Category: coronavirus

  • कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के चलते उपायुक्त ने जिला वासियों से की अपील, कहा-

    कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के चलते उपायुक्त ने जिला वासियों से की अपील, कहा-

    HNN / शिमला

    कोविड संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जिला वासियों से कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें तथा अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।

    इसके अलावा अपने हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान भी रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपनी चिकित्सा जांच करवाएं।

    इसके अतिरिक्त आदित्य नेगी ने जिला वासियों से यह भी अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तियों ने अभी तक एहतियात डोज नहीं लगवाई है वे कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

  • ज़िला में कोविड-19 से सम्बन्धित सभी दिशा-निर्देशों की करनी होगी अनुपालना- अमित मैहरा

    ज़िला में कोविड-19 से सम्बन्धित सभी दिशा-निर्देशों की करनी होगी अनुपालना- अमित मैहरा

    HNN / चंबा

    ज़िला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 2 जनवरी रात 12 बजे तक होटल, रेस्तरां, भोजनालयों, चाय तथा खान-पान व अन्य दुकानें इत्यादि के मालिक या प्रबंधन की इच्छा के अनुरूप खुला रखने के आदेश जारी किये है।

    जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि नव वर्ष के उपलक्ष में ज़िला के विभिन्न पर्यटन स्थलों में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए गए हैं । आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिष्ठानों के मालिकों तथा सैलानियों को कोविड-19 से सम्बन्धित सभी दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी।

  • मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

    HNN/ शिमला

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और इनमें किसी भी तरह की संभावित वृद्धि की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यबल और मशीनरी को तैयार रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को भी मजबूत करना सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने कहा कि राज्य में आंगतुकों को कोविड-19 उचित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इससे संबंधित उचित निगरानी भी रखी जानी चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षण वाले लोगों की कोविड-19 की जांच भी अवश्य करवाई जाए ताकि उनका शीघ्र इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में 2526 ऑक्सीजन युक्त समर्पित बिस्तर तथा 2046 कोविड समर्पित बिस्तर हैं। उन्होंने कहा कि कोविड टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मिशन निदेशक एनएचएम हेमराज बैरवा ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी और कहा कि राज्य में कोविड के केवल 28 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से केवल तीन अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

  • हिमाचल में कोरोना अलर्ट के बीच बूस्टर डोज खत्म, अब लोगों को….

    हिमाचल में कोरोना अलर्ट के बीच बूस्टर डोज खत्म, अब लोगों को….

    HNN / शिमला

    हिमाचल में कोरोना अलर्ट के बीच बूस्टर डोज खत्म हो गई हैं, ऐसे में अब लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रदेश के किसी भी अस्पताल व मेडिकल काॅलेज में अब बूस्टर डोज का स्टॉक उपलब्ध नहीं है।

    प्रदेश सरकार ने अब केंद्र से 10 हजार बूस्टर डोज मंगवाई हैं। ये डोज कब तक उपलब्ध होंगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। जब 10 हजार डोज हिमाचल पहुंचेंगी तो उसी समय अधिकारी लोगों को इसकी जानकारी देंगे।

    हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि को-वैक्सीन हिमाचल में उपलब्ध है। जिन लोगों ने को-वैक्सीन लगानी है वे लगाते रहें।

  • उपायुक्त ऊना ने किया कोविड केयर सेंटर पालकवाह का दौरा

    उपायुक्त ऊना ने किया कोविड केयर सेंटर पालकवाह का दौरा

    HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

    कोरोना महामारी की संभावित लहर की रोकथाम के दृष्टिगत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला के हरोली उपमंडल में पालकवाह स्थित कोविड केयर सेंटर का दौरा किया तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के संभावित खतरे को देखते हुए जिला में कोविड-19 के लिए बनाए गए सभी संस्थानों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है तथा उन्हें कार्यशील किया जा रहा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटा जा सके।

    राघव शर्मा ने बताया कि पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर भवन में कोविड-19 लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां पर कोविड-19 संबंधी जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भविष्य में देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट पाए जाने तथा नए मामले आने की स्थिति में पालकवाह कोविड केयर सेंटर में मरीजों के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि पालकवाह के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके।

    उन्होंने बताया कि ऊना जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में बेड व अन्य उपकरण भी उपलब्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना के संभावित खतरे की रोकथाम के दृष्टिगत समय रहते आवश्यक दवाओं एवं वस्तुओ का भंडारण करना सुनिश्चित करें।

    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि देश में कोरोना लहर के संभावित खतरे को देखते हुए पूरे जिला में एक मॉक ड्रिल की जा रही है तथा इस दौरान कोविड-19 इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ऑक्सीजन संयंत्र सहित सभी उपकरणों की कार्यात्मक जांच की जा रही है।

