Loading...

पहाड़ी से गिरकर 32 वर्षीय महिला की मौत, पीछे छोड़ गई तीन बच्चे

SAPNA THAKUR • 18 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ संगडाह

उपमंडल संगडाह की ग्राम पंचायत भवाई में दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान एक महिला पहाड़ी से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त 32 वर्षीय कमलेश पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव भवाई के रूप में हुई है। वही महिला की मौत के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार कमलेश पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह गहरी खाई में जा गिरी। वहीं स्थानीय लोग और परिजन जब तक मौके पर पहुंच पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही महिला अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।

Related Topics: