Category: Editor’s Pick

  • पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ नाहन जेल का विचाराधीन बंदी

    पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ नाहन जेल का विचाराधीन बंदी

    मेडिकल कॉलेज नाहन में था एडमिट, पुलिस को गच्चा देकर भागा

    HNN/ नाहन

    नाहन की सेंट्रल जेल में चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी के फरार हो जाने का मामला जानकारी में आया है। विचाराधीन बंदी 8 अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन चल रहा था।

    फरार हुआ बंदी निशांत जोकि हरियाणा के जगाधरी का रहने वाला था। बता दें यह आरोपी 457, 380 आईपीसी धारा में न्यायिक हिरासत में चल रहा था। बंदी आज सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विचाराधीन बंदी 4 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि बंदी को दौरे पड़ा करते थे। जिसको उपचार के लिए पुलिस के द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बंदी के फरार हो जाने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    पुलिस के द्वारा बंदी को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी भी कर दी गई है। उधर, जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने बताया कि विचाराधीन बंदी 4 अप्रैल को जेल भेजा गया था। बंदी को इलाज के लिए पुलिस कस्टडी में नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

  • कचरे को सेग्रिगेट कर ही देना अब जरूरी -डीसी

    कचरे को सेग्रिगेट कर ही देना अब जरूरी -डीसी

    नदी नालों में किया कचरा डंप तो होगी कड़ी कार्यवाही बोले राम कुमार गौतम

    HNN New नाहन

    जिला में कूड़ा कचरा प्रबंधन और अवैध डंपिंग को लेकर उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम के द्वारा नगर निकाय एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

    डीसी सिरमौर आरके गौतम ने अधिकारियों को जिम्मेवारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि कचरे की उचित प्रबंधन व्यवस्था को अपने अपने स्तर पर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कलेक्शन में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि गीला और सूखा कचरा अलग अलग करके दिया जाए।

    वहीं उन्होंने नाहन नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नाहन की जडजा खंड में यशवंत विहार क्षेत्र का सीवर खुले में गिरे जाने को लेकर मिली शिकायत पर जांच करने के भी आदेश दिए।

    उन्होंने बताया कि इस खड्ड का पानी किसी भी प्रकार से दूषित ना हो इसको लेकर अधिकारियों को जानकारी जुटाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त सिरमौर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर के कचरे को अलग-अलग कर ही कचरे वाली गाड़ी को दें। उन्होंने कहा कि वन विभाग लोक निर्माण विभाग और नगर निकाय के अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर लें कि किसी भी नदी खड्ड अथवा नाले आदि में किसी भी प्रकार का कचरा ना गिराए जा सके।

    बैठक में

    यही नहीं उन्होंनेही डोर टू डोर कलेक्शन करने वाले को दें

  • सरकारी स्कूलों में ही मिलती है गुणवत्ता परक शिक्षा- कौशिक

    सरकारी स्कूलों में ही मिलती है गुणवत्ता परक शिक्षा- कौशिक

    सेंनवाला स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास, प्रवक्ता विवेक कौशिक व सत्यपाल ने किया डोर टू डोर सर्वे

    HNN News नाहन


    हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश आरंभ हो चुका है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में किस प्रकार छात्रों की संख्या बढ़ाई जाए इस दिशा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के कॉमर्स संकाय के प्रवक्ता व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरुस्कार से संम्मानित विवेक कौशिक अपने सहयोगी प्रवक्ता सत्यपाल के साथ विद्यार्थियों को कॉमर्स के प्रति स्कूल में प्रवेश लेने के लिए जागरूक कर रहे है।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के कॉमर्स प्रवक्ता विवेक कौशिक ने बताया कि स्कूल की प्रधानाचार्य विनती मनुजा के मार्गदर्शन में प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि सैनवाला वह आसपास के विद्यार्थियों को स्कूल में शुरू हुए कॉमर्स संकाय के + 1, + 2 विषय में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश दिलाया जाए ।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए बच्चों को कॉमर्स विषय में रुचि जागृत करने के लिए घर-घर जाकर बच्चों को उनके उनके अभिभावकों से बातचीत की जा रही है ।उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे क्षेत्र में कॉमर्स विषय को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ा गया है।

