Category: Baddi

  • व्यक्ति ने जामुन के पेड़ से लगाया फंदा, पीछे छोड़ गया 7 बच्चे

    व्यक्ति ने जामुन के पेड़ से लगाया फंदा, पीछे छोड़ गया 7 बच्चे

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। चनाल माजरा में किराए का कमरा लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा बिहार निवासी चुन्नी लाल राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक व्यक्ति अपने पीछे 7 बच्चे छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नालागढ़ सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति घर में यह कह कर निकला कि वह काम पर जा रहा है। रात भर परिजन व्यक्ति का इंतजार करते रहे परंतु वह घर नहीं लौटा। सुबह के वक्त चुन्नी लाल जामुन के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। आत्महत्या किए जाने का कारण व्यक्ति द्वारा लिया गया कर्ज था जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था।

  • बड़ा खुलासा: मोबाइल न देने पर उतारा था साथी को मौत के घाट, कमरे में ही गड्‌ढा खोदकर…

    बड़ा खुलासा: मोबाइल न देने पर उतारा था साथी को मौत के घाट, कमरे में ही गड्‌ढा खोदकर…

    HNN / बद्दी

    बद्दी में हुई हत्या मामले में आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान बड़ा खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त राजेंद्र की हत्या मोबाइल ना देने पर की थी। जिसके चलते उसने गुस्से में आकर उसके सिर पर ईंट मार दी और कमरे में ही दफना दिया। हालांकि आरोपी को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां अभी आरोपी से और कड़ी पूछताछ की जाएगी, जिसमें अभी कई खुलासे हो सकते हैं।

    दरअसल, यूपी के गांव गोटिया निवासी राजेंद्र बद्दी के बिलांवाली में अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। 6 नवंबर की शाम को राजेंद्र ने अपने साथ में काम करने वाले यूपी के नईम अंसारी, बिरेन और विश्वकर्मा के साथ हरिपुर संडोली में शराब पी। बिरेन और विश्वकर्मा शराब पीने के बाद अपने कमरे में चले गए, लेकिन राजेंद्र को नशा अधिक होने पर वह नईम के कमरे में चला गया।

    इसके बाद नईम ने जब राजेंद्र से उसका मोबाइल मांगा तो उसने इंकार कर दिया। बार-बार मांगने के बाद भी जब राजेंद्र ने उसे फ़ोन नही दिया तो नईम ने उसके सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने करंडी से गड्ढा खोदकर उसे वहां पर दफना दिया।

    उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • धर्मपुर और बद्दी में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गश्त के दौरान पकड़ी….

    धर्मपुर और बद्दी में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गश्त के दौरान पकड़ी….

    HNN / बद्दी

    विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन उसके बाद भी लोगों द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। मामला जिला सोलन का है, यहां पुलिस ने धर्मपुर और बद्दी से 10,00000 की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर स्क्वायड टीम को सौंप दी है।

    जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस ने कुछ क्षेत्रों में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से 3 लोगों के कब्जे से 800000 की नकदी बरामद की। वहीं, कालका-शिमला एनएच पर भी धर्मपुर के समीप पुलिस ने एक गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से दो लाख की नकदी बरामद की।

    पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 10 लाख की नकदी बरामद की और स्क्वायड टीम को सौंप दी। साथ ही इस मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।

  • खोखे में लगी आग, जलकर राख हुआ टेंपो

    खोखे में लगी आग, जलकर राख हुआ टेंपो

    HNN/ नालागढ़

    राष्ट्रीय मार्ग नालागढ़ पर खेड़ा गांव के समीप खोखे में आग लगने से टेंपो जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है जिससे साढ़े छह लाख का नुक्सान हुआ है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण अचानक ही खोखे में आग लग गई।

    जिस वक्त आग लगी उस दौरान टेंपो में हवा भरवाई जा रही थी। आग लगने से डीजल के ड्रम ने भी आग पकड़ ली और टेंपो जलकर राख हो गया। फायर ऑफिसर प्रेम सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था तथा आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में लाखों का नुक्सान हुआ है।

  • विभाग ने ट्रक से पकड़ी बिना ई-वे बिल के एक करोड़ 40 लाख की दवाइयां

    विभाग ने ट्रक से पकड़ी बिना ई-वे बिल के एक करोड़ 40 लाख की दवाइयां

    HNN / नालागढ़

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। एक तरफ जहां विभाग की शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, तो वहीं सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले व्यापारियों पर भी विभाग लगातार नकेल कस रहा है।

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बिना ई-वे बिल के सामान ले जाते एक ट्रक को जब्त किया है साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी नालागढ़ अजय धीमान के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान उनके साथ सहायक राज्य कर अधिकारी नवदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान मुंबई से नालागढ़ आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रुकवाया। ट्रक में एक करोड़ 40 लाख मूल्य की दवाइयों का रॉ मैटेरियल था। जब विभाग द्वारा चालक को इन दवाइयों से संबंधित ई-वे बिल दिखाने को कहा गया, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया।

    इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जीएसटी एक्ट की धारा 129 , 130 के तहत मालिक को नोटिस जारी कर दवाइयों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • विधानसभा चुनाव के चलते आबकारी विभाग अलर्ट, ट्रक से पकड़ी 840 पेटी बीयर

    विधानसभा चुनाव के चलते आबकारी विभाग अलर्ट, ट्रक से पकड़ी 840 पेटी बीयर

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य कर एवं आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है। बात अगर सोलन जिला के बद्दी की करें तो यहां विभाग ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। इसी कड़ी में सोमवार देर रात भी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए ट्रक से शराब का जखीरा पकड़ा है। मामले में विभाग के द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

    अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बद्दी प्रीत पाल सिंह ने कहा कि सोमवार देर रात को उन्होंने टीम सहित शराब कंपनी के गोदाम में दबिश दी। इस दौरान मौके पर एक ट्रक पाया गया जिसकी जब जांच की गई तो उसके अंदर बीयर की पेटियां लोड़ पाई गई। उन्होंने बताया कि ट्रक के अंदर से 840 पेटी बीयर बरामद हुई है जिसकी कीमत लाखों में है।

    उन्होंने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा जगह-जगह दबिश देकर शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है।

  • आबकारी विभाग ने पिकअप से पकड़ी शराब की 100 पेटियां, चालक मौके से फरार

    आबकारी विभाग ने पिकअप से पकड़ी शराब की 100 पेटियां, चालक मौके से फरार

    HNN/ बद्दी

    विधानसभा चुनाव के बीच आबकारी विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आबकारी विभाग की टीमें आए दिन जगह-जगह पर छापेमारी कर शराब माफियाओं के खिलाफ नकेल कस रही है। इसी कड़ी में सोलन के बद्दी में आबकारी विभाग की टीम ने एक वाहन से शराब का जखीरा पकड़ा है। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने पुलिस थाना बरोटीवाला में केस दर्ज कर लिया है साथ ही मामले की तहकीकात भी जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग बद्दी के अधिकारी प्रेम कैथ व अजय नायर को सूचना मिली कि हरिपुर-कोटला मार्ग​​​​​​​ पर जा रही पिकअप (HP645904) में शराब की पेटियां लोड की हुई है। लिहाज़ा टीम द्वारा हरिपुर-कोटला मार्ग बरोटीवाला पर दबिश देकर पिकअप को जांच के लिए रुकवाया तो चालक पिकअप से कूदकर मौके से फरार हो गया।

    इसके बाद जब पिकअप की तलाशी ली गई तो अंदर से 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमें 1200 बोतले रॉयल स्टैग व्हिस्की फॉर सेल इन चंडीगढ़ और पंजाब की पाई गई। जिसके बाद विभाग ने पिकअप को कब्जे में लिया और जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह पिकअप हरदेव सिंह की थी।

    लिहाजा टीम द्वारा वाहन के मालिक से संपर्क किया गया परंतु व्यक्ति द्वारा इस मामले को लेकर कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। लिहाजा टीम ने कार्यवाही करते हुए वाहन को जप्त किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीतपाल सिंह ने पुष्टि की है।

  • विधानसभा चुनाव के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, ट्रक से पकड़ा शराब का जखीरा

    विधानसभा चुनाव के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, ट्रक से पकड़ा शराब का जखीरा

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के बद्दी में आबकारी विभाग की टीम ने देर रात को 2:30 बजे के करीब एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए ट्रक से शराब का जखीरा पकड़ा है। इस दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक की जब तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का की शराब की पेटियां बरामद हुई। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम दिन-रात मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग और चुनाव ड्यूटी के अधिकारियों को पुख्ता सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि घरेड़ मार्ग पर एक ट्रक खड़ा है जिसमें शराब की पेटियां लदी हुई है। पुख्ता सूचना के आधार पर टीमों ने मौके पर दबिश दी और ट्रक की जांच की गई। इस दौरान ट्रक के अंदर चंडीगढ़ मार्का शराब की पेटियां लोड पाई गई।

    ट्रक में तक़रीबन 400 के अधिक शराब की पेटियां मौजूद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी बद्दी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बताया कि ट्रक में कुल कितनी पेटियां शराब की है इसकी गिनती की जाएगी और ट्रक मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

  • युवक की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किये चार आरोपी, इस तरह दिया वारदात को अंजाम

    युवक की हत्या मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किये चार आरोपी, इस तरह दिया वारदात को अंजाम

    HNN / बद्दी

    बद्दी के डोरियां गांव के 23 वर्षीय युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को बीते कल अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते हरभजन सिंह के साथ इनकी पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते हरभजन सिंह की हत्या कर दी गई।

    क्या है पूरा मामला
    डोरियां गांव के हरभजन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को बुधवार की रात को 9:00 बजे नालागढ़ की फ्रेंड कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह, पिंजौर निवासी अमरदीप, भुड्ड निवासी लखविंद्र और दीपक कुमार ने फोन करके डोडूवाला चौक बुलाया। इसके बाद बाइक लेकर हरभजन सिंह डोडूवाल चौक पहुंचा। जहां पर इन सभी ने उस पर कृपाण और दराट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची और गुरुवार रात को ही आरोपियों को दबोच लिया। लखविंद्र और दीपक की हरभजन सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इन दोनों ने इंद्रप्रीत सिंह और अमरदीप के साथ मिलकर इसकी हत्या करवाई। उधर, डीएसपी प्रियंक नेगी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • एसआईयू टीम ने बाइक सवारों से पकड़ी चरस, दो युवक काबू

    एसआईयू टीम ने बाइक सवारों से पकड़ी चरस, दो युवक काबू

    HNN/ बद्दी

    बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस की खेप सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक घबरा गए।

    लिहाज़ा शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 126 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा टीम ने सरदार मोहम्मद उर्फ विक्की पुत्र जान मोहम्मद निवासी छियुणी डाकघर चरौड़ी तहसील चुराह, चंबा व रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र जगत राम निवासी पपलोही डाकघर मित्तियां नालागढ़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने पुष्टि की है।