त्योहारी सीजन में भी नहीं थम रही नशे की तस्करी, अब चिट्टे की बड़ी खेप सहित तीन गिरफ्तार

Police-caught-Chitta.jpg

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में इस त्योहारी सीजन में भी नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद भी राज्य में नशा तस्कर बेखौफ नशे की खेप को इधर से उधर पहुंचाने में लगे हुए हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप सहित तीन तस्करों को काबू किया है। मामला जिला हमीरपुर के गुलेला क्षेत्र का है। यहाँ हमीरपुर पुलिस थाना के कर्मचारी गश्‍त पर थे। इस दौरान एक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे।

जब शक के आधार पर टीम ने गाडी की तलाशी ली तो 48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों आरोपितों में से एक धीरवीं जिला हमीरपुर, दूसरा खतनाल तहसील भोरंज तथा तीसरा बगवाड़ा तहसील भोरंज का रहने वाला है। जिसके बाद टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। चार दिन पुलिस रिमांड के दौरान तीनों से गहन पूछताछ की जाएगी।