Category: SARANHA

  • सराहां के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

    सराहां के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

    HNN/सराहां

    विद्युत उपमंडल सराहां के अंतर्गत आने वाले 11 केवी सराहां लोकल फीडर की ज़रूरी मरम्मत व रखरखाव के लिए कल यानी 29 मार्च 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    यह जानकारी सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि सराहां बाज़ार, एस वी एन कॉलोनी,न्यू बस स्टैंड तथा साथ लगते क्षेत्रों में 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार ने इस दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • केंद्र द्वारा प्रदत राहत राशि की प्रदेश सरकार कर रही बंदर बाट- सुरेश कश्यप

    केंद्र द्वारा प्रदत राहत राशि की प्रदेश सरकार कर रही बंदर बाट- सुरेश कश्यप

    सराहाँ में आयोजित हुआ भाजपा का त्रिदेव सम्मलेन, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    HNN/सराहाँ

    प्रदेश की कॉंग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है और यह सम्भव है कि आगामी लोकसभा के चुनाव के साथ ही प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी सम्पन्न हो सकते हैं। यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने सराहां में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।

    बता दें कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को सराहां में पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओ को बताया तथा आमजनमानस तक इन नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने की अपील की। कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार केंद्र से आई राहत राशि की बंदर बाट कर अपने चहेतों को इसका लाभ दे रही है, जबकि यह राहत राशि आम जनमानस को केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई थी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर अब प्रदेश की महिलाओं का अप्रैल फुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बिना बजट के प्रावधान के वह अप्रैल महीने से महिलाओं को 1500 रूपये देने की बात कर रहे हैं। लेकिन शायद उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए कि अप्रैल में आदर्श आचार सहिंता लग जाएगी।

    ये बात आज प्रदेश की हर महिला जानती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया भर में तारीफ है, उन्होंने देश की पुरे विश्व में एक नयी पहचान बनाई है और उसी के बलबूते पर अब फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी चार सीटों पर भाजपा को प्रदेश की जनता अपना मत रूपी आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।

    इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जरूरी टिप्स दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल पच्छाद अध्यक्ष नरेंद्र गोसाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू, अनूप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मोजूद रहे।

  • प्राथमिक पाठशाला लझोगडी में दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों की करवाई स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा

    प्राथमिक पाठशाला लझोगडी में दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों की करवाई स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा

    HNN/सराहां

    राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला लझोगडी शिक्षा खंड सराहां में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा दूसरी और चौथी कक्षा के बच्चों को स्टेट लेवल अचीवमेंट सर्वे की परीक्षा आयोजित करवाई गई।

    परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नेशनल अचीवमेंट सर्वे से पहले बच्चों के लर्निंग लेवल को जांचना है। यह सर्वे टैबलेट के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। चौथी कक्षा के बच्चों को गणित,हिंदी और पर्यावरण अध्ययन तथा सामाजिक भावनाओं का विकास और दूसरी कक्षा के बच्चों को हिंदी और गणित का सर्वे करवाया गया।

    यह सर्वे सीजीआई एनजीओ शिमला द्वारा करवाया जा रहा है। टैबलेट के माध्यम से सर्वे में जो प्रश्न उत्तर पूछे जा रहे हैं उसमें बच्चे बहुत रुचि ले रहे हैं। इससे बच्चों को नई तकनीक सीखने को मिल रही है।

  • सराहां में धूमधाम से मनाया गया खंड स्तरीय महिला दिवस

    सराहां में धूमधाम से मनाया गया खंड स्तरीय महिला दिवस

    HNN/सराहां

    महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वाधान में आज खंड स्तरीय महिला दिवस का बड़ी धूम धाम से आयोजन किया। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। जिसमें भूतपूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    womens-day-celebrated-with.jpg

    इस अवसर पर डॉ. संजीव धीमान, उपमंडलाधिकारी, पच्छाद ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही नीलम शर्मा, जिला परिषद सदस्य, डॉ. मंजू शर्मा, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी, राजगढ़, डॉ. मीनू, आयुर्वेद अधिकारी, नरवीर शर्मा वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सराहां विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर 175 से अधिक की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वयंसिद्ध सोसाइटी की सदस्यों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय व्यंजनों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध पोषाहार सामग्री, स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के अवलोकन व दीप प्रज्वलन से किया गया। दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने सर्वप्रथम समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं मुख्य अतिथि व विशिष्ठ व्यक्तियों का स्वागत किया।

    दयाल प्यारी ने अपने संबोधन में उपस्थित समस्त महिलाओं एवं पच्छाद क्षेत्र की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस देश के विकास में महिलाओं का बहुत योगदान रहा है। आज की तिथि में महिलाओं को अपने अधिकारों का भली भांति पता है तथा वे आर्थिक एवं सामाजिक रूप में सक्षम हो चुकी है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे जरूरतमंद महिलाओं को विभाग के योजनाओं के बारे में जागरूक करें एवं उन्हे इसका लाभ प्रदान करने में सकारात्मक सहयोग करें।

