Category: SHRI RENUKA JI

  • लाना चेता में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

    लाना चेता में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत

    प्रदीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की लानाचेता पंचायत के कन्हारी गांव में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (34) पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव कन्हारी के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। रास्ते में प्रदीप ने अपने साथियों को कुछ दूरी पहले ही उतार दिया था। इसके बाद वह अकेले अपने घर कन्हारी के लिए रवाना हुआ।

    इसी बीच अगले मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए प्रदीप को खाई से बाहर निकाला, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

    वही प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत भी जारी की गई है। उधर संगड़ाह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी क्षेत्र की लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना का किया उद्घाटन

    उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी क्षेत्र की लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना का किया उद्घाटन

    श्री रेणुका जी

    6 गांवों की 16 बस्तियों के 3174 लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, स्थायी समाधान की मिली सौगात

    उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने शनिवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया।

    6 गांवों की पानी की समस्या का होगा समाधान
    उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस योजना से पंचायत के 6 गांवों की 16 बस्तियों में रहने वाले लगभग 3174 लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस योजना से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

    भागवत कथा में की पूजा अर्चना
    इस अवसर पर उन्होंने गांव गुसान में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में भी भाग लिया और पूजा अर्चना की।

    सेवानिवृत इंजीनियर जोगिंदर चौहान के सम्मान समारोह में हुए शामिल
    इसके पश्चात उपाध्यक्ष विनय कुमार जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ पद से सेवानिवृत हुए जोगिंदर चौहान के सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विभाग और जिला के लिए चौहान के सकारात्मक कार्यों की सराहना की और उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की।

    मौजूद रहे अनेक गणमान्य व्यक्ति
    इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रेणुका जी तपेंद्र चौहान, एसडीएम संगड़ाह राजीव संख्यान, बीडीसी अध्यक्ष तेजेंद्र कमल, जिला परिषद सदस्य पृथ्वीराज चौहान, बीडीसी सदस्य विजय लक्ष्मी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य यशपाल चौहान, अधिशासी अभियंता अजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • श्री रेणुका जी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से युवक की मौत

    श्री रेणुका जी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से युवक की मौत

    नाहन / श्री रेणुका जी

    अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मदद के लिए निकले थे अमित

    कोटिधीमान सड़क पर हादसा बना मौत का कारण
    श्री रेणुका जी थाना क्षेत्र की कोटिधीमान सड़क पर रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ददाहू निवासी अमित अरोड़ा की मौत हो गई। मृतक जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसा लाटियाण के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब अमित अपनी कार (HP 18C-6682) में कोटिधीमान की ओर जा रहे थे।

    कार खाई में गिरी, अस्पताल में नहीं बचाई जा सकी जान
    रास्ते में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद अमित को ददाहू अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां रात 12 बजे के करीब अमित की हालत बिगड़ने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    मदद के लिए निकले थे घर से
    परिजनों के अनुसार, अमित उस समय घर पर आराम कर रहे थे, लेकिन एक परिचित की गाड़ी खराब होने की सूचना मिलने पर उसकी मदद के लिए निकले थे। उसी दौरान यह दुखद घटना घटित हुई।

    परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर
    अमित की असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे शोक में डूब गया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी मां की तबीयत भी बिगड़ गई है। शव का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से श्री रेणुका जी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के द्वारा आयोजित करवाई गई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं

    प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के द्वारा आयोजित करवाई गई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं

    श्री रेणुका जी

    विजेता खिलाड़ियों को महाप्रबंधक इंजीनियर संजीव कुमार के द्वारा किया गया सम्मानित


    खेल आयोजन का उद्देश्य और स्थान
    हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रस्तावित रेणुकाजी बांध परियोजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना के तहत दो दिवसीय पुरुष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम पंचायत माईना घड़ेल के डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम, माईना बाग में किया गया।


    प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमें
    इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी की 9 टीमों, बैडमिंटन सिंगल में 24 टीमों और 800 मीटर दौड़ में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


    विजेताओं को पुरस्कार और सम्मान
    कार्यकारी महाप्रबंधक इंजीनियर संजीव कुमार और डॉ. नीरज सिंघल, वरिष्ठ प्रबंधक ने कबड्डी विजेता टीम सैनधार को 5100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम बनलोग को 3100 रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

    बैडमिंटन सिंगल में रक्षित को विजेता घोषित किया गया, जिन्हें 1500 रुपए और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता तजेन्द्र को 800 रुपए और ट्रॉफी मिली।

    800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले दीपक शर्मा को 800 रुपए और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षय कुमार को 500 रुपए और ट्रॉफी, तथा तृतीय स्थान पर रहे राहुल शर्मा को 300 रुपए और ट्रॉफी दी गई।


    प्रशस्ति पत्र और पर्यावरण जागरूकता
    सभी विजेता और उपविजेताओं को रेणुकाजी बांध परियोजना द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, सभी खिलाड़ियों को पावर कॉरपोरेशन की अन्य परियोजनाओं के साथ-साथ पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।


