Category: Crime

जुर्म

  • हिमाचल में नशा तस्कर सक्रिय, शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार बढ़ा

    हिमाचल में नशा तस्कर सक्रिय, शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार बढ़ा

    HNN/ शिमला

    हिमाचल में इन दिनों शराब और चिट्टा-चरस का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई गई है। ऐसे में आचार संहिता की अवहेलना न हो इसके लिए प्रदेश के बॉर्डर पर जवानों का कड़ा पहरा है। बॉर्डर पर तैनात जवानों द्वारा हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल भी की जा रही है जिसके चलते नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं।

    इसके अलावा विभाग की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है जिसके चलते तस्कर शराब और चिट्टा, चरस की खेप सहित गिरफ्तार किए जा रहे हैं। बता दें, राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तस्कर भी सक्रिय हो गए है। खासतौर पर अवैध शराब की तस्करी में आचार संहिता लगने के बाद दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आचार संहिता लगने से पहले 8 से 14 अक्तूबर के बीच जहाँ 6,31,125 मिलीलीटर शराब पकड़ी।

    वहीँ, आचार संहिता लगने के बाद यानि 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक यह आंकड़ा 6,31,125 से बढ़कर 16,68,110 मिलीलीटर तक पहुंच गया। इसमें 10,36,985 मिलीलीटर अवैध शराब की तस्करी की बढ़ोतरी हुई है। उधर, राज्य में चिट्टा-चरस के मामले भी भारी संख्या में पकड़े गए है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिट्टा-चरस सहित कई तस्कर गिरफ्तार किये गए है।

  • वाहन दुर्घटना मामले में छह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा  उद्घोषित अपराधी

    वाहन दुर्घटना मामले में छह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी

    HNN / चंबा

    वाहन दुर्घटना मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने आखिरकार 6 माह बाद उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महिंद्र कुमार निवासी पांगी के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपी महिंद्र पर 2013 में वाहन दुर्घटना मामले में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी का तीसा कोर्ट में केस चल रहा था।

    लेकिन आरोपी अपनी पेशी पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था, ऐसे में अदालत ने 21 अप्रैल 2022 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। साथ ही अदालत ने पुलिस को उसे ढूंढने के आदेश भी दिए थे। पुलिस द्वारा आरोपी को हर जगह तलाशा गया, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

    आखिरकार, पुलिस ने शुक्रवार को अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • गाड़ी में सवार दो सगे भाइयों सहित 3 युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    गाड़ी में सवार दो सगे भाइयों सहित 3 युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    HNN/ सोलन

    जिला की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी में सवार दो भाइयों सहित तीन युवकों से नशे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने शिमला जिला के रोहड़ू निवासी दो सगे भाइयों अंकित और आशीष तथा सोलन निवासी सोहेल खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

    जानकारी अनुसार, सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने शहर के दोहरी दीवार में नाकाबंदी के दौरान धर्मपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया जिसमें 3 युवक सवार थे। इस दौरान जब तीनों से पूछताछ की गई तो उनकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। लिहाज़ा जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    उधर, एसपी वीरेंद्र शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शहर के दोहरी दीवार में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ी से चिट्टा बरामद हुआ जिसके साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई है और वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

  • जहरीला पदार्थ निगलने से 35 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    जहरीला पदार्थ निगलने से 35 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

    HNN/ काँगड़ा

    जिला में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मामला पंचायत झिकली इच्छी के नागन टीका वार्ड नंबर 11 का है। यहाँ 35 वर्षीय महिला रजनी देवी ने अचानक ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    महिला की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

    हालांकि महिला के द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वही जवानों की टीम भी मृतक महिला के घर पहुंची थी जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए गगल थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। अभी तक आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, पूरी जांच कर रही है।

  • पुलिस ने कच्ची शराब के 10 ड्रम पकडे, मौके पर किए नष्ट

    पुलिस ने कच्ची शराब के 10 ड्रम पकडे, मौके पर किए नष्ट

    HNN/ बिलासपुर

    श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ सटे मजारी गांव में पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब के 10 ड्रमों को कब्जे में लेकर उन्हें मौके पर ही नष्ट किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मजारी खड्ड में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तैयार की जा रही है।

    लिहाजा पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो यहां 10 ड्रम कच्ची शराब से भरे हुए पाए गए। वही पुलिस की भनक लगते ही शराब माफिया पहले से ही रफूचक्कर हो चुके थे। लिहाज़ा विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कच्ची शराब को मौके से नष्ट कर दिया। डीएसपी श्री नयनादेवी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब माफियाओं के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

  • हिमाचल में शराब माफिया पर कार्यवाही: तीन दिन में पकड़ी लाखों लीटर अवैध शराब

    हिमाचल में शराब माफिया पर कार्यवाही: तीन दिन में पकड़ी लाखों लीटर अवैध शराब

    HNN/ शिमला

    हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद विभाग की शराब माफियाओं पर कार्यवाही लगातार जारी है। प्रदेश में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो और प्रतिबंधित पदार्थ प्रदेश में प्रवेश न कर सके इसके लिए विभाग की टीमें मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही हैं। बता दें कि इन दिनों राज्य में शराब की तस्करी के मामले ज्यादा पकड़े जा रहे हैं।

