Category: SHRI RENUKA JI

  • हनुमान जयंती पर रेणुका जी के खदाल में लगा विशाल भंडारा

    हनुमान जयंती पर रेणुका जी के खदाल में लगा विशाल भंडारा

    भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी खदाल स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। हनुमान जयंती के उपलक्ष पर मंदिर में हवन के अलावा सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। सुबह आयोजित किए गए हवन में मुख्य पुजारी सहित दर्जनों लोगों के द्वारा पूर्ण आहुति दी गई।

    जिसके बाद मंदिर परिसर में 12:30 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे जागरण का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए कलाकारों ने भक्ति गीतों से मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक देवी गीत गाकर कार्यक्रम में न सिर्फ चारचांद लगा दिए बल्कि लोगों को भक्ति के सागर में डूबने पर विवश कर दिया। गौरतलब हो कि खदाल स्थित यह मंदिर उत्तर भारत का एक मात्र 11 मुखी हनुमान मंदिर है। भक्ति और आस्था के इस पवित्र स्थान का बड़ा महत्त्व माना जाता है।

    लोगों का कहना है कि 11 बार यदि सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो ना केवल मनोकामना पूर्ण होती है बल्कि किसी को कैसा भी कोई दोष लगा हो वह भी दूर हो जाता है। जलाल नदी के किनारे बने इस मंदिर में नियमित रूप से पूजा पाठ का आयोजन भी होता है।

  • सैल गांव के पंकज अदमाईक बने भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर

    सैल गांव के पंकज अदमाईक बने भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवाई के सैल निवासी पंकज अदमाईक ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्रोफेसर भौतिकी विज्ञान की परीक्षा पास कर सहायक प्रोफेसर बन कर समस्त हरिपुरधार क्षेत्र के भवाई भोज का, अपने ग्राम सैल का तथा समस्त गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    पंकज की समस्त स्कूली शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है जिसमें आठवीं तक की पढ़ाई इन्होंने अपने गांव सैल के सरकारी स्कूल से की, मेट्रिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार से तथा जमा दो शमशेर सरकारी स्कूल नाहन से की तथा बीएससी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज संजौली से, एमएससी फिजिक्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अच्छे अंकों से पास करके नेट, सेट, गेट तथा जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

    हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कि इस सहायक प्रोफेसर की परीक्षा देकर पहले ही प्रयास मे उत्तीर्ण होकर 25 वर्ष की आयु में सहायक प्रोफेसर बन कर अपने परिवार गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    गौरतलब हो कि पंकज अदमाईक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं तथा स्कूल वा कॉलेज में टॉपर रहे है तथा एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता रतन सिंह अदमाईक कृषक है तथा माता अनीता देवी गृहणी है।

    पंकज ने सरकारी स्कूल से ही पढ़ाई पूरी करके ये मुकाम हासिल किया है जिससे उनके गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को, समस्त परिवारजनों तथा समस्त गुरुजनों को दिया है।

  • श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मां के मंदिर में  अचानक भड़की आग

    श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर स्थित मां के मंदिर में अचानक भड़की आग

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के परिक्रमा मार्ग पर सहस्त्रधारा दुधिया पानी वाले स्थान पर मंदिर में अचानक आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से मां श्री रेणुका जी की मूर्ति को भी काफी नुक्सान पहुंचा है।

    आग लगने से मूर्ति काली पड़ गई है। बता दें कि यहां मां श्री रेणुका जी के इस मंदिर में माता श्री रेणुका जी की प्रतिमा भगवान परशुराम जी को दूध पिलाते हुए है।

    ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी श्रद्धालु ने दीया आदि जलाया होगा, जिससे मां की चुनरी ने आग पकड़ ली। भक्तों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत गीले तौलिए से मूर्ति को साफ किया गया।

    शाम के वक्त सेर करने निकले स्थानीय व्यक्ति इंद्र प्रकाश गोयल ने बताया कि जब वह उक्त स्थान से गुजर रहे थे, तो देखा कि आस्था का प्रतीक माता की मूर्ति के पास से धुआं निकल रहा था।