    परिवारों को वितरित किए गए पहचान पत्र
    इस अवसर पर पंचायत के 72 अधिसूचित परिवारों में से 60 परिवारों को पहचान पत्र वितरित किए गए।


    कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
    कार्यक्रम में अमिता चंदन (कनिष्ठ अधिकारी आर.आर.), कपिल ठाकुर (कनिष्ठ अधिकारी आर.आर.), ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी, नवयुवक मंडल माईना के प्रधान सुमित शर्मा और जगदीश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर श्रीरेणुकाजी बांध प्रबंधन ने पेन डाउन कर जताया विरोध , निष्पक्ष जांच की मांग

    इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर श्रीरेणुकाजी बांध प्रबंधन ने पेन डाउन कर जताया विरोध , निष्पक्ष जांच की मांग

    डीसी के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन, उच्च स्तरीय जांच और प्रबंधन में बदलाव की उठी मांग

    श्रीरेणुकाजी बांध प्रबंधन और कर्मचारियों का पेन डाउन विरोध

    श्रीरेणुकाजी बांध परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के मुख्य कार्यालय, शिमला में कार्यरत दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर गहरा रोष जताया। उन्होंने पेन डाउन कर विरोध प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत इंजीनियर को श्रद्धांजलि दी

    डीसी के माध्यम से सरकार को सौंपा गया ज्ञापन

    सभी कर्मचारियों ने जिलाधीश सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विमल नेगी की मृत्यु के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा दी जा सके।

    प्रबंधन में बदलाव की उठी मांग

    ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि HPPCL के उच्च प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से बदला जाए ताकि भविष्य में किसी कर्मचारी को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सही समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे भी ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो सकती है

    भाखड़ा बांध के पास मिला शव, कर्मचारियों में शोक की लहर

    इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार रात को भाखड़ा बांध के गोविंद सागर झील से बिलासपुर जिले के शाहतलाई गांव के पास बरामद हुआ। उनकी मौत की खबर से HPPCL के पूरे कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई

    10 मार्च से लापता थे इंजीनियर विमल नेगी

    विमल नेगी 10 मार्च 2025 से लापता थे। उनके परिजन लगातार उनकी तलाश में थे, लेकिन उनका शव भाखड़ा बांध के गोविंद सागर झील में मिलना बेहद दुखद है

    पत्नी ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

    दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी की पत्नी ने HPPCL प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति कार्यस्थल पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहे थे, जिसके कारण यह दुखद घटना घटी।

  • सिरमौर में अटूट प्रेम की अनोखी मिसाल , पत्नी के जाने के 24 घंटे के भीतर पति ने भी तोड़ा दम

    सिरमौर में अटूट प्रेम की अनोखी मिसाल , पत्नी के जाने के 24 घंटे के भीतर पति ने भी तोड़ा दम

    वृद्ध दंपति की भावुक करने वाली कहानी, क्षेत्र में शोक की लहर

    श्री रेणुकाजी: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बैडोन गांव से एक मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां एक वृद्ध दंपति ने अपने अटूट प्रेम और जीवनभर की साथ निभाने की कसम को अंतिम सांस तक निभाया।

    72 वर्षीय लीला देवी का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 1 मार्च को निधन हो गया। अपनी जीवन संगिनी के बिना जीने की कल्पना भी ना कर पाने वाले 82 वर्षीय ईश्वर सिंह इस दुख को सहन नहीं कर सके। महज 24 घंटे बाद, 2 मार्च को उन्होंने भी संसार को अलविदा कह दिया

    सेवा और समर्पण से भरा जीवन

    दंपति बैडोन गांव में रहते थे और अपने सरल और स्नेहमयी स्वभाव के कारण पूरे क्षेत्र में सम्मानित थे। लीला देवी शिक्षा विभाग से बीपीईओ पद से सेवानिवृत्त हुई थीं, जबकि ईश्वर सिंह भारतीय सेना से रिटायर थे। जीवनभर सेवा और समर्पण की भावना रखने वाले इस जोड़े ने अपने गांव और समाज में प्रेम और आदर्श की मिसाल कायम की

    बेटा पुलिस में अधिकारी, बहू भी पुलिस सेवा में

    उनके परिवार में इकलौते पुत्र संदीप नेगी हिमाचल प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी भी हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। इसके अलावा, उनके परिवार में तीन बेटियां, दो पोते और नाती-नातिन भी हैं।

    पत्नी के जाने के बाद बिखर गए ईश्वर सिंह

    कुछ समय से यह दंपति अपने पुत्र के साथ नाहन में रह रहे थे। जब लीला देवी का 1 मार्च को नाहन में देहांत हुआ, तो ईश्वर सिंह यह आघात सहन नहीं कर पाए। उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां 2 मार्च को उन्होंने भी अंतिम सांस ली

