Category: सिरमौर

  • भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सिरमौर जिला के पुरूषोत्तम लाल

    भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सिरमौर जिला के पुरूषोत्तम लाल

    HNN/ सिरमौर

    सिरमौर के कोलर गांव के पुरूषोत्तम लाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिला सहित प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। बता दें पुरुषोत्तम असम रेजीमेंट में सेवाएं देंगे।

    पुरुषोत्तम ने जमा दो की परीक्षा के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन अंतिम चरण में सफलता नहीं मिली। पुरुषोत्तम ने सिपाही की भर्ती में हिस्सा लिया, चयन होने पर डोगरा रेजीमेंट की छठी बटालियन में तैनात हो गए, लेकिन मन में जज्बा सैन्य अधिकारी बनने का था।

    लिहाजा पुरुषोत्तम ड्यूटी के साथ आर्मी कैडेट कालेज की तैयारी में भी जुटे रहे। भारतीय सेना अकादमी देहरादून में उन्होंने 4 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुरुषोत्तम के पिता बागवानी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं।

  • डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित हुए सिरमौर के प्लाटून कमांडर सोमदत्त शर्मा

    डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित हुए सिरमौर के प्लाटून कमांडर सोमदत्त शर्मा

    HNN/ सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से संबंध रखने वाले प्लाटून कमांडर सोमदत्त शर्मा को गृहरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान सर्गिन शिमला में आयोजित 61वें राज्य स्तरीय स्थापना दिवस पर डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    यह पुरस्कार उन्हें को डीजी गृहरक्षा विभाग राकेश अग्रवाल ने प्रदान किया है। बता दें सोमदत्त शर्मा सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत के मंधारा गांव के रहने वाले है।

    जानकारी के मुताबिक, गृहरक्षा विभाग में शिमला में बतौर मुख्य प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे प्लाटून कमांडर सोमदत्त शर्मा को 30 साल की नौकरी में सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिला। सोमदत्त शर्मा ने बताया कि इन दिनों वह सीटीआई शिमला में बतौर मुख्य प्रशिक्षक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त कर उन्हें काफी गर्व हो रहा है।

  • हिमकेयर योजना के लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना में होंगे शामिल

    हिमकेयर योजना के लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना में होंगे शामिल

    HNN/ सिरमौर

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के चयनित परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया है। जिसके तहत जिला सिरमौर के 15916 (मनरेगा कामगार) परिवारों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवार अपने क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना और अपने परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि पच्छाद में 05 दिसंबर वीएलई राम रतन 8219995304, राजगढ़ में 06 दिसंबर वीएलई हेम राज 9816078052, नाहन में 06 दिसंबर विक्रान्त सिंह राणा वीएलई 7018827055, संगड़ाह में 07 दिसंबर वीएलई ब्रह्मा नन्द 9816705372, शिलाई में 07 दिसंबर वीएलई वीरेंदर सिंह 9805366888, पांवटा साहिब में 08 दिसंबर वीएलई सौरभ वोहरा 9805637027 तथा तिलोरधार में 08 दिसंबर वीएलई सुदेश कुमार 9805399234 से संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि सभी अपने साथ अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड और अपना हिमकेयर कार्ड साथ लाये। डॉ. अजय पाठक ने सभी चयनित परिवारों से अपील की है कि वह अपना कार्ड बना ले ताकि जरूरत के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक अधिकारी रमन शर्मा के मोबाइल नंबर 9459001304 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    अजय पाठक ने योजना में चयनित सभी परिवारों से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द अपने स्वास्थ्य कार्ड बना ले ताकि जिला के सभी पात्र परिवार स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है। इस योजना के तहत 24 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती होने पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं होगा।

    इस योजना में भारत सरकार द्वारा करवाए गये सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के 2014-2015 के लाभार्थी शामिल है, साथ ही साथ मुख्यमंत्री हिम केयर योजना के चयनित परिवार सम्मिलित किये गए हैं। इस योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1800 तरह की बीमारियां कवर होगी।

  • प्रदेश सरकार की ऊंची छलांग, शिमला-सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी पर उतरा हेलीकॉप्टर

    प्रदेश सरकार की ऊंची छलांग, शिमला-सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी पर उतरा हेलीकॉप्टर

    रजनीश किमटा ने देहरादून से निजी कंपनी का ट्रायल हेतु हायर किया हेलीकॉप्टर

    HNN/ सिरमौर

    शिमला सिरमौर के प्रमुख आराध्य देव स्थान सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर हेलीकॉप्टर का सफल ट्रायल संभव हो गया है। तीन बार हुई इस ट्रायल लैंडिंग में धार्मिक पर्यटन स्थल के लिए हेली सेवा हेतु रास्ता अब साफ होता नजर आ गया है। बड़ी बात तो यह है कि इस हेली ट्रायल को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व स्थानीय नेता रजनीश किमटा ने देहरादून से निजी खर्चे पर हेरिटेज एविएशन कंपनी का सिक्स सीटर चौपर मंगाया था।

    यह सफल ट्रायल चूड़धार के चौपाल शिमला संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले कालाघाट अस्थाई हेलीपैड पर करवाया गया था। इस ट्रायल के दौरान चूड़धार मंदिर समिति के कमिश्नर, डीसी शिमला आदित्य नेगी, अध्यक्ष एसडीएम चौपाल नारायण सिंह चौहान तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। पर आप जानकारी के अनुसार यह ट्रायल आज बुधवार की सुबह 9:30 पर करवाया गया था।

    इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य इस प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल को पर्यटन के नजरिया से हेली टैक्सी सेवाओं से जोड़ने तथा आपदा व अन्य राजकीय गतिविधियों को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से किया गया है। इस सफल ट्रायल के बाद हिमाचल, चंडीगढ़ और देहरादून के साथ हेली सेवाएं शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि इस सिक्स सीटर हेलीकॉप्टर में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा सहित डीसी एसडीएम ने भी फ्लाइट ली थी।

    एसडीएम नारायण चौहान ने बताया कि चोपर में आए एविएशन एक्सपर्ट्स ने इस हेलीपैड को छोटे हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बेहतर स्थान बताया है। हेलीकॉप्टर की इस सफल लैंडिंग के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। तीन हेलीकॉप्टर को उड़ने और लैंड किए जाने के दौरान लोगों में काफी उत्साह था। लैंडिंग की सफलता को लेकर लोगों ने चूड़ेश्वर महाराज के जमकर जयकारे भी किये।

    बता दें कि जिस स्थान पर इस हेलीपैड का चयन किया गया है उसी स्थान से मुख्य मंदिर तक की दूरी अब केवल 600 मीटर ही रह जाएगी। यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस प्रमुख धार्मिक स्थल तक जाने के लिए नोहराधार से मंदिर की दूरी 19 किलोमीटर है तो वहीं चौपाल क्षेत्र के सराहा से मंदिर की दूरी करीब 7 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई की है। खबर की पुष्टि एसडीएम चौपाल नारायण चौहान के द्वारा की गई है।

  • सिरमौर में जिला शिकायत निवारण समिति व योजना विकास समिति का गठन

    सिरमौर में जिला शिकायत निवारण समिति व योजना विकास समिति का गठन

    एनएसयूआई के चार कार्यकर्ताओं को गैर सरकारी सदस्य किया नियुक्त

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर में हाल ही में जिला शिकायत निवारण समिति व योजना विकास समिति का गठन किया गया है जिसमे जिला सिरमौर एनएसयूआई के चार कार्यकर्ताओं को भी गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

    जिला सिरमौर के अध्यक्ष विपुल शर्मा व पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजत भारद्वाज को जिला शिकायत निवारण समिति व प्रदेश महासचिव अमित चौहान व प्रदेश सचिव केतन ठाकुर को योजना विकास समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

    इस नियुक्ति के लिए जिला सिरमौर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी व विधायक विनय कुमार तथा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

  • पालतू पशुओं की सलामती के लिए ग्रामीणों ने मां त्रिभुवनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    पालतू पशुओं की सलामती के लिए ग्रामीणों ने मां त्रिभुवनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    सिरमौर सहित हरियाणा से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं मां के चरणों में आशीर्वाद लेने

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की कोलावाड़ाभूड़ पंचायत के त्रिभुवनी (त्रिभोणी) मंदिर में मार्गशीर्ष माह (नवंबर दिसंबर) के चारों रविवार को मेले का आयोजन किया जाता है। इन चारों रविवार को जिला सिरमौर सहित हरियाणा के मोरनी क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। त्रिभोणी मंदिर को पशुओं की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। यहां पर मार्गशीर्ष और आषाढ़ मास के चारों रविवार को मेले का आयोजन भी होता है।

