Category: Crime

जुर्म

  • राजगढ़ में पुलिस की कार्रवाई, दो अलग मामलों में चिट्टा बरामद कर आरोपियों पर कसा शिकंजा

    राजगढ़ में पुलिस की कार्रवाई, दो अलग मामलों में चिट्टा बरामद कर आरोपियों पर कसा शिकंजा

    दो अलग-अलग कार्रवाई में राजगढ़ पुलिस ने छोटी मात्रा में चिट्टा बरामद कर नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है।

    राजगढ़ (सिरमौर)

    दो मामलों में चिट्टा बरामद, पुलिस की सख्त निगरानी जारी
    राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार जारी अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर चिट्टा बरामद कर कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई में डिटेक्शन सेल की टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा, जबकि दूसरी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति के भागने पर पुलिस ने उसे काबू कर उससे चिट्टा बरामद किया।

    पहला मामला: मोटरसाइकिल के हैंडल में छिपाया गया था चिट्टा
    डिटेक्शन सेल की टीम ने नेरी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान पवियाना से राजगढ़ की ओर आ रहे एक युवक अखिल निवासी कनेच को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल HP16A-4824 की तलाशी लेने पर रीयर व्यू मिरर के हैंडल में रबर के अंदर से 0.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

    दूसरा मामला: संदिग्ध की हरकत पर पुलिस को हुआ शक, 0.72 ग्राम चिट्टा बरामद
    दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम गोयल मोटर नेरी के पास खड़ी गाड़ियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अंधेरे में पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और किसी वस्तु को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू किया, जिसकी पहचान अजय कुमार निवासी राजगढ़ के रूप में हुई। फेंकी गई वस्तु की जांच करने पर सिगरेट की डिब्बी में 0.72 ग्राम चिट्टा मिला। उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर नोटिस पर पाबंद किया गया।

    जांच जारी, पुलिस कर रही नेटवर्क की पुष्टि
    दोनों मामलों में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा आरोपियों तक कैसे पहुंचा और वे इसे कहां ले जाने या किसे बेचने की फिराक में थे। सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

  • काला आम्ब पुलिस ने महिला से बरामद की अवैध देसी शराब, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    काला आम्ब पुलिस ने महिला से बरामद की अवैध देसी शराब, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

    काला आम्ब थाना पुलिस ने सैनवाला क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को बोरु में अवैध शराब ले जाते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    काला आम्ब (सिरमौर)

    गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को रास्ते में घेरा
    03 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना काला आम्ब की टीम गश्त के दौरान सैनवाला क्षेत्र में मौजूद थी कि तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव सलानी की एक महिला सैनवाला से सलानी की ओर अवैध शराब ले जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को मौके पर ही काबू कर लिया।

    बोरु से मिली 12 बोतलें देसी शराब, हिमाचल बिक्री हेतु
    महिला से पूछताछ के बाद उसके सिर पर रखे बोरु को उतारकर जांच की गई। बोरु के अंदर एक गत्ता पेटी मिली, जिसमें से देशी संतरा नंबर-1 ब्रांड की 12 कांच की बोतलें (750 एमएल प्रत्येक) बरामद की गईं। सभी बोतलों पर “For sale in Himachal Pradesh only” अंकित था।

    आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
    अवैध शराब बरामद होने पर महिला के खिलाफ पुलिस थाना काला आम्ब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब उसे कहां से मिली और वह इसे किसे सप्लाई करने जा रही थी।

  • 7,560 नशीली गोलियों के साथ पांवटा साहिब पुलिस के हत्थे चढ़े कैप्सूल किंग

    7,560 नशीली गोलियों के साथ पांवटा साहिब पुलिस के हत्थे चढ़े कैप्सूल किंग

    पांवटा साहिब।

    हरियाणा की तरफ से हिमाचल में नशे की एक बड़ी खेप को प्रवेश करने से पहले ही पांवटा साहिब पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

    SDT ने एक खुफिया ऑपरेशन में हरियाणा बॉर्डर पर नशे के काले कारोबार की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।​टीम ने एक कार से 7,560 नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त की हैं और इस मामले में हरियाणा के यमुनानगर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।​

    💊 रात के अंधेरे में दबोचे गए ‘कैप्सूल किंग’

    ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गत रात की गई। SDT ने बहराल चैक पोस्ट से कुछ दूरी पर विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही सलेटी रंग की कार (नंबर HR51BS-9267) को जांच के लिए रोका गया।

    कार की गहन तलाशी के दौरान, पिछली सीट के नीचे एक नीले रंग के बैग में छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का ज़खीरा मिला।​जब्त किए गए नशीले पदार्थों में 4560 PROXIOHM-SPAS कैप्सूल और 3000 ALPRAZOLAM TABLETS शामिल हैं।

    ​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार चालक अर्जुन (35) पुत्र राम अवतार और उसके साथी राहुल कपूर (35) पुत्र विनोद कपूर के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी के निवासी हैं।

