Category: SARANHA

  • इस दिन सरांहा प्रवास पर होंगे ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह……

    इस दिन सरांहा प्रवास पर होंगे ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह……

    HNN/ सरांहा

    ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री, अनिरुद्ध सिंह आगामी 27 सितंबर को जिला सिरमौर के सरांहा प्रवास पर होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है।

    जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री 27 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे सरांहा पहुंचेंगे।

    उन्होंने बताया कि सरांहा पहुंच कर ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री सरांहा में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

  • राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला सराहां में इस दिन होगा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन…..

    राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला सराहां में इस दिन होगा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन…..

    HNN/ सराहां

    राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां में 26 से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है। बता दें इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर को डीएवी स्कूल के हॉल में सुबह 8:00 बजे आयोजित की जाएगी।

    इस प्रतियोगिता के लिए अंडर-9, अंडर-15 और ओपन यानि तीन वर्ग होंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंडर-9 वर्ग से 100 रुपए, अंडर-15 वर्ग से 200 रुपए और ओपन वर्ग से 300 रुपए एंट्री फ़ीस ली जाएगी।

    यह भी बता दें कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रूपये, द्वितीय स्थान वाले को 3100 रूपये तथा तृतीय स्थान वाले को 2100 रूपये इनाम राशी दी जाएगी।

    इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी बुकिंग समय पर करवा लें। बुकिंग करवाने के लिए अपने आधार कार्ड की फोटो कोपी मोबाईल न०- 8988391197 पर समय पर भेजना सुनिश्चित करें।

  • वामनद्वादशी मेला सराहां की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन

    वामनद्वादशी मेला सराहां की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन

    HNN/ सराहां

    26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक सराहां में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज गुरूवार को सराहां में कलाकारों के ऑडिशन लिये गये।

    एस.डी.एम. एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला समिति डा. संजीव धीमान ने बताया कि मेले के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन सामिति द्वारा कलाकारों के आडिशन लिये गए जिसमें बहतरीन कलाकारों का चयन किया गया है।

    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अभी तक लगभग 130 कलाकारों ने आवेदन किया है। मेले के दौरान अच्छे और स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तुत करने के उद्देश्य और समय सीमा की दृष्टि से केवल 40-45 कलाकारों को ही अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर दिया जायेगा।

  • सिरमौरी मंदिर पंचायत में ग्रामीणों को बताए बचत के लाभ

    सिरमौरी मंदिर पंचायत में ग्रामीणों को बताए बचत के लाभ

    राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहां ने किया वित्तीय जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सराहां शाखा द्वारा एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन सिरमौरी मंदिर पंचायत में किया गया। इस शिविर में कार्यालय सहायक अजय राम ने स्थानीय लोगों व महिलाओं को अनावश्यक खर्चों को कम करने और छोटी बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि मुसीबत के समय उनकी बचत की गई रकम काम आ सके।

    राज्य सहकारी बैंक सराहां शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि इस वित्तीय जागरूकता शिवर में ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा सही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    साथ ही बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बचत योजनाओं व ऋण योजनाओं भी विस्तृत जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों व महिलाओ को मोबाइल बैंकिंग व एटीएम संबंधित सावधानियां बरतने के बारे में भी सचेत किया गया। साथ ही डिजिटल बैंकिंग का उचित लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

