Category: सिरमौर

  • राजगढ़ और संगडाह में  विशेष आधार कैंपों का किया जा रहा आयोजन- एल.आर. वर्मा

    राजगढ़ और संगडाह में विशेष आधार कैंपों का किया जा रहा आयोजन- एल.आर. वर्मा

    HNN/ सिरमौर

    सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगड़ाह क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 5 स्थानों पर विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि यह आधार कैंप 7 नवम्बर 2023 तक आयोजित किये जायेंगे।

    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगड़ाह विकास खंड के ग्राम पंचायत रणफुआ जबरोग में 28 अक्तूबर से आधार कैंप लगना शुरू हो गया है और यह कैंप एक नवम्बर 2023 तक चलेगा।

    उन्होंने बताया कि राजगढ़ खंड के ग्राम पंचायत धांच मनवा में 28 अक्तूबर से 2 नवम्बर दोपहर 2 बजे तक, ग्राम पंचायत कोटला बांगी में में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक, ग्राम पंचायत शलाणा में 28 अक्तूबर से 2 नवम्बर दोपहर 2 बजे तक तथा ग्राम पंचायत कोठिया जागर में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर 2023 तक विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से इन विशेष आधार कैंपों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। .

  • प्राथमिक पाठशाला देवामानल में धूमधाम से मनाया निपुण मेला

    प्राथमिक पाठशाला देवामानल में धूमधाम से मनाया निपुण मेला

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के प्राथमिक पाठशाला देवामानल में निपुण मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।

    बता दें निपुण मेले का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसएमसी के अध्यक्ष अमित पुंडीर, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत देवामानल दलीप सिंह पुंडीर व एसएमसी के सभी पदाधिकारियों ने किया।

    प्राथमिक पाठशाला मुख्य शिक्षक शमशेर ने इस निपुण मेले के बारे में सभी को अवगत करवाया। बता दें करीब इस स्कूल के 49 बच्चों ने इस निपुण मेले में हिस्सा लेकर बौद्धिक व मानसिक ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ अपने में छिपी प्रतिभाओं को भी उजागर किया।

  • आदमखोर तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर 8 बकरियों व 2 बकरों को उतारा मौत के घाट

    आदमखोर तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर 8 बकरियों व 2 बकरों को उतारा मौत के घाट

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के सैनधार की कमलाड़ पंचायत के कांथला गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने कुछ मवेशियों को अपना शिकार बना लिया है। बता दें पीड़ित परिवार ने घर चलाने के लिए इन बकरियों को पाला गया था। परन्तु अब इस घटना से पीड़ित सत्याराम को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ रात के समय पशुशाला में घुसा। इस दौरान उसने 8 बकरियों व 2 बकरों को अपना शिकार बना लिया। बड़ी बात तो यह रही कि उनको मौत के घाट उतारने के बाद वह पशुशाला से बाहर नहीं निकल सका।

    कुछ बकरियों की मौत तेंदुए के खौफ की वजह से हुई है। बता दें जब सुबह के वक्त जब लोहे का दरवाजा खोला गया तो सत्याराम की पत्नी के सामने छलांग लगाकर तेंदुआ भाग गया। वहीं तेंदुए के इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • दर्दनाक हादसा: सड़क से लुढ़क कर नदी किनारे गिरी गाड़ी, 3 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसा: सड़क से लुढ़क कर नदी किनारे गिरी गाड़ी, 3 लोगों की मौत

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मामला उपमंडल शिलाई के सीमांत क्षेत्र मिनस-पाटन का है, यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है।

    मृतकों की पहचान चालक राकेश (26) निवासी टिक्करी, वाहन मालिक सुरजीत (36 ) व श्याम सिंह (48) निवासी शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के नेरवा क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, तीनों गाड़ी में सवार होकर मिनस पाटन में टोंस नदी से रेता भरने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचे तो अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिस करण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नीचे नदी के किनारे जा गिरी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

  • सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले—

    सिरमौर जिला के भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले—

    HNN/ सिरमौर

    सिरमौर जिला भाजपा महासचिव बलबीर ठाकुर, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर और रेणुका युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति घोषित किए गए समुदाय के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

    मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सिरमौर जिला के गिरपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को लोकसभा और राज्यसभा से बिल पारित होने के बाद भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित करने के उपरांत अनुसूचित जनजाति घोषित करने का अध्यादेश लगभग दो महीने पहले हिमाचल सरकार को भेजा गया है परंतु हैरानी इस बात की है कि सुक्खू सरकार इसे लागू करने की बजाय इस पर कुंडली मारकर बैठ गई है।

    उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया की सरकार गिरीपार क्षेत्र के अधिकारियों को लोगों के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र बनाने की बजाय उल्टा मामले को तारपीडो कर रही है। इससे ना केवल अनुसूचित जनजाति घोषित किए गए लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है अपितु यहां के बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

    इसके लिए भाजपा नेताओं ने सिरमौर के काबीना मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर भी इस मामले को लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हाटिओं की महाखुयलियों में हर्षवर्धन चौहान ने इस क्षेत्र के लोगों को जनजाति दर्जा दिलाने के लिए अपना खून तक देने का ऐलान किया था परंतु अब वही मंत्री गिरगिट की तरह रंग बदलकर यहां के लोगों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के प्रमाण पत्र जारी कराने में अड़चनें डाल रहे हैं।

    भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार को चुनौती दी कि यदि इस मामले को और अधिक लटकाया गया तो गिरी पार क्षेत्र के हाटी हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को भी चेतावनी दी कि यदि वह इस मामले में ओछी राजनीति से बाज न आए तो उन्हें गिरी पार क्षेत्र में घुसना मुश्किल होगा।

    उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर गिरी पार क्षेत्र के लोगों में दिनों दिन रोष बढ़ता ही जा रहा है और अब लोगों के सब्र का बांध टूटने वाला है और कभी भी समस्त हाटी समुदाय के लोग भंयकर संघर्ष का रास्ता अपना सकते हैं जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

  • सिरमौर जिला में ‘‘ठगडे री सीख’’ नाटक से दी आपदा में बचाव की जानकारी

    सिरमौर जिला में ‘‘ठगडे री सीख’’ नाटक से दी आपदा में बचाव की जानकारी

    HNN/ सिरमौर

    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उपमंडल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया।

    कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया। इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम कला मंच राजगढ़ तथा उपमंडल कफोटा के टिम्बी व कफोटा में धालटा कला मंच ने गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव व सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया।

    इस दौरान कलाकारों ने नाटक “ठगडे री सीख“ के माध्यम से बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान किस प्रकार अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता की जाए। कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि घर एवं भवनों के निर्माण से पूर्व सही स्थान के चयन व नींव की कटाई या खुदाई भी उचित तरीके से करनी अति आवश्यक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य संदीप कुमार, अधीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान संगड़ाह नीलम कुमारी, गोपाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • शिक्षा मंत्री 8 सितंबर को रहेंगे जिला सिरमौर के प्रवास पर

    शिक्षा मंत्री 8 सितंबर को रहेंगे जिला सिरमौर के प्रवास पर

    जन्माष्टमी मेला चनालग में बतौर मुख्य अतिथि होंगे उपस्थित

    HNN/ सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश के शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आगामी 8 सितंबर 2023 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चनालग में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी मेला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

    यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 8 सितम्बर को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विश्रामगृह नारग में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर 1 बजे चनालग में जन्माष्टमी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

  • सिरमौर और सोलन जिला में कल बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

    सिरमौर और सोलन जिला में कल बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

    HNN/ सोलन/ सिरमौर

    जिला सिरमौर और सोलन में कल 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा और जिला सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमता ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा ज़िला में भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्र में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।

    यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेकनिकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।

  • जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51,000 रुपए

    जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51,000 रुपए

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर ब्राह्मण सभा के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपए दिए गए। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, लीगल एडवाइजर ब्राह्मण सभा अधिवक्ता वीरेंद्र पाल के द्वारा यह राशि चेक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सिरमौर प्रवास के दौरान दी गई। ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह संकट की इस घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

    उन्होंने कहा सरकार बड़ी संजीदगी के साथ राहत के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में चार-चार सांसद हैं बावजूद इसके प्रदेश को राहत के नाम पर उनके द्वारा संसद में कोई मुद्दा नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा की सरकार जितना संभव हो सके वह कर रही है। ब्राह्मण सभा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह सरकार हर प्रयासों के साथ हैं।

  • पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, कांग्रेस नेता के बड़े भाई की हत्या कर हुए थे फरार

    पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी, कांग्रेस नेता के बड़े भाई की हत्या कर हुए थे फरार

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर के बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने यह सफलता 24 घंटे के अंदर प्राप्त की है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय लक्की निवासी गांव जासवी तहसील शिलाई और सौरभ मांटा निवासी गांव गौंठ तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है।

    आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सौरभ के पिता की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल थे।

    यह था मामला
    दरसल, 58 वर्षीय राजेंद्र उर्फ पप्पू का शव हरिपुरधार-राजगढ़ मार्ग पर नाले के समीप पड़ा हुआ था। जाँच में पाया गया था कि व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है।