Category: UNA

  • सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 नाकों पर सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से  रखी जा रही वाहनों पर नज़र

    सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 नाकों पर सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से रखी जा रही वाहनों पर नज़र

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिला ऊना के लिए नियुक्त किए हुए सामान्य पर्यवेक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार आईएएस 2009 बैच और प्रशांत मिश्रा आईएएस 2014 बैच ने जिला ऊना में चुनावों के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने नोडल अधिकारियों से निष्पक्ष व स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए जिला में किए जा रहे सभी प्रबंधों/व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दिव्यांगजनों, बुजुर्गों व 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए मतदान के लिए किए जा रहे प्रबंधों की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारियों के माध्यम से शत-प्रतिशत वोटर स्लीप वितरित करना सुनिश्चित करें तथा सी-विजल ऐप भी डाउनलोड करने को कहा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पर्यवेक्षकों को चुनाव के लिए जिला में की गई सभी आवश्यक रूप से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में चुनावों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। राघव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में पांच विधानसभा क्षेत्र है जिसमें 515 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 476 पोलिंग स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र व 39 पोलिंग स्टेशन शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं जिसमें 446 सामान्य है और 69 संवेदनशील हैं।

    उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 4,24,813 मतदाता है जिसमें 2,15,034 पुरूष मतदाता तथा 2,09,777 महिला मतदाता और दो ट्रांस्जेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 112 मतदाता है और 90 प्लस आयु वर्ग के 1665 मतदाता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों व दिव्यांगजनों और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 टीमें निर्धारित की गई हैं तथा 80 वर्ष या इससे अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं से पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा मुहैया करवाई गई हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो महिला बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त दो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि 272 मतदान केंद्रों में मतदान के दिन वेबकास्टिंग का प्रबंध भी किया गया है। इसके अलावा जिला में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए होर्डिंग्ज़ स्थापित किए गए हैं तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे़ अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास हरोली, गगरेट व ऊना के लिए 23 अक्तूबर को तथा चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ के लिए 26 अक्तूबर को आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हरोली, गगरेट व ऊना के लिए दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास 4 नवंबर को तथा चिंतपूर्णी व कुटलैहड़ के लिए 5 नवंबर को आयोजित होगा। जबकि तीसरा पूर्वाभ्यास 10 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। राघव शर्मा ने बताया कि जिला में सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 नाकों पर सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से वाहनों पर नज़र रखी जा रही है।

  • नशे की खेप के साथ बिलासपुर और हमीरपुर के दो लोग  गिरफ्तार

    नशे की खेप के साथ बिलासपुर और हमीरपुर के दो लोग गिरफ्तार

    HNN / ऊना

    जिला पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी बिलासपुर व राकेश कुमार निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एमसी पार्क के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक गाडी आई, जो अचानक वही से पीछे जाने लगी। गाडी को वहां से पीछे जाता देख पुलिस को उन पर शक हुआ और उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर गाडी को पकड़ लिया गया और शक होने पर कार सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

    तलाशी लेने पर पुलिस ने राकेश कुमार के पास से 13.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

    जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए यह निर्देश

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए गत सायं जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निगरानी टीमों में डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श कर उन्हें कत्र्तव्य निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

  • चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास

    चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों को प्रथम दौर का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित इस पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 615 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

    इस क्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले 600 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 

  • ऊना जिला से कुल इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    ऊना जिला से कुल इतने उम्मीदवारों ने दाखिल किए अपने नामांकन पत्र

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला ऊना से कुल 37 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

    उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, नरेश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, रविंद्र पाल सिंह मान ने आम आदमी पार्टी, जय दत्ता ने निर्दलीय, राम कुमार व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी तथा अश्वनी कुमार राणा ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

    41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखि किए हैं जिसमें बलबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, वीरेंद्र कुमार ने बहुजन समाज पार्टी, सुदर्शन सिंह व सब्सिच्यूट उम्मीदवार बलविंदर सिंह ने इंडियन नेशन कांग्रेस, केवल कुमार ने निर्दलीय, राम पाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार पूरण चंद ने आम आदमी पार्टी तथा कुलदीप कुमार ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

    42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं जिसमें राजेश कुमार भारतीय जनता पार्टी से, चैतन्य शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस से, मनोहर लाल व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सुरेश कुमार आम आदमी पार्टी से, रघुवीर सिंह हिमाचल जन क्रांति पार्टी से, विनोद कुमार ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से व लेख राज कतनौरियां ने बहुजन समाज पार्टी से नामांकन दाखिल किए हैं।