    उनके द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान में अनेको नेक योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ समस्त महिलाएं उठा भी रही हैं। उनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों के गठन उनके सुदृधिकन तथा आय उपार्जन गतिविधियों को बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की अपने ऊपर निर्भर रहने में बड़ा योगदान रहा है।

    डॉ. संजीव धीमान, उपमंडलाधिकारी, पच्छाद द्वारा अपने संबोधन में महिलाओं को बधाई दी एवं महिलाओं को स्वावलंबन के ओर अग्रसर होने पर भी बढ़ाई दी। उन्होंने कहा कि आज इस देश में महिलाओं हर स्तर चाहे राजनैतिक हो, चाहे सरकारी सेवा हो, चाहे वैज्ञानिक क्षेत्र हो, चाहे आर्थिक क्षेत्र हो में अपनी पहचान बनाई है तथा अपने आपको सक्षम होने बारे भी साबित किया है।

    उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रूण हत्या जैसे नृशंस अपराधी बारे चिंता जाहिर की। उन्होंने आग्रह किया कि महिलाओं को बेटी के जन्म का भी वैसे ही स्वागत करें जैसे बेटों के जन्म पर किया जाता है। उनके द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों के लिए कई योजनाएं संचालित की है जिस से सभी बेटियां अच्छी शिक्षा ग्रहण करे तथा बीच में ही वे स्कूल ना छोड़ें।

    नीलम शर्मा, जिला परिषद सदस्य द्वारा भी महिलाओं को दिवस की शुभकामनाएं दी एवं महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना लोहा मानने बारे प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वे राजनैतिक क्षेत्र में भी संलिप्त हैं व आर्थिक गतिविधि में संलिप्त है एवं सफल भी रही है। नरवीर शर्मा द्वारा भी समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई दी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य विभाग को चाहे पल्स पोलियों अभियान हो या बच्चों एवं महिलाओं को प्रतिरक्षण करने में सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की।

    डॉक्टर मंजू शर्मा, उपमंडल आयुर्वेद अधिकारी द्वारा कविता के माध्ययम से महिला दिवस की बधाई दी एवं महिलाओं को उनके दैनिक गतिविधियों के साथ साथ अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के बारे में भी जागरूक रहने का आवाहन किया तथा योगा करने बारे भी सुझाव दिया। वीना शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण बारे अपना संबोधन कर महिलाओं के उत्साह वर्धन किया।

    कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गीत व संगीत के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, महिला सशक्ति करण एवं विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर सराहां वृत के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों के 15 बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम के दौरान 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, 7 6 सहायिकाओं को पोषण में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने, 1 मिनी केंद्र कार्यकर्ता एवं 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रधान मंत्री मातृ वंदन योजना में बेहतरीन कार्य करने पर मुख्य अतिथि के हाथों से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया एवं सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

  • नारग में 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला- संजीव कुमार धीमान

    नारग में 9 और 10 अप्रैल को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेला- संजीव कुमार धीमान

    एसडीएम सराहां ने मां नगरकोटी मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित की बैठक

    HNN/सराहां

    सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला इस बार 9 और 10 अप्रैल, 2024 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी यह जानकारी।

    उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 09 अप्रैल को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़ मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे तथा विभिन्न खेल व कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा मटका फोड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

    एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लाॅट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।

    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तीन दिनों तक मेला आयोजन स्थल पर दुकानें लगाई जाएंगी और दुकानें लगाने के लिए प्लांटों की नीलामी की जाएगी। बैठक में मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

    इस अवसर पर पच्छाद मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, प्रधान व्यापार मंडल नारग मुकेश वर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग रोहित वर्मा, मेला समिति के सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • उपायुक्त ने सरांहा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने सरांहा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का किया औचक निरीक्षण

    HNN/ सरांहा

    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को सिरमौर जिला के सराहां क्षेत्र के सादनाघाट पंचायत के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला चांडोग का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पहुंचकर स्कूल में चल रहे पठन-पाठन कार्य की जानकारी हासिल की।

    उन्होंने स्कूल में चलाई जा रही ‘‘मिड डे मील योजना’’ की पाकशाला का निरीक्षण भी किया और भोजन की गुणवत्ता परखी। सुमित खिमटा ने इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों से स्कूल में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें उचित शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेवारी है। उन्होंने विद्यालय में ‘‘मीड डे मील’’ के तहत बच्चों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी स्कूल अध्यापकों को दिये।

    आंगनबाड़ी का भी किया औचक निरिक्षण
    उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केन्द्र नाली-चांडोग का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पात्र माताओं और शिशुओं को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और राशन इत्यादि वितरण के बारे में जानकारी हासिल की।

    सुमित खिमटा ने आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र को सरकार द्वारा सचालित विभिन्न योजनाओं का सही कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाना चाहिए।

    सभी अधिकारी करें निरीक्षण
    उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा पंचायतों आदि संस्थानों की कार्यप्रणाली की जांच भी करते हैं।