  • हिमाचल का वर्तमान खूबसूरत स्वरूप डॉ.परमार की बदौलत प्राप्त हुआ- रोहित ठाकुर

    हिमाचल का वर्तमान खूबसूरत स्वरूप डॉ.परमार की बदौलत प्राप्त हुआ- रोहित ठाकुर

    शिक्षा मंत्री ने की डॉ. परमार की जन्मस्थली में लाखों की घोषणायें

    HNN/सराहां

    शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार की इसी जन्मस्थली से हिमाचल के अस्तित्व की लड़ाई लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि डा. परमार एक विजनरी और जन जनायक थे जिनकी बदौलत हिमाचल का यह स्वरूप हमें देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं और हिमाचल विकास की दृष्टि से नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज शुक्रवार को चन्हालग के नगरकोटि मंदिर परिसर में आयोजित जन्माष्टमी मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
    रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड रुपए का वित्तीय बोझ है और 10 हजार करोड़ रुपये प्रदेश के कर्मचारियों की देनदारियां हैं। इन सभी संकटों से बाहर निकलने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीचिंग स्टाफ के 12 हजार पद खाली पड़े थे और सुक्खू सरकार ने एक साथ 6000 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन व बैचवाइज आधार पर 3000 पदों को शिक्षा विभाग में भरा जा रहा है तथा दूर दराज के क्षेत्रों में अध्यापकों को भेजा गया है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसांहा जहां से डॉ. यशवंत सिंह परमार ने शिक्षा की शुरूआत की थी, इस स्कूल का सांईस ब्लाक का 1.50 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार है और कार्य को आरम्भ करने के लिए आवश्यक 20 प्रतिशत बजट जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।

    उन्होंने चन्हालग की नगरकोटि मंदिर की सड़क को पक्का करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेला मैदान के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा और बजट का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिए।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में त्रासदी आई है और प्रभावित लोगों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए रिलीफ मैनुअल में संशोधन किया है, यदि जरूरत हुई तो और संशोधन किया जायेगा ताकि सभी प्रभावितों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की क्षति हुई है और 12 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करके क्षेत्र में सड़क, पेयजल योजना तथा अन्य कार्यों को नियमित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने योजनावार कार्यों का विवरण अधिकारियों से प्राप्त किया और उसके लिए बजट प्रावधान करने की बात कही।

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, प्रदेश कांग्रेस समिति उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कुलदीप, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हरदेव राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश्वरी शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सिरमौर सिंह, प्रदेश कांग्रेस समिति सचिव अरुण मेहता, पच्छाद विधानसभा प्रभारी अजय कंवर, प्रधान मेला कमेटी गणेश शर्मा, उप प्रधान रणवीर, पृथ्वी सिंह, विक्रम ठाकुर, रणवीर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • अनुशासन व देशभक्ति की भावना के लिए सभी बच्चों के लिए जरूरी हो एनसीसी- शांडिल

    अनुशासन व देशभक्ति की भावना के लिए सभी बच्चों के लिए जरूरी हो एनसीसी- शांडिल

    कर्नल धनीराम शांडिल ने सरांहा अस्पताल का किया निरीक्षण

    HNN/ सरांहा

    जीवन में अनुशासन और देशभक्ति की भावना के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक बच्चे को एनसीसी का प्रशिक्षण अनिवार्य होना चाहिए। इससे व्यक्ति में अपने देश के लिए मर मिटने का जज्बा उत्पन्न होगा। एनसीसी प्रशिक्षण लेने से बच्चों में मनोबल बढ़ने के साथ उनके शारीरिक बल में भी इजाफा होगा।

    स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने यह बात सरांहा के जंजघर में यूनाइटेड वैटरन एसोसिएशन के द्विवार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा भी अनुशासन के बगैर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकता।

    उन्होंने अध्यापकों तथा अभिभावकों से बच्चों में अनुशासन सद्भाव और देशभक्ति की भावना बचपन से ही उत्पन्न करने के प्रयास करने का आह्वान किया।कर्नल शांडिल ने समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के प्रयासों की सराहना की।

    उन्होंने कहा की एसोसिएशन में बहुत से ऐसे सैनिक है जिन्होंने सन 1965, 1962 और 1971 की लड़ाइयों में भाग लिया है। उन्होंने स्वयं भी इन तीनों लड़ाईयों में भाग लिया है। उन्होंने कहा हालांकि युद्ध के परिणाम कभी भी अच्छे नहीं होते लेकिन हमें हर समय इसके लिए तैयारी रखनी भी जरूरी है।

    सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने आम जनमानस से अपील की है कि प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को स्वेच्छा से आपदा राहत कोष के लिए कुछ ना कुछ अंश दान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा व्यक्ति का थोड़ा सा दान मानवता की बहुत बड़ी सेवा है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्वयं मोर्चे पर डटे हुये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों में फंसे 7000 से अधिक सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उनके रहने खाने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई।

