Category: Editor’s Pick

  • सुक्खू सरकार के इन्वेस्टमेंट ब्यूरो फार्मूले पर सवालिया निशान

    सुक्खू सरकार के इन्वेस्टमेंट ब्यूरो फार्मूले पर सवालिया निशान

    धारा 118 के बगैर नहीं बन पाएगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इन्वेस्टर्स का लैंड बैंक पर भरोसा नहीं

    HNN/ नाहन

    हिमाचल प्रदेश के रेवेन्यू विभाग में जहां दर्जनों इन्वेस्टर्स के टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट धारा 118 के दर्जनों मामले लटके पड़े हैं। वहीं नया इन्वेस्टर्स इन्वेस्टमेंट ब्यूरो सिस्टम सवालिया निशान लगा रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर कई इन्वेस्टर्स का कहना है कि उपायुक्त कार्यालय से 118 की परमिशन के मामले समय पर भेज दिए जाते हैं, मगर शिमला पहुंचते ही इन परमीशनों पर लेटलतीफी के आरोप लग जाते हैं।

    इन्वेस्टर्स का यह तक कहना है कि जब तक बड़े साहब तक पैकेट नहीं पहुंच जाता है तब तक परमिशन की फाइल ऑब्जेक्शन पर ऑब्जेक्शन अटकी रहती है। ऐसे में इन्वेस्टर्स सरकार के इन्वेस्टमेंट ब्यूरो ड्राफ्ट को लेकर भी अब नजरें फेरने लग पड़ा है। इन्वेस्टर्स का कहना है कि सरकार भी तभी तो सारी परमिशन अपनी जिम्मेवारी से देगी जब उसकी अपनी जमीन की रजिस्ट्री होगी।

    इन्वेस्टर्स का कहना यह भी है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट में 118 को भी रखा जाता है। उनका यह भी कहना है कि जिस बैंक से लोन लिया जाएगा वह जमीन की कीमत और जमीन की परमिशन भी देनी पड़ती है। हालांकि सरकार के इन्वेस्टर्स ब्यूरो सिस्टम में धारा 118 की अनुमति भी शामिल की गई है। मगर इसको लेकर भी इन्वेस्टर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

    इन्वेस्टर्स का मानना है कि सरकार जिस एक्टिव लैंड बैंक की बात कर रही है वह क्या इन्वेस्टर्स की इच्छा अनुरूप होगा या नहीं इस पर भी संशय है। असल में यह संशय इसलिए खड़ा हो रहा है कि जो प्रमुख बॉर्डर एरिया के इंडस्ट्रियल एरिया है, वहां कहीं भी लैंड बैंक नहीं है। ऐसे में इन्वेस्टर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार के साथ-साथ ट्रक यूनियन के दबाव के चलते अपर एरिया में इन्वेस्टमेंट को घाटे का सौदा बता रहे हैं।

    इन्वेस्टर्स का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में बहुत से ऐसे उद्योग हैं जो बंद हो चुके हैं, वहां पर इन्वेस्टमेंट किया जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। मगर यहां सबसे बड़ी समस्या उन्हें सरकार के द्वारा दी जाने वाली 118 की परमिशन है। इन्वेस्टर्स कुछ पुराने उद्योगपतियों का कहना है कि जब तक सरकार सचिव स्तर पर स्टाफ में परिवर्तन नहीं करती तब तक 118 उनके गले का फांस बनी रहेगी।

    उद्योगपतियों का यहां तक कहना है कि 118 धारा से उन्हें कोई नुकसान नहीं है और ना ही हम इसका विरोध करते हैं। बल्कि 118 की परमिशन में जिस तरीके से इन्वेस्टर को प्रताड़ित किया जाता है, चक्कर पर चक्कर कटवाए जाते हैं वह सीधे तौर पर भ्रष्टाचारी चलन का इशारा करती है।

    उद्योग इन्वेस्टर्स का कहना है की सरकार पहले लंबित पड़ी 118 की परमिशन को टाइम बाउंड करें। यही नहीं जो 118 की परमिशन में ऑब्जेक्शन लगाए जाते हैं उनकी क्लीयरेंस इन्वेस्टमेंट ब्यूरो के माध्यम से करवाई जाए तो निश्चित तौर पर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करना फायदे का सौदा होगा।