    पाठशाला के बाद स्कूल के प्रवक्ता सत्यपाल व विवेक कौशिक बच्चों को सरकारी पाठशाला में प्राप्त होने वाली सुविधाओं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में कॉमर्स विषय जमा एक व जमा दो कक्षा में कॉमर्स शुरू हो चुका है। जबकि इससे पूर्व विद्यार्थियों को कॉमर्स की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर तिरलोकपुर या नाहन जाना पड़ता था ।

    ऐसे में अब सैनवाला व आस-पास के गांव के बच्चों को जो कॉमर्स विषय पढ़ना चाहते हैं उन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला में ही गत वर्ष कॉमर्स विषय उपलब्ध हो गया है ।

    स्कूल के कॉमर्स प्रवक्ता विवेक कौशिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधाएं मिले।

    गौर हो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के कॉमर्स प्रवक्ता विवेक कौशिक राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित है। विवेक कौशिक व सत्यपाल द्वारा बच्चों के लिए पुस्तकों का प्रबंध भी किया जा रहा है जो कि एक प्रशंसनीय कार्य है ।

    वही स्कूल की प्रधानाचार्य विनती मनुजा ने बताया कि लोगों को अपने बच्चों को आसपास के सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश दिलाना चाहिए क्योंकि सरकारी स्कूलों में बेहतर व गुणवत्ता परक शिक्षा ही दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि स्कूल में स्काउट व गाइड की सुविधा के साथ-साथ एनएसएस व विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों का भी विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है ।इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, वोकेशनल कोर्स स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी विद्यार्थियों से करवाई जाती है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

    विवेक कौशिक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को योगा व हेल्थ के बारे में भी समय-समय पर जागरूक किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह मोगिनंद व सेंनवाला स्कूल के कॉमर्स संकाय में अधिक से अधिक संख्या में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश ले सकते है।

  • जागरूकता शिविर में बच्चों को मिली कानून में संरक्षण की जानकारी

    जागरूकता शिविर में बच्चों को मिली कानून में संरक्षण की जानकारी

    बच्चों के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन है सुरक्षा कवच

    HNN News नाहन पांवटा साहिब

    जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत गांव भाटा वाली मैं जिला बाल संरक्षण तथा बाल परियोजना पोंटा साहिब द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह तथा पोस्को एक्ट सहित नशे से कैसे बचा जाए और दूसरों को नशे से कैसे बचाया जाए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

    कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण कार्यक्रम के लीगल प्रोबेशन ऑफीसर मोहम्मद शमीम ने बताया कि गर्भधान से पूर्व और प्रसव पूर्व लिंग जांच करना कानूनन अपराध है। शिविर में संशोधित किशोर न्याय 2021 पोस्को अधिनियम में हुए संशोधन सहित बाल विवाह के क्या ड्रॉबैक है और इसे क्यों निषेध किया गया है इस बाबत भी जागरूक किया गया।

    चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य राजेंद्र सिंह दें बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1098 बच्चों को हर प्रकार की प्रताड़ना और अन्य उत्पीड़न उसे राहत का बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने बताया कि गुड टच और बैड टच से किस तरह से अपराध पारित होता है और अपराध की क्या सजा है इसके साथ सथ इसकी शिकायत कैसे और कहां की जाए इस बारे में जानकारी दी।

    बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक पांवटा साहिब राजबाला ने महिला सशक्तिकरण और विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

    आयोजित जागरूकता शिविर में राकेश चौधरी आउटरीच वर्कर आयशा, ग्राम प्रधान राकेश चौधरी वार्ड मेंबर अशोक कुमार गुरप्रीत मीना देवी तथा स्थानीय महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करी।

  • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस दिन होंगे सिरमौर प्रवास पर

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस दिन होंगे सिरमौर प्रवास पर

    कफोटा और सिलाई में सुनेंगे जन समस्याएं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर भी होंगे मौजूद

    HNN News नाहन

    उद्योग, संसदीय एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के द्वारा जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार हर्षवर्धन चौहान 16 और 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर होंगे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर उद्योग मंत्री कफोटा मैं जन समस्याएं सुनेंगे। यहां से निपटने के बाद 4:30 शिलाई में जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे।

    जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार 17 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे शिलाई में ही जॉन समस्याएं सुनने के बाद दोपहर 1:00 वह रोहनाट पहुंचेंगे। 17 अप्रैल को ही दोपहर 2:00 हर्षवर्धन चौहान कोटी बोंच पंचायत के बाल धार में चल रही वैशाखी खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

  • डॉ शुभम महाजन की मौत पर पीएमओ कार्यालय में हुई शोकसभा

    डॉ शुभम महाजन की मौत पर पीएमओ कार्यालय में हुई शोकसभा

    पीएचसी बड़ोग में थे तैनात यूपी में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान मौत

    HNN News नाहन

    बीते सोमवार को सुबह 7:00 बजे के आसपास यूपी में हुई सड़क दुर्घटना में डॉक्टर शुभम महाजन की मौत के बाद जिला सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर शुभम महाजन बिलासपुर जिला के गांव शोल्डा के रहने वाले थे। वह जिला सिरमौर के बड़ग पीएचसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डॉ शुभम की उम्र भी अभी 25 वर्ष के लगभग थी मगर लोगों की सेवा और अब अपनी ड्यूटी के प्रति उन्होंने कभी कोताही नहीं बरती।

    यही नहीं कई बार में मरीजों को देखने के लिए पैदल ही उनके घर तक पहुंच जाते थे। यही वजह थी कि कम उम्र में भी उन्होंने अब काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

    उनकी हुई मौत के बाद जिला मुख्यालय नाहन सीएमओ कार्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय पाठक कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय शर्मा डॉक्टर विनोद संगल डॉक्टर गगनदीप बीएमओ डॉ मनीषा डॉ उपासना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों सहित कर्मचारी नेता राजेश तोमर आदि ने भी उनके आकस्मिक हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    सीएमओ डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि डॉ महाजन एक कर्मठ और अपने कार्य के प्रति डेडीकेट व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रकार अचानक चले जाने से चिकित्सा जग में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाओं और कर्तव्य परायणता को हमेशा याद रखा जाएगा।

    इस मौके पर समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना भी की गई।

  • नदी या नाले में गिराया कचरा तो खैर नहीं, माननीय उच्च न्यायालय ने लगाई है रोक

    नदी या नाले में गिराया कचरा तो खैर नहीं, माननीय उच्च न्यायालय ने लगाई है रोक

    रोक की अनुपालना के लिए विभागों और अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित

    HNN News शिमला

    माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान तथा न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ के द्वारा नदी नालों में कचरा आदि की डंपिंग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
    यही नहीं गीले और सूखे कचरे के प्रबंधन को लेकर भी माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा कड़ाई से नियमों की अनुपालन के लिए कहा गया है।
    असल में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए यह पाया गया कि ना केवल आम लोग बल्कि नगर पालिका और नगर परिषद भी कई जगह कचरा नदियों अथवा नालों में गिरा देते हैं । यही नहीं कूड़ा कचरा प्रबंधन में गीले और सूखे कचरे को भी अलग-अलग नहीं किया जाता है।

    इस अव्यवस्था को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस पर रोक भी लगा दी है। यहां यह भी बता दें कि जब से कूड़ा कचरा प्रबंधन को लेकर नियम बने हैं तब से डस्टबिन लगाए जाने की व्यवस्था को बंद किया गया है। इसकी जगह घर घर से कचरा इकट्ठा करने की जिम्मेवारी नगर निकायों की सुनिश्चित की गई है।

    ऐसे में नियम यह भी है कि कूड़ा कचरा इकट्ठा करने वाले को कचरा प्रबंधन करके देना होगा। जिसमें गीला सूखा दोनों कचरा को अलग अलग करना होगा ।
    आदेशों के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने अनुपाना रिपोर्ट को 2 हफ्ते में तलब भी किया है। मामले की सुनवाई 11 मई के लिए रखी गई है।

    बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी आदेशों को लागू कर हलफनामा दायर करने के लिए भी कहा गया है।
    माननीय अदालत के द्वारा यह भी कहा गया है कि जारी यह गए टोल फ्री नंबर 98052 01916 पर कचरे की समस्या की बाबत अपनी शिकायत दे सकते हैं।

