Category: Crime

जुर्म

  • पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई

    पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई

    पांवटा साहिब :

    जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गोविन्दघाट बैरियर के समीप नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 02.18 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान असलम खान (33) पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड नंबर 9, देवीनगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

    पुलिस ने नशा बरामदगी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल में भी जुटी है।

  • शिमला में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेब बागवान से 36 लाख की ठगी

    शिमला में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेब बागवान से 36 लाख की ठगी

    ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने शिमला जिले के एक सेब बागवान से करीब 36 लाख रुपये ठग लिए। मामले में साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    शिमला

    फर्जी कॉल और ऐप से शुरू हुई ठगी
    पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को “इंडनिव प्रो” नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कम समय में बड़े मुनाफे का लालच देकर उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया गया और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया।

    किश्तों में जमा करवाई गई बड़ी रकम
    ठगों ने शुरुआत में 15 हजार रुपये जमा करवाए और बाद में कथित आईपीओ में निवेश के नाम पर अलग-अलग किश्तों में लगभग 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाकर “सर्विस चार्ज” के नाम पर 10 लाख रुपये और ऐंठ लिए गए।

    तकनीकी बहाने से दोबारा वसूली
    इसके बाद ठगों ने सर्वर समस्या का बहाना बनाकर गलत खाते में पैसा जाने की बात कही और रकम सुधारने के नाम पर फिर 10 लाख रुपये मंगवा लिए। आगे चलकर 30 प्रतिशत प्रोसेसिंग चार्ज की मांग की गई, जिससे पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

    कुल 36 लाख की साइबर ठगी, जांच शुरू
    जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले में पीड़ित से कुल करीब 36 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर शिमला साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    साइबर पुलिस की कड़ी चेतावनी
    साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश योजनाओं या आईपीओ के नाम पर दिए जा रहे लालच से बचें। अज्ञात ऐप या लिंक डाउनलोड न करें और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसे ट्रांसफर न करें। निवेश से पहले कंपनी की जानकारी सेबी या आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांचें।

    1930 पर तुरंत दें सूचना
    पुलिस ने बताया कि हाल ही में 42 लाख रुपये की एक अन्य साइबर ठगी का मामला भी सामने आया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर देने की अपील की गई है।

  • सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन करने वाले 41 टिप्परों/ट्रैक्टरों को जब्त कर किए चालान

    सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन करने वाले 41 टिप्परों/ट्रैक्टरों को जब्त कर किए चालान

    नाहन :

    जिला सिरमौर पुलिस ने 10 व 11 दिसम्बर की रात्रि को अवैध खनन करने वाले 41 टिप्परों/ट्रैक्टरों के चालान किए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
    पुलिस थाना पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, कालाअंब, राजगढ़, संगड़ाह, श्रीरेणुकाजी व पांवटा साहिब के क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर टीमें तैनात करके विशेष कार्यवाही की गई है।

    इस अभियान के दौरान जिला सिरमौर में 41 टिप्परों/ट्रैक्टरों के विरुद्ध माईनिंग एक्ट व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करके चालान किये तथा वाहनों को जब्त कर आगामी कार्यवाही के लिए अदालत को भेज दिए।

    उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि अवैध खनन करने वाले 41 वाहनों को जब्त कर चालान किए गए हैं।
    सिरमौर पुलिस की भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम व अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

  • सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन पर 41 टिप्पर-ट्रैक्टर जब्त

    सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन पर 41 टिप्पर-ट्रैक्टर जब्त

    सिरमौर जिले में अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत दर्जनों वाहनों को जब्त कर न्यायालय में आगामी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है।

    नाहन

    रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाया गया
    पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशों और निगरानी में 10 और 11 दिसंबर की रात को जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस थाना पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, काला आम्ब, राजगढ़, संगड़ाह, श्री रेणुका जी और पांवटा साहिब क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें तैनात की गईं।

    41 टिप्पर और ट्रैक्टरों पर हुई कार्रवाई
    अभियान के दौरान अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम की उल्लंघना करते पाए गए कुल 41 टिप्पर और ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए वाहनों को इम्पाउंड और डिटेन कर लिया।

    माननीय न्यायालय में भेजी गई कार्रवाई
    पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय अदालत में प्रस्तुत किया गया है। सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

    अवैध खनन माफिया पर कसा जाएगा शिकंजा
    सिरमौर पुलिस ने कहा कि अवैध खनन माफिया पर्यावरण और जन सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है। भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम और अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और खनन माफिया पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

  • बद्दी पुलिस ने नालागढ़ के हररायपुर में नाकाबंदी के दौरान 22.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

    बद्दी पुलिस ने नालागढ़ के हररायपुर में नाकाबंदी के दौरान 22.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

    जिला बद्दी पुलिस की स्पैशल सैल एक्स टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। हररायपुर के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 22.35 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया।

    नालागढ़

    गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, बाइक सवार युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
    स्पैशल सैल एक्स टीम के प्रभारी इंद्र कुमार को सूचना मिली कि हररायपुर क्षेत्र में दो युवक मोटरसाइकिल पर चिट्टा तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके में नाका लगा दिया। कुछ ही देर में बाइक सवार युवकों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनके पास से 22.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    आरोपियों की पहचान और बाइक भी जब्त
    पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जश्न प्रीत निवासी गौरीनंगल, अमृतसर और सिमरनजीत सिंह निवासी कसीटनी, बटाला, गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    नशे के खिलाफ अभियान में बद्दी पुलिस की सख्ती जारी
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि स्पैशल सैल एक्स टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ थाना मानपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नशा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई होना था।

