Category: SHRI RENUKA JI

  • भवाई पंचायत के प्रधान पर वित्तीय अनियमिताओं के गंभीर आरोप लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधि मंडल

    भवाई पंचायत के प्रधान पर वित्तीय अनियमिताओं के गंभीर आरोप लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधि मंडल

    आंगनवाड़ी भवन के निर्माण का कार्य कागजों में शुरू मगर मौके पर नहीं चली गैंती, विड्रॉ किया गया लाखों

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की भवाई पंचायत के प्रधान पर वित्तीय अनियमिताए बरतने के आरोप लगे हैं। यह गंभीर आरोप भवाई पंचायत से आए हुए दो दर्जन से भी अधिक ग्राम वासियों के एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा लगाए गए हैं।

    गांव निवासी विजय व उनके साथ आए हुए ग्रामीणों ने डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा को इस बाबत ज्ञापन भी सोंपा।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में 10 लाख रुपए की लागत से आंगनवाड़ी भवन बनाया जाना था। आरोप है कि जिस जगह की भवन के लिए जियो टैगिंग की गई थी उस जगह पर ना तो गैंती चलाई गई यहां तक की वहां की घास तक भी नहीं फाड़ी गई।

    जबकि बगैर कोई काम किये 1 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक का मस्टरोल भी जारी कर दिया गया। हैरानी तो इस बात की है कि 9 अक्टूबर 2024 की बिलिंग के अनुसार सीमेंट की 161076 रुपए की पेमेंट भी हो चुकी है।

    9 अक्टूबर 2024 को ही सरिया की पमेंट100167.84 लाख रुपए का बिल भी दे दिया गया है। इसी प्रकार 2 अक्टूबर 2024 को एक बार फिर इसी काम के लिए सरिया की 148196.7 रुपए का बिल कैश करवाया गया।

    ग्राम निवासी शिकायतकर्ता अशोक ,विशाल, विक्रम, मोहनलाल, अजीत कुमार ,रविंदर सिंह, संजय , गोपाल, रविंद्र कुमार , हरदेव सिंह, तपेंद्रसिंह आदि ने और भी कई गंभीर आरोप ग्राम प्रधान पर लगाए हैं।

    जिसको लेकर विजय और तपेंद्र के द्वारा आरटीआई भी डाली गई है। इन लोगों का यह भी आरोप है कि आरटीआई वापस लेने के लिए उन पर कई तरह के दबाव डाले जा रहे हैं। तपेंद्र का कहना है कि उसे यह कहकर धमकाया गया कि यदि उसने आरटीआई वापस नहीं ली तो उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया जाएगा।

    शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे यहां तक कहा जा रहा है कि यदि उसने आरटीआई वापस नहीं ली तो उसे पर ₹100000 का दंड लगाकर दंडित किया जाएगा। वही शिकायतकर्ता ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रधान की अनियमिताओं को लेकर जांच को प्रभावित किया जाता है तो वे शिमला जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

    सोमवार को इन तमाम शिकायतकर्ता ग्रामीणों के द्वारा डीसी को ज्ञापन भी दिया गया। डीसी सरमौर के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया गया है।

    उधर ग्राम प्रधान जोगिंदर उर्फ बिट्टू का कहना है कि उसे पर जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह सब झूठे हैं निराधार हैं। प्रधान ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा उनकी छवि को खराब करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच से गुजरने को तैयार हैं।

  • विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का सिरमौर प्रवास, जन समस्याएं सुनेंगे और बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का सिरमौर प्रवास, जन समस्याएं सुनेंगे और बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 8 अगस्त तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे, जन समस्याएं सुनेंगे और जिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

    नाहन / श्री रेणुका जी

    थाना खेगवा में जन समस्याएं सुनेंगे
    5 अगस्त को विधानसभा उपाध्यक्ष थाना खेगवा में जन समस्याओं को सुनेंगे।

    स्थानीय पंचायतों का दौरा
    6 अगस्त को वह श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जानेंगे।

    महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता
    8 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय नाहन में सुबह 11 बजे जिला कल्याण विभाग की बैठक और उसके बाद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

  • गिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, रात को तीन बार खोलने पड़े जटोन बैराज के फ्लड गेट

    गिरि नदी का जलस्तर बढ़ा, रात को तीन बार खोलने पड़े जटोन बैराज के फ्लड गेट

    सिरमौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों को चेतावनी जारी

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार पांच से छह घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते रात के समय जटोन बैराज के फ्लड गेट कई बार खोलने पड़े।

    बैराज में तैनात कर्मियों ने इसकी तत्काल सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बैराज से पहली सूचना देर रात 12:25 बजे मिली, जिसमें 12:30 बजे गेट नंबर 4 खोलने की बात कही गई।

    साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि बैराज से पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    इसके बाद रात 1:20 बजे दूसरी सूचना मिली कि 1:30 बजे गेट नंबर 1, 2, 3 और 4 से 18 इंच पानी छोड़ा जाएगा। यही नहीं, रात 2:10 बजे बैराज के गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और 6 से पानी छोड़ा गया, जिसकी सूचना 2:20 बजे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मिली।

    प्राधिकरण ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और पूरी तरह एहतियात बरतने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। गौरतलब है कि जिले में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे सतर्कता बनाए रखना बेहद ज़रूरी है।

  • रेणुका में भाजपा को बड़ा झटका: 5 परिवार कांग्रेस में शामिल, पंचायती राज चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

    रेणुका में भाजपा को बड़ा झटका: 5 परिवार कांग्रेस में शामिल, पंचायती राज चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

    डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने किया स्वागत, बोले – ‘मिलेगा पूरा मान-सम्मान’

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में, श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को गवाही पंचायत के पांच प्रमुख परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इन परिवारों ने भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया।

    यह घटनाक्रम रविवार को डिप्टी स्पीकर विनय कुमार के निजी आवास प्रेम भवन खेगुआ में हुआ, जहां गवाही पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। ग्राम पंचायत गवाही के उप प्रधान लखबीर सिंह अत्री सहित जोगिंदर अत्री, पवन अत्री, सुखदेव अत्री और सुशील अत्री ने विधिवत रूप से कांग्रेस का हाथ थामा।

    इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

    *डिप्टी स्पीकर विनय कुमार का भाजपा पर तीखा हमला*:

     विनय कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल के विकास की लगातार अनदेखी की है। प्रदेश की जनता इस उपेक्षा का जवाब जरूर देगी।”

    इस दौरान रेणुका जी कांग्रेस के मंडल महासचिव मित्तर सिंह तोमर, पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष तेजेन्द्र कमल, सुशील कमल और युवा कांग्रेस नेता करणजीत अत्री सहित बोग़धार जोन के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    बरहाल इन परिवारों के कांग्रेस में शामिल होने से रेणुका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है, जबकि भाजपा के लिए यह एक चिंता का विषय बन सकता है।

  • रेणुका जी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से गिरे व्यक्ति की मौत, पांच बच्चे हुए बेसहारा

    रेणुका जी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से गिरे व्यक्ति की मौत, पांच बच्चे हुए बेसहारा

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    उपमंडल श्री रेणुका जी के भवाई ब्लीच गांव में रविवार को एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गांव ब्लीच निवासी इंद्र सिंह (45 वर्ष) आज अपने पशुओं के लिए घास-पत्ती लेने गया हुआ था। घास काटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे जा गिरा।

    गंभीर रूप से घायल इंद्र सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।

    यह हादसा इसलिए भी अधिक हृदय विदारक है क्योंकि मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र 6 वर्ष है।बताया जा रहा है कि यह परिवार अत्यंत निर्धन है।

    इस दुखद घटना के बाद परिवारजनों ने शासन-प्रशासन से सहायता के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से क्षेत्र में गहरा सदमा और शोक का माहौल है।

  • उपाध्यक्ष विधानसभा ने डडुआ-नाडी सड़क का किया शिलान्यास, 6 करोड़ 70 लाख की लागत से बनेगी 4 किलोमीटर लंबी सड़क

    उपाध्यक्ष विधानसभा ने डडुआ-नाडी सड़क का किया शिलान्यास, 6 करोड़ 70 लाख की लागत से बनेगी 4 किलोमीटर लंबी सड़क

    विनय कुमार ने कहा कि यह सड़क न केवल आठ पंचायतों को जोड़ेगी बल्कि सतौन से रेणुका जी की दूरी भी घटाएगी। बरसात में वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी होगी कारगर।

    नाहन

    नाबार्ड परियोजना के तहत सड़क निर्माण से 25 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

    डडुआ से नाडी तक सड़क का विधिवत शिलान्यास
    उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार ने 6 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डडुआ-नाडी सड़क का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि (नाबार्ड) के तहत बनाई जा रही है और इसकी कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी।

    सड़क से आठ पंचायतों को मिलेगा लाभ
    विनय कुमार ने कहा कि इस सड़क से मालगी, छछेती, बनेत, हल्दवाडी, कटवाडी, बागडथ, कांडों कांसर और बाडथल मधाना पंचायतों को सीधी सड़क सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ददाहु, थाना कसौगा और रेणुका जी क्षेत्र के लोगों को भी इसका सीधा लाभ होगा।

