Category: सिरमौर

  • गिरिपार इलाके में माघी त्योहार की तैयारियां शुरू, काटे जाएंगे 35 हजार बकरे

    गिरिपार इलाके में माघी त्योहार की तैयारियां शुरू, काटे जाएंगे 35 हजार बकरे

    HNN/ सिरमौर

    सिरमौर जनपद की सदियों पुरानी लोक संस्कृति व परंपराओं को संजोए रखने के लिए मशहूर करीब तीन लाख की आबादी वाले गिरिपार क्षेत्र के बाशिंदे साल के सबसे खर्चीले व शाही कहलाने वाले माघी त्यौहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

    बर्फ अथवा कड़ाके की ठंड से प्रभावित रहने वाली गिरिपार अथवा ग्रेटर सिरमौर की विभिन्न पंचायतों में हालांकि दिसंबर माह की शुरुआत से ही मांसाहारी लोग अन्य दिनों से ज्यादा मीट खाना शुरु कर देते हैं, मगर 10 जनवरी से शुरू होने वाले माघी त्यौहार के दौरान क्षेत्र की पंचायतों के मांसाहारी परिवारों द्वारा बकरे काटे जाने की परंपरा भी अब तक कायम है।

    समूचे गिरिपार में इस त्यौहार में शाकाहारी लोगों के लिए कईं पारम्परिक व्यंजन परोसे जाते हैं, जिनमें मूड़ा, शाकुली, तेलपकी, सीड़ो व अस्कली आदि शामिल हैं। माघी त्यौहार को खड़ियांटी, डिमलांटी, उत्तरांटी व साजा अथवा संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। पहले तीन दिन अलग-अलग निर्धारित तिथि पर विभिन्न गांवों में बकरे कटते हैं, जबकि संक्रांति के अवसर पर लोग अपने कुल देवता की पूजा करते हैं तथा इस दिन किसी भी घर में मीट नहीं पकता है।

    सभी रिश्तेदारों, शादीशुदा लड़कियों को त्योहार का हिस्सा दिया जाता है। पूरा महीना मेहमाननवाजी होती है। गिरिपार में इस दिन हजारों बकरे, सूअर और खाड्डू (भेड़ू) काटे जाते हैं।
    बता दें 11 जनवरी को और पौष अमावस्या होने से इस बार यह पर्व 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। जिले के ट्रांसगिरि के साथ-साथ उत्तराखंड के जौनसार बाबर की 80 से 82 पंचायतों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

    जिले के गिरिपार इलाके की 154 में से 126 पंचायतों में इस पर्व पर बकरे काटे जाने की परंपरा है। करीब 30,000 से 35,000 परिवारों में बकरे काटे जाएंगे। 28 गते पौष यानी 12 जनवरी को भी गिरिपार इलाके में बकरे काटे जाएंगे।

  • सिरमौर की रितु नेगी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

    सिरमौर की रितु नेगी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित

    HNN/ सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली कबड्डी स्टार खिलाड़ी रितु नेगी को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार (9 जनवरी) को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।

    जानकारी के मुताबिक, अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान तक़रीबन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    गौरतलब है कि रितु नेगी को यह सम्मान वर्ष 2023 में चीन में हुई 19वीं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और वर्ष 2019 में काठमांडू में दक्षिणी एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने पर दिया गया।

    बता दें कबड्डी के क्षेत्र में रितु की उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हुए वर्ष 2023 के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया। वहीं रितु नेगी अर्जुन अवार्ड मिलने पर उनके परिजनों में काफी खुशी का माहौल है।

  • सिरमौर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 239 पद रिक्त

    सिरमौर में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 239 पद रिक्त

    जिला में इतने पदों पर ही तैनात बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता….

