Category: Crime

जुर्म

  • चमेंजी मर्डर केस: माँ-बेटे की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर, हत्यार भी किया बरामद….

    चमेंजी मर्डर केस: माँ-बेटे की हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर, हत्यार भी किया बरामद….

    HNN/ नाहन

    पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुई मां-बेटे की हत्या मामले का आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने जिस हत्यार से दोनों को मौत के घाट उतारा था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें, 20 अक्तूबर को 32 वर्षीय नरेश ने उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम को मौत के घाट उतार दिया था।

    जिसके बाद शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपी को आज पुलिस द्वारा चमेन्जी गांव ले जाया गया। यहाँ से आरोपी के रिहायशी मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित गौशाला से उसके कपडे भी बरामद किये गए जोकि उसने वारदात के समय पहने थे।

    इतना ही नहीं माँ-बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने दराट को भी फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपी से पूछताझ के बाद मौके से बरामद किया। एसएफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा भी वारदात स्थल पर निरीक्षण किया व साक्ष्यो की तलाश की गई।

  • नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता, बाइक सवार दो धरे

    नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता, बाइक सवार दो धरे

    HNN/ चंबा

    जिला में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अब एक बार फिर पुलिस ने चिट्टा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस के एसआईयू सेल की टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में कोटी चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दोनों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार दो युवकों सुनील कुमार व पारुल दोनों निवासी गांव घोलटी को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया है। बताया कि तस्कर बाइक की सीट के नीचे नशे की खेप को छिपाकर ले जा रहे थे।

  • हिमाचल में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दिया वारदात को अंजाम…

    हिमाचल में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने दिया वारदात को अंजाम…

    HNN/ ऊना

    हिमाचल प्रदेश में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिससे पीड़िता के मां-बाप की रूह तक कांप गई है। बड़ी बात तो यह है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग ही है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आगामी जांच शुरू कर दी गई है। मामला ऊना जिला के एक गांव का है। यहाँ पड़ोस में ही रहने वाले एक 16 वर्षीय लड़के ने 8 साल की मासूम से उस वक्त गलत हरकत कर डाली जब परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।

    इस दौरान लड़का उनके घर पहुंचा और लड़की को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। वही परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो बच्ची ने रो-रो कर परिजनों को सारी बात बताई। यह सुनकर परिजन भी दंग रह गए और तुरंत पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है।

  • पुलिस ने इतने करोड़ की पकड़ी नकदी, लाखों की शराब की बरामद

    पुलिस ने इतने करोड़ की पकड़ी नकदी, लाखों की शराब की बरामद

    HNN / शिमला

    विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। रविवार को पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से दो करोड़ से ज्यादा की नकदी पकड़ी है। इसमें पुलिस ने सबसे ज्यादा पांवटा साहिब से 15.37 लाख रुपए कैश पकड़ा है।

    इसके अलावा 2 करोड़ 51 लाख 93 हजार 952 रुपए मूल्य की 2 लाख 33 हजार 100 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर भी जब्त की। साथ ही 2 करोड़ 28 लाख रुपए मूल्य की लाहन भी पुलिस ने पकड़ी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 29 लाख 54 हजार 010 रुपए मूल्य की 8792.915 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।

    वही , पुलिस द्वारा 3 लाख 48 हजार 200 रुपए मूल्य की चरस और 95 हजार 500 रुपए की हेरोइन भी जब्त की गई। आयकर विभाग द्वारा की गई नाकेबंदी के दौरान 5 करोड़ 21 लाख 99 हजार रुपए की नकदी और 2 करोड़ 28 लाख 81 हजार 87 रुपए मूल्य के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।

  • पुलिस ने गाड़ी से नशे की खेप सहित पकड़ी नकदी, महिला सहित दो गिरफ्तार

    पुलिस ने गाड़ी से नशे की खेप सहित पकड़ी नकदी, महिला सहित दो गिरफ्तार

    HNN / काँगड़ा

    पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में भवारना पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी सालगी डाकघर कमांद तहसील, जिला मंडी तथा विमला देवी निवासी भूमितर डाकघर बरी तहसील, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

    जानकारी के अनुसार परौर में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक गाड़ी से 2.09 किलोग्राम चरस तथा 80,000 रुपए नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर  धारा 20,25,29-61-85 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

  • Lumpy Skin Virus: जिला में अब तक 37 हजार पशु संक्रमित, टीकाकरण के बाद मामलों में..

    Lumpy Skin Virus: जिला में अब तक 37 हजार पशु संक्रमित, टीकाकरण के बाद मामलों में..

