Category: Crime

जुर्म

  • कसोल घूमने आए बेंगलुरु के 27 वर्षीय युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कसोल घूमने आए बेंगलुरु के 27 वर्षीय युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    HNN / कुल्लू

    जिला कुल्लू के कसोल में बेंगलुरु एक युवक को अज्ञात लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को जहां युवक का शव मिला वहां से मोबाइल फोन, घड़ी और चाकू भी बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय सोनू पुत्र रवि कुमार निवासी बंगलुरु कर्नाटक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार युवक कसोल घूमने आया हुआ था। पुलिस जाँच में पता चला है कि बीते रोज कसोल में 2 गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में यह युवक भी शामिल था। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि युवक की हत्या हुई है।

    पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

  • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से शातिर ने उड़ाए हजारों रुपए

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से शातिर ने उड़ाए हजारों रुपए

    HNN/ कांगड़ा

    जिला कांगड़ा के बैजनाथ में एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से हजारों की नकदी उड़ा ली। महिला के मोबाइल फोन पर जब बैंक से पैसे निकलने के मैसेज आए तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वह तुरंत पुलिस थाना पहुंची और शातिर के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।

    नगरोटा बगवां पुलिस को दी गई शिकायत में नगरोटा बगवां की पंचायत पाठियार की महिला ने बताया कि वह नगरोटा बगवां बाजार में एक बैंक से पैसे निकालने गई थी मगर एटीएम से पैसे नहीं निकले। इस दौरान महिला के पीछे एक व्यक्ति खड़ा था जिसने उसकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड ले लिया।

    जिसके बाद शातिर ने महिला का एटीएम पिन जानकर उसे कोई दूसरा कार्ड थमा दिया और कहा कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद महिला के अकाउंट से 39 हजार रुपए की राशि निकलने का मैसेज आया तो महिला के होश उड़ गए।

    फिर जाकर महिला को पता चला कि शातिर ने बड़ी ही चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर कोई अन्य एटीएम कार्ड उसे थमा दिया और उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लिए।

  • महिला ने ससुर पर जड़े छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

    महिला ने ससुर पर जड़े छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

    HNN/ ऊना

    हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक बहू ने अपने ही ससुर के विरुद्ध उससे छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म के आरोप जड़े हैं। महिला ने पुलिस थाना में ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    गगरेट पुलिस थाना को दी गई शिकायत में ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आने वाले एक गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर ने घर में घुसकर उसके साथ पहले छेड़खानी की और उसके बाद दुष्कर्म भी कर डाला। महिला ने बताया कि उसका ससुर अलग घर में रहता है जबकि उसका पति काम के सिलसिले से अक्सर ही घर से बाहर रहा करता है।

    पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने घर में किसी को ना पाकर उसके साथ न केवल छेड़खानी की बल्कि दुष्कर्म भी किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • हिमाचल में चीन की महिला गिरफ्तार, लाखों की नकदी सहित फर्जी दस्तावेज…

    हिमाचल में चीन की महिला गिरफ्तार, लाखों की नकदी सहित फर्जी दस्तावेज…

    HNN/ मंडी

    बीते दिनों जहां धर्मशाला व मैक्लोडगंज में नेपाली बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तो वहीं दूसरी तरफ अब हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से भी एक चीनी महिला को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने चीन निवासी उक्त महिला को जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा से हिरासत में लिया है जो कि यहां तिब्बती कालोनी में रह रही थी।

    पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल की तो चीन का वीजा, नेपाल व चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पुलिस ने बुजुर्ग से पकड़ी आधा किलो चरस, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने बुजुर्ग से पकड़ी आधा किलो चरस, आरोपी गिरफ्तार

