Category: SHRI RENUKA JI

  • मुख्य अध्यापिका के भरोसे 75 बच्चों का स्कूल, पढ़ाई के साथ टॉयलेट सफाई की भी जिम्मेदारी

    मुख्य अध्यापिका के भरोसे 75 बच्चों का स्कूल, पढ़ाई के साथ टॉयलेट सफाई की भी जिम्मेदारी

    जीपीएस भुवाई स्कूल में 75 विद्यार्थियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी एक ही मुख्य अध्यापिका निभा रही हैं। शिक्षण के साथ-साथ साफ-सफाई का कार्य भी उन्हें स्वयं करना पड़ रहा है।

    नाहन/श्री रेणुका जी

    एक शिक्षिका पर पूरी व्यवस्था का भार

    सरकार शिक्षा में सुधार और व्यवस्था परिवर्तन के बड़े दावे कर रही है, लेकिन श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का जीपीएस भुवाई स्कूल जमीनी हकीकत की अलग तस्वीर पेश कर रहा है। करीब 75 बच्चों वाले इस स्कूल में पूरी व्यवस्था एक महिला सेंट्रल हेड टीचर के भरोसे चल रही है।

    75 बच्चों की पढ़ाई अकेले संभाल रहीं मुख्य अध्यापिका

    स्कूल में नामांकित लगभग 75 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी अकेले मुख्य अध्यापिका निभा रही हैं। अलग-अलग कक्षाओं का संचालन, शैक्षणिक कार्य और रिकॉर्ड संधारण—सभी जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर हैं। ऐसे में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के दावों पर स्वाभाविक रूप से सवाल उठ रहे हैं।

    पढ़ाई के साथ सफाई का दायित्व भी

    स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के टॉयलेट की सफाई और झाड़ू लगाने का कार्य भी उन्हें ही करना पड़ रहा है। यानी एक ओर वे बच्चों को शिक्षा की अलख जगा रही हैं, तो दूसरी ओर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दायित्व भी स्वयं निभा रही हैं।

    पांच अन्य स्कूलों की देखरेख भी जिम्मेदारी

    विद्यालय के एसएमसी प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि सेंट्रल हेड टीचर न केवल 75 बच्चों को पढ़ा रही हैं, बल्कि स्कूल की साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था भी खुद संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के अंतर्गत आने वाले पांच अन्य प्राइमरी स्कूलों की देखरेख का दायित्व भी इसी शिक्षिका को निभाना पड़ रहा है।

    विभागीय व्यवस्था पर उठे सवाल

    उन्होंने कहा कि शिक्षिका अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रही हैं, लेकिन एक व्यक्ति पर शिक्षा, प्रशासन और सफाई—तीनों जिम्मेदारियां डालना विभागीय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

    सेवानिवृत्ति के बाद और बढ़ेगी चुनौती

    स्कूल में एक सामान्य अध्यापक भी कार्यरत है, जिसकी सेवानिवृत्ति अप्रैल माह में प्रस्तावित है। ऐसे में आने वाले समय में पूरा स्कूल पूरी तरह एक ही शिक्षिका के भरोसे रह जाने की आशंका है।

    ग्रामीणों की अतिरिक्त नियुक्ति की मांग

    ग्रामीणों का कहना है कि 75 से अधिक बच्चों वाले स्कूल को एक शिक्षिका के सहारे चलाया जाना शिक्षा विभाग की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विद्यालय में शीघ्र अतिरिक्त शिक्षक और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

    विभाग का पक्ष

    इस मामले में उपनिदेशक एलिमेंट्री शिक्षा विभाग, जिला सिरमौर राजीव ठाकुर ने कहा कि एसएमसी या स्कूल की ओर से उन्हें इस समस्या के संबंध में औपचारिक रूप से अवगत नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जैसे ही संबंधित स्कूल के लिए नियुक्ति की जाती है, व्यवस्था को सुचारु कर दिया।

  • रेणुका में विनय कुमार की राहें कठिन, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई स्थानीय नेता

    रेणुका में विनय कुमार की राहें कठिन, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई स्थानीय नेता

    लाना चेता गांव में भाजपा बैठक के दौरान बदला सियासी समीकरण

    हिमाचल नाऊ न्यूज – श्री रेणुका जी

    रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए सियासी चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। क्षेत्र में लंबे समय से जमी कांग्रेस की पकड़ को झटका देते हुए नौहराधार क्षेत्र के लाना चेता गांव में कांग्रेस से जुड़े कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं,

    जिससे स्थानीय विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की राहें कठिन मानी जा रही हैं।यह राजनीतिक घटनाक्रम सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सामने आया, जहां यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

    इन नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों से असंतोष जताते हुए भाजपा की विचारधारा में विश्वास व्यक्त किया।भाजपा में शामिल हुए नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और रेणुका क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों के कारण वे कांग्रेस से निराश थे।

    उनका आरोप है कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार पूरी तरह थमी हुई है, जिससे आम जनता और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।नेताओं ने यह भी कहा कि पिछले करीब पांच दशकों से क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।

    पहले डॉ. प्रेम सिंह और अब विनय कुमार के कार्यकाल में क्षेत्र को विकास के नाम पर कुछ खास नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस पार्टी के भीतर घुटन महसूस हो रही थी और विकास की उम्मीद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

    इस मौके पर सिरमौर जिला भाजपा महासचिव रणबीर ठाकुर, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मोरध्वज चौहान, नोहराधार मंडल भाजपा अध्यक्ष भारत भूषण सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • माजरा में स्कूटी हादसे में महिला घायल, रेणुका जी में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

    माजरा में स्कूटी हादसे में महिला घायल, रेणुका जी में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

    सिरमौर जिले में सड़क हादसे और अवैध शराब बरामदगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों घटनाओं में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    सिरमौर/पांवटा साहिब–रेणुका जी

    स्कूटी टक्कर में महिला घायल
    माजरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में स्कूटी की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार महिला को चोटें आई हैं और मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गई है।

    अवैध शराब के साथ व्यक्ति पकड़ा गया
    रेणुका जी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को तलाशी के दौरान अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    दोनों मामलों में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • सिरमौर में आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग मामलों में अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़े गए

    सिरमौर में आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग मामलों में अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़े गए

    जिला सिरमौर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा है। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    सिरमौर/श्री रेणुका जी

    गुप्त सूचना पर पहली कार्रवाई

    पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी को एक प्लास्टिक कैनी में लगभग पांच लीटर कच्ची कसीदशुदा शराब के साथ हिरासत में लिया गया।

    आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े स्रोतों और आपूर्ति की कड़ियों की भी जांच कर रही है।

    पच्छाद क्षेत्र में दूसरी बरामदगी

    दूसरे मामले में पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के रिहायशी मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में रखे ट्रंक के पास छुपाकर रखी गई प्लास्टिक कैनी से करीब पांच लीटर अवैध कसीदशुदा शराब बरामद की गई।

    लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा सका आरोपी

    बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस थाना पच्छाद में भी आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)a के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • सिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में निजी बस गहरी खाई में गिरी

    सिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में निजी बस गहरी खाई में गिरी

    कई लोगों की मौत की आशंका, दर्जनों यात्री घायल, स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू जारी, डीसी सिरमौर घटना स्थल की ओर रवाना, पांच लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि


    हरिपुरधार

    जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुपवी–हरिपुरधार–शिमला रूट पर चलने वाली निजी बस जीत कोच शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

    हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर पाला जमा होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां तीखा मोड़ भी है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। एसपी सिरमौर नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जा रहा है।

    फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। अपडेट के साथ बता दे की डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा के द्वारा पांच लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। घायलों के लिए उचित व्यवस्था प्रशासन इलाज के लिए करने में जुटा हुआ है।

  • पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीरेणुकाजी बांध को फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे डायवर्सन टनल के टेंडर

    पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीरेणुकाजी बांध को फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे डायवर्सन टनल के टेंडर

    6946 करोड़ की परियोजना से दिल्ली को पानी, हिमाचल को बिजली, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था बड़ा प्रयास

    नाहन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीरेणुकाजी बांध को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अंतिम मंजूरी मिल गई है।

    दशकों से लंबित इस राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी परियोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही अब इसके निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। परियोजना के प्रथम चरण में बनाई जाने वाली डायवर्सन टनलों के लिए 16 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे।

    6946 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला श्रीरेणुकाजी बांध छह वर्षों में तैयार किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रतिदिन 23 लाख क्यूसिक पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि हिमाचल प्रदेश को 40 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी।

    इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा।

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलना इस परियोजना की सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा था, जो अब दूर हो गई है। मंजूरी के बाद मुख्य जलधारा को डायवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके पश्चात बांध निर्माण कार्य द्रुत गति से आगे बढ़ेगा।

