Category: Baddi

  • भटोलीकलां में एलपीजी सिलेंडर फटने से हादसा, सात वर्षीय बच्ची की मौत

    भटोलीकलां में एलपीजी सिलेंडर फटने से हादसा, सात वर्षीय बच्ची की मौत

    हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार तड़के एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मकान के दो कमरे पूरी तरह ढह गए। मलबे में दबने से सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती कराया गया।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि रसोई गैस के रिसाव के कारण पूरे कमरे में गैस भर गई थी। सुबह करीब 4:00 बजे अचानक धमाका हुआ, जब परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। धमाके के समय कमरे में पति-पत्नी, दो बच्चियां और उनका भाई मौजूद थे। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और प्राथमिक कार्रवाई की जा रही है।

  • सत्ता जाने के सदमे से उबर नहीं पा रही भाजपा/ बबलू पंडित

    सत्ता जाने के सदमे से उबर नहीं पा रही भाजपा/ बबलू पंडित

    पंडित बोले प्रदेश मे मुद्दा विहीन हुई भाजपा समोसे- चटनी तक ही रह गई है अब सीमित

    HNN News बीबीएन

    सत्ता से बाहर हुई भाजपा अर्सा बीत जाने के बाद भी।सदमे से उबर नहीं पा रही है। यह बयान देते हुए इंटक अध्यक्ष बबलू पंडित ने कहा कि कई धड़ों में बंटी भाजपा खुद हीअपने वर्चस्व की जंग लडने में लगी हुई है।

    इंटक राज्य अध्यक्ष बबलू पण्डित ने भाजपा की वर्तमान रणनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता सीएम और मंत्रियों के खाने से लेकर शौचालय तक के मुद्दों को बनाकर अपनी फजीहत करवा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रबंधन ने “बेकार से बगार भली” फार्मुले के तहत ओच्छी रणनीति अपनाई है, जिसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ नित नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

    पण्डित ने कहा कि भाजपा नेताओं को ओच्छी राजनीति का विरोध करने की हिम्मत नहीं है और वे दबाव में आकर अपना कद घटा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता प्रधानमंत्री तक को झूठी खबरें पहुंचा रहे हैं और अपनी गद्दी बचाने के लिए हर दिन नया बयान देते हैं।

    इस प्रेस विज्ञप्ति में बबलू पण्डित ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे सहायता राशि के हक पर डाका डालकर केंद्र द्वारा हिमाचल से भेदभाव क्यों किया जा रहा है और भाजपा हिमाचल में कितने विकास के मुद्दों पर बात कर रही है।

    बबलू पंडित ने कहा कि न केवल नेता प्रतिपक्ष बल्कि संगठन प्रमुख भी बौखलाहट में है। बबलू पंडित ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह चिंता सता रही है कि उन्हें फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाकर आने वाले समय में टिकट की दौड़ से बाहर नहीं कर दिया जाए।

    वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को समोसे और चटनी।के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। बबलू पंडित ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक गरिमा पूर्ण पद पर यानी पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं बावजूद इसके प्रदेश के विकास और केंद्र की अनदेखी के मुद्दों से हटकर वह ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।

  • 3rd डिग्री टॉर्चर करने वाले मामले में पूर्व एसएचओ भी अरेस्ट

    3rd डिग्री टॉर्चर करने वाले मामले में पूर्व एसएचओ भी अरेस्ट

    पहले ही हो चुकी हैं दो गिरफ्तारियां, डीएसपी के साथ चार पुलिसकर्मियों की भी तलाश

    HNN News नाला गढ़ बद्दी

    नालागढ़ थाने में दंपत्ति के साथ मारपीट के मामले व उन्हें थर्ड डिग्री टॉर्चर किए जाने वाले मामले में अब पूर्व एसएचओ को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

    जबकि इस थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में पूर्व एसएचओ से पहले महिला कांस्टेबल को भी एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। इस प्रकार मामले में अब डीएसपी समेत चार्ल्स पुलिसकर्मी फरार चल रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए दबिश भी दी जा रही हैं।

    बताना ज़रूरी है कि नालागढ़ पुलिस थाना में दंपति को अमानवीय यात्राएं देने के मामले में बीते 27 दिसंबर 2023 को 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी। की धारा 330, 331, 354, 294, 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    इन पुलिसकर्मियों पर पूछताछ के रिमाण्ड के दौरान थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया गया था। मामले में डीएसपी लखवीर सिंह ,सब इंस्पेक्टर अशोक राणा ,कांस्टेबल सुनील और ए एस आई कल्याण की तलाश जारी है।

