निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे-5 वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद
HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर तो थम गया है। परन्तु भूस्ख़लन का सिलसिला अभी भी जारी है। ताजा मामला जिला किन्नौर के निगुलसरी के पास का है, यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के चलते नेशनल हाईवे पांच वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि मार्ग कब तक बहाल होगा इसके बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीँ एनएच प्राधिकरण द्वारा मार्ग की बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
उधर, एनएच कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि विभाग ने हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। उन्होंने बताया कि मार्ग को बहाल करने समय लग सकता है।