Category: Kinnaur

  • कैलाश यात्रा पर बिना मंजूरी के गए 22 श्रद्धालु, एक की मौत

    कैलाश यात्रा पर बिना मंजूरी के गए 22 श्रद्धालु, एक की मौत

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां बिना मंजूरी के 22 श्रद्धालु किन्‍नर कैलाश यात्रा पर आए है जिनमें से एक की मौत हो गई है। बता दें श्रद्धालु की मौत सांस रुकने की वजह से हुई है। इसके अलावा अन्य 21 श्रद्धालु पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह सभी श्रद्धालु दिल्ली, बिहार और अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। इन सभी श्रद्धालुओं का 22 सदस्यीय दल शनिवार को किन्‍नर कैलाश यात्रा पर रवाना हुआ था। जिसमें से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है और 21 श्रद्धालु पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं। वहीं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों का दल मौके के लिए रवाना हो गया है।

    गौरतलब है कि आधिकारिक तौर पर यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई। अब किन्नौर कैलाश यात्रा प्रशासनिक तौर पर बंद हो चुकी है। इसके बावजूद बिना मंजूरी के श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं।

  • निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे-5 वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद

    निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे-5 वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर तो थम गया है। परन्तु भूस्ख़लन का सिलसिला अभी भी जारी है। ताजा मामला जिला किन्नौर के निगुलसरी के पास का है, यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के चलते नेशनल हाईवे पांच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

    वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि मार्ग कब तक बहाल होगा इसके बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीँ एनएच प्राधिकरण द्वारा मार्ग की बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

    उधर, एनएच कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि विभाग ने हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। उन्होंने बताया कि मार्ग को बहाल करने समय लग सकता है।

  • सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी पिकअप, हादसे में 2 लोगों की मौत

    सड़क से लुढ़क कर नदी में गिरी पिकअप, हादसे में 2 लोगों की मौत

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के ठंगी गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत गई है।

    मृतकों की पहचान अनित राज (35) पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल गांव ठंगी जिला किन्नौर व रमेश कुमार (22) पुत्र घन बहादुर नेपाल के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है। यह घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना होने की जानकारी 1 सितंबर को मिली।

    जानकारी के मुताबिक, 2 लोग पिकअप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह ठंगी गांव के समीप पहुंचे तो अचानक ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण पिकअप (HP27B2043) सड़क मार्ग से करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में पिकअप ऊंची पहाड़ी से सीधी नदी में जा गिरी। इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • भेड़शाला में घुसकर आदमखोर भालू ने 25 भेड़ों उतारा मौत के घाट

    भेड़शाला में घुसकर आदमखोर भालू ने 25 भेड़ों उतारा मौत के घाट

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के कल्पा की बारंग पंचायत में एक आदमखोर भालू ने 25 भेड़ों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक, बारंग निवासी कमल कपूर ने डोगरी में 140 भेड-बकरियों को रखा हुआ था। भेड़शाला में भालू ने घुसकर 140 में से 25 भेड़ों को मार डाला।

    जैसे ही कमल कपूर को भेड़ों के चिल्लाने की आवाज आई, वो टॉर्च लेकर निकला। मौके पर देखा कि भेड़ें सहमी हुई है। टॉर्च की रोशनी में देखने पर पाया कि भालू भेड़शाला से भाग रहा है।

    कपूर का कहना था कि उसके पास कोई भी हथियार नहीं था, इस कारण वो भालू का कुछ नहीं कर सका। अलबत्ता, कुछ भेड़ों को बचाने में सफल हो गया।पशुपालन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहा है। कमल कपूर ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

  • जेएनवी रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

    जेएनवी रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

    HNN/किन्नौर

    जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने शनिवार को बताया कि जिला में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वैबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

    अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय से दूरभाष 01786-222232 या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

  • किन्नौर के लिए वैकल्पिक मार्गों पर कार्य करे सीमा सड़क संगठनः विक्रमादित्य

    किन्नौर के लिए वैकल्पिक मार्गों पर कार्य करे सीमा सड़क संगठनः विक्रमादित्य

    लोक निर्माण मंत्री ने की प्रदेश में जारी सड़कों के बहाली कार्यों की समीक्षा

    HNN/किन्नौर

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कार्यों की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इसमें विभाग के सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारी बरसात से सड़कों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा है।

    उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 600 से अधिक सड़क मार्ग बाधित हैं और इन्हें खोलने के लिए दैनिक आधार पर तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों में लगभग 550 सड़कों की बहाली का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय अवधि में यह सड़कें बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें।

    लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे साप्ताहिक आधार पर सभी चार जोन की बारी-बारी से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश से सड़कों को बड़े स्तर पर हुए नुकसान का एक कारण समुचित ड्रेनेज सुविधा का अभाव भी रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी सड़कों पर ड्रेनेज, क्रॉस ड्रेनेज सहित बाधित कलवर्ट खोलने को प्राथमिकता प्रदान की जाए।

    उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप विभाग पूरी गंभीरता से कार्य सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त मशीनरी की खरीद के लिए 30 करोड़ रुपये विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं और इसकी खरीद की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार किराए पर भी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए।

    बैठक में बताया गया कि मंडी जिला में मंडी-कमांद-कटौला सड़क, पंडोह-चैलचौक-सुन्दरनगर सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। कुल्लू जिला के लिए पंडोह से कैंचीमोड़ तक बीबीएमबी के सहयोग से सड़क निर्मित करने का कार्य जारी है और यहां से शीघ्र ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि कुल्लू घाटी को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग की निरन्तर निगरानी सुनिश्चित की जाए और यहां पर्याप्त मशीनरी एवं स्टाफ की तैनाती रखी जाए। कुल्लू से मनाली की तरफ वामतट सड़क मार्ग सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

    लोक निर्माण मंत्री ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर, भवारना तथा नगरोटा मंडल में क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र बहाली के भी निर्देश दिए। उन्होंने सोलन जिला के चक्की मोड़ में बार-बार मलबा गिरने के दृष्टिगत वैकल्पिक सम्पर्क मार्गों की बहाली एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने को भी कहा। शिमला जिला के सेब बहुल क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें 22 अगस्त तक बहाल करने के निर्देश भी दिए।

    इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक की, जिसमें संगठन के तहत आने वाली सड़कों के उचित रख-रखाव पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि बीआरओ के तहत किन्नौर तक सड़क यातायात सुचारू है। इसके अतिरिक्त मनाली-सरचू सड़क मार्ग के लिए केन्द्र से 48 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

    लोक निर्माण मंत्री ने सीमा सड़क संगठन से आग्रह किया कि किन्नौर के लिए पुराने हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग सहित चार वैकल्पिक मार्गों पर भी कार्य करें ताकि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस जिला से वर्षभर सड़क सम्पर्क कायम रखा जा सके। बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग भरत खेड़ा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता अजय गुप्ता, सीमा सड़क संगठन के कर्नल विशाल गुलेरिया सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक के उपरान्त पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल एक बड़ी आपदा के दौर से गुजर रहा है और इसमें लोक निर्माण विभाग को अभी तक लगभग 2,600 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग को सड़कों की बहाली के लिए मंडल स्तर तक पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत प्रदेश द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त लगभग 2,683 किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बरसात के बाद युद्ध स्तर पर कार्य आरम्भ किया जाएगा तथा विभाग का प्रयास रहेगा कि यह कार्य ग्लोबल टेंडर के माध्यम से सम्पन्न किए जाएं। इससे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक का भी समावेश किया जा सकेगा।

  • 25 अगस्त तक भरे जाएंगे जेएनवी रिकांगपिओ में कक्षा 6 के आवेदन

    25 अगस्त तक भरे जाएंगे जेएनवी रिकांगपिओ में कक्षा 6 के आवेदन

    HNN/किन्नौर

    जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) रिकांगपिओ, किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी के द्वारा सत्र 2023-24 में कक्षा 6 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया है।

    प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही लोकमित्र केंद्र या किसी अन्य माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी इसके नवोदय विद्यालय की वैबसाईट (www.navodaya.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

    प्राचार्या ने कहा कि अभिक जानकारी के लिए वह कोई भी अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय से दूरभाष नम्बर 01786-222232 या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

  • हिमाचल में भारी बारिश का कहर, किन्नर-कैलाश यात्रा स्थगित

    हिमाचल में भारी बारिश का कहर, किन्नर-कैलाश यात्रा स्थगित

    HNN/ किन्नौर

    किन्नौर जिला में हो रही मूसलाधार बारिश व खराब मौसम के चलते किन्नर-कैलाश यात्रा स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने आज सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि यदि बारिश रूकती है व मौसम यात्रा के अनुकूल रहता है तभी यात्रा को आरंभ किया जाएगा।

    बता दें हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा को सबसे दुर्गम यात्राओं में से एक माना जाता है। किन्नर कैलाश यात्रा 2023 इस बार 15 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित की जानी थी। परन्तु भारी बारिश के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।

  • 15 से 30 अगस्त तक चलेगी किन्नर-कैलाश यात्रा, श्रद्धालु इन चीजों का रखें खास ध्यान….

    15 से 30 अगस्त तक चलेगी किन्नर-कैलाश यात्रा, श्रद्धालु इन चीजों का रखें खास ध्यान….

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा को सबसे दुर्गम यात्राओं में से एक माना जाता है। किन्नर कैलाश यात्रा 2023 इस बार 15 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने दी।

    किन्नर कैलाश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यात्रियों के लिए किन्नर कैलाश यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विभागों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए।

    मेडिकल सर्टिफिकेट लाना जरूरी:
    एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि हर दिन यात्रा के लिए कुल 350 व्यक्तियों को ही परमिशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस साल यात्रियों को मान्यता प्राप्त डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का समय यात्रा के 15 दिन पहले से ज्यादा का न हो।

    ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन:
    एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने कहा कि इस साल भारी बारिश व खराब मौसम के चलते यात्रा को देरी से शुरू किया गया है। इस बार किन्नर कैलाश यात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी तथा 30 अगस्त 2023 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है और रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त 2023 से शुरू कर दिया गया है।

    एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालु किन्नर कैलाश यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क कर सकते हैं। https://hpkinnaur.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    वन विभाग को निर्देश जारी:
    एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को भी यात्रा को लेकर जल्द सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। वन विभाग को यात्रा के लिए रास्तों के मैनेजमेंट और यात्रा रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

    एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को भा यात्रा के समय पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बैठक के दौरान पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जाए।

  • 15 घंटे बाद 3 लापता लोगों के शव बरामद, सतलुज नदी में बह गई थी पिकअप गाड़ी

    15 घंटे बाद 3 लापता लोगों के शव बरामद, सतलुज नदी में बह गई थी पिकअप गाड़ी

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में सतलुज नदी में 20 घंटे से लापता तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए है। तीनों शव व वाहन एनडीआरएफ पुलिस की क्यूआरटी, जेएसडब्ल्यू की रेस्क्यू टीम व सेना के जवानों ने करीब 15 घंटे से चलाए गए सर्च अभियान के बाद सतलुज नदी से बरामद किया है।

    जानकारी के मुताबिक, वाहन में ही वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43), उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34), निवासी जानी के शव बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोल्तू पहुंचाया है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम करीब छह बजे छोल्तू-जानी मार्ग से एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में समा गई थी। हादसे के समय वाहन में दंपती सहित एक अन्य महिला सवार थी। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी तो वहीं दंपती सहित चालक लापता हो गया था।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी से पुलिस का दल और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वीरवार सुबह छह बजे एसपी किन्नौर विवेक चहल, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा की अगुवाई में जिला पुलिस, 14 एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

    सतलुज नदी के तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर टीम ने घंटों अभियान चलाकर दोपहर तीन बजे घटनास्थल से करीब 85 मीटर दूर नदी में फंसे वाहन को तलाशने में सफलता पाई। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया। एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायल को 10,000 रुपये फौरी राहत राशि जारी की गई है।