    ऊपर जाकर देखा तो मूर्ति में लगी मां की चुन्नरी जलकर राख हो गई थी। इससे मूर्ति को भी नुक्सान पहुंचा है। इंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि मां रेणुका जी से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई है।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, भतीजा जख्मी

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, भतीजा जख्मी

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के तहत बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण चालक की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार उसका भतीजा बुरी तरह से जख्मी हुआ है।

    घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान जयपाल पुत्र श्री देवेंद्र सिंह गांव बागिल घाट पनयाली ग्राम पंचायत पराडा के रूप में हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को ददाहू में किया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, आज शाम 6 बजे देवेंद्र अपने भतीजे के साथ गाड़ी ( HP 71-3329) में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही गाड़ी बेचड का बाग-राजगढ़ रोड पर पनयाली के समीप पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भतीजा बुरी तरह जख्मी हुआ है। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। बता दें मृतक पेशे से पटवारी था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • ब्रह्मलीन ऋषि सुंदरमुनि की 28वीं पुण्यतिथि पर हुआ संत समागम

    ब्रह्मलीन ऋषि सुंदरमुनि की 28वीं पुण्यतिथि पर हुआ संत समागम

    आश्रम प्रमुख महंत रेनेंद्र मुनि ने किया संत महात्माओं का भव्य स्वागत

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के पावन धाम के निर्वाण आश्रम में तपोनिष्ठ महान संत ब्रह्मलीन सुंदरमुनी निर्वाण की 28 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर संत समागम, भजन कीर्तन, मूर्तिभिषेक आयोजित हुए।

    तीर्थ श्री रेणुकाजी नगरी इस दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल इत्यादि राज्यों से संतों के समागम, व आशीर्वचन से निहाल हो गई। 28वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिहर आश्रम के पीठाधीश्वर सुयज्ञ मुनि महाराज द्वारा की गई।

    जबकि श्री रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम के संचालक महंत रेनेंद्र मुनि महाराज द्वारा कार्यकम में सभी संत, संगतों का स्वागत किया गया। इस दौरान संत महात्माओं ने रेणुका जी तीर्थ के महान संत ब्रह्मलीन सुंदरमुनि निर्वाण को 28वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन प्रवचन व भजन के माध्यम से दी।

    मंच संचालक महंत कमलदास महाराज ने कहा की गुरू सेवा को मनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि सुंदरमुणी निर्वाण को होगी। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा हरिद्वार के अध्यक्ष दामोदर दास महाराज, पंजाब राज्य से आए संत कमलदास महाराज, संत सेवादास, अमरदास, कैथल हरियाणा से संत शांतिदास, प्रवक्ता मोहन चंद्र शास्त्री, संतराम इत्यादि दर्जनों महात्मा आदि मौजूद रहे।

  • ददाहू में 16 मार्च को आयोजित होगा ज्योति मिलन समारोह

    ददाहू में 16 मार्च को आयोजित होगा ज्योति मिलन समारोह

    हरिपुरधार से श्री रेणुका जी लाई जाएगी भव्य ज्योति

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के ददाहू मर चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर श्री महाकाली मांँ दुख भांजनी मंदिर अंबाला शहर (हरियाणा) के सौजन्य से 16 मार्च को ददाहू में भव्य ज्योति मिलन यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का प्रारंभ 15 मार्च को अंबाला शहर से किया जाएगा। जोकि हरियाणा राज्य के विभिन्न स्थानों से होती हुई उसी दिन रात्रि को सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मांँ भंगायणी मंदिर हरिपुरधार पहूँचेगी।

    हरिपुरधार से यह यात्रा ज्योति लेकर 16 मार्च को श्री रेणुकाजी की ओर प्रस्थान करेगी। प्रातः 10:30 बजे ददाहू बाजार में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यह यात्रा ददाहू के गीता भवन में पहुंचेगी, जहां विधिवत ज्योति मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ मांँ दुख भंजनी की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