    पिछले 3 दिनों की बात करें तो इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिमाचल स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शराब माफियाओं पर कार्यवाही की। इस दौरान टीम ने 12388. 65 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

    बता दें कि विभाग ने यह कार्यवाही बद्दी, नूरपुर, सोलन, मंडी, चंबा, कुल्लू, शिमला और बिलासपुर जिलों में अमल में लाई है। इस दौरान विभाग ने दुकानों, घरों, गाड़ियों आदि से देसी, कच्ची और पक्की शराब पकड़ी और उसे नष्ट भी किया गया।

  • पांवटा में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने गाड़ी से पकड़ा चार लाख कैश….

    पांवटा में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने गाड़ी से पकड़ा चार लाख कैश….

    HNN/ पांवटा

    पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए गाड़ी से लाखों का कैश बरामद किया है। हालांकि पुलिस द्वारा जब कार के चालक से कैश ले जाने के कागजात प्रस्तुत करने को कहा तो वह नहीं कर पाया। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कैश सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

    बता दें कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाई गई है ऐसे में बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पांवटा साहिब के गोविंदघाट बैरियर पर टीम ने नाकाबंदी की हुई थी।

    इसी दौरान पुलिस और पैरा मिलिट्री ने उत्तराखंड की तरफ से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया जिसमें से 4 लाख रुपए का कैश बरामद किया गया। इस दौरान जब टीम ने कार मालिक को कैश संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह नहीं कर पाया। चुनाव अधिकारी विवेक महाजन ने खबर की पुष्टि की है।

  • सिरमौर में एक और मर्डर- पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    सिरमौर में एक और मर्डर- पैसों के लेनदेन को लेकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

    HNN/ नाहन

    पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में माँ-बेटे की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि जिला में एक और मर्डर की वारदात को अंजाम दे दिया गया है। बीती रात जिला सिरमौर के काला अंब में पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार, 34 वर्षीय अरविंद सिंह निवासी मोतिहारी बिहार ठेकेदार था जिसकी पैसों के लेनदेन को लेकर उत्तरप्रदेश निवासी रमेश दास के साथ बहस बाजी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि रमेश ने अरविंद कुमार के सिर और मुंह पर लोहे की किसी चीज से हमला कर दिया। इस दौरान गहरी चोट लगने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी बबीता राणा ने बताया कि ठेकेदार अरविंद कुमार के पास राजभरा लेबर का काम करता था, जोकि अपने पैसे मांगने के लिए ठेकेदार के पास गया था।

    इस दौरान अरविंद कुमार ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने तैश में आकर लोहे की किसी चीज से उसपर कई बार हमला किया जिससे अरविंद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है साथ में मामले की जांच की जा रही है।

  • चोरों ने घर में की सेंधमारी, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ़…

    चोरों ने घर में की सेंधमारी, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ़…

    HNN / ऊना

    हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस एक मामले को भी नहीं सुलझा पाती कि चोर दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। अब मामला जिला ऊना के तहत आते गांव बहडाला में पेश आया। यहां चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में चंचल सिंह निवासी बहडाला ने बताया कि रात को वह अपने परिवार सहित घर से कहीं बाहर गया हुआ था। जब देर रात वह घर वापस आए तो पाया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से कुछ नकदी व गहने भी गायब थे। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही, दुकानों और घर में दबिश देकर….

    शराब माफियाओं पर पुलिस की कार्यवाही, दुकानों और घर में दबिश देकर….

    HNN/ कांगड़ा

    हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी, दुकान और घर में दबिश देकर अवैध शराब की खेप को कब्जे में लिया। पहले मामले में गगल पुलिस थाना के तहत टीम ने रछियालू में एक गाडी को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान गाडी से 45,000 मिली लीटर देसी शराब बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने भडियाडा तहसील व जिला कांगड़ा निवासी विशाल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।

    दूसरे मामले में पुलिस थाना खुंडियां टीम ने फकेड़ में दबिश दी। इस दौरान सुभाष चन्द निवासी फकेड़ जमना ड़ा. मझीण तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की दुकान से 5,250 मिली लीटर देशी शराब बरामद की। एक अन्य मामले में खुंडियां पुलिस ने झौला पुल में एक दुकान से 8,250 मिली लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने बलदेव सिंह निवासी झौला ड़ा. जरूण्डी तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया।

    वहीँ, पुलिस थाना जवाली के तहत पुलिस ने छतरेला में उषा देवी निवासी छतरेला डाकखाना वासा तहसील जवाली जिला कांगड़ा के घर में दबिश दी। यहां से भी पुलिस ने शराब बरामद की जोकि 18,750 मिली लीटर व 10,500 देशी शराब पाई गई। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने पुष्टि की है।