    मामला जब प्रदेश के हाईकोर्ट के समक्ष गया था तो उस दौरान छह डिग्री टॉर्चर का खुलासा हुआ था। चौंकाने वाली बात तो ये भी रही कि थाना के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पीछे का लंबा रिकॉर्ड भी डिलीट कर दिया गया था।

    फरार चल रहे पूर्व एसचे को एसआईटी ने धर्मशाला से पकड़ा है। बताना यह भी जरूरी है कि मामले में पति पत्नी के खिलाफ जबरन वसूली व जाली सर्टिफिकेट मामला दर्ज हुआ था यही नहीं जांच अभी भी बरकरार है। गिरफ्तार हुए एसएचओ के द्वारा मानिए सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई गई थी जिसे खारिज कर दिया गया था।

  • विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए 29 अगस्त को यहां होगा इंटरव्यू….

    विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए 29 अगस्त को यहां होगा इंटरव्यू….

    HNN/ ब‌द्दी

    एमएस केडीआर एसोसिएट्‌स हेड ऑफिस ब‌द्दी ने विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए आवेदन मांगे है। अभ्यर्थी 29 अगस्त को सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    कंपनी की एचआर प्रबंधक मनप्रीत कौर ने बताया कि नैशनल हेल्थ मिशन में विभिन्न श्रेणियों के पद पद आउट्‌सोर्स आधार पर भरे जाने हैं, इनमें स्टाफ नर्स, जॉब्स ओटीए, सीएचओ, फार्मासिस्ट, काउंसलर, एसटीएस, टीबीएचवी, एपिडेमिऑलोइस्ट शामिल हैं।

    इन श्रेणियों से संबंधित पात्र अभ्यार्थी इन पदों के लिए साक्षत्कार कर सकते है। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को नैशनल हेल्थ मिशन में आउटसोर्स के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 29 अगस्त को सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    साक्षात्कार का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हिमालयन पैलेस तरोपका, लंबलू रोड में होगा। अभ्यर्थी 94182-20033, 98774-90640 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • एसपी बद्दी ने बुलाई कुछ चहेते पत्रकारों की बैठक

    एसपी बद्दी ने बुलाई कुछ चहेते पत्रकारों की बैठक

    बैठक में कुछेक पत्रकारों को बुलाकर बाकियों को किया नजरअंदाज – विजय चंदेल

    HNN/ बद्दी

    वीरवार को एसपी कार्यालय बद्दी में बुलाई गई एक पत्रकारों की बैठक चर्चा का विषय बन गई है। बैठक में बीबीएन के कुछेक पत्रकारों को बुलाकर बाकियों को नजरअंदाज कर दिया गया। जिससे बीबीएन के पत्रकार संगठनों में रोष फैल गया है। यह बैठक एसपी बद्दी ईल्मा अफ़रोज़ द्वारा बुलाई गई थी जिसमें बीबीएन के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के लगभग 50 से अधिक पत्रकारों में से 10-12 पत्रकारों को बुलाया गया।

    हैरानी तो इस बात की है बैठक में उन 10-12 पत्रकारों के अलावा जो अन्य पत्रकार मौजूद थे उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। एक पत्रकार संगठन के अध्यक्ष ने बैठक में यह कहा के यह कुछेक पत्रकारों की पर्सनल बैठक है जिसमें अन्य पत्रकार हिस्सा नहीं ले सकते। इस दौरान एसपी कार्यालय के मीटिंग हाल में पत्रकारों की बहस भी हुई और उन्होंने इस तरह के व्यवहार का विरोध किया ओर मीटिंग का बायकॉट कर दिया।

    पत्रकारों का कहना है के पुलिस प्रशासन इस तरह से कुछेक पत्रकारों को तरजीह देकर अन्य पत्रकारों की अनदेखी कर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का अपमान कर रहा है जो गलत है। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विजय चंदेल ने कहा कि एसपी बद्दी के साथ पर्सनल बैठक का हवाला देकर अन्य पत्रकारों को बाहर निकालना गलत है।

    मीडिया के साथ एसपी की पर्सनल बैठक का कोई औचित्य नहीं बनता। वहीं बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लवली ठाकुर ने कहा के आज एसपी ऑफिस में हुआ कृत्य निदनीय है न तो पुलिस और न ही किसी पत्रकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। मीडिया में जितने लोग जिस भी फील्ड में काम कर रहे हैं सब समान है। ऐसे किसी को भी बैठक से बाहर जाने को कहना सरासर गलत है।

    इसकी पूरे मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। पुलिस का किसी संगठन के प्रतिनिधि को पत्रकारों का अपमान करने का कोई हक नहीं। उन्होंने कहा के या तो पुलिस या फिर कुछेक पत्रकार संगठनों के रहनुमा फूट डालो शासन करो कि नीति अपनाकर कुछ पत्रकारों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं जो गलत है।