    HNN/ नाहन

    नाहन केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जिला सिरमौर में भारी कमी है। इसके चलते लोगों तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिलने में दिक्कतें हो रहीे है। वहीं वर्तमान में सेवाएं दे रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर भी काम का अतिरिक्त बोझ होने से उन्हें मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है।

    जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य खंडों में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 239 पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के 294 के करीब पद स्वीकृत हैं। जिले के हर हैल्थ सब सैंटर में एक पुरुष और एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया गया है। हैरानी की बात है जिले के स्वास्थ्य खंडों में केवल 55 पद पर ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात हैं। 

    जिला में छह स्वास्थ्य खंड है। इनमें सबसे अधिक खराब स्थिति संगड़ाह, पच्छाद और शिलाई स्वास्थ्य खंड की है। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड में स्वीकृत 56 पदों में से 51 रिक्त चल रहे है। पच्छाद में 46 में से 40, राजगढ़ में 26 में से 18, धगेड़ा में 58 में से 49, शिलाई में 30 में से 26 और राजपुरा में 55 पद रिक्त पड़े है। 

    स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वयन का जिम्मा बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकारी के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वयन करते हैं। धरातल पर योजनाओं की स्थिति व अन्य आंकड़ों की रिपोर्ट विभाग को देने का कार्य भी इनके कंधों पर रहता है।

    इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं सहित अन्य अन्य लोगों का टीकाकरण भी यही कर्मचारी करते है। विभाग में स्टाफ की इतनी कमी से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है लोगों को सेवाएं किस तरह मिल रही होंगी। वहीं सेवाएं दे रहे कर्मचारियों पर काम का कितना बोझ है।

    कैसे होगा एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन कार्य

    बता दें 2025 तक देश और प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की ओर से टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन का कार्य जनवरी महीने से शुरू किया जा रहा है।

    इस कार्य को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं। फील्ड स्टाफ की भारी कमी है। वहीं टीकाकरण व अन्य कार्यक्रम भी है। ऐसे में एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन कार्य को पूरा करना कर्मचारियों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहेगा। 

    उधर, डॉ. अजय पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर ने कहा कि जिला ने खाली चल रहे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पदों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर भरने की मांग की गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दो हैल्थ सब सैंटर की देखरेख का जिम्मा दिया गया है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी इनके साथ जोड़ा गया है। कई हैल्थ सब सैंटर में सीएसओ की भी तैनाती की गई है।

  • हाटी समुदाय को मिला जनजातीय दर्जा, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना..

    हाटी समुदाय को मिला जनजातीय दर्जा, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना..

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिल गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिहं सुक्खू की सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उद्योग मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व गिरिपार क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में यह अधिसूचना जारी की है।

    बता दें तीन जनवरी को सीएम सुक्खू सिरमौर जाकर भी इस बारे में संबोधित करेंगे। वहीं हाटी समुदाय का दर्जा मिलने पर गिरिपार के लोगों में काफी ख़ुशी का माहौल है। सभी हाटी लोग अधिसूचना जारी होने पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

    इसलिए सरकार का आभार जताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच के सैकड़ों लोग शिमला में सीएम सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार जताने पहुंचे हैं।

  • ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरमौर की निकिता ने जीता स्वर्ण पदक

    ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरमौर की निकिता ने जीता स्वर्ण पदक

    HNN/ सिरमौर

    हिमाचल की बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वहीं अब एक बार फिर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में प्रदेश की बेटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

    बता दें यह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुई। निकिता शर्मा जिला सिरमौर के मस्तभौज के गुद्दी मानपुर की रहने वाली है। इससे पहले अक्तूबर माह में ही चंडीगढ़ में निकिता ने गोल्ड मैडल झटका था।

    निकिता शर्मा ने नवम्बर माह में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में द्वितीय नैशनल ओपन अंडर-23 सीनियर एथलैटिक प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया था। निकिता के पिता फकीर चंद शर्मा ने बेटी की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।

