Category: Kinnaur

  • सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में गिरी जीप, हादसे में…..

    सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में गिरी जीप, हादसे में…..

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक जीप सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में जा गिरी। बता दें गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई। पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, पिकअप (एचपी-26ए- 3138) टापरी से जानी की ओर जा रही थी कि अचानक छोल्टू-जानी संपर्क सड़क पर तेनांग में गाड़ी सतलुज में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दंपती समेत तीन लोग सतलुज में बह गए, जबकि एक महिला घायल है। घायल महिला को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

  • रेलिंग से टकराई बाइक, एक की सतलुज नदी में गिरने की आशंका, दूसरा अस्पताल में भर्ती

    रेलिंग से टकराई बाइक, एक की सतलुज नदी में गिरने की आशंका, दूसरा अस्पताल में भर्ती

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर शोंगठोंग के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति के लापता और एक के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति के सतलुज नदी में गिरकर लापता होने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं पुलिस और क्यू आर टी टीम द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल कंपनी में कार्यरत मोहित और लेखराज निवासी चम्बा मंगलवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर रल्ली से पवारी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह शोंगठोंग के पास पहुंचे तो बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बाइक सड़क के किनारे रेलिंग से जा टकराई।

    जिससे बाइक पर सवार मोहित सड़क मार्ग से नीचे सतलुज नदी के किनारे गिर गया, जबकि लेखराज सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल लेखराज को उपचार के लिए रामपुर रेफर किया गया है जबकि मोहित का कोई पता नहीं चल पाया है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने मामले की पुष्टि की है।

  • दर्दनाक हादसा: गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर, एक की मौत, 3 जख्मी

    दर्दनाक हादसा: गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर, एक की मौत, 3 जख्मी

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी पर पत्थर गिर गया, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बड़ा कम्बा भिजवाया गया है। मृतक की पहचान विकास खंड कार्यालय भावनगर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।

    बता दें मृतक अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी (HP 26A-5500) में 4 लोग सवार होकर ड्यूटी के लिए भावानगर जा रहे थे। इस दौरान बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर गाड़ी पर पत्थर गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए है। घायलों को मामूली चोटें आई है।

  • सांगला के कामरू नाला में बादल फटने से भारी तबाही, कई गाड़ियां बही

    सांगला के कामरू नाला में बादल फटने से भारी तबाही, कई गाड़ियां बही

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में भारी वर्षा की वजह से जान-माल का बहुत नुक्सान हुआ है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं आज एक ताजा मामला जिला किन्नौर की सांगला तहसील के कामरू नाला का है, यहां बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी करीब 20 से 25 गाड़ियां बहकर दूर पहुंच गई।

    बाढ़ से फसल व सड़कों को भारी नुक्सान हुआ है। बादल आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे फटा, उस वक्त अभी लोग सोकर उठ रहे थे। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं बागवानों की सालभर की सेब बगीचों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। साथ ही मटर और अन्य फसल भी तबाह हो गई है। राजस्व और विभाग की टीम नुक्सान का आंकलन के लिए मौके पर गई हैं।

  • 9 पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए मुख्यमंत्री

    9 पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए मुख्यमंत्री

    HNN/ किन्नौर

    सांगला घाटी में फंसे 118 पर्यटकों को वायुसेना की मदद से सुरक्षित निकालने के उपरान्त मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नौ अन्य पर्यटकों को अपने साथ हेलीकाप्टर में शिमला तक लेकर आए। मुख्यमंत्री कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पिति जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के उपरान्त आज किन्नौर जिला में भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त सांगला घाटी के दौरे पर पहुंचे थे।

    सांगला घाटी में फंसे विदेशी नागरिकों ने राहत एवं बचाव अभियान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इजरायली नागरिक सुश्री ताली तथा न्यूजीलैंड के हेलन एवं चैस्टर दंपत्ति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रदेश के मुखिया व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान में पूरी सक्रियता के साथ शामिल हैं। पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का एक 34 सदस्यीय दल पिछले पांच दिनों से सांगला घाटी में फंसा हुआ था और हवाई सेवा के माध्यम से उन्हें चोलिंग तक पहुंचाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

    यह दल यहां से आगे चण्डीगढ़ तक की यात्रा बस से पूरी करेगा। दल की सदस्य शोनाली चटर्जी ने बताया कि सरकार तथा प्रशासन की ओर से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय लोगों से भी उन्हें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। जिला किन्नौर के रक्चम गांव के पंकज नेगी का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने बताया कि वह गुजरात में काम करते हैं और छुट्टी मनाने के लिए घर आए थे। बारंग गांव की दारा नेगी अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंची थी।

