Category: Crime

जुर्म

  • पुलिस की कार्यवाही: एनडीपीएस एक्ट के तहत 118 तो शराब तस्करी के 409 मामले दर्ज

    पुलिस की कार्यवाही: एनडीपीएस एक्ट के तहत 118 तो शराब तस्करी के 409 मामले दर्ज

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस की कड़ी चौकसी है जहां पर वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि चुनाव के चलते ड्रग माफिया भी सक्रिय हो जाते हैं। इसी का नतीजा है कि पुलिस ने इसी माह अब तक कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। खास तौर पर शराब की तस्करी के मामले राज्य में लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

    अब तक प्रदेश में शराब की तस्करी के 409 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 5425030 मिलीलीटर देसी, 2151060 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब, 949320 मिलीलीटर बीयर, 2196050 मिलीलीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अलावा अक्तूबर माह में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 118 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 34.30 किलो चरस, 1.171 किलो चिट्टा, 158.24 ग्राम भुक्की, 36.45 ग्राम अफीम, 824 ग्राम गांजा, 4000 अफीम के पौधे, 3.58 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है।

    उधर, डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसके लिए बॉर्डर पर जवानों का पहरा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बॉर्डर एरिया में बैरियर सील किए गए हैं तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस शराब माफिया और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है।

  • धोखे से बुलाकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पीजीआई रैफर

    धोखे से बुलाकर युवक पर किया जानलेवा हमला, पीजीआई रैफर

    HNN / काँगड़ा

    पुलिस थाना शाहपुर के तहत देर रात द्रमण में धोखे से बुलाकर एक युवक पर दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज टांडा से पीजीआई रैफर किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन ने बताया कि उसके भाई संजीव का रात 10 बजे फोन आया और कहा कि थुलेल के राजेश और महिंद्र उसे द्रमण बुला रहे हैं।

    जब वह द्रमण पहुंचा तो देखा कि राजेश और महिंद्र संजीव पर लोहे की रॉड के साथ वार कर रहे थे। जब उसने अपनी गाड़ी वहां पर खड़ी कर उनकी ओर गया, तो दोनों आरोपी उसे देखकर वहां से फरार हो गए। उसके बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। वहीं, घायल संजीव कुमार की बहन ममता ने बताया कि वीरवार को भी आरोपियों ने उसके भाई पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

    वही , इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उधर, इस मामले को लेकर शाहपुर थाने पहुंचे एसपी खुशहाल सिंह ने बताया कि घायल युवक संजीव को टांडा से पीजीआई रैफर किया गया है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • एसआईयू टीम ने वॉल्वो बस से पकड़ी 412 ग्राम चरस, हिरासत में लिया युवक

    एसआईयू टीम ने वॉल्वो बस से पकड़ी 412 ग्राम चरस, हिरासत में लिया युवक

    HNN/ मंडी

    जिला मंडी के सुंदर नगर में पुलिस की एसआईयू टीम ने वोल्वो बस में सवार एक युवक से चरस की खेप पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 412 ग्राम चरस बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसआईयू टीम ने देर रात को मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में धनोटू के समीप नाकाबंदी के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    इस दौरान वोल्वो बस (KA- 01AG-0405) को जांच के लिए रुकवाया गया जो कि मनाली से दिल्ली जा रही थी। टीम जैसे ही बस में चढ़कर जांच करने लगी तो एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इस दौरान जब युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 412 ग्राम चरस बरामद हुई।

    उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वोल्वो बस में सवार युवक से चरस बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में 25 वर्षीय जमशेद (25) पुत्र अंसार अली निवासी जिला जींद हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। नशे की तस्करी को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है।

  • मंडी-पठानकोट हाईवे पर पुलिस ने गाड़ी से बरामद की इतने लाख की नकदी

    मंडी-पठानकोट हाईवे पर पुलिस ने गाड़ी से बरामद की इतने लाख की नकदी

    HNN / मंडी

    चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जगह-जगह नाके लगाकर गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। स्टेटिक निगरानी दल और पुलिस टीमें विभिन्न जगहों पर गाड़ियों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। आज फिर नाके के दौरान पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक गाडी से 1,65,000 की नकदी बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर घटासनी के पास छान के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब एक गाडी की तलाशी ली जा रही थी तो उसमे से पुलिस को 1,65,000 की नकदी बरामद हुई। जब चालक से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह कुछ भी नहीं बता पाया।

    कार चालक की पहचान देवी लाल निवासी कस्यांन धार के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़ी गई राशि चुनाव आयोग को भेज दी गई है। इसकी पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। उधर, एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है।

  • 26 और 30 वर्षीय दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

    26 और 30 वर्षीय दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

    HNN/ चंबा

    जिला में पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार, टीम हटली में प्रीतम नगर के समीप गश्त पर मौजूद थी।

    इस दौरान टीम ने सावन कुमार पुत्र जीती निवासी गाँव व डाकघर गगल तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 26 वर्ष और सागर कुमार पुत्र दीपक गाँव थानपुरी टांडा मार्ग डाकघर समलोती जिला कांगड़ा उम्र 30 वर्ष की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • गाड़ी में सवार तीन युवकों से पकड़ी चरस, एसआईयू टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम

    गाड़ी में सवार तीन युवकों से पकड़ी चरस, एसआईयू टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम

    HNN/ चंबा

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राज्य में नशे की तस्करी के मामले भी बढ़ने लगे हैं। जिला चंबा में इसी माह अब तक कई नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। बता दें कि अब एक बार फिर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों ध्यान सिंह निवासी गांव सरूआ, ईशान अली निवासी गांव थली और दिनेश कुमार निवासी गांव सरुआ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    इस दौरान चंबा-पठानकोट एनएच पर गोली के पास टीम ने नाकाबंदी की, सामने से आ रही गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार 3 युवक घबरा गए। ऐसे में पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो मौके से 405 ग्राम चरस बरामद हुई।

