Category: Kinnaur

  • गहरी खाई में गिरी बाइक, ब्रिटिश पर्यटक की मौके पर मौत

    गहरी खाई में गिरी बाइक, ब्रिटिश पर्यटक की मौके पर मौत

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन की दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। हाल ही में किन्नौर के रिकांगपिओ में एक ताजा मामला सामने आया है यहां किन्नौर घूमने आए एक ब्रिटिश नागरिक की मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेम्स वेराट जोकि एक ब्रिटिश नागरिक है अपने 8 दोस्तों के साथ घूमने आया था। सभी लोग बाइक पर कल्पा से नाको जा रहे थे। तभी किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 काशांग नाला के पास पहुंचकर जेम्स वेरात की बाइक खाई में जा गिरी।

    जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई को सौंप दिया है।डीएसपी नवीन झालटा ने मामले की पुष्टि की है।

  • अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई एचआरटीसी बस, हादसे में……

    अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई एचआरटीसी बस, हादसे में……

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। मामला जिला किन्नौर के बड़ा कम्बा संपर्क सड़क पर पेश आया है, यहां एक एचआरटीसी बस सड़क किनारे चट्टान से टकरा गई। हादसे में बस में सवार परिचालक कुछ सहित कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी बस (HP 37 D 1453) बड़ा कम्बा से रिकांगपिओ की तरफ आ रही थी। इस दौरान बस सड़क किन्नारे चट्टान से टकरा गई। हादसे में परिचालक के पैर पर चोट लगी है। बस में कुल 24 लोग सवार थे, जिसमें से 19 को चोट लगी है।

    परिचालक व सवारियों को भावानगर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई

    केन्द्रीय मंत्री ने किन्नौर की जनता का जताया आभार

    HNN/ किन्नौर

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ विदाई दी गयी। केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री किन्नौर के दो दिवसीय दौरे पर थे। केन्द्रीय मंत्री ने जनजातीय क्षेत्र की जनता द्वारा स्नेहपूर्ण आतिथ्य-सत्कार के लिए लोगों का आभार जताया।

    इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिले के कल्पा में भी लोगों की समस्याएं सुनीं तथा मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का समृद्ध परम्पराओं एवं सांस्कृतिक धरोहर के लिए विख्यात किन्नौर जिले के दौरे तथा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के माध्यम से वाइब्रेंट ग्राम छितकुल को गोद लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की विभिन्न मांगों पर भी विचार करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कल्पा स्टेडियम का विकास किया जाएगा।

  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में लिया भाग

    मुख्यमंत्री ने छितकुल से मंडी के लिए बस सेवा आरंभ करने की करी घोषणा

    HNN/ किन्नौर

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिला के छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और जन शिकायतें सुनीं।

    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है।

    उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर जिला के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांवों को विकसित किया जाएगा। आर. के. सिंह ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (सीपीएसयू) छितकुल गांव को गोद लेगा और इसके विकास के लिए राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगा।

    उन्होंने कहा कि छितकुल में एक मेगावाट का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा तथा क्षेत्र के छोटे नालों पर सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की सम्भावनाओं की तलाश की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छितकुल में सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत की अपनी विशिष्ट पहचान है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने छितकुल से मंडी के लिए बस सेवा आरम्भ करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

    इसके उपरान्त केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने नगस्ती में द्वितीय भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन पोस्ट का भी दौरा किया और आईटीबीपी के जवानों से संवाद किया। इससे पहले, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का कुप्पा आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

  • किन्नौर दौरे पर रहेंगे सीएम, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी होंगे साथ

    किन्नौर दौरे पर रहेंगे सीएम, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी होंगे साथ

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज किन्नौर का दौरा करेंगे। यहां पर​​​​​​ वह चीन सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज छितकुल में विभिन्न निर्माण गतिविधियों का जायजा लेंगे। केंद्र सरकार ने भारत के आखरी गांव छितकुल को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चिन्हित किया है।

    इस योजना के तहत टूरिज्म और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने छितकुल में विभिन्न गतिविधियां चल रही है। जिनका जायजा सीएम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री करेंगे। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का मकसद भारत-चीन सीमा पर बसे गांवों का समग्र विकास करना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 4,800 करोड़ रुपए का खर्च निश्चित किया है।

    इसके अलावा इन गांवों में सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2,500 करोड़ रुपए अलग से आवंटित किए गए हैं। पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में उतरेंगे। यहां पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री सुक्खू खुद करेंगे। शिमला से दोनों नेता किन्नौर जाएंगे और आज रात को किन्नौर में ही रुकेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में 2 की मौके पर मौत

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में 2 की मौके पर मौत

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चौरा के पास एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा, हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अजीत (18) पुत्र जीहर लाल निवासी नेपाल तथा चालक कमल (26) पुत्र दुर्गा दास निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

    साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अजीत और कमल टिप्पर (एचपी 6ए-8032) में सवार होकर रिकांगपिओ की तरफ आ रहे थे।

    इस दौरान जैसे ही वह किन्नौर के प्रवेशद्वार चौरा के निकट पहुंचे तो अचानक चालक कमल टिप्पर से संतुलन खो बैठा, जिस कारण टिप्पर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा।