  • नाहन यशवंत विहार में पागल कुत्ते का आतंक

    नाहन यशवंत विहार में पागल कुत्ते का आतंक

    आने-जाने वाले लोग खौफ के साए में, दूध बेचने वाले को काटने का किया प्रयास

    HNN/ नाहन

    जिला मुख्यालय नाहन के यशवंत विहार में पिछले 2 दिनों से पागल कुत्ते के कारण दहशत का माहौल है। एनएच-907 पर पेट्रोल पंप के आसपास यह भूरे रंग का पागल कुत्ता कई लोगों को काटने का प्रयास कर चुका है।

    रविवार की सुबह भी पागल कुत्ते के द्वारा नजदीक गांव से दूध बेचने आने वाले व्यक्ति को काटने का प्रयास किया गया। यही नहीं सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी काटने का प्रयास किया, जिसके चलते लोगों में भय का माहौल है।

    लोगों का कहना है कि भूरे रंग का यह कुत्ता चुपचाप पीछे से आकर टांग पकड़ता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि ना केवल यशवंत विहार बल्कि शहर में भी कुत्तों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है।

    बता दें कि गर्मियों में कुत्तों के पागल होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। बावजूद इसके नगर पालिका और पशुपालन विभाग इन घटनाओं को लेकर बेखबर नजर आ रहा है।

    यही नहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो सुबह-सुबह खतरनाक पिटबुल जैसे कुत्तों के साथ घूमने निकलते हैं जिसके चलते लोगों को हर वक्त जान का भय बना रहता है। सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की वजह से दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है।

    स्थानीय निवासी यशवंत विहार सोसायटी के महासचिव राजेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह, यशपाल आदि ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र को पागल कुत्ते के आतंक से निजात दिलाई जाए।

  • नाहन एसआईयू टीम ने पकड़ा शराब और बीयर का बड़ा जखीरा

    नाहन एसआईयू टीम ने पकड़ा शराब और बीयर का बड़ा जखीरा

    नाके पर खड़ी टीम को देखकर पहले ही फरार हुआ आरोपी, माल बरामद

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम नाहन के द्वारा शराब और बियर का एक बड़ा जखीरा बरामद करने में कामयाबी हासिल की गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी डस्टर गाड़ी संख्या (DL ca-1900) को लेकर कालाअंब की ओर से पांवटा साहिब की ओर जा रहा था।

    घटना सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को इनपुट मिला कि डस्टर गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में दोसड़का की ओर आ रही है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल राकेश, विशाल, विनोद, विशाल, तुरिया आदि सहित फौरन वक्त न जाया करते हुए दोसड़का एनएच-07 पर नाका डालकर मुस्तैद हो गए।

    अज्ञात व्यक्ति ने दूर से ही पुलिस को देखते ही गाड़ी मौके पर छोड़ते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि ड्राइवर फरार हो चुका है मगर गाड़ी में पीछे की ओर बड़ी मात्रा में शराब और बीयर की पेटियां रखी हुई थी। एसआईयू टीम के द्वारा गाड़ी से निकालकर जब बरामद जखीरे को गिना गया तो पता चला कि पेटियों में सेल फॉर पंजाब की 17 पेटियां रॉयल स्टैग तथा 20 पेटी बियर की निकली।

    एसआईयू टीम के द्वारा कथित आरोपी को जंगल के आसपास तलाशा गया मगर वह भाग जाने में सफल रहा। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा गाड़ी सहित अवैध शराब और बियर को जब्त कर मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।

    उधर, इस मामले में डीएसपी मीनाक्षी शाह ने बताया कि अभी मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। बरहाल सिरमौर पुलिस की पैनी नजर से शराब की तस्करी के धंधे पर बड़ी नकेल लगी है। मगर अब यह जांच का विषय है कि बरामद किया गया जखीरा सिरमौर में ही खपना था या फिर यह उत्तरांचल की ओर जा रहा था।