    अटूट प्रेम की मिसाल, क्षेत्र में शोक और सम्मान

    यह घटना सिरमौर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस दंपति के गहरे प्रेम और जीवनभर के साथ की सराहना कर रहे हैं। उनके जाने से क्षेत्र में शोक की लहर तो है, लेकिन उनके प्रेम की कहानी लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी

  • शिव पार्वती विवाह के उपलक्ष में श्री रेणुका जी में हुए प्रीतिभोज के आयोजन

    शिव पार्वती विवाह के उपलक्ष में श्री रेणुका जी में हुए प्रीतिभोज के आयोजन

    हवन कीर्तन के साथ शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रेणुका जी

    पवित्र महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर वीरवार को श्री रेणुका जी में शिव भक्तों के द्वारा जगह शिव पार्वती विवाह के उपलक्ष में प्रीति भोज के आयोजन किए गए।

    बावड़ी शिव मंदिर अपर बाजर, श्री रेणुका जी थाना शिव मंदिर, इलेक्ट्रिसिटी कॉलोनी शिव मंदिर सहित पवित्र तीर्थ श्री रेणुका जी सहित तमाम शिवालयों में प्रीतिभोज के आयोजन हुए।

    जिनमें हजारों की तादात में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जबकि वीरवार की सुबह से ही तमाम शिव मंदिरों में पूजन के साथ वैदिक यज्ञों का भी आयोजन हुआ। आयोजित हवन में स्थानीय लोगों सहित दूरदरज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ कर्म में पूर्ण आहुति डाली।

    वहीं महिलाओं के द्वारा मंदिरों में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। महिलाओं के द्वारा मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई गई और उनके विवाह गीत भी गाए गए।

  • हिमाचल के लाडले विरेंद्र ने शारजहां में रचा इतिहास,

    हिमाचल के लाडले विरेंद्र ने शारजहां में रचा इतिहास,

    सिरमौर के संगडाह का है लाल, 5000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ श्री रणुका जी

    सिरमौर, 5 फरवरी 2025हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के गांव लगनू के दिव्यांग धावक विरेंद्र सिंह सिंह उर्फ बबलू ने शारजहां, यूएई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में (टी13 वर्ग) 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

    इसके अलावा, उन्होंने 1500 और 800 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।विरेंद्र सिंह सिंह उर्फ बबलू की इस बड़ी जीत पर हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है।

    गत वर्ष, बीएसएन संस्था द्वारा विरेंद्र उर्फ बबलू को सिरमौर गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।विरेंद्र सिंह सिंह उर्फ बबलू की जीत ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने हृदय से बधाई दी हैं ।

  • रेणुका बांध परियोजना द्वारा 2 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    रेणुका बांध परियोजना द्वारा 2 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने मुख्य अतिथि की शिरकत

    पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लाना भलटा में रेणुका बांध परियोजना और नेहरू युवा केंद्र द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नेहरू युवा केंद्र के अतिरिक्त जिला युवा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा और रेणुका बांध परियोजना के कपिल ठाकुर व अमिता चंदन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर से लगभग 30 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजकों विमल, अमित, रोहित, अनिल, और प्रवीण ने बताया कि युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को रोकने और उन्हें खेलकूद की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

    युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा अधिक से अधिक खेलकूद में भाग लें ताकि वे नशे से दूर रहकर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकें। उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाता है।

    कार्यक्रम के दौरान कुशल कुमार, विजय आज़ाद, अंकित कुमार, राजेश कुमार और शमशेर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Sirmaur Missing Students / सरकारी स्कूल की दो छात्राएं लापता , पुलिस जुटी तलाश में

    Sirmaur Missing Students / सरकारी स्कूल की दो छात्राएं लापता , पुलिस जुटी तलाश में

    छात्राओं के लापता होने से क्षेत्र में सनसनी (Sirmaur Missing Students)
    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू में एक सरकारी स्कूल की दो छात्राओं के लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेणुका जी थाना में केस दर्ज किया है और छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।

    स्कूल में जांच और परिजनों की शिकायत
    सूत्रों के अनुसार, ददाहू के सरकारी स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने बताया कि मंगलवार को छात्राओं के अभिभावकों ने फोन करके पूछा कि क्या दोनों छात्राएं सोमवार को स्कूल आई थीं। हाजिरी रजिस्टर जांचने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि छात्राएं सोमवार को भी अनुपस्थित थीं। यह दोनों छात्राएं ददाहू में किराए पर रह रही थीं।

    पुलिस ने जांच तेज की
    परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्कूल में पूछताछ की और केस दर्ज किया। डीएसपी संगड़ाह, मुकेश डडवाल ने बताया कि छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस टीम को तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्र में व्यापक जांच कर रही है, लेकिन फिलहाल दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है।

    क्षेत्र में बढ़ी चिंता
    दोनों छात्राओं के एक साथ लापता होने से परिजन और क्षेत्र के लोग काफी चिंतित हैं। पुलिस ने उनकी खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।