    44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवारों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि सतपाल सिंह रायजादा व सब्सिच्यूट उम्मीदवार अंजना देवी ने इंडियन नेशनल कांगे्रस, रमेश चंद ने बहुजन समाज पार्टी, कमल कुमार ने निर्दलीय, सतपाल सिंह सत्ती व सब्सिचयूट उम्मीदवार हरपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, राजीव गौतम व सब्सिच्यूट उम्मीदवार रिषी गौतम ने आम आदमी पार्टी व चंद्र मोहन ने निर्दलीय से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

    इसके अलावा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से वीरेंद्र कंवर व सब्सिच्यूट उम्मीदवार सूरम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, दविंदर कुमार ने इंडियन नेशनल कांग्रेस, अनिल कुमार मनकोटिया ने आम आदमी पार्टी, अरूण भारद्वाज ने बहुजन समाज पार्टी व कैप्टन जय दयाल सिंह पाल ने निर्दलीय से अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

  • महिला ने ससुर पर जड़े छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

    महिला ने ससुर पर जड़े छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

    HNN/ ऊना

    हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक बहू ने अपने ही ससुर के विरुद्ध उससे छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म के आरोप जड़े हैं। महिला ने पुलिस थाना में ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    गगरेट पुलिस थाना को दी गई शिकायत में ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आने वाले एक गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर ने घर में घुसकर उसके साथ पहले छेड़खानी की और उसके बाद दुष्कर्म भी कर डाला। महिला ने बताया कि उसका ससुर अलग घर में रहता है जबकि उसका पति काम के सिलसिले से अक्सर ही घर से बाहर रहा करता है।

    पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर ने घर में किसी को ना पाकर उसके साथ न केवल छेड़खानी की बल्कि दुष्कर्म भी किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • स्कूटी सवार युवतियों से बाइक सवारों ने करी बैग छीनने की कोशिश, एक काबू

    स्कूटी सवार युवतियों से बाइक सवारों ने करी बैग छीनने की कोशिश, एक काबू

    HNN/ ऊना

    हिमाचल के ऊना जिला के बहडाला में बाइक पर सवार दो युवकों ने स्कूटी पर जा रही युवतियों का बैग छीनने की कोशिश की। हालांकि आरोपियों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और इनमें से एक शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, बाइक चालक अभी मौके से फरार बताया जा रहा है।

    वही सदर थाना में बहडाला की मानसी भारद्वाज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 382, 323, 511 व 34 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया, वह अन्य युवती के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी।

    इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे और एक युवक ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। इस छीनाझपटी में बाइक सवार और स्कूटी पर बैठी एक अन्य युवती मीनू नीचे गिर पड़ी। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और राजेश कुमार नामक युवक को पकड़ लिया गया।

    इसके अलावा दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद इस बाबत जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, जल्द दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

  • आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    आज शाम इतने बजे के बाद थम जाएंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यात्रियों की मांग पर…

    HNN / ऊना

    आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम त्योहार सीजन के चलते विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है ताकि लोगों को त्योहार में कोई परेशानी ना हो। यात्रियों की मांग पर एचआरटीसी विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेज रहा है।

    ज्यादातर बसें औद्योगिक क्षेत्र के लिए भेजी जा रही है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्रों में बाहरी राज्यों के कामगार बसे हुए हैं, ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी दिवाली मनाने के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसें भेज रहा है। आज शाम पांच बजे के बाद जिला में स्थानीय रूटों पर बसों का संचालन नहीं होगा।

    इसके अलावा लंबे रूटों पर बसें चलती रहेंगी। रविवार की बात करे तो 35 अतिरिक्त बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा गया। निगम की तरफ से बद्दी के लिए 20 अतिरिक्त बसों को भेजा गया। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए 15 अतिरिक्त बसें भेजी गईं।

  • सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    HNN/ ऊना

    जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर जिला में पेश आये एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसा पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव टटेहड़ा में पेश आया।

    जगदीश पुत्र मिल्ख राज निवासी आयल जैसे ही सड़क पार करने लगा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति जमीन पर ही गिर पड़ा और घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

    उधर, एसपी ऊना अर्जित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में स्कूटी सवार जसविंदर सिंह पुत्र हंस राज निवासी जाडला तहसील घनारी ज़िला ऊना के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है।

  • जिला में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक सामने आए…..

    जिला में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक सामने आए…..

    HNN/ ऊना

    ऊना जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए काफी प्रयास कर रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है और डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी की जा रही है। बता दें, जिला में अब तक डेंगू के 150 मामले सामने आ चुके है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा हैं।

    उधर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने कहा कि रीजनल अस्पताल में जांच के दौरान लगभग 150 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि डेंगू बुख़ार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता हैं। ऐसे में लक्षण दिखने पर अपनी जाँच जरूर करवाए।