    एक बात तो तय है कि जिस प्रकार इस बार बड़े महंगे दामों पर शराब के ठेके नीलाम हुए हैं ऐसे में शराब के अवैध कारोबार के ऊपर भी अब और अधिक पैनी नजर रखने की पुलिस को जरूरत होगी।

  • बलवीर ठाकुर होंगे जिला सिरमौर भाजपा के महामंत्री

    बलवीर ठाकुर होंगे जिला सिरमौर भाजपा के महामंत्री

    जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने करी नियुक्ति बोले 2024 का रण करेंगे फतेह

    HNN News नाहन

    जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा जिला सिरमौर भाजपा संगठन में एक बड़ी नियुक्ति दी गई है। भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा हरिपुरधार के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर ठाकुर को जिला सिरमौर भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

    बलवीर ठाकुर की नियुक्ति को लेकर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

    विनय गुप्ता का कहना है कि जिला सिरमौर में भाजपा संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने जा रहे संसदीय चुनाव में एक बार फिर से शिमला संसदीय सीट पर भाजपा का ही कब्जा होगा।

    उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में विकास की निरंतरता को कांग्रेस सरकार के आने के बाद विराम लग गया है। दूसरों को ढोप शंख कहने वाले आज खुद गपोड शंख साबित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बलवीर ठाकुर भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान सिपाही रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिला सिरमौर में भाजपा संगठन में और ज्यादा मजबूती आएगी।

  • हिमजनक मंच व स्टेप्को सोसाईटी की बड़ी पहल

    हिमजनक मंच व स्टेप्को सोसाईटी की बड़ी पहल

    रंगमंच कलाकार अब शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता में देंगे अपना योगदान और होंगे नुक्कड़ नाटकों के मंच

    एचएनएन न्यूज

    सिरमौर जिला के रंगमंच कलाकार अब शहर के सौंदर्यीकरण व स्वछता में अपना योगदान देंगे।यह निर्णय विश्व रंग मंच दिवस पर मंगलवार को नाहन के रंग मंच कलाकारों ने संयुक्त रूप से लिया।

    बड़ी बात तो यह भी होगी कि कर्मी नुक्क्ड नाटकों का मंचन भी करेंगे ।यह निर्णय मंगलवार को विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर हिमजनक मंच व स्टेप्को सोसाईटी नाहन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसिय कार्यक्रम के दौरान रंगमंच कर्मियों ने किया!

    विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर नाहन के कच्चा टैक में गीत,गोशषठी कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्व जाने माने लेखक नासीर युसुफ जई की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें शहर के नामी रंगमंचकर्मी व कवि रामकुमार सैनी ने विशेष अथिती के तौर पर शिरकत करी।

    कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष केएस नेगी ने कहा कि वर्ष 1962 में फ्रांस के सुप्रसिद्व रंगकर्मी ने विश्व रंगमंच दिवस की नीव रखी थी।

    इसके अलावा 2002में भारतीय सिनेमा जगत के प्रसिद्व रंगमंच कर्मी व नाटयकार अभिनेता गिरीश कनार्ड द्वारा पहली बार रंगमंच का संदेश दिया गया था इस दौरान कार्यक्रम में देव ठाकूर द्वारा भगवान परशुराम वंदना प्रस्तुत की गई।

    जबकि गीताराम तोमर द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम में नाहन हर की रंगमंच की कर्मी गीता कैथ ने विरह गीत से खुब वाह वाही पाई।जबकि सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल के सचिव विशाल कशयप, अंकित नीटू ने गजल पेशकर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए।

    इस मोके पर पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष राकेश थापा ने नगर परिषद के माध्यम से सभी शहर के 13 वार्ड में जन स्वच्छता अभियान को नुक्क्ड नाटक के माध्यम से भी बढावा देने का सुझाव दिया।

    इस दौरान कार्यक्रम में स्टेपको संस्था के निदेशक रजित सिंह कंवर काजल,लायकराम शर्मा, कमल सतपाल, अमन कुमार, अशु शर्मा,अराधना, सिद्वार्थ नेगी, वसीम अहमद,मोनू यादव समेत लगभग दो दर्जन कलाकार व रंगकर्मी इत्यदि मौजूद रहे!

