Category: Crime

जुर्म

  • विभाग ने ट्रक से पकड़ी बिना ई-वे बिल के एक करोड़ 40 लाख की दवाइयां

    विभाग ने ट्रक से पकड़ी बिना ई-वे बिल के एक करोड़ 40 लाख की दवाइयां

    HNN / नालागढ़

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। एक तरफ जहां विभाग की शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, तो वहीं सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले व्यापारियों पर भी विभाग लगातार नकेल कस रहा है।

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बिना ई-वे बिल के सामान ले जाते एक ट्रक को जब्त किया है साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी नालागढ़ अजय धीमान के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान उनके साथ सहायक राज्य कर अधिकारी नवदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान मुंबई से नालागढ़ आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रुकवाया। ट्रक में एक करोड़ 40 लाख मूल्य की दवाइयों का रॉ मैटेरियल था। जब विभाग द्वारा चालक को इन दवाइयों से संबंधित ई-वे बिल दिखाने को कहा गया, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया।

    इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जीएसटी एक्ट की धारा 129 , 130 के तहत मालिक को नोटिस जारी कर दवाइयों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी, अब तक पकड़ी करोड़ों की…

    शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी, अब तक पकड़ी करोड़ों की…

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है तथा आए दिन जगह-जगह छापेमारी कर शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह दबिश देकर शराब माफियाओं की कमर तोड़ रहा है। बता दे, प्रदेश में 14 अक्तूबर, 2022 को आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी। तब से लेकर आबकारी विभाग शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रहा है।

    इसी का नतीजा है कि अब तक विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की कीमत की अवैध शराब को कब्जे में लिया गया है। अब तक करीब 6 लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। विभाग द्वारा यह कार्यवाही प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इस दौरान घरों, दुकानों, गोदामों सहित वाहनों से अवैध शराब पकड़ी गई है जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ से भी अधिक आंकी गई है। वहीं राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि शराब माफियाओं पर विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक करोड़ों रुपए की शराब पकड़ी जा चुकी है।

  • जिला में नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित चार युवक दबोचे

    जिला में नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे सहित चार युवक दबोचे

    HNN/ सोलन

    जिला में नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं जिस कारण यह नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। जिला में अब एक बार फिर पुलिस ने 4 युवकों को चिट्टे की खेप सहित धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त हिमांशु, अखिल, भरत व हिमांशु धीमान के तौर पर हुई है। बता दें, पुलिस ने गश्त के दौरान सोलन जिला के अर्की में इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

    टीम जब गश्त करते हुए पेट्रोल पंप के पास पहुँची तो एक ट्रक (एचपी 24C 3079) को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें सवार चार युवकों के पास से 13.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिला में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर भी विभाग की पूरी नजर है।

  • एसएसटी सर्विलांस और पुलिस के जवानों ने पकड़ी पांच लाख की नकदी

    एसएसटी सर्विलांस और पुलिस के जवानों ने पकड़ी पांच लाख की नकदी

    HNN/ ऊना

    एसएसटी सर्विलांस, हिमाचल पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक गाड़ी से लाखों की नकदी बरामद की है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जवानों की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुकी है।

    इसी कड़ी में हिमाचल की सीमा से सटे बाथड़ी बैरियर पर नूरपुर रोड़ से बाथड़ी की तरफ आ रही एक गाडी को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें से 5.26 लाख की नकदी बरामद हुई। जब विजय कुमार निवासी खेड़ा कलमोट पंजाब को नकदी ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एसएसटी सर्विलांस, हिमाचल पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीमों ने एक गाड़ी से लाखों की नकदी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि नकदी को जब्त कर लिया गया है।

  • गश्त के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज

    गश्त के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज

    HNN / बिलासपुर

    जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति से देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सरोज कुमार निवासी गांव टिहरा डाकघर मल्यावर तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल फोरलेन पर गश्त कर रहा था। निर्माणाधीन टीहरा टनल के पास एक व्यक्ति बैग उठाए जा रहा था। उसने जैसे ही सामने पुलिस की गाड़ी को देखा, वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार जब उसे रोका और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमे से 59 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई।

    उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • मासूम से कथित दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, बच्ची की हालत नाजुक

    मासूम से कथित दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित, बच्ची की हालत नाजुक

    HNN / मनाली

    पर्यटन नगरी मनाली में एक मासूम बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में एसआईटी गठित कर दी है। इतना ही नही पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हुए करीब एक दर्जन लोगों को थाना बुलाकर पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक इस मामले में सफलता हाथ नही लगी है। बच्ची से दुष्कर्म जैसी वारदात हुई है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    हालांकि, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है और जाँच जारी है। वही, बच्ची की गंभीर हालत के चलते उसे कुल्लू से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद घाटी के लोगों में भारी रोष है।

    क्या है मामला
    दरअसल, परिजनों ने थाने में अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ ही दूरी पर कुछ मजदूरों को बच्ची मिली और उन्होंने उसे समीप की एक दुकान में छोड़ दिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है।

    इसके बाद वह थाना पहुंचे। वही , इस मामले में डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा की अगुवाई में एसआईटी गठित कर दी है। रात को विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध भी थाना बुलाए गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • चेक बाउंस का आरोपी दोषी करार, 2 महीने की कैद व एक लाख रुपए..

