, विजय ठाकुर, विनय शर्मा और शशिकांत कौशिक के अलावा और भी कई लोग मौजूद थे।

  • पच्छाद के सेर कुईना गांव के राजवंश शर्मा भारतीय वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

    पच्छाद के सेर कुईना गांव के राजवंश शर्मा भारतीय वायु सेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

    HNN/पच्छाद

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के घिनीघाड़ की काटली पंचायत के सेर कुईना गांव के राजवंश शर्मा भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है। महज 21 साल की उम्र में राजवंश शर्मा को एक फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया है। वह वर्ष 2020 में एनडीए फ्लाइंग ब्रांच में शामिल हुए।

    शुक्रवार को हुए खडकवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से राजवंश पास आउट हुए। राजवंश शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गलानाघाट सरकारी स्कूल से पूरी की। उसके बाद राजवंश का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के लिए हुआ। पिता रमेश दत्त शर्मा स्कूल लेक्चरर और माता कमलेश शर्मा टीजीटी कार्यरत हैं।

    जबकि बहन निवेशिका शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। पूरा क्षेत्र राजवंश की देश सेवा और योगदान के जज्बे को सलाम करता है। राजवंश शर्मा की भारतीय वायु सेना में नियुक्ति से जिला में खुशी का माहौल बना हुआ है।