    वहीं इस मामले के बाद प्रिंट, वेब ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने जिला पुलिस बीबीएन का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए मामले के शिकायत पुलिस महानिदेशक ओर उच्चधिकारियों से करने की बात कही। वहीं जब इस बारे एसपी बद्दी ईल्मा अफरोज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बतौर एसपी उन्होंने किसी पत्रकार को बैठक से जाने को नहीं कहा। ऊपर मीटिंग हाल में पत्रकारों की आसपास में क्या बात हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

  • 24 जुलाई को यहां होगा रक्तदान शिविर का आयोजन…

    24 जुलाई को यहां होगा रक्तदान शिविर का आयोजन…

    HNN/ बद्दी

    अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा क्योरटेक ग्रुप के सहयोग से स्व. प्रेम चंद सिंगला की जन्मतिथि पर 24 जुलाई यानि बुधवार को 30वें रक्तदान शिविर का आयोजन जुड्‌डीकलां ब‌द्दी में क्योरटेक फार्मूलेशन व आइबीएन हर्बल के प्रांगण में किया जाएगा।

    अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष व क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी अन्य अस्पतालों में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए संस्था ने 30वें विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

    शिविर में मुख्य संसदीय सचिव व दून के विधायक राम कुमार चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

  • एक तरफ गर्मी की मार, दूसरी तरफ भयंकर ट्रैफिक जाम

    एक तरफ गर्मी की मार, दूसरी तरफ भयंकर ट्रैफिक जाम

    बद्दी-साईं रोड़ पर विकराल हुई ट्रैफिक जाम की समस्या, 2-2 घंटे लग रहा जाम

    HNN/ बद्दी

    एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब व प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ट्रैफिक समस्या विकराल होती जा रही है। एक तरफ जहां एनएच पर निर्माण के चलते जगह-जगह जाम लग रहा है, वहीं टोल बेरियर बद्दी, बद्दी-साईं रोड़, बद्दी-बरोटीवाला रोड़ पर लक्कड़ पुल समेत अन्य संपर्क मार्गों पर भयंकर जाम लग रहा है। आलम यह है के शुक्रवार को बद्दी साईं रोड़ पर 2 घंटे जाम लगा रहा।

    एक तरफ जहां बीबीएन एरिया में बारिश न होने के चलते भीषण गर्मी की मार पड़ रही है वहीं जगह-जगह लग रहे ट्रैफिक जाम ने लोगों का जीना दुष्वार कर दिया है। समय पर निकलने के बावजूद भी लोग समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे। वहीं बद्दी-साईं रोड़ पर रोजाना लग रहे ट्रैफिक जाम से जहां लोग परेशान हैं। वहीं दुकानदारों के लिए रोज लग रहा भयंकर जाम मुसीबत बन गया है।

    मार्केट में जाम के चलते ध्वनी प्रदूषण, वायु प्रदूषण व हॉर्न की कानफाड़ू आवाज दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, संजीव कौशल, बेअंत ठाकुर, सुनील कुमार, नरेश कुमार, कुलवंत चौधरी, संदीप चौधरी, संजीव कुंडल्स, रोहन कुमार, मोहित कुमार, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, लक्ष्मण चौधरी, वरुण कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया के बद्दी नेशनल हाइवे पर मलपुर, भुड्ड बैरियर, मानपुरा चौक समेत बद्दी साईं रोड़, बद्दी टोल बैरियर, बद्दी बरोटीवाला रोड़ के अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर जाम जाम लग रहा है।

    स्थानीय लोगों के साथ उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी समय पर उद्योगों में नहीं पहुंच पा रहे। जबकि दोपहर के समय जाम की स्थिति में स्कूली बच्चे समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे। पिछले कुछ महीनों से बीबीएन में लगातार जाम की स्थिति बन रही है। जगह-जगह जाम लगने से हर वर्ग परेशान है। वहीं लोगों की समस्या पुलिस तक पहुंचाने के लिए बनाया गया रोड़ सेफ्टी क्लब भी नकारा साबित हो रहा है।

    लोगों का तो यहां तक कहना है के रोड़ सेफ्टी क्लब तो एसपी कार्यालय में होनी वाली बैठकों में चाय पीने तक सीमित है। जाम की समस्या से न रोड़ सेफ्टी क्लब ओर न पुलिस को कुछ लेनादेना है। रोड़ सेफ्टी क्लब बद्दी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का कहना है के एसपी बद्दी को लिखित ज्ञापन देकर जाम की समस्या से अवगत करवाया गया है।