    सुमित खिमटा अक्सर विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी विभागीय कार्य के निष्पादन के लिए प्रवास के दौरान शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा पंचायतों आदि सस्थानों में जाकर वहां दी जा रही सेवाओं की जांच करने के लिए प्रेरित करते हैं।

    दरअसल, सुमित खिमटा का मानना है कि इस प्रकार के निरीक्षणों से जन सेवाओं के क्रियान्वयन में गति आने के साथ ही उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ती है और कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता भी बनी रहती है।

  • विद्युत उपमंडल सराहां व नारग में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

    विद्युत उपमंडल सराहां व नारग में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

    HNN/ सराहां

    जिला सिरमौर के सब स्टेशन कुनिहार का कल यानी 10 फरवरी, 2024 को आवश्यक मुरम्मत कार्य किया जाएगा। यह जानकारी सहायक अभियन्ता सराहां के द्वारा दी गई है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य के चलते विद्युत उपमंडल सराहां व नारग के अन्तर्गत आने वाले सभी स्थानों में प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

    सहायक अभियन्ता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

  • 1 सप्ताह बाद फिर शुरू हुई सराहां-परवाणू बस सेवा

    1 सप्ताह बाद फिर शुरू हुई सराहां-परवाणू बस सेवा

    एचआरटीसी ने घाटे के रूट बता कर दो बस रूट किए थे बंद

    HNN/ सराहां

    हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो द्वारा एक सप्ताह पूर्व सराहां बस स्टैंड से चलने वाले बंद किए गए दोनों बस रूट बहाल कर दिए है। एचआरटीसी प्रबंधन ने 33 वर्षों से चल रहे सराहां-परवाणू तथा एक दशक से चल रहे सराहां-क्यारी-नारायणगढ़ नाहन बस को घाटे में चल रहा रूट बता कर बंद कर दिया था।

    नाहन और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों की 10 पंचायतों के ग्रामीणों की इस समस्या को स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार तथा एचआरटीसी प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजे। इन बस सेवाओं को बहाल किया जाए, नहीं तो प्रदेश सरकार के विरोध में ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू कर देगे।

    तब कहीं जाकर निगम प्रबंधन ने सराहां-नारायणगढ़-नाहन बस को बहाल किया तथा सोमवार से सराहां-परवाणू बस सेवा भी बहाल कर दी गई। बता दें कि पच्छाद तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायत को जोड़ने वाले यह दोनों बस रूट एकमात्र निगम के थे। जहां पर निगम की एक-एक बस ही चलती थी। इन बसों के बंद होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

    स्कूल, कॉलेज और निजी व सरकारी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भी भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। सोमवार का अवकाश घोषित होने के पश्चात मंगलवार को यह बस यात्रियों से भरी रही। स्कूली बच्चों सहित बस के दोबारा चलने से सभी यात्रियों में खुशी की लहर थी। सफर कर रहे यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी बहुत लोगों को बस के चलने का पता नही लगा है। कल से इसमें यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी।

  • सराहां पंचायत का टिक्कर “मॉडल गांव” घोषित

    सराहां पंचायत का टिक्कर “मॉडल गांव” घोषित

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की सराहां पंचायत के टिक्कर को मॉडल गांव घोषित कर दिया गया है। सराहां पंचायत की प्रधान सुरती चौहान और उपप्रधान नरेंद्र गोसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत तथा स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों की सभी मानकों एवं औपचारिकताएं ग्राम टिक्कर ने पुरी की है। जिसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टिक्कर गांव को मॉडल गांव घोषित किया गया है।

    ग्राम पंचायत प्रधान सुरती चौहान ने कहा कि टिक्कर गांव में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय और पानी के टैंक, गांव की गलियां सभी पक्की बनी हुई है। जिसके बाद गांव को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मॉडल ग्राम टिक्कर को पंचायत की ग्राम सभा में घोषित किया गया है।

    सुरती चौहान ने बताया कि जब एक बार कोई गांव मॉडल गांव घोषित हो जाए, तो उसे निरंतर बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। ताकि लगातार वह अपने स्थान पर रह सके। इसी के साथ उन्होंने सराहां पंचायत के अन्य गांवों तथा ग्रामीणों से भी अपील की कि वह स्वच्छ भारत मिशन के सभी औपचारिकताओं को पूरा कर मॉडल गांव बने। ताकि सराहां पंचायत को मॉडल पंचायत बनाया जा सके।

  • सराहां और आस-पास के क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    सराहां और आस-पास के क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    HNN/ सराहां

    विद्युत उप मंडल सराहां के अर्न्तगत आने वाले 11 केवी सराहां स्थानीय व 11 केवी बनाहा की सैर फीड़र की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव के चलते कल बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल सराहां ने दी है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सराहां बाजार, एसवीएन कॉलोनी, न्यू बस स्टैड़, जोहना घाट, बनाहा की सैर, मंडी खडाना, कनलोग, सही पपलोह, बनाह धिनी और साथ लगते स्थानों पर 21 जनवरी 2024 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।