    माँ दुख भंजनी मंदिर अंबाला के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रों से एक सप्ताह पूर्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठों से ज्योतियाँ एकत्रित करके उन्हें अंबाला शहर स्थित मंदिर में स्थापित किया जाता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन एक स्थान पर करवा कर लोगों के दुखों का हरन करना है।

    उन्होंने बताया कि 16 मार्च को ददाहू में यात्रा के पड़ाव के साथ ही भव्य ज्योति मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालु इस यात्रा शिरकत करके अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे। उसके पश्चात यह यात्रा पुनः दुख भंजनी मन्दिर अम्बाला में समपन होगी।

  • पुलिस ने 176 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया आरोपी

    पुलिस ने 176 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया आरोपी

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय राम पाल पुत्र सायल सिंह निवासी पंचायत जामूकोटी के गांव क्यारटा-पिपलटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रेणुका जी में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वहां शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 176 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मामले की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशीले कैप्सूल कहां से लेकर लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था।

  • सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक जयप्रकाश ने पीजीआई में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक जयप्रकाश ने पीजीआई में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    5 सितंबर 2018 में राज्यस्तरीय समारोह में बैस्ट टीचर अवार्ड से हुए थे सम्मानित

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में सड़क हादसे में घायल हुए जयप्रकाश का निधन हो गया है। बता दें हादसे में घायल होने के बाद वह 2 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचारधीन थे, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश जाईचा मझाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। 42 वर्षीय जयप्रकाश कैंथला निवासी ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।

    इस दौरान उनकी बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हुए। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा जयप्रकाश को तुरंत ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, यहां 2 दिन उपचाराधीन रहने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

    बता दें हिमाचल के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 सितंबर 2018 को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 11 अन्य शिक्षकों के साथ दिवंगत जयप्रकाश को बैस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया था। वो उस समय प्राथमिक पाठशाला संदडाह में कार्यरत थे। डीएसपी सगड़ाह मुकेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    श्री रेणुका जी झील से मिली मृतक मछलियों का खुला राज

    प्रदूषण व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    सतयुग कालीन उत्तर भारत की प्रमुख धार्मिक झील श्री रेणुका जी की मछलियों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पोलूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। असल में हाल ही में झील के आसपास कुछ मृतक मछलियां मिली थी। जिनमें से कुछ मछलियों के अवशेष मिट्टी में भी दफन किए गए थे। अब क्योंकि इस झील की मछलियों के शिकार पर आस्था के चलते पूरी तरह से प्रतिबंध है।

    यही नहीं देश के प्रसिद्ध वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक की बेथीमेट्री रिपोर्ट में गाद व अन्य कारणों को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट भी सबमिट की गई थी। इसी दौरान झील के परिधि क्षेत्र में मृतक मछलियां भी मिल गई। इस घटना के बाद मीडिया में आई रिपोर्टों को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड़ पर आ गए थे। तो वही इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने मत्स्य एवं पोलूशन डिपार्टमेंट को जांच के लिए आदेश भी जारी किए।

    मत्स्य विभाग की ओर से जांच अधिकारी उप निरीक्षक तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि झील की सभी मछलियां लगभग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि संभवत झील से मछलियों का अवैध कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी से मारी गई मछलियां ले जाते समय कुछ मछलियां इधर-उधर गिर गई होंगी। उपनिरीक्षक ने यह भी बताया कि उनके पास जो वीडियो वायरल हो रहे थे और अन्य फोटोग्राफ्स भी मिल गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा झील का पूरी सघनता से निरीक्षण किया गया।

    मगर झील के पानी व अन्य कारणों पर किए गए विस्तृत जांच के बाद ऐसा कोई भी कारण नहीं मिला जिसके कारण मछलियां मर सके। बता दें कि इस पवित्र झील में सबसे ज्यादा कॉमन कॉर्प , ग्रास कॉर्प तथा रोहू प्रजाति की मछलियां हैं। वही जिला सिरमौर मुख्य पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि इस पवित्र झील का हर महीने बीओडी यानी बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड पीएच तथा डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन वगेरा चैक किए जाते हैं।