  • सिरमौर में बारिश न होने से खेतों में मुर्झाई लहसुन और अन्य फसलें

    सिरमौर में बारिश न होने से खेतों में मुर्झाई लहसुन और अन्य फसलें

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर में किसानों के चेहरों से रौनक गायब हो गई है, जिसका कारण बारिश ना होना है। बता दें पिछले चार माह से जिला में बारिश नहीं हुई है, जिससे खेतों में लहसुन और अन्य फसलें मुर्झा गई है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ने लगी है।

    अभी एक सप्ताह तक जिले में बारिश की संभावना भी नहीं बन रही है। ऐसे में फसलों पर संकट छाने लगा है। जानकारी के मुताबिक, सिरमौर में संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार समेत सैनधार और धारटीधार आदि हिस्सों में बारिश न होने से न केवल नकदी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि गेहूं की पैदावार पर भी असर पड़ने लगा है।

    किसानों की फसलों को इस समय बारिश की जरूरत है। तीन साढ़े तीन माह पहले किसान गेहूं समेत नकदी फसलों अदरक, लहसुन, सरसों व सब्जियों की बिजाई कर चुके हैं। इसके बाद बारिश न होने से फसलों की पैदावार पर सीधा असर पड़ने वाला है।

  • सिरमौर में लगातार बढ़ रही ठंड, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिरमौर में लगातार बढ़ रही ठंड, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    HNN/ सिरमौर


    जिला सिरमौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने कहा कि घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवाएं/शीतलहर एवं घना कोहरा/धुंध पड़ने के आसार देखे जा सकते हैं।

    ऐसे में उन्होंने आम जनमानस से अपील कि है की अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। शीतलहर और धुंध खतरनाक साबित हो सकती है। घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सम्बन्धी सूचना व सलाह के लिए स्थानीय समाचार पत्रों, न्यूज़, टी.वी व आपदा प्रबंधन के फेसबुक पेज से लगातार जुड़े रहें।

    सुमित खिमटा ने बताया कि कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाइट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम धुंधले मौसम की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। यदि दृश्यता कम हो तो फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच अच्छी दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें।

    इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त  ने गत 16 नवंबर को शीतकालीन ऋतु से निपटने एवं तैयारियों संबंधी बैठक समस्त विभागों के साथ की थी तथा इसमें लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, जल शक्ति विभाग, बिजली विभाग, पर्यटन निगम, खाद्य आपूर्ति निगम आदि समस्त संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी एवं सुरक्षात्मक योजना बनाने व सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

    इसके अतिरिक्त जैसा की चुडधार चोटी स्थित शिरगुल महाराज मंदिर की यात्रा एवं कपाट 1 दिसंबर 2023 से 12 अप्रैल 2024 तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की यात्रा एवं दर्शनों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। अतः सभी से अपील की गई है कि आगामी शीत ऋतु के मध्य भारी बर्फबारी एवं सड़कों व रास्तों के बंद होने के स्थिति के मद्देनजर चूडधार यात्रा पर ना जाए।

    इसी संबंध में उपमंडल अधिकारी संगडाह एवं उपमंडल अधिकारी चौपाल जिला शिमला द्वारा भी यात्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। अतः चूड़धार यात्रा करने से बचें। उपायुक्त ने बताया कि शीतलहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें तथा अत्यधिक बर्फबारी एवं कोहरे वाली स्थिति में सड़कों पर वाहनों का प्रयोग कम से कम करें, क्योंकि इससे विचलन हो सकती है एवं गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाइयों में गिरने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।

    इसके साथ ही घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। समाचार पत्र, रेडियो, टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगiमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गरम पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है।

    उन्होंने बताया कि कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें। अपने सिर को ढक कर रखें, क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुंह को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि कम तापमान में कठिन काम न करें, क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अतिरिक्त शीतदंश के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों, कान, नाक, आदि पर सफ़ेद या पीले रंग के दाग उभर आना इत्यादि।