  • घुमारवीं पुलिस ने बलोह में नाकाबंदी के दौरान कार से 410.3 ग्राम चरस बरामद की, दो युवक गिरफ्तार

    घुमारवीं पुलिस ने बलोह में नाकाबंदी के दौरान कार से 410.3 ग्राम चरस बरामद की, दो युवक गिरफ्तार

    नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में घुमारवीं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किरतपुर–मनाली फोरलेन पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 410.3 ग्राम चरस बरामद की और दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    घुमारवीं

    फोरलेन पर रूटीन चैकिंग में पकड़ में आई चरस की खेप
    घुमारवीं पुलिस की टीम बलोह के पास फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार (HR 95B–9261) को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से चरस की खेप बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना घुमारवीं लाया गया।

    आरोपियों की पहचान और प्रारंभिक पूछताछ
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान साहिल (23) निवासी गांव सेरकड़, तहसील देहरा जिला कांगड़ा और मनीष शर्मा (22) निवासी गांव लझुण, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।

    नशे के खिलाफ अभियान और कड़ी निगरानी
    डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। मुख्य मार्गों और फोरलेन पर चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं, ताकि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • कुल्लू के बंजार में पुलिस ने रात की गश्त के दौरान 2.505 किलो चरस बरामद की, एक आरोपी फरार होकर पुलिस की गिरफ्त से बचा

    कुल्लू के बंजार में पुलिस ने रात की गश्त के दौरान 2.505 किलो चरस बरामद की, एक आरोपी फरार होकर पुलिस की गिरफ्त से बचा

    कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान 2 किलो 505 ग्राम चरस बरामद की। जांच के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा गया, लेकिन उनमें से एक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

    कुल्लू

    रात के समय खुदन पुल के पास पुलिस का नाका, जांच में मिली भारी मात्रा में चरस
    बंजार पुलिस की टीम बीती रात खुदन पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.505 किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेते हुए एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

    दो आरोपियों में से एक फरार, पुलिस ने तेज की तलाश
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृज लाल (48) निवासी ब्रेहल कमलाह तहसील धर्मपुर जिला मंडी और गिरधारी लाल (40) निवासी मंजेर डाकघर चोनलांगढ़ तहसील धर्मपुर जिला मंडी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान गिरधारी लाल अचानक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।

    नशे के खिलाफ सख्ती, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
    एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले में तेज कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • अपर बदाह में पुलिस की दबिश, तीन युवक 23 ग्राम चिट्टा संग गिरफ्तार

    अपर बदाह में पुलिस की दबिश, तीन युवक 23 ग्राम चिट्टा संग गिरफ्तार

    कुल्लू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर बदाह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिट्टा सहित पकड़ा है। बरामद नशीले पदार्थ को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

    कुल्लू

    कमरे से 23 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों आरोपी मौके पर काबू
    कुल्लू पुलिस को सूचना मिली थी कि अपर बदाह स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल में नशीले पदार्थों का लेनदेन चल रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया।

    आरोपियों की पहचान, किराए के कमरे में चल रही थी गतिविधि
    कमरे में किरायेदार योग राज (28) पुत्र भगत सिंह, निवासी खड़ाहन, हुरला मौजूद था। उसके साथ सन्नी दयोल (22) पुत्र बेली राम निवासी परवाड़ी व तुषार (24) पुत्र स्व. अजय कुमार निवासी शाड़ावाईं भी पाए गए। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    चिट्टा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस
    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क की पहचान के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू मदन कौशल ने की।

  • सिरमौर पुलिस ने पुरुवाला में अवैध शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया

    सिरमौर पुलिस ने पुरुवाला में अवैध शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया

    दिनांक 5 दिसंबर को पुरुवाला पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भुंगरनी चौक पर एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कच्ची शराब जब्त कर आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

    नाहन

    गुप्त सूचना पर पुलिस कार्रवाई
    पुलिस टीम भुंगरनी चौक पर नशा व शराब माफिया संबंधी इनपुट जुटा रही थी, तभी सूचना मिली कि निहालगढ़ निवासी अमरजीत सिंह प्लास्टिक के बोरू में कसीद की हुई अवैध शराब लेकर पैदल आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर उसे रोका और बैग की जांच की।

    चार लीटर अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चार लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया। आगे की जांच जारी है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

    सिरमौर पुलिस का अभियान लगातार जारी
    पुलिस ने बताया कि शराब और नशा माफिया के खिलाफ जिला में अभियान लगातार चल रहा है और ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

  • पांवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान कार से 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियां बरामद, हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

    पांवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान कार से 7560 नशीले कैप्सूल-गोलियां बरामद, हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

    सिरमौर पुलिस ने नशा माफिया पर कार्रवाई तेज करते हुए देर रात बहराल चौक के पास एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ीं। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ कर रही है।

    नाहन (सिरमौर)

    नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार रोकी, तलाशी में भारी मात्रा में नशा बरामद
    03 दिसंबर की रात पांवटा साहिब पुलिस टीम बहराल चौक पोस्ट से आगे नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आती एक कार HR51BS-9267 को रोककर जांच की गई। कार में बैठे दो व्यक्तियों ने अपना नाम अर्जुन निवासी , यमुनानगर और राहुल कपूर निवासी , यमुनानगर बताया। गाड़ी चालक अर्जुन था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे रखे बैग से 4560 प्रतिबंधित PROXIOHM-SPAS कैप्सूल और 3000 ALPRAZOLAM नशीली गोलियां, कुल 7560 कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं।

    दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज, रिमांड पर पूछताछ जारी
    नशीले पदार्थों की भारी खेप मिलने पर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दवाएं वे कहाँ से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। सिरमौर पुलिस ने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।