Category: SHRI RENUKA JI

  • सहीराम चौहान का 86 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    सहीराम चौहान का 86 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी थे स्वर्गीय सहीराम चौहान, जन कल्याण के लिए आजीवन किया संघर्ष

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ हरिपुरधार श्री रणुका जी

    पूर्व बीडीसी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व कार्यसमिति सदस्य स्वर्गीय सहीराम चौहान का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से महल क्षेत्र समेत पूरे गिरिपार इलाके में शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई है।

    स्वर्गीय श्री चौहान पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सहीराम चौहान जिला सिरमौर की एक प्रतिष्ठित शख्सियत थे, जिनकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती।

    उन्होंने हमेशा पिछड़े और गरीब लोगों की हर संभव सहायता की।उनके निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता,

    पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, बलदेव भंडारी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह तोमर,

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, भाजपा जिला सचिव भागीरथ ठाकुर, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    अपने शोक संदेश में भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय सहीराम चौहान ने पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से उठाया, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही हो। उन्होंने अपने जीवन में निजी हितों को परे रखते हुए हमेशा जन कल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया।

    उनका निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, जनसेवा और संघर्षपूर्ण जीवन हमेशा लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

  • रेणुका में बेरोजगार युवाओं के साथ छल, नौकरी के वादे पर सरकार को आड़े हाथों लिया – मेलाराम शर्मा

    रेणुका में बेरोजगार युवाओं के साथ छल, नौकरी के वादे पर सरकार को आड़े हाथों लिया – मेलाराम शर्मा

    श्री रेणुका जी

    सुक्खू सरकार के एक लाख नौकरी के वादे पर उठे सवाल

    सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का चुनाव से पहले दिया गया एक लाख नौकरियां देने का वादा अब महज एक चुनावी जुमला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ढाई साल बीतने के बाद भी इस वादे को पूरा नहीं किया गया है, जिससे प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है।

    जल शक्ति विभाग में साक्षात्कार के परिणाम लंबित

    शर्मा ने जल शक्ति विभाग में मल्टीटास्क वर्कर और पंप ऑपरेटर के पदों के लिए हुए साक्षात्कार के परिणामों के लंबित रहने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में हुए साक्षात्कार के परिणाम आज तक घोषित नहीं किए गए हैं। रेणुका के युवाओं को उम्मीद थी कि उन्हें रोजगार मिलेगा, लेकिन सरकार की लापरवाही ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया।

    विधायक से हस्तक्षेप की मांग

    शर्मा ने रेणुका के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और मुख्यमंत्री से साक्षात्कार के परिणाम घोषित करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही परिणाम घोषित नहीं किए, तो रेणुका के बेरोजगार युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

    युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा

    मेलाराम शर्मा ने कहा, “यह सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ घिनौना मजाक कर रही है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें भुला दिया गया। रेणुका के युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम हर मंच पर युवाओं के हक के लिए आवाज उठाएंगे।”

  • बेरोजगार युवाओं से सुक्खू सरकार का छल, नौकरियों का वादा निकला झूठा:मेलाराम शर्मा

    बेरोजगार युवाओं से सुक्खू सरकार का छल, नौकरियों का वादा निकला झूठा:मेलाराम शर्मा

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया वह जोशीला बयान, जिसमें उन्होंने सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था, अब महज एक चुनावी जुमला साबित हो रहा है।

    ढाई साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने इस वादे को पूरा नहीं किया है, जिससे प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश है।शर्मा ने सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग में मल्टीटास्क वर्कर और पंप ऑपरेटर के सैकड़ों पदों के लिए पिछले साल नवंबर में हुए साक्षात्कार के परिणाम आज तक क्यों लंबित हैं?