    उन्होंने बताया कि हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नज़र रखें जैसे याददाश्त कमजोर होना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। उन्होंने कहा कि यदि तबीयत ठीक न लगे या किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    उन्होंने कहा की शीतकालीन ऋतु में किसी भी प्रकार की आपातकालीन एवं आपदा की स्थिति में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, नाहन के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें।

  • जिला सिरमौर में ग्राम सभा बैठकों के लिए तिथियां निर्धारित

    जिला सिरमौर में ग्राम सभा बैठकों के लिए तिथियां निर्धारित

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर में वर्ष 2024 के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों की तिथियां निर्धारित कर ली गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त सुमित खिमटा ने आदेश जारी किए है।

    आदेश जारी करते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठकें जनवरी, अप्रैल, जुलाई तथा अक्तूबर माह में आयोजित की जाएंगी। ये बैठकें 7 जनवरी, 7 अप्रैल, 7 जुलाई तथा 2 अक्तूबर को निश्चित की गई हैं।

    इस संबंध में जिला की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों, पंचायत सचिवों को ग्राम सभा की बैठकें निर्धारित तिथियों को आयोजित करवाने के लिये कहा गया है।

  • सिरमौर के एलडी शर्मा ने 8 लाख रुपए में खरीदा वीआईपी नंबर “HP 63 F 0001”

    सिरमौर के एलडी शर्मा ने 8 लाख रुपए में खरीदा वीआईपी नंबर “HP 63 F 0001”

    HNN/ सिरमौर

    जिला सिरमौर के धारटीधार से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी एलडी शर्मा ने ई-ऑक्शन में 8 लाख की कीमत पर वीआईपी नंबर HP-63F 0001 खरीद लिया है। बता दें कि एलडी शर्मा को लग्जरी वाहनों का शोंक है। उनका कारोबार भारत के अलावा विदेश में भी फैला हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, गुड़गांव के कारोबारी एलडी शर्मा ने अपनी 80 लाख की कार के लिए यह वीआईपी नंबर खरीदा है। मूल रूप से सिरमौर ददाहू के रहने वाले एलडी शर्मा सेना में 6 साल सेवाएं दे चुके हैं। एमबीए करने के बाद यूके चले गए। वहां जिस कंपनी में नौकरी की उसी कंपनी को भारत लेकर आए।

    बता दें एलडी शर्मा डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाते हैं। एलडी शर्मा के पास उनकी गाड़ियों में 8888, 2222, 0077, 7000 नंबर पहले से मौजूद हैं। अब उन्हें HP-63F 0001 नंबर भी मिल गया है।

  • 1200 गोवंश को संरक्षण देगा शिव निरंजन धाम मंडवाच

    1200 गोवंश को संरक्षण देगा शिव निरंजन धाम मंडवाच

    संस्था की बैठक में “धर्म स्तंभ गौशाला’ खोलने का लिया निर्णय

    HNN/ सिरमौर

    शिव निरंजन धाम मंडवाच बेसहारा गोवंश को संरक्षण देगा। इसके लिए संस्था की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक गौशाला खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्य्क्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष पंडित कंठी राम शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द “धर्म स्तंभ गौशाला खोली जाएगी।

    इस गौशाला में 1200 गौ माताओं का रखरखाव किया जाएगा। जिसमें 300 से 350 आवारा और बेसहारा गोवंश के रख-रखाव की देख भाल और सुरक्षा का प्रबंध भी किया जाएगा। पशु स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने शिव निरंजन धाम में पहुंचकर गौशाला के लिए भूमि का चयन किया। गौशाला खोलने के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

    वक्ताओं ने कहा कि सरकार को भी हर पंचायत में गौशाला खोलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपने गोवंश को बुढ़ापे में बेसहारा न छोड़ने की अपील की। इस अवसर पर सचिव ओम प्रकाश कन्याल और कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग समेत डॉक्टर अक्षय चौहान, डॉक्टर संजय और तुलसी राम भी मौजूद रहे।