Category: UNA

  • Himachal Election: नाम वापसी के उपरांत जिला में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में….

    Himachal Election: नाम वापसी के उपरांत जिला में 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में….

    HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

    सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 में नाम वापसी के अंतिम दिन 29 अक्तूबर, 2022 को जिला ऊना में कुल पांच उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस लिए हैं जिसके उपरांत कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने दी है।

    बताया कि नाम वापिस लेने वालों में 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार कुलदीप कमार निर्दलीय, 42- गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार सुरेश कुमार निर्दलीय, 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से जय दत्ता निर्दलीय, 44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र से ऋषि गौतम निर्दलीय तथा 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी से अरूण भारद्वाज शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि नाम वापिस के उपरांत 41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से 6 उम्मीदवार, 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र से 5 प्रत्याशी, 44-ऊना से 6 तथा 45-कुटलैहड़ से 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

  • विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत जिला में बैठक का आयोजन

    विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत जिला में बैठक का आयोजन

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    आगामी विधानसभा चुनाव-2022 से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय ऊना में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। बैठक में मतदान से पूर्व तथा मतदान के दौरान चुनाव संबंधी तैयारियां के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर सिलसिलेवार चर्चा की गई।

    बैठक में नाम वापसी प्रक्रिया व रिपोर्टिंग, पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से होने वाले मतदान व उनका भंडारण, ईवीएम भंडारण तथा एपिक कार्ड छपाई इत्यादि बारे विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 नवंबर, 2022 की शाम तक सभी लंबित एपिक कार्ड की छपाई व वितरण करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा दिव्यांग व 80 वर्ष अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को आवश्यकतानुसार व्हील चेयर उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा महिला, दिव्यांग तथा माॅडल मतदान केंद्रों में भी मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।


  • ऊना-होशियारपुर रोड पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    ऊना-होशियारपुर रोड पर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

    HNN / ऊना

    ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव पंडोगा में पुलिस ने बसदेहड़ा निवासी एक युवक के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त दौरे पर थे।

    जैसे ही टीम ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो उन्हें एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर औद्योगिक क्षेत्र की ओर भागा। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 7.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    पुलिस टीम ने इसकी सूचना डीएसपी हरोली को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में खूनी झड़प, प्लास और पेचकस से हमला

    कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में खूनी झड़प, प्लास और पेचकस से हमला

    HNN / ऊना

    हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पूरी ताबड़ तोड़ मेहनत कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टियों के बीच कोई भी लड़ाई-झगड़ा सामने नहीं आया लेकिन देर रात जिला ऊना के गगरेट में दो पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच बहसबाजी हो गई।

    देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बहसबाजी खूनी झड़प में तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार गौरव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि रात के समय वह मुबारिकपुर बाजार से गुजर रहा था तो सन्नी पटियाल, राजन शर्मा, शिव दयाल और अभिषेक ने रास्ता रोक कर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में इसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है इनका विवाद झंडे लगाने को लेकर हुआ है।

    पीड़ित ने पुलिस को बताया कि राजन शर्मा ने हाथ में प्लास व पेचकस पकड़ रखा था और उसी से हमला कर दिया। मारपीट के बाद वाईएसपी संस्था के लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने घायल गौरव सोनी का प्राथमिक उपचार करवाया। वहीं दूसरी ओर इसी घटना में राजन शर्मा के सिर में भी चोट आई है, जिसका उपचार गगरेट के सिविल अस्‍पताल में चल रहा है। लेकिन इस मामले की अभी तक राजन शर्मा और उसके साथियों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

    ऐसी भी सूचना है कि भाजपा की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जिला के आर्म्स लाइसेंस धारक कल तक जमा करवाएं हथियार नहीं तो….

    जिला के आर्म्स लाइसेंस धारक कल तक जमा करवाएं हथियार नहीं तो….

    HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

    सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जिला के समस्त आर्म्स लाइसेंस धारकों को 29 अक्तूबर तक अपने हथियार नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास जमा करवाने को कहा है।

    राघव शर्मा ने बताया कि हथियार जमा नहीं करवानें पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें, लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर चुनावों में लाइसेंस धारकों के हथियारों को जमा करवा लेता है।

  • जिला में नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान 32 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही- उपायुक्त

    जिला में नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान 32 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही- उपायुक्त

    HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

    जिला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों द्वारा भरें गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कुल 37 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें से 32 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच प्रक्रिया के दौरान सही पाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि 41-चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र से कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरें थे, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में कुल 7 उम्मीदवारों के नामाकंन पत्र दाखिल किए थे जिसमें से सातों नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 43-हरोली निर्वाचन क्षेत्र के तहत कुल 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें सभी मुख्य 6 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

    44-ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 9 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे, जिसमें 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। 45-कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जिसमें 5 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

  • चोरों ने घर में की सेंधमारी, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ़…

    चोरों ने घर में की सेंधमारी, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ़…

    HNN / ऊना

    हिमाचल प्रदेश में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस एक मामले को भी नहीं सुलझा पाती कि चोर दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। अब मामला जिला ऊना के तहत आते गांव बहडाला में पेश आया। यहां चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में चंचल सिंह निवासी बहडाला ने बताया कि रात को वह अपने परिवार सहित घर से कहीं बाहर गया हुआ था। जब देर रात वह घर वापस आए तो पाया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से कुछ नकदी व गहने भी गायब थे। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal Assembly Elections: बॉर्डर एरिया में बढ़ी चौकसी, पुलिस और सीएपीएफ की टीमें मुस्तैद

    Himachal Assembly Elections: बॉर्डर एरिया में बढ़ी चौकसी, पुलिस और सीएपीएफ की टीमें मुस्तैद

    HNN/ ऊना

    हिमाचल प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर पुलिस और सीएपीएफ की टीमों का बॉर्डर एरिया पर कड़ा पहरा है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसको लेकर के पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। बता दें, जिला ऊना के बॉर्डर एरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री जिला में प्रवेश न हो। बॉर्डर एरिया में पुलिस और सीएपीएफ की टीमें 25 एंट्री बैरियरों और नाकों पर तैनात है जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

    बाहर से आने वाले हर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है जिसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान पुलिस ने 1441 से अधिक वाहनों की जाँच की। मैहतपुर बैरियर, पंडोगा बैरियर, गगरेट बैरियर, मरबाड़ी बैरियर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने नाके लगाए हुए हैं जहां पर वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल भी की जा रही है।

    सीमा पर हर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आदर्श चुनाव संहिता का किसी तरह से उल्‍लंघन न हो इसको लेकर भी निगरानी रखी जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति नियमों व आचार संहिता का उल्लघंन करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों से सीधे कर सकते हैं सम्पर्क- राघव शर्मा

    सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों से सीधे कर सकते हैं सम्पर्क- राघव शर्मा

    HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

    विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मुकेश कुमार, 2009 आईएएस बैच तथा प्रशांत कुमार मिश्रा 2014 आईएएस बैच को जिला ऊना में सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए सीधे तौर पर पर्यवेक्षकों से सम्पर्क किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि ऊना, हरोली तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित व्यक्ति सामान्य निर्वाचन-2022 के विषय में सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार, भा.प्र.से. के मोबाइल नंबर 76499-81625 पर संपर्क करने के अलावा जिला मुख्यालय में चंद्रलोक कॉलोनी स्थित जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के सेट नंबर-2 में प्रातः 11 से 12 बजे तक मिल सकते हैं।

    इसके अलावा चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित व्यक्ति सामान्य निर्वाचन-2022 के विषय में सामान्य पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. के मोबाइल नंबर 76499-81627 पर संपर्क करने के अलावा अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रातः 10ः30 से 11ः30 बजे तक मिल सकते हैं।

  • पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर दो दुकानदारों सहित धूम्रपान पर किए 10 चालान

    पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर दो दुकानदारों सहित धूम्रपान पर किए 10 चालान

    HNN/ ऊना

    ऊना के चिंतपूर्णी थाना के अंतर्गत पुलिस ने प्रतिबंध के बावजूद भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसी है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर भी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनके चालान काटे हैं। पहले मामले में पुलिस ने जौड़वड में दबिश दी तो यहां दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों के दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाए गए।

    लिहाजा पॉलिथीन के बैग का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों ही दुकानदारों के चालान काटे और उनसे 500-500 रुपए जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा चिंतपूर्णी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर भी कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने 10 लोगों के चालान किए और उनसे हजार रुपए जुर्माना वसूला।

    बता दें कि पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है बावजूद इसके कुछ दुकानदार धड़ल्ले से पॉलिथीन के बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान भी प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।