    चेक बाउंस का आरोपी दोषी करार, 2 महीने की कैद व एक लाख रुपए..

    HNN/ मंडी

    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर 2 मंडी आभा चौहान की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। इस दौरान अदालत ने दोषी लोक पाल पुत्र कृष्ण चंद गांव ठोहा मंझयाली डाकघर रियूर तहसील सदर जिला मंडी को एक लाख रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश जारी किए हैं।

    इसके साथ ही दोषी को 2 महीने का कारावास भी भुगतना होगा। पंजाब नेशनल बैंक की रिवालसर शाखा के प्रबंधक द्वारा अपने वकील महेश चोपड़ा के माध्यम से यह याचिका दायर की गई थी। इसके अनुसार, लोक पाल ने बैंक से हाउस लोन लिया था जिसे वह लौटा नहीं रहा था।

    बैंक ने उसे कई बार लोन वापस करने को कहा तो उसने एक चेक बैंक को 76 हजार रुपए का 11 जुलाई 2013 को जारी किया, जोकि बाउंस हो गया। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने व सबूतों को देखते हुए आरोप को सही पाया। इस पर उसे 2 महीने की साधारण कैद व 1 लाख रुपए शिकायतकर्ता को अदा करने के आदेश दिए गए।

  • एसआईयू ने वॉल्वो बस से पकड़ी 468 ग्राम चरस, युवक गिरफ्तार

    एसआईयू ने वॉल्वो बस से पकड़ी 468 ग्राम चरस, युवक गिरफ्तार

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी की एसआईयू टीम ने वॉल्वो बस से चरस पकड़ी है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की शिनाख्त भुंतर कुल्लू निवासी कैलाश के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, एसआईयू टीम ने बल्ह थाना के अंतर्गत डडौर चौके के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही थी कि तभी मनाली से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस को जाँच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार युवक से 468 ग्राम चरस बरामद हुई।

  • पांवटा में अवैध खनन करते पकड़े 9 ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

    पांवटा में अवैध खनन करते पकड़े 9 ट्रैक्टर, वसूला जुर्माना

    HNN/ पांवटा

    उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने इन दिनों अवैध खनन और नशे का कारोबार करने वाले माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध खनन करते 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनसे हजारों रुपए का जुर्माना भी वसूल किया। विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही के तहत खनन माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

    जानकारी अनुसार, पुरुवाला थाने के थाना प्रभारी व उनकी पुलिस टीम ने पुरुवाला के तहत बांगरण ब्रिज के नीचे गिरी नदी में दबिश दी। इस दौरान यहाँ नौ ट्रैक्टर बिना एम-फार्म के अवैध खनन करते हुए नजर आए। लिहाजा टीम ने कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर के संचालकों को पकड़ा और उनसे 80 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

    उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि अवैध खनन करते 9 ट्रैक्टर पकडे है जिनसे जुर्माना वसूला गया है। बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर अवैध खनन, शराब माफियाओं और नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

  • फोरलेन पर काम दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति से लाखों की ठगी

    फोरलेन पर काम दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति से लाखों की ठगी

    HNN / काँगड़ा

    पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार जागरुक करने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब मामला जिला कांगड़ा के पालमपुर में पेश आया। यहां मुंबई के एक व्यक्ति ने पालमपुर निवासी एक व्यक्ति को फोरलेन में काम दिलाने का झांसा दिया और उससे साढ़े 9 लाख रुपए ठग लिए। जब व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

    उसने पुलिस को बताया कि उसके शातिर के साथ काफी पुराने संबंध थे , क्योंकि शातिर पहले धर्मशाला में रहता था। उसने पुलिस को बताया कि काम न मिलने के चलते वह थोड़ा परेशान था। ऐसे में उसे तरविंद्र जोगेंद्र सिंह सभ्रवाल निवासी 601 सेक्टर आठ चेर कोप कंडीवाली पश्चिमी मुंबई का फ़ोन आया। उसने उसे फोरलेन में काम देने की बात कही। काम के बहाने शातिर ने उससे पैसो की भी मांग की।

    वह काम के चलते शातिर के झांसे में आ गया और उसने उसके खाते में अलग-अलग तारीख को नौ लाख 55 हजार रुपये डाल दिए। जब उसे फोरलेन में कोई काम नहीं मिला, तो उसने शातिर से पैसे वापस मांगे। लेकिन उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। यही नहीं शातिर ने भवारना के रमेहड़ के भी दो अन्य लोगों से ऐसे ही लाखों की ठगी को अंजाम दिया है।

    वहीं, इस संदर्भ में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।