    रेणुका चुनाव क्षेत्र के शिक्षित युवा छह महीने से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका जैसे पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को उम्मीद थी कि इन साक्षात्कारों के बाद उन्हें रोजगार मिलेगा, लेकिन सरकार की लापरवाही ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

    उन्होंने रेणुका के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और मुख्यमंत्री से साक्षात्कार के परिणाम घोषित करवाने की मांग की है। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही परिणाम घोषित नहीं किए, तो रेणुका के बेरोजगार युवा कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे और आगामी चुनावों में इसका करारा जवाब देंगे।

    “यह सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ घिनौना मजाक कर रही है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हें भुला दिया गया। रेणुका के युवाओं के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मेलाराम शर्मा ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे और युवाओं के हक के लिए हर मंच पर आवाज उठाएंगे,”

  • सिरमौर में 84 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलाव की सराहना – विनय कुमार

    सिरमौर में 84 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलाव की सराहना – विनय कुमार

    नाहन

    प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचार की सराहना

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के परिणामस्वरूप प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

    नौहराधार में विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन का उद्घाटन

    रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्प है।

    मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

    ग्राम पंचायत नौहराधार में 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष रखीं। विनय कुमार ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

    शिक्षकों को मिला विदेश में प्रशिक्षण का अवसर

    विनय कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए 270 शिक्षकों को सिंगापुर और कंबोडिया तथा 200 अन्य शिक्षकों को केरल और अन्य राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा है। इससे शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा पद्धतियों को समझने और सीखने का अवसर मिला।

    शिरगुल मंदिर गेलियो में भागवद कथा का श्रवण

    विनय कुमार ने नौहराधार के शिरगुल मंदिर गेलियो में आयोजित श्रीमद भागवद कथा में भाग लिया और क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • श्री रेणुका जी से नाहन जाते समय मारुति कार जलाल नदी में गिरी, चालक सुरक्षित

    श्री रेणुका जी से नाहन जाते समय मारुति कार जलाल नदी में गिरी, चालक सुरक्षित

    नाहन

    खदाल के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने चालक को बचाया

    श्री रेणुका जी से नाहन की ओर जा रही एक मारुति कार बुधवार को खदाल के समीप अनियंत्रित होकर जलाल नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में केवल एक व्यक्ति सवार था, जो माइना गांव का निवासी बताया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों ने चालक को बचाया
    दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद, 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

    कार क्षतिग्रस्त, हादसे के कारणों की जांच जारी
    चालक को हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा श्री रेणुका जी महाविद्यालय का निर्माण कार्य

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा श्री रेणुका जी महाविद्यालय का निर्माण कार्य

    श्री रेणुका जी

    चयनित जमीन का वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, एफसीए का केस तैयार, जल्द भेजा जाएगा भारत सरकार को

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे श्री रेणुका जी महाविद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई वन विभाग की 35 बीघा जमीन के लिए एफसीए केस तैयार कर लिया गया है। इस जमीन का निरीक्षण डीएफओ नाहन वन मंडल अवनी भूषण राय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को कर लिया।

    वन विभाग ने फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस रिपोर्ट प्राप्त होती है, कॉलेज भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    5 करोड़ का बजट, निर्माण एजेंसी को मिल चुके हैं 25 लाख रुपये
    प्रदेश सरकार ने इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसमें से 25 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को पहले ही दे दिए गए हैं। यह कॉलेज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की प्राथमिकता में शामिल है और वे इस प्रोजेक्ट की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    वर्तमान में सीमित संसाधनों में चल रही कक्षाएं
    इस समय यह महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री रेणुका जी ददाहू के हॉस्टल में संचालित हो रहा है, जहां स्नातक स्तर के 250 छात्र-छात्राएं केवल चार छोटे कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं। भवन बनने के बाद 25 से अधिक पंचायतों के छात्रों को उच्च शिक्षा का बड़ा लाभ मिलेगा। हालांकि इस समय पीजी कक्षाएं नहीं हैं, लेकिन नए भवन में शुरू किए जाने की संभावनाएं हैं। वर्तमान में पीजी पढ़ाई के लिए छात्रों को नाहन या शिमला जाना पड़ता है।

    35 बीघा भूमि पर बनेगा आधुनिक महाविद्यालय परिसर
    करीब 2.9 हेक्टेयर यानी 35 बीघा जमीन पर बनने वाले इस महाविद्यालय का नक्शा तैयार होकर एएनसी शिमला को भेजा जा चुका है। प्रस्तावित योजना में एकेडमिक भवन के साथ बेहतर खेल मैदान का प्रावधान भी किया गया है। भवन बनने के बाद कॉलेज की छात्र संख्या 800 से अधिक पहुंचने की संभावना है। संबंधित वन भूमि की जियो टैगिंग भी की जा चुकी है।