    हादसे में वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर, थाना प्रभारी जगदीश कुमार व एसआई अजय पुलिस टीम व होमगार्ड की क्यूआरटी टीम सहित मौके पर पहुंचे व 150 मीटर गहरी खाई में पड़े दोनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

    वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम निचार विमला भी मौके पर पहुंचीं व प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।

  • पिता की हत्या के आरोप बेटे को कठोर कारावास की सज़ा, जुर्माना भी लगाया

    पिता की हत्या के आरोप बेटे को कठोर कारावास की सज़ा, जुर्माना भी लगाया

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में पिता की हत्या के आरोप में अदालत ने आरोपी बेटे को दोषी करार दिया है। अदालत ने धारा 304 के तहत 7 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माना, धारा 342, 323 में एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। यह सज़ा जिला एंव सत्र न्यायधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाई है।

    उन्होंने बताया कि यदि आरोपी किसी सुरत में जुर्माना अदा नहीं करता तो उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपी की पहचान अभिषेक नेगी (24) निवासी गांव कंगोस, डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

    जिला उप न्यायवादी केएस जरयाल ने बताया कि मिंया राम (50) पुत्र गोपाल सिंह गांव कंगोस डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर बिजली बोर्ड भावानगर में बतौर टीमेट कार्यरत था और एचपीएसईबी की कालोनी के सरकारी क्वार्टर में रहता था।

    10 जनवरी, 2018 को जब वह अपने क्वार्टर में मौजूद था तो उसके बेटे अभिषेक ने उसे कमरे में बंद कर डंडे व हाथों से बुरी तरह पीटा। जिसमे उसके पिता को काफी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उसकी माैत हो गई। मिंया राम की मौत के बाद भावानगर थाने मेें 302 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया गया।

    इस मामले की छानबीन करने के उपरांत पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। अदालत में कुल 20 गवाहों के साक्ष्य दर्ज प्रस्तुत किए गए। सभी गवाहों के बयान व वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अभिषेक को हत्या का दोषी पाया गया और अदालत ने सजा सुनाई। सरकार की तरफ से मुकद्दमें की पैरवी जिला उपन्यायवादी केस जस्याल व कमल चन्देल ने की है।

  • किन्नौर में 10 साल बाद हुई यूलग्याल रिपोछे के अवतार की खोज

    किन्नौर में 10 साल बाद हुई यूलग्याल रिपोछे के अवतार की खोज

    दलाई लामा ने बताया नौवां अवतार जल्द होगा सिहासन ग्रहण संस्कार

    HNN News किन्नौर दीपिका नेगी

    हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला के डबलिंग में युलग्याल रिंपोछे आठवें अवतार की खोज हो गई है । सर्च कमेटी द्वारा दलाई लामा को सौंपी गई सूची में दलाई लामा द्वारा विशेष तांत्रिक योग माया सिद्धियों का प्रयोग करते हुए लामा खुनू यूलग्याल को 9वें अवतार के रूप में मान्यता दे दी है।

    दलाई लामा की इस घोषणा के बाद बौद्ध समुदाय में खुशी का माहौल है। दलाईलामा ने आलौकिक ज्ञान व दिव्य दृष्टि से देखते हुए इस बालक को युलग्याल रिंपोछे का अवतार बताया है। दोरजे लामा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी विधिवत घोषणा बीते मंगलवार को मंगलवार को जिले भर के प्रमुख लामाओं की उपस्थित में की गई थी।

    यह कार्यक्रम 19वें अवतारी लामा टीके लोछा रिंपोछे द्वारा जंगी खरी गोंपा में किया गया था।
    बौद्ध नियमावली के अनुसार 9वें अवतार का सिंहासन ग्रहण संस्कार विधिवत टाशीगंग मोनेस्ट्री में आने वाले दिनों में होगा।
    बता दें कि नौवां अवतार मौजूदा समय निचार उपमंडल के पौंडा स्थित मठ में बौद्ध धर्म की शिक्षा और दीक्षा ले रहे हैं।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि आठवें अवतार यूलग्याल रिंपोछे का 2013 में शिमला में देहांत हो गया था। उसके बाद से ही अगले अवतार की खोज चल रही थी।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    मृतक आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर था कार्यरत

    HNN/ किन्नौर

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला किन्नौर जिला के हंगरंग वेली के कैंची मोड़ के समीप का है, यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान छोमिद दोर्जे (52) निवासी मालिंग के रूप में हुई है। जोकि आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पूह स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, छोमिद स्विफ्ट कार(HP 27A 1856) में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह हंगरंग वेली के कैंची मोड़ के समीप पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में कार सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरा कैंटर, चालक बुरी तरह हुआ जख्मी

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर टापरी के समीप एक कैंटर खाई में गिर गया, जिस कारण चालक बुरी तरह जख्मी हुआ है। हादसे में चालक को प्राथमिक उपचार के बाद रिकांगपिओ रैफर किया गया है।

    घायल चालक की पहचान अनूप कुमार पुत्र केवल सिंह गांव नरोला तह भठियात जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, अनूप कैंटर (HP11-5611) में सवार होकर टापरी से रामपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह चंगाव नाला के समीप पहुंचा तो अचानक कैंटर अनियंत्रित होकर 40 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा।

    हादसे में चालक बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद घायल को अस्पताल भिजवाया गया। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।