    बरसात में वैकल्पिक मार्ग के रूप में मिलेगी राहत
    उन्होंने कहा कि यह सड़क सतौन से रेणुका जी की दूरी को कम करेगी और विशेषकर बरसात में जब सतौन-चांदनी-रेणुका जी सड़क बाधित होती है, तब यह नया मार्ग एक वैकल्पिक रास्ता साबित होगा। निर्माण के बाद यह मार्ग लगभग 20 से 25 हजार लोगों की सुविधा बढ़ाएगा।

    निर्माण गुणवत्ता पर विशेष जोर, विभाग को निर्देश
    विनय कुमार ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस सड़क का निर्माण समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित और स्थायी सुविधा मिल सके।

    स्थानीय समस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
    शिलान्यास के उपरांत उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं और विभागीय अधिकारियों को समय रहते समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

  • कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक: बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी

    कानसर स्कूल में पारंपरिक व्यंजनों की महक: बच्चों ने सजाई खाद्य प्रदर्शनी

    राजकीय उच्च विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप के तहत हुआ आयोजन, छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर पकाए स्वादिष्ट पकवान

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कानसर में भारतीय भाषा समर कैंप के तहत एक पारंपरिक सिरमौरी खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

    स्कूल के बच्चों के द्वारा पारंपरिक व्यंजनों को उनके मूल रूप में संजोते हुए उन व्यंजनों को भी बना कर प्रदर्शित किया गया जो लगभग लुप्त प्रायः हो चुके हैं। प्रदर्शनी में बच्चों और अध्यापकों ने मिलकर असकली, पटांडे, चिलड्डू, सत्तू, खिचड़ी,धींदडे जैसे कई पारंपरिक खाद्य व्यंजन विद्यालय में ही तैयार किया गया।

    बड़ी बात तो यह है कि छात्र-छात्राओं ने न केवल पारंपरिक व्यंजन बनाए बल्कि उनकी रेसिपी को भी अतिथियों के साथ साझा किया। यही नहीं बनाए गए व्यंजनों की फूड वैल्यू भी बताई गई। बड़ी बात तो यह है कि यह बच्चे 67 और 8th क्लास के हैं जिन्होंने खुद अपने हाथों से अपनी योग्यता को प्रमाणित किया।

    जिनमें छठी कक्षा की आरती तोमर के द्वारा बनाए गए चिल्डू और अनार दाने की चटनी के स्वाद में सिरमौर रसोई की साफ झलक नजर आई। वही कमल ने असकली तो यगेश ने भरी शिमला मिर्च, भून कर बनाया गया कटहल और ऑयल फ्री करेला बनाकर सबको हैरत में डाल दिया।

    कक्षा 7 की अवन्या की खचड़ी तो हिमांशु व देवांशु के पकोड़े और लाल चावल की खीर ने स्वाद का मेहमानों को भरपूर जायका दिया। वंदना और अर्नवी ने सूरू का रायता जिसे कैक्टस भी कहा जाता है उसे कोयल का डंगार देकर बनाया।

    वंदना ने बताया कि यह रायता पेट और लीवर के लिए रामबाण दवा मानी जाती है। आयोजित की गई इस व्यंजन प्रदर्शनी में अध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों का खूब लुत्फ उठाया और जमकर सराहना की।

    विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज बबीजा शर्मा ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप सत्र 2025-26 के तहत विद्यालय में 16 जून 2025 से 23 जून 2025 तक कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विद्यार्थी फ्लैश कार्ड बनाने, देशभक्ति नारों का अनुवाद करने, देशभक्ति गीत गाने और पारंपरिक खाद्य व्यंजन प्रस्तुत करने जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले चुके हैं।

    *सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव और गर्व की भावना*

    इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम हमें अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखते हैं।

    उन्होंने जोर दिया कि इन आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत पर गर्व महसूस होता है और उन्हें इसे सहेजने की प्रेरणा मिलती है। यह पहल न केवल बच्चों में पाक कला कौशल को बढ़ावा देती है, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी संस्कृति को महत्व देने के लिए भी प्रेरित करती है।

  • श्री रेणुका जी में मंडी समिति की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों की उलटी गिनती शुरू, बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश

    श्री रेणुका जी में मंडी समिति की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों की उलटी गिनती शुरू, बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के आदेश

    माननीय हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एपीएमसी ने 17 कब्जाधारियों को नोटिस देकर मांगा था जवाब, तय समय सीमा खत्म