    भारी बारिश के कारण यह दोनों यहां फंस गए और अब सुरक्षित वापसी के लिए दोनों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने सांगला दौरे के दौरान प्रभावितों को एक-एक लाख रुपये की त्वरित राहत प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त गृह निर्माण के लिए उन्हें तबादले पर भूमि उपलब्ध करवाने का विकल्प भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टोंगटोंग छे नाले पर सुरक्षा दीवार के निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों से संवाद के दौरान उनका कुशलक्षेम जाना और जिला प्रशासन को उन्हें आवश्यक वस्तुओं सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

  • Kinnaur: सांगला में फंसे विदेशियों सहित 95 पर्यटकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया चोलिंग

    Kinnaur: सांगला में फंसे विदेशियों सहित 95 पर्यटकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया चोलिंग

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में फंसे विदेशियों सहित कुल 95 पर्यटकों को पांच उड़ानों में सांगला से चोलिंग (किन्नौर) पहुंचाया गया है। सेना और आईटीबीपी की टीम बचाव अभियान में सहयोग कर रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छठी उड़ान तैयार है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

    बता दें कारा क्षेत्र में करीब 28 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और होमगार्ड के बचाव दलों को शीघ्र मौके पर भेजा गया। कारा में 28 व्यक्ति मवेशियों के साथ फंसे हुए थे। इनमें से 8 व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, 4 कक्षस्थल फॉर्म, 3 नाथपा के निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी थे।

    इन्हें प्रशासन की मदद से सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है। वहीं तीन व्यक्ति कारा में मवेशियों की देखरेख के लिए रुके हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त इंडिया हाइक्स की टीम के 18 पर्वतारोहियों को भी काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया गया है।

  • Kinnaur: खड्ड में डूबा चंडीगढ़ का 46 वर्षीय पर्यटक, मौत

    Kinnaur: खड्ड में डूबा चंडीगढ़ का 46 वर्षीय पर्यटक, मौत

    जिला किन्नौर में रविवार देर शाम एक पर्यटक खड्ड में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान कबीर सिंघानिया(46), पुत्र राम प्रसाद सिंघानिया निवासी सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार पर्यटक अपने दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आया था। इसी दौरान देर शाम खड्ड में डूबने से उसकी मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बीच जमकर बारिश हो रही है।

    इसके अलावा प्रदेश में काफी नुकसान भी हो चुका है। भारी वर्षा से कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं तो कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। प्रदेश में नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में जगह-जगह से भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।

  • किन्नौर में मकान में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने…..

    किन्नौर में मकान में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने…..

    HNN/ किन्नौर

    प्रदेश के किन्नौर जिले के पांगी गांव में एक मकान में आगजनी की घटना सामने आई है जिसमें एक मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास अचानक मकान से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई और देखते देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों से घिर गया।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत ही आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    फ़िलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..

    भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…..

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज शुक्रवार को जिला किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके सुबह करीब 10:50 बजे कुछ सेकंड के लिए महसूस किए गए। हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है।

    वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

  • मारुती कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत, 5 जख्मी

    मारुती कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत, 5 जख्मी

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला किन्नौर में निचार तहसील में यागपा रोड का है, यहां एक मारुती कार सड़क से लुढ़क कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हुए है।

    मृतक की पहचान नताशा पत्नी रवि गांव यांगपा हुई है। वहीं घायलों की पहचान रवि पुत्र जगदीश गांव यागपा, सुशीला नेगी पत्नी रूपेंद्र ग्राम पानवी, स्नेहा पत्नी देवेन्द्र गांव यागपा, देव भागती पत्नी गऊ करन गांव गरादे, भारती देवी पत्नी प्रेम सिंह गांव रुनपू रामपुर के तौर पर हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, एक मारुति कर काफनु से यागपा की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी यागपा के ब्लॉक पॉइंट के पास पहुंची तो चालक का कार से नियंत्रित खो गया और कार सड़क से नीचे यागपा खड्‌ड में जा गिरी। हादसे में एक महिला ने मौके पर दम तोड़ा। वहीं 5 अन्य सवारियां गंभीर घायल हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। ममले की पुष्टि किन्नौर डीएसपी नरेश कुमार ने की है।