Category: coronavirus

  • सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    सिरमौर में फिर शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, इतने लोगों को…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड की 4000 डोज वितरित की गई है। कोरोना कहर के चलते सभी लोगों के लिए यह डोज लगवाना अनिवार्य है। बता दें कि सिरमौर जिले के 18 केंद्रों में बीते कल 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई।

    दरअसल, कोरोना के कहर को कम करने के लिए एक बार फिर सभी जिलों में बूस्टर डोज अभियान फिर से शुरू हो गया है। बता दे कि विभाग की ओर से सिरमौर जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोविशील्ड डोज वितरित कर दी गई है। बता दे कि अब तक जिला सिरमौर में 1,40,680 लोगों को बूस्टर डोज लगा दी गई है।

    उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक ने बताया कि बीते कल सिरमौर जिला के 18 केंद्रों में 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में कोरोना कंट्रोल में है। कोरोना के नए वेरिएंट आने की आशंका के कारण जिला के सभी अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने अस्पतालों में सभी मरीजों से अपील की है कि एक दूसरे से विशेष दूरी बनाकर रखें।

  • Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    HNN / किन्नौर

    कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किन्नौर में 500 कोविशील्ड की बूस्टर डोज पहुंच गई हैं। जिले के तीनों खंडों में यह बूस्टर डोज पात्र लोगों को लगाई जाएगी। बता दे कि 31 दिसंबर से किन्नौर में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण नहीं हो रहा था, जिसके चलते लोगो में काफी रोष था।

    लेकिन अब जिला में 500 कोविशील्ड की डोज पहुंच चुकी है। जिला में कल से टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा। इसमें सांगला ब्लॉक के सात केंद्रों, निचार ब्लॉक में आठ और पूह ब्लॉक में पांच केंद्रों में 23 जनवरी से नौ फरवरी तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

    इन 12 दिनों में 20 केंद्रों के 44 सेक्शन में कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण होगा। 23 जनवरी को किन्नौर के विभिन्न अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

  • केंद्र सरकार से हिमाचल को मिली कोविशील्ड की 60 हजार डोज

    केंद्र सरकार से हिमाचल को मिली कोविशील्ड की 60 हजार डोज

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोविड की लहर के खतरे से बचने के लिए हिमाचल को केंद्र से कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज वितरित की गई। हालांकि हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से 10 लाख कोविशील्ड वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था, परंतु केंद्र से हिमाचल को को-वैक्सीन की 60 हजार डोज ही उपलब्ध हो पायी।

    बता दें हिमाचल में आज से कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने जा रही है। हिमाचल में कुल 53 लाख लोगों को प्रिकॉशन डोज़ लगेगी, जबकि इनमें से अभी तक 23 लाख 9 हज़ार 718 लोगों को डोज़ लग चुकी है और अन्य 30 लाख लोगों को डोज़ लगाई जानी है। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे कि बीते 24 घंटों में हिमाचल में 4 नए मरीज पॉजिटिव मिले।

    इसी के चलते केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। अस्पतालों में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • हिमाचल के इस जिला में कोरोना का एक भी मामला नहीं

    हिमाचल के इस जिला में कोरोना का एक भी मामला नहीं

    HNN/ सोलन

    विदेशों में जहां कोरोना लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में अभी संक्रमण कंट्रोल में है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही लोगों से भी नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। बता दें कि चीन समेत कई देशों में कोविड अपना कहर ढा रहा है।

    ऐसे में यह संक्रमण प्रदेश में न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया था। बात अगर प्रदेश के जिला सोलन की करें तो यह जिला पूरी तरह से संक्रमण फ्री है। यानी कि जिला में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। जिला में पिछले 7 दिन से कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

    उधर, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बेशक जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं बचा है, लेकिन लोगों को पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है।

  • हिमाचल पहुंचेगी कोविडशील्ड की 60 हजार डोज

    हिमाचल पहुंचेगी कोविडशील्ड की 60 हजार डोज

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में कोविड की लहर के खतरे से बचने के लिए हिमाचल को केंद्र से कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज वितरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से कंफर्मेशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिल चुकी है। हालांकि हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से 10 लाख कोविडशील्ड वैक्सीन डोज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। परंतु केंद्र से हिमाचल को को-वैक्सीन की 60 हजार डोज ही उपलब्ध हो पाएगी।

    जिसकी कंफर्मेशन केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को दे दी है। बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मंगलवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच जाएगी और एनएचएम की टीम चंडीगढ़ से ही अलग-अलग जिलों में वैक्सीन वितरित करवाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं दूसरी ओर आईजीएमसी समेत हिमाचल के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है।

    बता दें कि विदेशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं इसी के चलते केंद्र सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को लेकर जारी की गई थी। अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करने के निर्देश भी पहले ही दिए जा चुके हैं।

  • स्वास्थ्य केंद्रों में फिर लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

    स्वास्थ्य केंद्रों में फिर लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज

    HNN / शिमला

    जिला शिमला में फिर स्वास्थ्य केंद्रों में लोगो को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि बुधवार से शहर के स्वास्थ्य केंद्रों में यह डोज लगेगी। एक से दो दिनों के भीतर कोरोना वैक्सीन का स्टॉक शिमला पहुंच जाएगा। इसके बाद वैक्सीन का वितरण करके बाकी जगहों पर भी यह बूस्टर डोज लगवानी शुरू कर दी जाएंगी।