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    मंडी समिति की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती
    श्री रेणुका जी स्थित कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की जमीन पर अवैध रूप से बनी दुकानों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त हो गया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद एपीएमसी ने 17 कब्जाधारियों को 15 दिन में जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किए थे। अधिकांश लोगों की ओर से जवाब न देने पर अब इन अवैध दुकानों के बिजली और पानी कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    1980 के दशक में मिली थी मंडी के लिए जमीन
    साल 1984 के आसपास तत्कालीन कैबिनेट मंत्री ठाकुर गुमान सिंह ने मंडी समिति के लिए छह बीघा भूमि स्वीकृत की थी। इसी जमीन के कुछ हिस्से पर मंडी भवन का निर्माण हुआ, लेकिन अस्पताल के सामने के हिस्से पर कई लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बना लीं। इन कब्जों के कारण मंडी का विस्तार और सड़क चौड़ीकरण दोनों प्रभावित हो रहे थे।

    डिमार्केशन रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
    हाल ही में मंडी समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने मंडी विस्तार के लिए डिमार्केशन करवाया, जिसमें तहसीलदार की मौजूदगी में 17 अवैध दुकानों की पुष्टि हुई। यह मामला पूर्व से ही उच्च न्यायालय में लंबित था। कोर्ट के निर्देश पर डिमार्केशन रिपोर्ट सौंपी गई और उसके आधार पर 15 दिन का समय दिया गया था। तय समय में अधिकांश ने कोई जवाब नहीं दिया।

    बिजली-पानी काटने के दिए गए आदेश
    समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने बताया कि अब बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन दुकानों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, उनके बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेशों के तहत की जा रही है।

    स्थानीय दुकानदारों की दलील
    वहीं कुछ दुकानदारों का दावा है कि 1977-78 की बाढ़ के बाद उन्हें यह जगह प्रशासन की ओर से पुनर्वास के रूप में दी गई थी। लेकिन एपीएमसी अध्यक्ष का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज नहीं है, इसलिए कार्यवाही जरूरी है।

  • पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व: मेलाराम शर्मा

    पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व: मेलाराम शर्मा

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिपुरधार में रोपे सैकड़ों पौधे, बोले- हर नागरिक को आगे आना होगा

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सिरमौर जिले के हरिपुरधार में भाजपा मंडल सगड़ाह द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देवदार तथा कैल के सैकड़ों पौधे रोपे।

    इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता और कार्यक्रम संयोजक मेलाराम शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण को ‘वैश्विक दायित्व’ बताया। उन्होंने कहा, “यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है।

     उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों और नेताओं का काम नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है और इसमें हर नागरिक को आगे आकर योगदान देना होगा।

     उन्होंने यह भी बताया कि 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

    युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पक्का विनय छिंटा ने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए, वातावरण को प्रदूषित नहीं करना चाहिए, और प्राकृतिक जल संसाधनों को संजोकर रखना चाहिए।

     उन्होंने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, वन्यजीवों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ उनके आवासों को भी संरक्षित करने की बात कही, और दुर्लभ व लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक रहना है।

    इस पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महासचिव सुंदर शर्मा, पूर्व मंडल सचिव गोपाल भंडारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजेंद्र सूर्या, शिलाई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र तोमर, सैना राणा सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

  • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

    पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

    श्री रेणुका जी

    प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के क्षेत्र में शिक्षा की जमीनी हकीकत उजागर

    पद रिक्त, शिक्षा पिछड़ी
    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की लाना चेता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिछले पांच वर्षों से बिना प्रधानाचार्य के संचालित हो रही है। इस विद्यालय में 270 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, बावजूद इसके एक स्थायी प्रिंसिपल की तैनाती नहीं हो पाई है। यह स्थिति सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

    स्थानीय लोग जता चुके हैं नाराजगी
    गांव के जागरूक युवा सुनील तोमर और एसएमसी अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से स्कूल में प्रिंसिपल के साथ-साथ लिपिक का पद भी रिक्त है। परीक्षाओं में विद्यार्थियों के फेल और कंपार्टमेंट में आने की संख्या से यह स्पष्ट है कि शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्कूल में आसपास की करीब 5 से 6 पंचायतों के बच्चे पढ़ने आते हैं, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

    विधायक को दी गई जानकारी, अब तक कोई समाधान नहीं
    स्थानीय लोगों ने कई बार विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को इस समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है। नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले से ही दुर्गम और पिछड़ा घोषित है, फिर भी शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

    प्रमोशन रुके, नियुक्ति टली
    हायर एजुकेशन उपनिदेशक डॉ हेमेंद्र बाली ने कहा कि प्रिंसिपल की नियुक्ति प्रमोशन के आधार पर होती है और फिलहाल प्रमोशन लिस्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर तक जैसे ही प्रमोशन लिस्ट जारी होगी, लाना चेता स्कूल में स्थायी प्रधानाचार्य की तैनाती कर दी जाएगी।