    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी पाया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों में केंद्र सरकार की स्वीकृति के बिना ठोस कचरा निष्पादन संयंत्र स्थापित नहीं हो रहे हैं।

    जिसको लेकर अदालत ने पर्यावरण वन संरक्षण मंत्रालय को प्रतिवादी भी बनाया है। सुनवाई के दौरान अदालत को यह भी बताया गया कि प्रदेश में कई जगह अपशिष्ट प्रबंधन ठोस अपशिष्ट स्थापित करने के लिए तथा सीवरेज आदि से जुड़ी कई समस्याएं हैं।
    माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा तमाम मामलों में मुख्य सचिव फॉरेस्ट प्रधान सचिव उद्योग प्रधान सचिव कृषि तथा प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज सहित एचआरटीसी को भी प्रतिवादी बनाया है। प्रदेश के कुछ जिलों में कचरे का अनुउपचारित तरीके से निष्पादन हो रहा है।

    निष्पादन के लिए कई जगह लगाई गई मशीनरी भी निष्क्रिय पड़ी है। ऐसे में माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा लिए गए निर्णय प्रदेश में ना केवल प्रदेश की आबोहवा में सुधार होगा बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ नहीं होगा।

  • काला अंब का रोड सेफ्टी क्लब भंग, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    काला अंब का रोड सेफ्टी क्लब भंग, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    सोमनाथ बने अध्यक्ष तो जगमाल को वाइस प्रेसिडेंट की कमान

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में सड़क सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी क्लब अक्षर महत्वपूर्ण भूमिका में रहा है। वहीं सरकार बदलने के साथ काला अंब क्षेत्र का रोड सेफ्टी क्लब भी अब नए कलेवर में आ गया है।

    काला अंब रोड सेफ्टी क्लब की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिसमें क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ भाटिया को अध्यक्ष तो जगमाल सिंह को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

    सोमनाथ भाटिया के द्वारा अपनी कार्यकारिणी में नवीन कुमार, जगदीश चंद्र, अमरनाथ, राजेश, मजीद अली, ऋषि पाल सुखबीर, बलदेव, सुभाष चौधरी, अंशुल तथा रवि कुमार को सक्रिय कार्यकर्ता बनाया गया है।

    सोमनाथ ने बताया कि उन्हें रोड सेफ्टी क्लब का लायन की जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि काला अंब पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब में बेहतर सामंजस्य बनाते हुए क्षेत्र की यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था को ढर्रे पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

    यही नहीं इस औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट ना पहनने के रिवाज को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हर हालत में लागू किया जाएगा।

  • मौत की जंग लड़ रहे 9 मरीजों के लिए एक बार फिर दौड़ेंगे सुनील

    मौत की जंग लड़ रहे 9 मरीजों के लिए एक बार फिर दौड़ेंगे सुनील

    500 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी दौड़, कल होगी नाहन से शुरुआत

    HNN/ नाहन

    किडनी-कैंसर जैसी जानलेवा रोगों से जूंझ रहे हिमाचल के 9 लोगों के लिए एक बार फिर अल्ट्रा मैराथन धावक ने दौड़ने का निर्णय लिया है। यह ऐसे रोगी है जो आर्थिक कारणों के चलते इलाज करा पाने में अब असहाय साबित हो चुके है। ऐसे में सुनील इनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आए हैं।

    इन 9 जटिल रोगों से जूंझ रहे विशेष लोगों के लिए सुनील चैरिटी दौड़ करेंगे। सुनील की यह दौड़ कल वीरवार को नाहन के काली स्थान से शुरू होगी। नाहन से पावंटा फिर शिलाई, यहां से नेरवा-चौपाल होते हुए जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू, रामपुर तक दौड़ लगाएंगे। फिर रामपुर से वाया ठियोग-नारकंडा होते हुए शिमला में दौड़ समाप्त करेंगे।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनील की यह शरीर को तोड़ देने वाली दौड़ 10 दिन में समाप्त हो जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मानवता की इस महाजंग में भी वे अपना योगदान करें। ताकि इन 9 जिंदगियों को फिर से नया जीवन मिल सके। बता दें कि सुनील शर्मा अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक है।