    ​डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस ने मामले की तह तक जाने और इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नाहन में पुलिस ने पकड़ी अवैध देसी शराब की खेप,आरोपी गिरफ्तार

    नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नाहन में पुलिस ने पकड़ी अवैध देसी शराब की खेप,आरोपी गिरफ्तार

    नाहन।

    ज़िला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस थाना सदर नाहन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से देसी शराब की बोतलें ले जाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    ​पुलिस थाना सदर नाहन की टीम दिनांक 02-12-2025 मंगलवार को बिल्लीवाला रोड पर गश्त कर रही थी। बिल्लीवाला रोड़ मोड़ पर एक पगडण्डी रास्ते से आ रहे एक व्यक्ति ने अपने कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा उठाया हुआ था।

    पुलिस पार्टी को देखकर यह व्यक्ति डर कर पीछे मुड़ने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और शक के आधार पर उसे रोका गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम काबल कुमार, निवासी ओलीवाला कोटडी, नाहन बताया।​

    तलाशी लेने पर उसके कट्टे के अंदर से देसी शराब संतरा नंबर 1 की कुल 12 कांच वाली बोतलें बरामद हुईं, जिस पर ‘ ओनली सेल फॉर हिमाचल प्रदेश’ अंकित था।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच जारी है।​एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने अवैध शराब की इस धरपकड़ की जानकारी की पुष्टि की है।

  • संगड़ाह पुलिस ने1,580 रुपये के साथ दबोचे चार जुआरी

    संगड़ाह पुलिस ने1,580 रुपये के साथ दबोचे चार जुआरी

    संगड़ाह।

    ज़िला सिरमौर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत संगड़ाह क्षेत्र में जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

    ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02-12-2025 मंगलवार को पुलिस थाना संगड़ाह की टीम रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम सुन्दर-घाट स्थित एक चाय की दुकान के बाहर दबिश दी गई।

    पुलिस ने मौके से सैन्ज निवासी रघुवीर, विक्रम, प्रदीप और संजय को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने इन चारों आरोपियों के कब्जे से जुआ में इस्तेमाल की जा रही कुल ₹1,580/- की नकदी और ताश की एक डिब्बी बरामद की है।

    ​इस संदर्भ में, पुलिस थाना संगड़ाह में जुआ अधिनियम के तहत चारों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।​पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

  • सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता,यमुनानगर से दबोचा​ उद्घोषित अपराधी

    सिरमौर पुलिस की बड़ी सफलता,यमुनानगर से दबोचा​ उद्घोषित अपराधी

    रेणुका जी।

    सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई विशेष टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी साजिद अली को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।​

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्घोषित अपराधी साजिद अली पुत्र रैस अली, निवासी यमुनानगर (हरियाणा), पुलिस थाना रेणुका जी में वर्ष 2015 में दर्ज अभियोग संख्या 35/15 में वांछित था।

    गौरतलब है कि यह मामला भारतीय दण्ड संहिता की धारा 353, 332, 34 और वाइल्ड लाइफ एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। बावजूद इसके आरोपी सुनवाई के दौरान माननीय अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके कारण इसे अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।​

    ज़िला सिरमौर पुलिस की टीम ने बुधवार को यमुनानगर से इस उद्घोषित अपराधी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।​एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने इस उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • 25 हज़ार से अधिक कीमत का ‘चिट्टा’ बरामद​

    25 हज़ार से अधिक कीमत का ‘चिट्टा’ बरामद​

    पांवटा साहिब में पैदल जा रहे तस्कर से 4.56 ग्राम हेरोइन ज़ब्त​

    पांवटा साहिब।

    ​सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक पैदल तस्कर से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 25 हज़ार से अधिक कीमत की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।​

    मंगलवार को पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम सतीवाला सड़क (पांवटा साहिब से यमुनानगर) पर गश्त पर थी। गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि मलखान शाह पुत्र जम्बील शाह, निवासी जगतपुर (पांवटा साहिब), लाल ढांग की तरफ से पैदल बरहाल की तरफ आ रहा है और उसने अपनी जैकेट की जेब में भारी मात्रा में चिट्टा छिपा रखा है।​

    पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए वाले व्यक्ति मलखान शाह को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से गुलाबी रंग के पाउडर के रूप में 4.56 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

    ​इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। छानबीन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत के नोटिस पर पाबन्द किया गया है और आगामी अन्वेषण जारी है।

    ​जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) निश्चिंत सिंह नेगी ने इस सफलता की पुष्टि करते हुए कहा कि सिरमौर पुलिस नशा माफिया के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और जिले को नशामुक्त करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

  • सिरमौर पुलिस ने पकड़ी नशीली गोलियों की खेप​

    सिरमौर पुलिस ने पकड़ी नशीली गोलियों की खेप​

    बाईक के टूल किट में छिपाकर रखी गई थीं 100 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार​