    त्रिभोणी मंदिर नाहन से 35 किलोमीटर, सराहां से 25 किलोमीटर, कोलावालाभूड़ से 3 किलोमीटर और हरियाणा के मोरनी से 20 किलोमीटर है। जिला सिरमौर सहित हरियाणा के मोरनी क्षेत्र के लोग भी त्रिभोणी मंदिर में पशुओं की सलामती तथा दुधारू पशुओ की रक्षा के लिए माता का आशीर्वाद लेने आते हैं।

    सिरमौर के ग्रामीण अनु ठाकुर, वंदना ठाकुर, रुकमणी देवी, सुधीर ठाकुर ने बताया कि जब भी दुधारू पशु जब नए बछड़े या बछड़े को जन्म देते हैं, तो वह पहले सप्ताह के दूध का घी और मक्खन माता को भेंट स्वरूप चढ़ाते हैं। साथ ही पूरे वर्ष के लिए जंगली जानवरों, बीमारियों तथा जहरीले कीट पतंगो से अपने पालतू पशुओं की रक्षा की कामना करते हैं।

    जिला के नाहन, पच्छाद, श्रीरेणुकाजी, पांवटा साहिब उपमंडल के पशुपालक अपने दुधारू पशुओ का घी और मक्खन यहां पर चढ़ते हैं तथा मंदिर के पुजारी आशीर्वाद स्वरुप सभी श्रद्धालुओं को रक्षा के चावल प्रदान करते हैं। साथ ही अगले वर्ष फिर वह दुधारू पशु का घी तथा मक्खन लेकर आए, यह आशीर्वाद भी माता की ओर से देते हैं।

    हाल ही में 16 नवंबर को संक्रांति के बाद यह पहला रविवार था तथा सैकड़ो श्रद्धालुओं ने त्रिभोणी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी और पुजारियों की ओर से मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

  • सिरमौर में तेजी से बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या

    सिरमौर में तेजी से बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सिरमौर में डेंगू की चपेट में आने से कई लोगों की जान भी गई है। एक तरफ जहां जिला में डेंगू ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मौसमी बुखार का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है।

    जिला सिरमौर में डेंगू का आंकड़ा 1000 के पार पहुंच चुका है। नाहन के मेडिकल कॉलेज में भी हर रोज कई मरीज आ रहे है। बता दें जिला में स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम को लेकर भरसक प्रयास कर रहा है।

    इस समय लोगों का जागरूक होना जरूरी है। बता दें बुखार आने की स्थिति में मरीज चिकित्सीय जांच जरूर कराएं। जिला में डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करने के निर्देश दे रहा है।

  • कृषि मंत्री ने बाल दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह की करी अध्यक्षता

    कृषि मंत्री ने बाल दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह की करी अध्यक्षता

    HNN सिरमौर

    हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के गांव बागथन एवं गांव वासियों को सलाम व नमन करता हूं जहां से एक महान विभूति ने जन्म लिया। यह उदगार कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने बाल दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये।

    उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया।

    उन्होंने कहा कि इससे पूर्व हमारा कोई राज्य नहीं था हमें आज फक्र है कि हिमाचल प्रदेश में अपनी विधानसभा है और हम अपने प्रदेश का कानून स्वयं बनाते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई एस परमार और राजा वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल के विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज प्रदेश सड़क शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं हर गांव में आज बिजली एवं अन्य सुविधाएं पहुंची है। उन्होंने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का अच्छा प्रदर्शन न किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को पुराने गिले शिकवे मिटाकर एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होना होगा।

    कृषि मंत्री ने हाल ही में प्रदेश में आई त्रासदी व प्रदेश को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि इस त्रासदी से हिमाचल को बहुत नुकसान पहुंचा है। जिस कारण बहुत लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रदेश के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सूकखू ने 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसके तहत कच्चे या पक्के मकान के पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर पुनः घर निर्माण के लिए सरकार द्वारा 7 लाख रुपए देने के अलावा सरकारी दरों पर सीमेंट व मुफ्त में पानी और बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे।

    कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि पेयजल योजनाओं के स्रोतों को सुदृढ़ कर हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना प्रदेश सरकार का ध्येय है।उन्होंने कहा कि प्रमोशन व बैचवाइज आधार पर 3000 पदों को शिक्षा विभाग में भरा जा रहा है तथा उन अध्यापकों दूर दराज के क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के बाद बीजेपी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों का पेंशन बहाल कर कर्मचारी एवं उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित किया है।