    साइट विजिट में मौजूद रहे अधिकारी
    मंगलवार को साइट विजिट के दौरान डीएफओ अवनी भूषण राय, रेंज ऑफिसर सुमित, बीओ प्रवीण ठाकुर, फॉरेस्ट गार्ड शीतल, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार, अधीक्षक ग्रेड-2 आकाश विश्नोई सहित अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इस खबर की पुष्टि डीएफओ अवनी भूषण राय व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार ने की है।

  • Green Light Awaited from Forest Department for Shri Renuka Ji College

    Green Light Awaited from Forest Department for Shri Renuka Ji College

    Forest Department Conducts Site Inspection for Construction Project

    Himachal Now News Shri Renuka Ji:

    Shri Renuka Ji College, currently operating temporarily in the Senior Secondary School, is soon expected to have its own grand building.

    The state government has allocated 35 bighas of forest land for the construction of the college, for which the Forest Department has prepared a case under the Forest Conservation Act (FCA). This case will be sent to the Government of India soon.

    On Tuesday, a team from the Nahan Forest Division, led by DFO Avni Bhushan Rai, inspected the selected land. During the inspection, the DFO stated that the draft under the FCA is being prepared and will soon be sent to the Government of India for approval.

    The construction work of the college will commence as soon as forest clearance is received from the Government of India.The state government has approved a budget of ₹5 crore for this significant project, out of which ₹25 lakh has already been released to the construction agency, the Public Works Department.

    Shri Renuka Ji Assembly Constituency MLA and Deputy Speaker of the Assembly, Vinay Kumar, is continuously monitoring this project.

    He has included the construction of the college among his priorities.Currently, the college operates in just four small rooms of the hostel at Government Senior Secondary School Shri Renuka Ji Dadahu, where approximately 250 undergraduate students are pursuing their education.

    The construction of the new building will provide better facilities for students from around 25 panchayats in the area to access higher education.After the construction of the building, postgraduate (PG) classes are also likely to commence in the college.

    This will alleviate the need for students from the area to travel to distant places like Nahan or Shimla for their PG studies.The map of the college, which will be built on 2.9 hectares (35 bighas) of land, has been sent to ANC Shimla.

    The proposed design includes administrative and academic blocks, as well as an excellent sports ground. With the new building, the student strength of the college is expected to exceed 800.Notably, geo-tagging of the forest land where the college is proposed to be built has already been completed.During the site visit on Tuesday,

    DFO Avni Bhushan Rai, Range Officer of the Forest Department Sumit, BO Praveen Thakur, Forest Guard Sheetal, Principal of the College Dr. Pawan Kumar, and Superintendent Grade 2 Akash Vishnoi were prominently present.DFO Avni Bhushan Rai and Principal of the College Dr. Pawan Kumar have confirmed this news.

    The people of the area are now eagerly awaiting forest clearance from the Government of India so that the dreams of higher education for their children can be realized.

  • रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब , जामू के देवता रहे शांत वास में

    रेणुका जी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब , जामू के देवता रहे शांत वास में

    श्री रेणुका जी

    भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने दिखाई गहरी आस्था

    श्री रेणुका जी तीर्थ में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित इस पर्व पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, इस बार जामु कोटि के देवता मंदिर जीर्णोद्धार के कारण शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो सके, फिर भी श्रद्धा में कोई कमी देखने को नहीं मिली।

    कटाह शीतला मंदिर के देवता की पालकी बनी शोभा यात्रा का केंद्र

    शोभा यात्रा में कटाह शीतला मंदिर के एकमात्र देवता की पालकी सम्मिलित हुई। ददाहू तहसील परिसर में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर ने देव पालकी को कंधा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा ददाहू बाजार से होते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भगवान परशुराम के जयकारों के बीच निकली, जिसमें पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड और विकास बोर्ड के सदस्य भी शामिल रहे।

    ददाहू बाजार में पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण से स्वागत