    जोकि एक बार नहीं बल्कि सैकड़ों बार कई हजारों किलोमीटर की दौड़ लगा चुके हैं। विदेशों में कई बार ऐसी दौड़ हुई, जिसमें सुनील ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि असहाय लोगों के प्रति सुनील प्रथम पंक्ति में आकर खड़े हो जाते हैं। द ग्रेट सिरमौर रन फॉर के तहत यह उनकी चौथी चैरिटी दौड़ है।

    जबकि इससे पहले वे दौड़कर इकट्ठा किए गए पैसों से कई लोगों को जीवन दे चुके हैं। बता दें कि इस बार शिलाई, राजगढ़ पंजाहल, त्रिलोकपुर और नाहन से ताल्लुक रखने वाले किडनी-कैंसर आदि के 9 रोगियों के लिए उन्होंने दौड़ने का निर्णय लिया है। वहीं हिमाचल नाउ न्यूज़ भी इनके जज्बे को साधुवाद कहते हुए लोगों को अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील करती है।

  • शहर का बिला राउंड और यशवंत बिहार बगैर स्ट्रीट लाइट

    शहर का बिला राउंड और यशवंत बिहार बगैर स्ट्रीट लाइट

    विधायक ने लिया कड़ा संज्ञान बोले कामना करने वाले अधिकारियों को भुगतना होगा परिणाम

    HNN News नाहन

    शहर में पटरी से उतर रही कई अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक अजय सोलंकी अब फॉर्म में आ गए हैं। शहर के कुछ हिस्सों से स्ट्रीट लाइट के कई दिनों से बंद रहने के चलते उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है।

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर के विला राउंड क्षेत्र तथा यशवंत विहार आईटीआई आदि क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की रोशनी गायब है। हालांकि इस समस्या की बाबत नाहन नगर परिषद पूरी तरह से पलके मूंदे बैठी है। वही विधायक अजय सोलंकी के संज्ञान में आते ही उन्होंने जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बहाल करने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।

    यशवंत बिहार में जागरूक महिला प्रमिला ठाकुर रंजना गुड्डी मीनाक्षी सहित राजेश ठाकुर धीरज वालिया सुरेंद्र ठाकुर राजन आदि स्थानीय निवासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से इस कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है।

    इन लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड के एसडीओ अक्सर सीट पर मिलते नहीं हैं। यही नहीं उनकी निष्क्रियता के चलते शहर की विद्युत व्यवस्था केवल अधिशासी अभियंता पर ही निर्भर हो गई है।

    इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट ना जलने के चलते नशेड़ी और शराबियों के लिए बैठने का ठिकाना बन गया है। तो वही जंगल के नजदीक होने के कारण अंधेरे में खतरनाक जानवरों और जहरीले जीव जंतुओं का डर भी सताने लग पड़ा है।

    यही नहीं नहान मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल भी यशवंत बिहार में है जहां प्रशिक्षु डॉक्टर रात को भी इमरजेंसी ड्यूटी देकर वापस हॉस्टल आते हैं। मगर कॉलोनी के पूरे तरह से अंधेरे में बगैर स्ट्रीट लाइट के हर वक्त उन्हें असामाजिक तत्वों का भी डर बना रहता है।

    यशवंत विहार कॉलोनी की महिला शक्ति विंग की प्रधान प्रमिला ठाकुर ने विधायक अजय सोलंकी से निवेदन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए।

    वही अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि यशवंत विहार से ट्रीट लाइट बंद होने की उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर एसडीओ के पास गए थे मगर वह उन्हें मिले नहीं थे। विला राउंड की लाइट को लेकर उन्होंने कहा कि वहां जैन बंधुओं द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स के लिए रूमेटेल डालने के दौरान ट्रक ने बिजली के पोल तोड़ दिए थे।

    उन्होंने कहा कि बिजली के पोल आज ठीक कर दिए गए हैं कल इस क्षेत्र में भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यशवंत विहार में भी उन्होंने विद्युत कर्मियों को व्यवस्था बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

    वही विधायक अजय सोलंकी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ना केवल स्ट्रीट लाइट बल्कि शहर में किसी भी तरह की अव्यवस्था और जन समस्याओं के प्रति यदि कोई भी अधिकारी लापरवाही करता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है उन्हें व्यवस्था की पटरी पर सुचारू किया जाएगा।