    इसके लिए मुख्यमंत्री की सराहना ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले दिन से ही निराश्रित और बेसहारा लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए संवेदनशील रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के लिए आश्रय योजना लागू की है और प्रदेश का पहला सुख आश्रय केंद्र कांगड़ा जिला की ज्वालाजी में स्थापित किया जा रहा है।

    डॉ. शांडिल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन द्वारा सराहां के धार्मिक स्थलों पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया।

    यूनाइटेड वैटरन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पधारने पर आभार जताया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इससे पूर्व कर्नल शांडिल ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा पौधे का रोपण भी किया।

    ‘‘स्वास्थ्य मंत्री ने किया सरांहा अस्पताल का निरीक्षण’’

    स्वास्थ्य मंत्री ने अपने प्रवास के दौरान नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को जाना, देखा और चिकित्सकों को शिद्दत के साथ मानव सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अस्पताल की कमियों को भी दूर करने का आश्वासन भी दिया।

  • प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बनाएंगे एक आदर्श अस्पताल- डॉ धनीराम शांडिल

    प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में बनाएंगे एक आदर्श अस्पताल- डॉ धनीराम शांडिल

    महलोग लाल टिक्कर पंचायत में किया आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

    HNN/ सराहां

    स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा  में एक आदर्श अस्पताल की स्थापना की जाएगी ताकि लोगों को समीपवर्ती स्थान पर बहु विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

    वह आज सिरमौर जिला की पश्चात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि तीन आदर्श अस्पतालों में सभी प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आवश्यक मशीनरी व उपकरणों की उपलब्धता करवाई जाएगी ताकि गांव के लोगों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों में ना जाना पड़े।

    उन्होंने कहा हमारी सरकार नए संस्थानों को खोलने के बजाय मौजूदा संस्थानों को मजबूत करने में विश्वास रखती है और आने वाले समय में शिक्षण संस्थान हो, स्वास्थ्य संस्थान हो या अन्य संस्थान सभी में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा तथा संरचनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

    डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों को मजबूती प्रदान करने के लिए 700 नर्सों के पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है और इनमें से 97 पदों को हाल ही में भरा गया है। उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है और चरणबद्ध तरीके से डॉक्टरों के इन पदों को भरेंगे।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में राजगढ़ अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किया है जो लंबे समय से लोगों की मांग थी। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है और क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी राहत पहुंची है।

    उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग मैं 15 दिनों में 2 दिन के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों को भेजा जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों का उपचार हो सके। उन्होंने इस अस्पताल के लिए पानी की टंकी तुरंत उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग से अस्पताल परिसर तक ब्लॉक टाइलें लगाने के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई।

    नारग में कॉलेज खोलने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोग आपस में विचार-विमर्श करके कोई तकनीकी संस्थान खोलने की मांग करें ताकि युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा सके। इसके उपरांत डॉ. शांडिल ने महलोग लाल टिक्कर पंचायत के गांव मलानू की बेड में पांच लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आंगनबाड़ियों का बहुत अधिक महत्व रहा है। उन्होंने चिंता जाहिर की कि आंगनबाड़ियों में बच्चों की संख्या में कमी महसूस की जा रही है।

    उन्होंने कहा के राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं आरंभ करना भी इसका एक कारण हो सकता है लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का जिस तरह से विकास होता है वह बच्चों को स्कूल जाने के लिए शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर तैयार करता है।

    आंगनबाड़ियों में बच्चे की पोषण का भी ख्याल खास ख्याल रखा जाता है और समय-समय पर बच्चे में कुपोषण की समस्या ना हो चिकित्सीय जांच की जाती है और उसके अनुरूप बच्चे को पोषक आहार उपलब्ध करवाया जाता है।

    उन्होंने कहा कि मैंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्रों की अवधारणा की शुरुआत की थी और जिसके अंतर्गत अनेक आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित भी किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इस साल बरसात में अप्रत्याशित वर्षा के कारण प्रदेश एक बड़ी त्रासदी के दौर से गुजर रहा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में राहत व पुनर्वास के कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। लोगों को लंबे समय तक सड़क के कारण अथवा बिजली पानी के कारण असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए सुनिश्चित बनाया जा रहा है की बहाली के कार्य।