    अच्छी बात तो यह है कि आगाज सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर तक जितने भी इस पवित्र झील के पानी के सैंपल लिए हैं वह सभी बेहतर मिले हैं। अच्छी बात तो यह है कि मछलियों को जो पानी में ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जिसको डीओ यानी डिजाल्व ऑक्सीजन कहते हैं, वह प्रति लीटर 5 या 6एमजी होनी चाहिए। लिए गए सैंपल की जांच में इसका लेवल भी 7.8, 6.9 एमजी प्रति लीटर यानी बहुत बेहतर रहा है। इसी प्रकार बीओबी का लेवल जहां प्रति लीटर दो से तीन एमजी होना चाहिए तो यह भी 1.9 तथा 2.0 रहा है।

    इसका लेवल मेले आदि के दौरान थोड़ा ऊपर नीचे हो जाता है मगर अन्य समय यह बिल्कुल सामान्य रहता है। जिला सिरमौर पोलूशन अधिकारी पवन शर्मा का कहना है कि झील का बीओडी बना रहे इसको लेकर आसपास जो दुकान या अन्य निर्माण हैं उनकी गार्बेज शौचालयों की गंदगी किस तरीके से मैनेज की जा रही है इस पर बराबर वॉच रखना जरूरी है। क्योंकि यदि आसपास बने भवनों से शौचालय अन्य गंदा पानी आदि की कोई लिखित झील तक पहुंचती है तो यह खतरनाक साबित हो सकती है।

    बरहाल इस झील की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सजग है। यही नहीं जिला सिरमौर प्रशासन ने इस झील कि जो हाल ही में रिपोर्ट आई है उसको लेकर भी एक्सरसाइज शुरू कर दी है। अब देखना यह भी होगा कि यदि इस पवित्र झील से अवैध रूप से शिकार किया गया है तो उन्हें कब सलाखों के पीछे डाला जाएगा। यह आम पुलिस की जांच का विषय बन गया है।

    वही सरकार को अब इस पवित्र झील की मछलियों के संरक्षण को लेकर चारों तरफ बेहतरीन किस्म के सीसीटीवी कैमरे भी लगाने होंगे। उपनिरीक्षक मत्स्य विभाग तेजेंदर प्रकाश ने बताया कि जो मृतक मछली मिली है वह सड़क पर मिली है न की झील में। जाहिर है कि झील से मछली का शिकार चुराते हुए यह मछली सड़क गिरी हुई मिली है। इसीलिए यह अवैध शिकार व चोरी का मामला नजर आता है।

    उधर, सोमप्रकाश पटयाल उपनिदेशक मत्स्य विभाग ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके अधिकारी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि मछलियां किसी भी तरह के जलीय कारण से नहीं मरी है बल्कि सड़क पर पाई गई है जोकि अवैध रूप से चोरी कर मारे जाने का मामला है।

  • पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, एक माह से था लापता

    पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, एक माह से था लापता

    HNN/ श्री रेणुका जी

    बीती 12 जनवरी को ददाहू से लापता हुए व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। रेणुका पुलिस पिछले करीब एक माह से ही इस व्यक्ति की तलाश कर रही थी। साथ ही उसके परिजन भी अपने सत्र पर उसकी तलाश मे जुटे हुए थे लेकिन सोमवार शाम को ददाहू के जौगर खड्ड के पास उस व्यक्ति का शव पेड़ से पाया गया।

    रेणुका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बीती 12 जनवरी को बड़ग निवासी 35 वर्षीय कुलदीप सिंह ददाहू से ही कहीं लापता हो गया था। रेणुका पुलिस ने व्यक्ति की तलाश में ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन भी चलाया था लेकिन उसका कहीं अता पता ना लग सका।

    करीब पाँच सप्ताह बाद ददाहू के निकट जौगर खड्ड के समीप पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। रेणुका पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर शव की जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा ने लापता व्यक्ति का शव बरामद होने की पुष्टि की है।