    गौरतलब है कि राजधानी में कोरोना की वैक्सीन खत्म हो चुकी है। शहर के डीडीयू में वैक्सीनेशन केंद्र खुला रहता है, लेकिन टीकाकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बेरी ने बताया कि भारत सरकार के समक्ष वैक्सीन खत्म होने का मामला ध्यान में लाया गया है। दो दिनों में वैक्सीन का स्टॉक पहुंच जाएगा। इसके बाद पहले की तरह केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाई जाएंगी।

  • Coronavirus/ जिला में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, चार दिन में संख्या पहुंची…

    Coronavirus/ जिला में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, चार दिन में संख्या पहुंची…

    HNN / कुल्लू

    जिला में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यहाँ एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या जिला में बढ़कर सात पहुंच गई है। हालांकि छह मरीजों में संक्रमण के लक्षण कम हैं। उनका उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।

    जबकि एक मरीज डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (डीसीएचसी) कुल्लू में भर्ती है। बता दे कि जिला कुल्लू में चार जनवरी से कोरोना के मामले फिर सामने आने शुरू हो गए हैं, जबकि दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक जिला में कोरोना का कोई मामला नहीं था।

    उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज ने कहा कि पिछले चार दिन में कोरोना के सात मामले सामने आए हैं। उन्होंने जिलावासियों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।

  • कोरोना की दोनों डोज के साथ वैक्सीनेटेड है प्रदेश के इस जिला की शत-प्रतिशत आबादी

    कोरोना की दोनों डोज के साथ वैक्सीनेटेड है प्रदेश के इस जिला की शत-प्रतिशत आबादी

    50 प्रतिशत लगवा चुके एहतियाती डोज़, घबराने की नहीं कोई आवश्यकता

    HNN / कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की शत प्रतिशत आबादी कोरोना की दोनों डोज के साथ वैक्सीनेटेड है। यह बात उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जारी एक बयान में कही। उन्होंने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती डोज भी लगवा ली है। इसलिए किसी को भी इसे लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में कोरोना को लेकर उभरी स्थितियों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं और सारी सावधानियां बरती जा रही हैं।

    उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला में प्रशासन द्वारा पहले भी सभी प्रबंध किये गये थे और भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि ज़िले में वर्तमान में कोरोना के केवल दो एक्टिव मामले हैं और उनमें भी कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एहतियाती डोज़ के लिए प्रशासन ने प्रदेश व केंद्र सरकार को रिक्वायरमेंट भेज दी है और इसकी उपलब्धता भी ज़िले में जल्द हो जाएगी।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में 13 लाख 73 हजार 471 लागों को पहली डोज लगाई गई है जबकि लक्षित आबादी 13 लाख 60 हजार 441 थी। उन्होंने बताया कि वहीं 13 लाख 34 हजार 119 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। सीएमओ ने बताया जिले में लगभग 50 प्रतिशत लोगों को एहतियातन डोज भी लगा दी गई है, जिनकी संख्या 5 लाख 76 हजार 169 है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोविड संबंधी हर प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • जिला वासियों के लिए राहत, छह माह बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला

    जिला वासियों के लिए राहत, छह माह बाद फिर कोरोना मुक्त हुआ जिला

    HNN / कुल्लू

    देश में कोविड-19 के मामले इन दिनों निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों को लेकर थोड़ी राहत है। यहां स्थिति अभी सामान्य है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार जरूरी दिशानिर्देश समय-समय पर जारी कर रहा है और उसका नियमानुसार पालन भी हो रहा है। वही, कुल्लू वासियों के लिए राहत भरी खबर है। एक बार फिर कुल्लू जिला कोरोना मुक्त हो गया है।

    जिले के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर (डीसीएचसी) और होम आइसोलेशन में अब संक्रमण का कोई मरीज नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की रोकथाम के लिए पांचों चिकित्सा खंडों में रेपिड समेत आरटीपीसीआर सैंपल ले रहा है। बता दें कि कुल्लू में अब तक 13,333 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए है। इनमें 13,167 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 166 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

    नववर्ष 2023 की शुरूआत कोरोना मुक्ति से हुई है। जनवरी के तीन दिनों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि जिले में साल की शुरूआत में अभी तक एक भी कोरोना केस नहीं है। इसके बावजूद संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपलिंग अभियान जारी है।

  • कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, हिमाचल में कैसी है संक्रमण की स्थिति…

    कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, हिमाचल में कैसी है संक्रमण की स्थिति…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में बेशक कोरोना के मामले बेहद कम है बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। बता दें कि विदेशो में फैले ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ डॉट 7 का संक्रमण अब भारत में फैलना भी शुरू हो गया है। वहीं विदेशों की बात करें तो चीन समेत कई अन्य देशों में कोरोना लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। विदेशों में लगातार फैल रहे संक्रमण के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट मोड़ पर आ चुका है।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग लोगों से भी कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि बेशक प्रदेश में अभी संक्रमण नियंत्रण में है परंतु लोगों को कोविड को हल्के में नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने की अपील की है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत कम है। कोविड के एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 15 ही है।

    सोलन में चार व हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिला में 3-3 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा और हमीरपुर में 1-1 एक्टिव केस है। प्रदेश में अब तक कोविड के 312652 केस कन्फर्म हो चुके हैं। इनमें से 3,08,424 लोगो ने कोरोना को मात दी हैं, जबकि 4192 लोग मौत का शिकार हुए हैं।