    HNN/ कुल्लू

    प्रदेश के जिला कुल्लू में नशा तस्करी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी नशे की तस्करी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने एक और नशा तस्करों को चरस की खेप सहित धर दबोचा है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से आधा किलो से भी अधिक चरस बरामद की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इसी दौरान विनोद कुमार (65) निवासी बलसारी डाकघर छियाल तहसील मनाली जिला कुल्लू को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम चरस बरामद हुई।

    एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस की खेप सहित एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • दुकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर बरामद की…

    दुकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर बरामद की…

    HNN/ शिमला

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। एक तरफ जहां सीमाओं पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं पर भी नकेल कसी जा रही है। राजधानी शिमला में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। पहला मामला शिमला स्थित पुलिस थाना सुन्नी के अंतर्गत पंचायत चनावग का है।

    यहाँ एक दुकान में अवैध शराब का धंधा चल रहा था जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मौके से शराब की बोतलें भी पकड़ी। सुन्नी पुलिस को गश्त के दौरान इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने पंचायत चनावग के गांव जम्मू निवासी किशनलाल पुत्र बंसीलाल की दुकान पर दबिश दी तो मौके से 53 बोतल बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस चौकी जलोग के तहत भी टीम ने एक व्यक्ति से शराब की बोतलें पकड़ी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगी पुल के पास पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव दमोग धरोगड़ा तहसील सुन्नी के निवासी भूपेश कुमार पुत्र जालम राम को जाँच के लिए रुकवाया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से शराब की 12 बोतलें बरामद हुई। वहीं पुलिस ने शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने बस में सवार एक तस्कर से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी चमन लाल पुत्र सेस राम निवासी गांव मझाच डाकघर बाहंग तहसील मनाली जिला कुल्लू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास मौजूद थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार उक्त व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्करों पर एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, पुलिस की टीम ने बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक निजी वोल्वो बस को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस की नजर बस में बैठे (35) चरणजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मकान नम्बर 153 आजादपुर न्यु दिल्ली पर पड़ी जिसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • स्कूटी सवार युवतियों से बाइक सवारों ने करी बैग छीनने की कोशिश, एक काबू

    स्कूटी सवार युवतियों से बाइक सवारों ने करी बैग छीनने की कोशिश, एक काबू

    HNN/ ऊना

    हिमाचल के ऊना जिला के बहडाला में बाइक पर सवार दो युवकों ने स्कूटी पर जा रही युवतियों का बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि आरोपियों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और इनमें से एक शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, बाइक चालक अभी मौके से फरार बताया जा रहा है।

    वही सदर थाना में बहडाला की मानसी भारद्वाज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 382, 323, 511 व 34 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया, वह अन्य युवती के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी।

    इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे और एक युवक ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में बाइक सवार और स्कूटी पर बैठी एक अन्य युवती मीनू नीचे गिर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और राजेश कुमार नामक युवक को पकड़ लिया गया।

    इसके अलावा दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद इस बाबत जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, जल्द दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • त्योहारी सीजन में भी नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे की बड़ी खेप सहित तीन गिरफ्तार

    त्योहारी सीजन में भी नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे की बड़ी खेप सहित तीन गिरफ्तार

    HNN/ हमीरपुर

    हिमाचल प्रदेश में इस त्योहारी सीजन में भी नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी राज्य में नशा तस्कर बेखौफ नशे की खेप को इधर से उधर पहुंचाने में लगे हुए हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप सहित तीन तस्करों को काबू किया है। मामला जिला हमीरपुर के गुलेला क्षेत्र का है। यहाँ हमीरपुर पुलिस थाना के कर्मचारी गश्‍त पर थे। इस दौरान एक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे।

    जब शक के आधार पर टीम ने गाडी की तलाशी ली तो 48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों आरोपितों में से एक धीरवीं जिला हमीरपुर, दूसरा खतनाल तहसील भोरंज तथा तीसरा बगवाड़ा तहसील भोरंज का रहने वाला है। जिसके बाद टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। चार दिन पुलिस रिमांड के दौरान तीनों से गहन पूछताछ की जाएगी।