    HNN/ काँगड़ा

    जिला में लंपी रोग के चलते कई पशु काल का ग्रास बने है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि, पशु चिकित्सकों द्वारा गोवंश में फैल रही लंपी वायरस बीमारी को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है साथ ही उनका लगातार उपचार भी किया जा रहा है। ऐसे में पहले के मुकाबले कम पशु इस रोग की चपेट में आ रहे है।

    हालांकि, लंपी रोग का कहर जिला में अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। जिला में आये दिन पशु इस रोग की चपेट में आ रहे है और जान भी गवां रहे है। बीते रोज भी पांच पशुओं की मौत हुई है। इसी के साथ लंबी रोग से मरने वाले पशुओं का आंकड़ा 2669 पहुँच चुका है। इसके अलावा जिले में अभी तक 37 हजार, 151 पशु संक्रमित हो चुके हैं।

    वहीं पशुपालन विभाग की ओर से 43 हजार, 300 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उधर, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि टीकाकरण के बाद संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। पशुपालकों को एहतियात बरतना जरूरी है।

  • सेना से रिटायर अधिकारी से 26 लाख की धोखाधड़ी, शातिर ने इस तरह दिया अंजाम

    सेना से रिटायर अधिकारी से 26 लाख की धोखाधड़ी, शातिर ने इस तरह दिया अंजाम

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के पालमपुर में सेना से रिटायर कैप्टन ओम प्रकाश के साथ 26 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे हैप्पी शर्मा निवासी दोहल पट्टी मिला, उसने उसे एक निजी बीमा कंपनी में बतौर सेल एग्जीक्यूटिव बताया।

    आरोपी ने व्यक्ति से कहा कि वह अपनी और अपनी पत्नी की बीमा पॉलिसी करवा लें। व्यक्ति की बातों में आकर उसने अपनी पत्नी और खुद की 28 मार्च 2017 को बीमा पॉलिसी 2,01,000 रुपये जमा की। इसका प्रीमियम 2020 तक वह भरता रहा। 2021 में आरोपी ने चार लाख का उसे एक चेक दिया। लेकिन इस खाते से उसने राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली थी।

    उसके बाद उसने और चेक दिए, लेकिन पैसे उसके खाते में नहीं आए। यही नहीं, उसके बाद उसने उसकी बीस लाख की एफडीआर भी एसबीआई बैंक से तुड़वाकर अपनी कंपनी में जमा करवाने को कहा और इसके एवज में हर माह दो-दो लाख देने की बात कही। उसने उसके कहने पर ऐसा ही किया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। अब तक आरोपी ने 26 लाख 10 हजार रुपये उससे हड़प लिए हैं।

    उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर हैप्पी शर्मा के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्यवाही: 3.393 किलोग्राम चरस पकड़ी

    एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्यवाही: 3.393 किलोग्राम चरस पकड़ी

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी के सुंदरनगर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 3.393 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामला बीती शाम का है जब एंटी नारकोटिक्स कुल्लू की टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंदरनगर शहर के साथ सटे पुंघ के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वैगन आर गाड़ी (HP 34E 3383) को जाँच के लिए रुकवाया। जब गाडी की तलाशी ली गई तो 3.393 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

    लिहाज़ा टीम ने गाड़ी चालक ज्ञानू तमांग पुत्र हरक तमांग निवासी शमशी जिला कुल्लू को पकड़ा और उसे सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    बीते रोज भी पुलिस ने निजी बस में सवार एक महिला से ढाई किलो चरस पकड़ी थी। बता दे, विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है और जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। ऐसे में नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

  • एचआरटीसी बस और गाड़ी में सवार तस्करों से पकड़ा चिट्टा

    एचआरटीसी बस और गाड़ी में सवार तस्करों से पकड़ा चिट्टा

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद करते हुए 3 तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एचआरटीसी बस और गाड़ी में सवार उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। पहले मामले के तहत पुलिस ने चैक पोस्ट चौरा पर नाकाबंदी कर रखी थी।

    इसी दौरान टाटा जेस्ट गाड़ी (एचपी 42-1766) को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें रिकांग पिओ क्षेत्र के दो युवक सवार थे। पुलिस द्वारा जब गाड़ी की गहनता से जांच की गई तो उसमें से 4.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एक अन्य मामले में पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक तस्कर से हेरोइन पकड़ी है।

    पुलिस ने जब नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो की हमीरपुर से आ रही बस को जांच के लिए रुकवाया तो उसमें सवार एक व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। लिहाजा संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • अवैध कारोबारियों पर आबकारी विभाग की पैनी नजर, 2 मामलों में वसूला इतना लाख जुर्माना

    अवैध कारोबारियों पर आबकारी विभाग की पैनी नजर, 2 मामलों में वसूला इतना लाख जुर्माना

    HNN / ऊना

    विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य कर व आबकारी विभाग लगातार फील्ड में डटा हुआ है। एक बार फिर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। उन्होंने 2 मामलों में 7,17,500 रुपए जुर्माना वसूला और सरकारी खजाने में जमा करवाया।

    पहले मामले में आबकारी विभाग की टीम ने मैहतपुर में बाहरी राज्य से वाहन में लाई जा रही 9 लाख 70 हजार रुपए की बीड़ी पकड़ी, जिसके संदर्भ में वाहन चालक कोई भी पक्का बिल एवं दस्तावेज पेश न कर पाया। इस पर विभाग ने 5 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया।

    वही, दूसरे मामले में विभागीय टीम ने अम्ब में 4 लाख 65 हजार रुपए के मोबाइल पकड़े जोकि बिना बिल एवं दस्तावेज के थे। इस पर विभाग की टीम ने 1 लाख 67 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला।

    उधर, मामले की पुष्टि करते हुए राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला ऊना के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर विभागीय टीम पूरी तरह से सतर्क है। बिना बिल एवं सही दस्तावेज न पेश करने वालों पर नकेल कसी जा रही है।