  • कोरोना की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    कोरोना की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    HNN/ नाहन

    उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

    उपायुक्त मंगलवार को नाहन में कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत कोरोना से निपटने के लिए जिला में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कोरोना उपचार के लिए कुल 666 बैड तैयार किए जा रहें हैं जिसमें से 466 बैड सरकारी अस्पतालों तथा 200 बैड निजी संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि 36 बैडों में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध है जिसमें 21 आईसीयू बैड शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला में पांच ऑक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं जो कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए कारगर सिद्ध होंगे। इसी प्रकार जिला में डी, बी और ए टाइप के 977 ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए जिला के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी करें।

    उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी जिला में कोरोना की चौथी लहर कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है किन्तु इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मुस्तैदी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें, बिना वजह भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

    उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का प्राथमिक उपचार सावधानी है और सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग ठंड से बचें और आवश्यकतानुसार काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है।

  • अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य, मरीजों और तीमारदारों को…

    अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य, मरीजों और तीमारदारों को…

    HNN/ शिमला

    दुनिया भर के कई देशों में कोरोना से मचे कोहराम के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। विदेशों में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए केसों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को कोविड के नियमों का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला कुल्लू और सोलन के अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

    इसके अलावा आईजीएमसी, टांडा, नाहन, नेरचौक मंडी, हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेजों में भी मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। वही शिक्षा विभाग ने भी सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित विद्यार्थियों को स्कूल न आने और स्कूलों में मास्क पहनने को कहा गया है जिससे वे बीमारी से बचे रहे।

    उधर, कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए हिमाचल सरकार तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में 3,312 बेड को रिजर्व रखा गया है। 303 आईसीयू, 2,275 ऑक्सीजन सुविधा वाले और 734 सामान्य बेड का प्रबंध किया गया है। ऑक्सीजन सुविधा वाले और आईसीयू बेडों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।

  • अब बिना मास्क अस्पतालों में नहीं मिलेगी एंट्री, खांसी-जुकाम से पीड़ित…

    अब बिना मास्क अस्पतालों में नहीं मिलेगी एंट्री, खांसी-जुकाम से पीड़ित…

    HNN / सोलन

    देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रदेश सरकार अलर्ट मोड़ पर है। ऐसे में जिला सोलन का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अस्पतालों में आने वाले लोगो को मास्क पहनने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जो बिना मास्क अस्पताल आएगा उसे एंट्री नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि अत्यधिक ठंड होने के चलते लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं।

    ऐसे में अस्पतालों में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। ऐसे में उन्होंने मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी की है। इसी के साथ उन्होंने उचित कोविड व्यवहार अपनाने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। खांसी, जुकाम, बुखार समेत दर्द से पीड़ित मरीजों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए भी कहा है।

    अस्पताल में आने वाले मरीजों को जागरूक करने के लिए होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें जिला में बीते तीन सप्ताह से कोरोना के मामले शून्य है। लेकिन विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सभी सब सेंटर को अलर्ट किया गया है और आवश्यक सामान की पूर्ति करने के लिए मांग भेजने के लिए भी कहा है।

  • कोरोना को लेकर जिला में एडवाइजरी जारी, भीड़भाड़ में पहने मास्क और…

    कोरोना को लेकर जिला में एडवाइजरी जारी, भीड़भाड़ में पहने मास्क और…

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी होने के चलते प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिला में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की पालना करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालना करना व हैंड सैनिटाइजेशन की अनुपालना करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि पात्र लोग अपनी एहतियात डोज भी अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी व जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देते है तो वह अपना आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

  • कोरोना को लेकर डीसी ने जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनने से लेकर बूस्टर डोज लगाने….

    कोरोना को लेकर डीसी ने जारी की एडवाइजरी, मास्क पहनने से लेकर बूस्टर डोज लगाने….

    HNN/ नाहन

    कोरोना के प्रसार की आशंका के चलते लोगों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। जिलाधीश आर.के. गौतम ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम में बदलाव और सर्दियों के दिनों में खांसी, जुकाम की शिकायते बढ़ जाती हैं और ऐसे में कोरोना के प्रसार के लिये मानव शरीर संवेदनशील हो जाता है।

    उपायुक्त ने आम जनमानस से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना सुनिश्चित करने तथा एक-दूसरे से उचित दूरी रखने की अपील की है। निजी स्वच्छता नितांत जरूरी है। लोग हर समय हाथों की सफाई रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें। जुकाम अथवा इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण होने पर तुरंत कोविड परीक्षण करवाने की सलाह दी गई है।

    गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे एहतियात बूस्टर डोज को तुरंत से लगवा लें। कोविड को कंटेन करने के लिये यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पीने के लिये गर्म पानी का सेवन करें और अपने आप को ठंड से बचाएं।