    उन्होंने कहा कि हालांकि अधिकांश सड़कों को दिन-रात युद्ध स्तर पर काम करके खोला गया, पानी की योजनाओं को बहाल किया गया तथा बिजली भी एक-दो दिन के भीतर सभी क्षेत्रों में बहाल कर दी गई लेकिन स्थाई तौर पर बहुत सारी ऐसी परियोजनाएं हैं जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, उनका निर्माण करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा।

    उन्होंने स्थानीय मांग पर ग्राम पंचायत महलोग लाल टीकर के संपर्क मार्गो को ठीक करने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, प्रधान ग्राम पंचायत वासनी संजीव तोमर ने भी अपने विचार रखे। इन सभी ने स्थानीय मांगों का जिक्र किया और अपने क्षेत्र में आने के लिए मंत्री का आभार जताया।

  • कर्नल धनी राम शांडिल कल करेंगे नारग व सराहां अस्पतालों का निरीक्षण

    कर्नल धनी राम शांडिल कल करेंगे नारग व सराहां अस्पतालों का निरीक्षण

    HNN/ सराहां

    स्वास्थ्य एवं परिवार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल कल यानी 6 अगस्त को सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारग का दौरा कर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों से मिलेंगे।

    इसके बाद वह प्रातः 11 बजे मलाणु की बेड़  में आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन का लोकार्पण करेंगे।
    कर्नल शांडिल इसी दिन दोपहर एक बजे ग्राम पंचायत बाग बशोग पहुंचेंगे तथा बाद दोपहर 2.30 बजे नागरिक अस्पताल सराहां का निरीक्षण करेंगे।

    इसके उपरांत वह सराहां में यूनाईटेड वेटरन एसोशियेसन पच्छाद के द्वितीय वार्षिक समारोह मेें बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करेंगे। सांय 5 बजे स्वास्थ्य मंत्री वापिस सोलन के लिये रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री के साथ इस दौरान पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • ब्रेक फेल होने की वजह से पलटा सेब से लदा ट्रक, चालक व परिचालक घायल

    ब्रेक फेल होने की वजह से पलटा सेब से लदा ट्रक, चालक व परिचालक घायल

    HNN/ सराहां

    जिला सिरमौर में भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बता दे बीते दिन सराहां के पास डूंगाघाट के तीखे मोड़ पर एक सेब से लदा हुआ ट्रक पलटा था और आज फिर यही हादसा पेश आया है। मामला सराहां के कनलोग के समीप का है, यहां ब्रेक फेल होने की वजह से एक सेब से लदा ट्रक सड़क के बीचोंबीच ही पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    गौरतलब है कि मंगलवार रात भूस्खलन होने से शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन परवाणू के समीप पूरी तरह बंद हो गया। जिसके चलते सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया। शिमला से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार व दूसरे राज्यों को जाने वाली बसों समेत अन्य वाहनों को भी नाहन से भेजा जा रहा है। सिरमौर पुलिस ने जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। नाहन शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए धीरे-धीरे ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है।

  • नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा सेब से लदा ट्रक

    नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा सेब से लदा ट्रक

    HNN/ सराहां

    नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 907ए पर एक सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक चालक को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

    जानकारी के मुताबिक, कुल्लू जिला के सैंज सेब से लदा ट्रक शिमला होकर जयपुर जा रहा था। इस दौरान सराहां के समीप डूंगाघाट के एक तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें मौजूद सारी सेब की पेटियां खाई में जा गिरी। बता दें इस हादसे में वाहन चालक बिल्कुल सुरक्षित है।

    गौरतलब है कि मंगलवार रात भूस्खलन होने से शिमला-चंडीगढ़ फोरलेन परवाणू के समीप पूरी तरह बंद हो गया। जिसके चलते सारा ट्रैफिक वाया नाहन डायवर्ट किया गया। शिमला से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार व दूसरे राज्यों को जाने वाली बसों समेत अन्य वाहनों को भी नाहन से भेजा जा रहा है।

    सिरमौर पुलिस ने जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। नाहन शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए धीरे-धीरे ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है।