    पांवटा साहिब।

    ​सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अपने सख्त अभियान के तहत पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम तारुवाला बॉय स्कूल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुसुक्किम पुत्र बूंदू खान, निवासी भगवानपुर (पांवटा साहिब), अपनी मोटरसाइकिल (नम्बर HP17C-9295) पर सवार होकर शिवा कॉलोनी की तरफ जा रहा है और अपने साथ भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ ले जा रहा है।

    ​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त मोटरसाइकिल को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान, मुसुक्किम की मोटरसाइकिल के टूल किट के अंदर छिपाकर रखी गई 10 स्ट्रिप्स बरामद की गईं।

    इन स्ट्रिप्स में प्रत्येक में 10 गोलियाँ थीं, यानी कुल 100 नशीली गोलियां मार्का Clonazepam बरामद हुईं।​इस संदर्भ में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    आरोपी मुसुक्किम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये नशीली गोलियां कहाँ से लाया था

    और उसका नेटवर्क कहाँ तक फैला है।​मामले की पुष्टि करते हुए जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • तंबाकू मुक्त अभियान पर ‘फ्लाइंग स्क्वायड’ का धावा​नाहन में ताबड़तोड़ दबिश

    तंबाकू मुक्त अभियान पर ‘फ्लाइंग स्क्वायड’ का धावा​नाहन में ताबड़तोड़ दबिश

    10 चालान कटे; सरेआम धुआं उड़ाने वाले भी धरे

    ​नाहन:

    ​शहर में इन दिनों चल रहे तंबाकू मुक्त अभियान को मजबूती देते हुए, सोमवार को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने नाहन के बस स्टैंड, नया बाजार और कांशीवाला समेत कई प्रमुख हिस्सों में ताबड़तोड़ दबिश दी।

    इस सघन कार्रवाई से तंबाकू उत्पाद रखने और बेचने वाले दुकानदारों में अचानक हड़कंप मच गया।​स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम में उनके साथ फूड सेफ्टी अफसर प्रियंका कश्यप समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    टीम ने कुल 10 चालान काटे। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड पर एक ऐसी दुकान का भी चालान काटा गया, जो अभियान शुरू होने के बाद से लगातार बंद मिल रही थी।

    ​इस कार्रवाई में सिर्फ तंबाकू उत्पाद रखने वाले दुकानदार ही नहीं, बल्कि वे लोग भी पकड़े गए जो सार्वजनिक स्थानों पर बेफिक्री से बीड़ी-सिगरेट पीकर नियम तोड़ रहे थे।

    फ्लाइंग स्क्वायड ने इन नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही पकड़ा और उनके चालान काटे।​बीएमओ डॉ. मोनीषा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि तंबाकू उत्पाद बेचने और रखने के संबंध में कई सख्त कानूनी प्रावधान हैं, जिनका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों की 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद रखना या बेचना पूरी तरह से कानूनी अपराध है। इस दायरे से बाहर भी बिना वैध लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद न तो दुकानों में रखे जा सकते हैं और न ही बेचे जा सकते हैं।

    उन्होंने दोहराया कि सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करना कानूनन प्रतिबंधित है, और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना एक गंभीर अपराध है।​इस अभियान के दौरान टीम में शामिल फूड सेफ्टी अफसर प्रियंका कश्यप ने भी मोर्चा संभाला।

    उन्होंने विशेष रूप से होटलों और ढाबों की सघन जांच की। उन्होंने रसोई की व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और सफाई मानकों का जायजा लिया। उन्होंने सभी होटल-ढाबा मालिकों को उच्चतम स्तर की साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए और चेताया कि अगली जांच में कमी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास,

    प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के जुर्म में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास,

    सिरमौर की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला,25,000 रुपए का लगाया जुर्मान भी

    नाहन :

    जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-एक, योगेश जसवाल की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी करार दिया।

    अदालत ने आरोपी सन्नी पुत्र कृष्ण चंद, निवासी बाल्मीकि बस्ती, नाहन को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22(बी) के तहत 4 साल के कठोर कारावास और 25,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

    जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने बताया कि मामला 9 जनवरी 2021 का है।

    उस रात लगभग 12:05 बजे पुलिस टीम बाल्मीकि बस्ती से साईं अस्पताल की ओर रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चीड़ावाली की तरफ से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को देखा।

    पुलिस टीम को देखते ही वह तुरंत पीछे मुड़ा और अपनी जैकेट की दाहिनी जेब से एक सफेद पैकेट फेंककर मौके से भागने लगा।शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ फेंके गए पैकेट की जांच की।

    छानबीन करने पर पैकेट के अंदर एक हरे रंग का कैरी बैग के भीतर 43 नीले रंग के स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया।

    मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया।न्यायालय में कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज हुए। तमाम दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई।