Category: Crime

जुर्म

  • आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस ने अब तक जब्त की 14.93 करोड़ की नकदी

    आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस ने अब तक जब्त की 14.93 करोड़ की नकदी

    HNN / शिमला

    विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान अब तक कुल 14,93,98,560 रुपये की नकदी जब्त की गई है। साथ ही विभागों ने अब तक कुल 37,17, 21,989 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नशीले पदार्थ आदि जब्त किए है।

    शनिवार की बात करें तो शनिवार को विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान 22.23 लाख रुपए की नकदी जब्त की। 11.41 लाख रुपये मूल्य की 2,500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर जब्त की है।

    गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में पुलिस विभाग सहित प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है ताकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

  • जिला में 688 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    जिला में 688 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    HNN/ चंबा

    जिला चंबा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के बैग की जब तलाशी ली तो उसमें से चरस बरामद हुई जोकि 688 ग्राम पाई गई। टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एक टीम नाकाबंदी के दौरान गुनुनाला के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस की नजर सामने से पैदल आ रहे टेक राम (32) पुत्र डील राम चुराह पर पड़ी जिसने कंधे पर एक कैरी बैग उठाया हुआ था। लिहाजा उसे पकड़कर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 688 ग्राम चरस बरामद हुई।

  • कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 39 मवेशी, पुलिस ने चालक के खिलाफ केस किया दर्ज

    कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 39 मवेशी, पुलिस ने चालक के खिलाफ केस किया दर्ज

    HNN/ बिलासपुर

    स्वारघाट पुलिस थाना के तहत मवेशियों से भरा एक कैंटर पुलिस ने बरामद किया है। इस कैंटर में 39 मवेशी भरकर ले जाए जा रहे थे जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और उनके मालिक को सौंप दिया। वहीँ, मामले में अफताब निवासी गांव अमीरनगर जिला मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, स्वारघाट थाना पुलिस ने स्वारघाट बाजार में नाकाबंदी के दौरान एक कैंटर को जाँच के लिए रुकवाया तो देखा कि उसमें ठूंस-ठूंस कर मवेशियों को भरा हुआ था जिसे फट्टे और काले रंग की तिरपाल से ढका हुआ था। इस दौरान कैंटर में 17 भैसें और 22 कटड़े पाए गए जिनके मुंह से झाग निकल रही थी और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी।

    लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मवेशियों के मालिक से संपर्क किया और उन्हें कैंटर से नीचे उतार कर मालिक को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि कैंटर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, एक बुरी तरह घायल

    कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, एक बुरी तरह घायल

    HNN/ चंबा

    विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई-झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए जिसके चलते दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे चले। मारपीट की इस घटना में भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

    वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है। मामला जिला चंबा के कैंथली क्षेत्र का है। जहां कैंथली क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित नरेश कुमार और विनोद कुमार ने भाजपा समर्थित प्रीतम से मारपीट की। प्रीतम ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसने भाजपा जॉइन की थी जिसके चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

    वही मारपीट के दौरान प्रीतम घायल हुआ है जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा द्वारा लगाए गए इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। वहीं पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

  • मनाली दुष्कर्म मामला: मासूम की हालत में आया सुधार, पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक लोगों को…

    मनाली दुष्कर्म मामला: मासूम की हालत में आया सुधार, पुलिस ने 1 दर्जन से अधिक लोगों को…

    HNN / मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बड़ी बात तो यह है कि मासूम की हालत में सुधार आया है, अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    वही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत में अब सुधार है। हालांकि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है जो अलग अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही लोगों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

  • शिलाई में पुलिस ने जुआ खेलते धरे 6, ताश के पत्तों सहित बरामद की इतने हजार की नकदी

    शिलाई में पुलिस ने जुआ खेलते धरे 6, ताश के पत्तों सहित बरामद की इतने हजार की नकदी

    HNN / शिलाई

    विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस इन पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। बता दें कि जिला सिरमौर के शिलाई में पुलिस ने छह लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धरा है।

    दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग रेस्टोरेंट में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब रेस्टोरेंट में दबिश दी तो देखा कि 6 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर वहां बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ताश के पत्तों सहित आरोपियों के कब्जे से 21720 रुपए नकद बरामद किए।

    पुलिस की इस कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4,3,67 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • नाके के दौरान पुलिस ने 7 लोगों से पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    नाके के दौरान पुलिस ने 7 लोगों से पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    HNN / सोलन

    विधानसभा चुनाव के चलते जिला पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की हुई है। शनिवार को पुलिस ने नाके के दौरान 7 लोगों से 11 लाख के करीब नकदी बरामद की। पुलिस ने पकड़ी गई नकदी को चुनाव आयोग के स्क्वायड टीम के अधिकारियों को सौंप दिया है साथ ही इन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बद्दी में पुलिस ने नाके के दौरान वाहनों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को तीन वाहनों से 7.70 लाख रुपये बरामद हुए। वहीं, नालागढ़ में पुलिस ने दो लोगों से 1.65 लाख रुपये तथा बरोटीवाला पुलिस ने भी दो लोगों से 2.33 लाख रुपये पकड़े हैं।

    इतना ही नहीं बीबीएन में भी नाके के दौरान कुल 11.86 लाख रुपये पकड़े है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस चुनाव आयोग के आदेश का पालन कर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। पुलिस ने पकड़ी हुई नकदी को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को सौंप दिया है।

  • पशुपालन विभाग ने पकड़ी मवेशियों से भरी जीप, मामला दर्ज

    पशुपालन विभाग ने पकड़ी मवेशियों से भरी जीप, मामला दर्ज

    HNN/ बिलासपुर

    घुमारवीं के पन्याला में पशुपालन विभाग ने एक जीप को पकड़ा है जिसमें ठूंस-ठूंस कर मवेशी भरे हुए थे। जीप से पांच भैंस और दो कटड़े बरामद हुए जिनकी टांगे रस्सियों से बंधी हुई थी। मामले में पुलिस ने जीप चालक प्रदीप कुमार निवासी सोम पाल गांव खेड़ी डाकघर झाड़वन जिला सहारनुपर उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, पशुपालन विभाग की टीम चुनाव ड्यूटी के दौरान घुमारवीं के कुठेड़ा बाजार में मौजूद थी। इस दौरान जब सामने से आ रही एक जीप को विभाग ने रोकने का प्रयास किया तो चालक मौके से फरार हो गया। लिहाजा टीम ने जीप चालक का पीछा किया और उसे पन्याला के पास पकड़ लिया।

    जब जीप की तलाशी ली गई तो उसमें मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे जिनकी टांगे भी रस्सियों से बांध दी गई थी। जिसके बाद पशुपालन विभाग ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।

  • शराब के ठेके पर पुलिस ने मारा छापा, स्टॉक से ज्यादा बरामद हुई पेटियां

    शराब के ठेके पर पुलिस ने मारा छापा, स्टॉक से ज्यादा बरामद हुई पेटियां

    HNN / बिलासपुर

    जिला बिलासपुर के नयनादेवी में पुलिस ने कोलां वाला टोबा में एक ठेके पर दबिश देकर स्टॉक से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने सूचना के आधार पर कोलां वाला टोबा में एक ठेके पर छापा मारा। पुलिस को 55 पेटियां अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब की ठेके के साथ बने कमरे से बरामद हुई। यह पेटियां शराब के स्टॉक से ज्यादा पाई गई।

    पुलिस ने जब ठेकेदार से इस बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि नयनादेवी डीएसपी शेर सिंह ने की है।

  • आबकारी विभाग ने 28 स्थानों पर की छापेमारी, शराब की 1580 पेटियां पकड़ी..

    आबकारी विभाग ने 28 स्थानों पर की छापेमारी, शराब की 1580 पेटियां पकड़ी..

    HNN/ सोलन

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बीते कल शराब के ठेकों पर दबिश देकर शराब की 1580 पेटियां कब्जे में ली। विभाग की टीम ने राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार, विभाग की टीम द्वारा बद्दी और नालागढ़ में 28 स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान टीम ने शराब के तकरीबन 5 ठेकों और होलसेलर के गोदामों पर दबिश दी।

    इस दौरान विभाग ने 1,580 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसमें अंग्रेजी, देसी व बीयर की बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा टीम ने आबकारी अधिनियमों का उल्लंघन करने पर एक होलसेलर का गोदाम आबकारी अधिनियम की धारा 43 के तहत सील कर दिया। बड़ी बात तो ये है कि आबकारी विभाग की यह कार्यवाही बीती देर रात तक जारी रही। विभाग द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    उधर, आबकारी विभाग बद्दी के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ विभागीय कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने अब तक 4221 पेटियां शराब की पकड़ी है। इनमें देसी शराब की 1163 पेटियां, अंग्रेजी शराब की 2163 पेटियां जबकि बियर की 896 पेटियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई उक्त शराब की कीमत 1 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए है।