    श्रीरेणुकाजी में बनने वाले इस बांध की ऊंचाई 148 मीटर होगी। बांध निर्माण से 24 किलोमीटर लंबी झील अस्तित्व में आएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास के दौरान परशुराम सागर नाम दिया गया था। इस झील के निर्माण से 1988 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

    बड़ी बात तो यह भी है कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा श्री रेणुका जी बांध परियोजना का मामला रखा गया था इसके बाद केंद्र सरकार के साथ 4 राज्यों के मुख्यमंत्री की एक बैठक भी संभव हुई थी। यह पूर्व सरकार का ही प्रयास था कि इस बांध परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया गया था।

    परियोजना की लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि छह लाभान्वित राज्यों द्वारा वहन की जाएगी। बांध निर्माण से 37 गांवों के 259 परिवार पूर्ण रूप से विस्थापित होंगे, जबकि कुल 1142 परिवार प्रभावित होंगे।

    प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अब तक 621 करोड़ रुपये से भी अधिक का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।
    करीब पांच दशकों तक यह परियोजना बजट, भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, न्यायालयीन अड़चनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में अटकी रही। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास और फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

    खबर की पुष्टि करते हुए श्रीरेणुकाजी बांध परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से परियोजना को फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।

    उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में बनाई जाने वाली डायवर्सन टनलों के लिए 16 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद बांध निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा।

  • पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री रेणुका जी बांध को फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे टेंडर

    पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री रेणुका जी बांध को फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे टेंडर

    ड्रीम प्रोजेक्ट श्री रेणुका जी : 6946 करोड़ रुपये की इस बहुउद्देशीय परियोजना से दिल्ली को पेयजल और हिमाचल को बिजली उपलब्ध होगी। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद बांध निर्माण का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है।

    सिरमौर/नाहन

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अंतिम मंजूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री रेणुका जी बांध को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अंतिम मंजूरी मिल गई है। दशकों से लंबित इस राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी परियोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही अब इसके निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

    डायवर्सन टनलों के टेंडर
    परियोजना के प्रथम चरण में बनाई जाने वाली डायवर्सन टनलों के लिए 16 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने को इस परियोजना की सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा था, जो अब दूर हो गई है।

    परियोजना की लागत और लाभ
    6946 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला श्री रेणुका जी बांध छह वर्षों में तैयार किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रतिदिन 23 लाख क्यूसिक पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि हिमाचल प्रदेश को 40 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा।

    बांध और झील की विशेषताएं
    श्री रेणुका जी में बनने वाले इस बांध की ऊंचाई 148 मीटर होगी। बांध निर्माण से 24 किलोमीटर लंबी झील अस्तित्व में आएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास के दौरान परशुराम सागर नाम दिया गया था। इस झील के निर्माण से 1988 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

    वित्तीय हिस्सेदारी और मुआवजा
    परियोजना की लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि छह लाभान्वित राज्यों द्वारा वहन की जाएगी। बांध निर्माण से 37 गांवों के 259 परिवार पूर्ण रूप से विस्थापित होंगे, जबकि कुल 1142 परिवार प्रभावित होंगे। प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अब तक 621 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

    दशकों पुरानी अड़चनें दूर
    करीब पांच दशकों तक यह परियोजना बजट, भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट क्लीयरेंस, न्यायालयीन अड़चनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में अटकी रही। अब शिलान्यास और फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद इसे बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

    परियोजना प्रबंधन की पुष्टि
    खबर की पुष्टि करते हुए श्री रेणुका जी बांध परियोजना के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से परियोजना को फॉरेस्ट क्लीयरेंस की अंतिम मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में बनाई जाने वाली डायवर्सन टनलों के लिए 16 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद बांध निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा।

  • सिरमौर पुलिस ने करनाल से उदघोषित अपराधी को दबोचा, रेणुकाजी थाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

    सिरमौर पुलिस ने करनाल से उदघोषित अपराधी को दबोचा, रेणुकाजी थाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

    सिरमौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक उदघोषित अपराधी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ रेणुकाजी थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

    सिरमौर/नाहन

    उदघोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान
    पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार जिला में उदघोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

    करनाल से आरोपी की गिरफ्तारी
    इसी अभियान के दौरान 6 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय केवल कृष्ण निवासी हाउस नंबर 426, अमरपुरी कॉलोनी, पुलिस स्टेशन फरकपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के करनाल से काबू किया।