    शोभा यात्रा के दौरान ददाहू बाजार में विभिन्न स्थानों पर नव युवक मंडल और व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर देव पालकी का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा पुरानी देवठी पहुंची, जहां देवता को विधिपूर्वक विराजमान किया गया।

    तीन दिवसीय उत्सव में होगी विधानसभा उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति

    तीन दिवसीय इस आयोजन के तहत 30 अप्रैल को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 1 मई को पूजा-अर्चना के उपरांत देव पालकियों को विदाई दी जाएगी। भगवान परशुराम की जन्मस्थली होने के कारण रेणुका जी में इस जयंती का विशेष महत्व है। इस बार परंपरा भले टूटी हो, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह और श्रद्धा पूरी तरह उमड़ पड़ी।

  • सिरमौर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    सिरमौर पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    दो अलग-अलग मामलों में 45 लीटर शराब बरामद,मामला दर्ज

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ पांवटा साहिब/रेणुका जी,

    सिरमौर जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है।

    पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन की टीम, जो गश्त और अवैध गतिविधियों की निगरानी के लिए निकली थी, इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि हंसराज नामक व्यक्ति, जो खारा गांव का निवासी है, मोटरसाइकिल नंबर HP17H-3839 पर एक बैग में अवैध शराब लेकर देवीनगर की ओर जा रहा है।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और हंसराज को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के द्वारा हंसराज के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

    वहीं, एक अन्य मामले में रेणुका जी पुलिस स्टेशन की टीम को गुप्त सूचना मिली कि रेणुका रामचन्द्र, जो कोटला मोलर गांव का रहने वाला है, अपने घर पर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का धंधा करता है।

    इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार रामचन्द्र के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके घर से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने रामचन्द्र के विरुद्ध भी हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस अधीक्षक निश्चिन सिंह नेगी ने दोनों पुलिस टीमों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

    बरहाल यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • सिरमौर के हलाह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ शुरू

    सिरमौर के हलाह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ शुरू

    हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब विजट महाराज, बिजौर के महासू देवता एवं लोजा की कुजियाठ माता विशेष रूप से पधारे

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    सिरमौर जिले के लादी क्षेत्र के ग्राम हलाह में आज से दो दिवसीय ठारी माता शांत महायज्ञ का भव्य अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

    पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान हलाह यशपाल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान धर्म सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह चौहान, पंचायत सचिव नेत्र सिंह ठाकुर, कुंदन सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, दौलत राम चौहान,

    मनीराम ठाकुर, बंसी राम ठाकुर, रणसिंह नंबरदार एवं प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस शांत महायज्ञ में भीब के विजट महाराज, बिजौर के महासू देवता एवं लोजा की कुजियाठ माता विशेष रूप से पधार रहे हैं।

    इन सभी प्रमुख देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिलने से श्रद्धालुओं में अपार श्रद्धा और भक्ति का संचार हो रहा है।

    ग्राम निवासी हलाह के लोगों ने इस पवित्र अनुष्ठान में अपने भाईचारे के लोगों को भी बड़े प्रेम से आमंत्रित किया है। जिसमें चौपाल क्षेत्र के हलाउ, शिलाई क्षेत्र के गांव माशु, गांव कांटि, रेणुका क्षेत्र के गांव जरग, गांव दाणा, लादी क्षेत्र के गांव किणु एवं गांव पनोग के अतिरिक्त आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग शामिल होने के लिए पहुँच रहे हैं।

    यह शांत महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आयोजित किया जा रहा है, साथ ही इसका उद्देश्य क्षेत्र के अधिष्ठात्री देवी-देवताओं को प्रसन्न करना भी है। यह प्राचीन प्रथा सदियों से चली आ रही है और क्षेत्र के लोगों की देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है। ग्रामीण इस उत्सव का पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    ग्राम निवासी हलाह के लोगों ने ठारी माता शांत महायज्ञ अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक और उत्कृष्ट प्रबंध किए हैं, जिससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण छाया हुआ है और लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह महायज्ञ निश्चित रूप से क्षेत्र में शांति, सद्भाव और समृद्धि लेकर आएगा।