    इससे पूर्व कृषि मंत्री ने सिरमौर जिले की गगल शिकोर में 12 लाख रुपए से निर्मित पटवार भवन का लोकार्पण किया। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व डांगरा तथा उनकी धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी को भी शाल व टोपी देकर सम्मानित किया।

    कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कृषि विभाग सिरमौर द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय बालिकाओं द्वारा शानदार गिद्दा प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने बालिकाओं को 21000 रुपए की राशि अपनी एछिक निधि से देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर प्रदेश सचिव दयाल प्यारी व पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समस्याओं को मंत्री जी के समक्ष रखा। स्थानीय प्रधान सरोज बाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

  • कल सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार……

    कल सिरमौर जिला के प्रवास पर होंगे कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार……

    HNN/ सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 14 नवम्बर 2023 को एक दिवसीय सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

    उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे गागल शिकोर में पटवारखाना भवन का उदघाटन करेंगे।

    इसके उपरांत कृषि मंत्री बागथन में दोपहर 12.15 बजे बाल दिवस मेले के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

  • सिरमौर में टीजीटी के इतने पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग……

    सिरमौर में टीजीटी के इतने पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु इस दिन होगी काउंसलिंग……

    HNN/ सिरमौर

    सिरमौर जिला में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नॉन मैडिकल व मैडिकल के 898 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 10 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। यह काउंसलिग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी।

    उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर कर्म चन्द ने बताया कि जिला सिरमौर में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के कुल 420 पद, टीजीटी (नॉन मेडिकल) के कुल 306 तथा प्टीजीटी मैडिकल के कुल 172 पदों की भर्ती हेतु काउंसलिंग की जायेगी।

    उप निदेशक ने अवगत करवाया कि प्रदेश में टीजीटी कला के कुल 420 पदों की भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 154 पदों के लिए सितम्बर, 2001 बैच, स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 5 पदों के लिए 2005 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 52 पदों के लिए मई, 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग के 67 पदों के लिए 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 16 पदों के लिए 2004 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित के 3 पदों के लिए 2016 बैच निर्धारित किया गया है।

    इसी प्रकार अनुसूचित जाति में सामान्य वर्ग के 81 पदों के लिए 2004 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 16 पदों के लिए 2004 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित) 4 पदों के लिए अब तक के बैच, व अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 17 पदों के लिए 2004 बैच अनु. जनजाति (बीपीएल) वर्ग के 05 पदों के लिए मार्च 2006 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

    कर्म चंद ने बताया कि अतिरिक्त टीजीटी (नॉन मैडिकल) के कुल 306 पदों की भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 108 पदों के लिए 1999 बैच, स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए 2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 39 पदों के लिए 2002 बैच अन्य पिछड़ा वर्ग के 49 पदों के लिए 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 12 पदों के लिए 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित के 3 पदों के लिए अब तक के बैच निर्धारित किये गये हैं।

    इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग के 60 पदों के लिए अगस्त, 2006 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 12 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतन्त्रता सेनानियों) के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए अब तक के बैच तथा अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 11 पदों के लिए 2008 बैच, अनु. जनजाति बीपीएल के 04 पदों के लिए 2018 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि टीजीटी (मेडिकल) के कुल 172 पदों की भर्ती भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 62 पदों के लिए 2002 बैच, स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित 2 पदों के लिए 2007 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 21 पदों के लिए 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 28 पदों के लिए 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 06 पदों के लिए अब तक के बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित के 1 पद के लिए अब तक के बैच निर्धारित किये गये हैं।

    अनुसूचित जाति वर्ग के 34 पदों के लिए 2006 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग के 6 पदों के लिए 2012 बैच, अनुसूचित जाति (स्वतन्त्रता सेनानियों) के आश्रितों के लिए आरक्षित 4 पदों के लिए अब तक के बैच तथा अनुसूचित जनजाति सामान्य वर्ग के 6 पदों के लिए 2006 बैच, अनु. जनजाति बीपीएल के 02 पदों के लिए मार्च 2013 बैच के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

    उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने कहा कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से जिन पात्र अन्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके हैं उन्हें कॉल लेटर डाक द्वारा प्रेषित किये जा चुके हैं जिसकी विस्तृत सूचना उप निदेशक प्रा। शिक्षा नाहन के ब्लॉगपर भी अपलोड की जा चुकी है।

    परन्तु फिर भी यदि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त न हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। कॉल लेटर, बायोडाटा फार्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची, वांछित दस्तावेजों की चैक लिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के ब्लॉग पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।