    2015 से दर्ज है मामला
    गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में अभियोग संख्या 35/15 दिनांक 19 जुलाई 2015 दर्ज है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332, 34 तथा वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 38-जे के तहत मामला दर्ज है।

    आगे की कार्रवाई जारी
    पुलिस के अनुसार आरोपी को संबंधित थाना क्षेत्र में लाकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उदघोषित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक विनय कुमार ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

    संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक विनय कुमार ने क्षेत्रवासियों को दी बधाई

    संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के फैसले को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया गया है। विधायक विनय कुमार ने इसे जनहित की साझा जीत और बेहतर शहरी सुविधाओं की शुरुआत करार दिया है।

    श्री रेणुका जी/संगड़ाह

    नगर पंचायत बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस फैसले को स्थानीय विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और मजबूत स्थानीय शासन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

    लंबे प्रयासों के बाद मिला दर्जा

    विधायक विनय कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों के विश्वास, सहयोग और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप संगड़ाह को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। उन्होंने इसे केवल एक प्रशासनिक अधिसूचना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने वाला निर्णय बताया।

    विकास और रोजगार के नए अवसर

    नगर पंचायत बनने से संगड़ाह और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सशक्तिकरण से जन सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

    जनहित सर्वोपरि रहेगा

    विधायक विनय कुमार ने कहा कि क्षेत्र के हर नागरिक की जरूरत, सुविधा और भविष्य उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने विकास के इस सफर में जनता के साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा भी जताया।

  • फर्जी पुलिस गाड़ियों से घूम रहे आरोपी पकड़े, हथियार लाइसेंस उल्लंघन और पुलिस अधिकारी बनकर घूमने का मामला दर्ज

    फर्जी पुलिस गाड़ियों से घूम रहे आरोपी पकड़े, हथियार लाइसेंस उल्लंघन और पुलिस अधिकारी बनकर घूमने का मामला दर्ज

    श्री रेणुका जी क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए फर्जी पुलिस बोर्ड और हूटर लगी गाड़ियों को पकड़ा है। मामले में हथियार लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और पुलिस अधिकारी बनकर घूमने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

    सिरमौर/श्री रेणुका जी

    गश्त के दौरान हूटर बजाती गाड़ियों पर हुआ संदेह
    श्री रेणुका जी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ संगड़ाह चौक के पास गश्त व यातायात चेकिंग पर मौजूद थे। इसी दौरान माता श्री रेणुका जी मंदिर की ओर से हूटर बजाते हुए एक बलेरो और उसके पीछे एक इनोवा गाड़ी आई। दोनों वाहनों पर पुलिस बोर्ड और हूटर लगे हुए थे, जबकि इनोवा में एक व्यक्ति पुलिस वर्दी पहनकर बैठा हुआ था। पुलिस ने जब दोनों वाहनों को रुकने का संकेत दिया तो वे तेज रफ्तार से संगड़ाह की ओर भाग गए।

    हरिपुरधार में रोकी गई दोनों संदिग्ध गाड़ियां
    पुलिस ने तुरंत पीछा कर संगड़ाह थाना और हरिपुरधार चौकी को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हरिपुरधार में डिटेन कर लिया। जांच में बलेरो गाड़ी में चालक सहित चार लोग सवार पाए गए, जिनमें चालक की पहचान आमिर हुसैन निवासी जिला शिमला के रूप में हुई।

    इनौवा से हथियार और लाइसेंस उल्लंघन का खुलासा
    दूसरी गाड़ी इनोवा में अजय नामक व्यक्ति सवार पाया गया, जिसके पास एक रिवॉल्वर और 315 बोर राइफल सहित जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसने हथियारों का लाइसेंस प्रस्तुत किया, लेकिन जांच में लाइसेंस की एरिया वैलिडिटी शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इस आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

    पुलिस वर्दी पहनकर घूम रहा व्यक्ति भी हिरासत में
    इसी इनोवा की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति पुलिस वर्दी में था, जिसकी वर्दी पर HPP बैज और कंधों पर तीन-तीन स्टार लगे थे। उसने अपना नाम उदय शर्मा बताया और खुद को कभी विजिलेंस तो कभी सीआईडी अधिकारी बताता रहा। पहचान पत्र और तैनाती के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर दर्ज किया गया केस
    पुलिस ने हथियार लाइसेंस उल्लंघन और पुलिस अधिकारी बनकर घूमने के दोनों मामलों को जोड़ते हुए उदय शर्मा और अजय के खिलाफ पुलिस थाना श्री रेणुका जी में अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।