  • दोषी ट्रक चालक को एक साल का कारावास, 5,500 रुपये लगाया जुर्माना

    दोषी ट्रक चालक को एक साल का कारावास, 5,500 रुपये लगाया जुर्माना

    HNN / बिलासपुर

    सड़क हादसे के दोषी ट्रक चालक को जिला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार की अदालत ने एक साल के कारावास और 5,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला, 20 मार्च 2012 का है। पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। जिसके चलते वह घर से चंडीगढ़ जा रहा था कि अचानक उसे उसके दोस्त मनोज कुमार का फ़ोन आया।

    उसने उससे कहा कि वह किरतपुर तक जा रहा है। जिसके बाद दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर किरतपुर के लिए निकल पड़े। जैसे ही वह पंजपीरी स्वारघाट के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक नंबर 24 सी 1319 आ रहा था। जैसे ही ट्रक पंजपीरी में मंदिर के पास मोड़ काटने लगा तो पीछे से आ रही उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक बाइक और मनोज को घसीट कर 20 फुट आगे ले गया।

    जिसके चलते मनोज की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्रक को वहीं खड़ा करके मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। बीते कल आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे अदालत ने एक साल के कारावास की सजा सुनाई है।

  • सिरमौर पुलिस ने सुलझाई 10 दिन पुरानी हत्या की गुत्थी

    सिरमौर पुलिस ने सुलझाई 10 दिन पुरानी हत्या की गुत्थी

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर पुलिस के लिए सिरदर्दी बना पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में 10 दिन पहले हुए हत्याकांड से राज का पर्दाफाश हो गया है। इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाने में सिरमौर पुलिस के जांबाज पुलिस अधिकारियों ने कामयाबी हासिल कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार, माँ-बेटे की इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि गाँव का ही दूर पार का रिश्तेदार निकला है। हत्यारे के साथ निजी रंजिश भी बताई जा रही थी।

    हत्यारे के द्वारा हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद वह लगातार अपने ही गांव में था। इस ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की बड़ी कमी होने के कारण कॉल डिटेल और लोकेशन के माध्यम से हत्यारे तक पहुँच पाना बड़ा ही मुश्किल हो चुका था। हालाँकि, पुलिस के ऊपर परिवार और मीडिया का भारी दबाव भी था। बावजूद इसके एक सोची समझी रणनीति के तहत पूरा जाल बिछाकर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हुई थी।

    बड़ी बात तो यह है कि पुलिस के द्वारा जाँच को और अधिक सरल बनाने के लिए इनाम की राशि की घोषणा भी की गई थी। आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक 10 दिन बाद पहुँच ही गए। इस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू द्वारा अपने ट्विटर हेंडल पर भी डाला गया है जिसमें उन्होंने सिरमौर पुलिस की पीठ भी थपथपाई है। इस बाबत जानकारी लेने के लिए जब जिला के एसपी से बात की गई तो उनका मोबाइल बंद आया।

    मगर डीजीपी के अकाउंट से शेयर हुई जानकारी के बाद खबर की पुष्टि की गई है। पुलिस के द्वारा हत्यारे को डिटेन कर गहनता से पूछताझ की जा रही है। हत्या कैसे की और इसमें और कौन शामिल था, हत्या के क्या कारण रहे और किस हत्यार से हत्या की गई यह अब पुलिस के लिए जाँच का विषय है। सिरमौर पुलिस के द्वारा इस अहम जानकारी के लिए आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता भी रखी गई है।

  • एनडीपीएस एक्ट के दोषी पर 50,000 रुपये जुर्माना, कठोर कारावास की सजा भी सुनाई….

    एनडीपीएस एक्ट के दोषी पर 50,000 रुपये जुर्माना, कठोर कारावास की सजा भी सुनाई….

    HNN/ कुल्लू

    चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने दोषी करार दिया है। इस दौरान अदालत ने आरोपी को एक तरफ जहां 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया तो वहीं दूसरी तरफ कठोर कारावास की सजा भी सुनाई है। मामला 19 जनवरी 2019 का है। यहाँ जरी पुलिस चौकी की टीम ने जां मोड़ पर सड़क के किनारे बैठे सरवन कुमार पुत्र भोला नाथ निवासी वार्ड नंबर- 13 जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल के कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद बरामद की थी।

    इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ सदर कुल्लू थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया। जांच पूरी होने के बाद कुल्लू की अदालत में चालान पेश किया गया। इस दौरान अभियोजन पक्ष के साथ-साथ बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश-दो कुल्लू राजेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल दस माह और आठ दिन के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

    वहीं अदालत ने दोषी व्यक्ति को 50,000 रुपये हर्जाना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत पर व्यक्ति को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

  • टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    HNN / सोलन

    जिला सोलन के बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लाल बहादुर पुत्र सुखदेव गांव सहरोई, शीतलपुर जिला यूपी के रूप में हुई है, जो सड़क के किनारे खड़ा था।

    जानकारी के अनुसार लाल बहादुर बद्दी थाने के तहत भुड बैरियर के समीप सड़क के किनारे खड़ा था। इस बीच एक टेंपो ट्रैवलर के आगे कुत्ता आ गया जिसके चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े लाल बहादुर से टकरा गया। इसके बाद घायल अवस्था में लोग उसे अस्पताल ले आये, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

    टेंपो ट्रैवलर के चालक की पहचान नालागढ़ से चुहूवाल निवासी सौरव के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने चालक सौरव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।