    पिछले कुछ समय से सड़कों से ट्रैफिक पुलिस कर्मी ही गायब हैं अब तो चुनाव भी खत्म हो गए और आचार संहिता भी हट गई है। वहीं चुनावों के चलते रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक भी नहीं हो पाई है। रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा जल्द ही एसपी बद्दी के समक्ष ट्रैफिक जाम की समस्या को उठाया जाएगा ओर सड़कों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती करने की मांग एसपी के समक्ष रखी जायेगी।

    सड़कों की बदहाली ओर नेशनल हाइवे पर काम के चलते कुछ जिन जगहों पर जाम लग रहा है उन्हें चिन्हित किया गया है व वैकल्पिक मार्गों का सहारा भी लिया जाएगा जिससे जाम की समस्या न रज। ट्रैफिक स्टाफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी ओर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। जल्द की पुलिस जाम की समस्या को खत्म कर देगी।

  • युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़- हरदीप बावा

    युवाओं को रोजगार, सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाएं होगी सुदृढ़- हरदीप बावा

    विधायक हरदीप बावा का यूथ इंटक ने बद्दी में किया जोरदार स्वागत 

    HNN/ बद्दी

    नालागढ़ उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय होकर विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

    नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा बद्दी स्थित यूथ इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व इंटक मीडिया प्रभारी ओम शर्मा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया व उन्हें पुष्पगुच्छ तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया। 

    विधायक हरदीप बावा ने इस दौरान प्रदेश हाईकमान व नालागढ़ की प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा के युवाओं को रोजगार, नालागढ़ में सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बावा ने कहा के नालागढ़ की जनता को उन से बहुत उम्मीदें हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

    यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने कहा के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का विधानसभा पहुंचना नालागढ़ की जनता के साथ साथ श्रमिक ओर मजदूर वर्ग के लिए संजीवनी है। चौहान ने कहा के अब विधानसभा में नालागढ़ की जनता के साथ साथ मजदूर व कामगारों की आवाज भी विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के माध्यम से उठेगी। 

    इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने कहा के नालागढ़ में धनबल की हार और जनबल की जीत हुई है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के विधानसभा पहुंचने से नालागढ़ के विकास को पंख लगेंगे ओर कामगारों की समस्याओं का भी अब मजबूती से समाधान होगा। 

  • बीबीएन में हर आयु वर्ग ने लोगों किया योगा, त्योहार की तरह मनाया योग दिवस

    बीबीएन में हर आयु वर्ग ने लोगों किया योगा, त्योहार की तरह मनाया योग दिवस

    HNN/ बद्दी

    10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे बीबीएन में धूमधाम से मनाया गया। योग दिवस के मौके पर सुबह ही क्षेत्र के पार्कों, हाउसिंग कॉलोनियों, खेल मैदानों व स्कूल के प्रांगणों में हर आयु वर्ग के लोग हाथों में योगा मैट लिए शिरकत करते दिखे। योग दिवस को लेकर जहां लोगों में खासा उत्साह दिखा वहीं 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक त्यौहार की तरह मनाया गया।

    योग शिक्षकों ने जहां लोगों को योग व प्रणायाम का महत्व समझाया वहीं अलग अलग बीमारियों को दूर भगाने के लिए योग आसन भी करवाये। वहीं ओम साईं पब्लिक हाई स्कूल भूपनगर में बच्चों ने योग के गुर सीखे।

    स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने बच्चों को योग व प्रणायाम का महत्व समझाते हुए कहा के मानसिक और शारीरिक बीमारियों से निजात पाने का सबसे उत्तम साधन योग है। प्रधानाचार्य संतोष कुमारी व अन्य अध्यापिकाओं ने बच्चों को योग व प्राणयाम के आसान करवाये।

    उन्होंने बच्चों के बज्रासन, सिद्ध आसन, वक्रासन, गोमुखासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, ब्रह्म मुद्रा, अलोम विलोम, सूर्य नमस्कार समेत योग और प्राणयाम की की मुद्राएं करवाई। इस मौके पर कुसुम, उर्मिला, गीता, शिवाली, बबली, सविता, ज्योति व बबिता मौजूद रहीं। वहीं हरी ओम योगा सोसाइटी बद्दी द्वारा हाऊसिंग बोर्ड में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।

  • बद्दी में इस दिन आयोजित होगा रक्तदान शिविर….

    बद्दी में इस दिन आयोजित होगा रक्तदान शिविर….

    HNN/ बद्दी

    पाइनट्री पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड उद्योग परिसर काठा नजदीक लक्कड़ डिपू बद्दी में 22 जून यानि शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर राजेश शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्सिस सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़ की टीम रक्त एकत्रित करेगी।

    एसोसिएट डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।