  • डीसी सिरमौर ने सम्मानित किए जिला के एसएमसी

    डीसी सिरमौर ने सम्मानित किए जिला के एसएमसी

    समुदाय की शिक्षा पद्धति में सहभागिता बालक एवं बालिकाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण- गौतम

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के नाहन स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला सिरमौर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त राम कुमार गौतम ने सिरमौर के सभी शिक्षा खंडों के समुदाय के सदस्यों को टोपी, मफलर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिला उपायुक्त सिरमौर ने समारोह में उपस्थित सभी व्यक्तियों का मार्गदर्शन किया एवं दिशा निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि समुदाय की शिक्षा पद्धति में सहभागिता बालक एवं बालिकाओं के शैक्षिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें यह भी प्रयास करना चाहिए की हमारे बच्चे अन्य सह पाठ्य क्रियाओं में भी भाग ले। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

    उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न इंटरवेंशंस में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और किसी भी कार्यक्रम को आयोजित कर ने के लिए सराहनीय प्रयास करते हैं। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जिला भर से आए एसएमसी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने नजदीकी स्कूलों की प्रबंधन समिति को सहयोग का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए एसएमसी के सदस्य अहम भूमिका निभा सकते हैं। उपायुक्त रामकुमार गौतम में कहां के हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध हो।

    इस अवसर पर जिला भर के 14 शिक्षा खंडों से एसएमसी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने एसएमसी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने समारोह में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी वर्ग का औपचारिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    साथ ही उन्होंने जिला उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम , जिला शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा ) करमचंद धीमान , जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) गुरु जीवन शर्मा जिला शिक्षा उपनिदेशक(निरीक्षण) गोरखनाथ को टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

    विद्यालय प्रबंधन समिति के जिला समन्वयक एवं उप प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज ने बताया की इस समारोह में लगभग 90 समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया गया है। इस समारोह का उद्देश्य विद्यालय और समुदाय दोनों की सहभागिता से बालकों के शैक्षिक स्तर को अपनेपन के साथ बढ़ावा देना है।

    साथ ही इस समारोह में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल और वालिया शिक्षा खंड माजरा विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता इन्होंने भी समारोह में अपने सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर कार्यक्रम में समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • टू प्लस वन नहीं अब 118 को मिले 5 साल

    टू प्लस वन नहीं अब 118 को मिले 5 साल

    5 साल भी यदि गैर हिमाचली नहीं कर पाया इस्तेमाल तो जमीन हो जाएगी सरकार की

    HNN/ नाहन

    विधि सचिव शरद कुमार लगवाल की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है कि प्रदेश में लग रहा टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट के संशोधन की तमाम प्रक्रिया पूरी हो गई है। राष्ट्रपति से इजाजत मिलने के बाद विधि सचिव शरद कुमार लगवाल की ओर से संशोधित एक्ट की अधिसूचना जारी की गई है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार गैर हिमाचली को जमीन के इस्तेमाल करने की अवधि को 2 प्लस 1 से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। ऐसे में यदि गैर हिमाचली द्वारा प्रदेश में खरीदी गई जमीन का इस्तेमाल 5 साल में भी नहीं हो पाया तो वह जमीन सरकारी खाते में निहित हो जाएगी। बता दें कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 में 118 को प्रोटेक्शन दी गई है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा 1 मार्च 2023 को इस संशोधन को अनुमोदित कर दिया गया है। असल में अभी हिमाचल में जमीन खरीद कर उसका इस्तेमाल करने को लेकर 2 साल की समय अवधि दी जाती है। जिसमें 1 साल का अतिरिक्त समय सरकार के द्वारा विशेष परिस्थितियों में दिया जाता था।

    118 की परमिशन में विभाग की ओर से देरी किए जाना अथवा प्रक्रिया में लंबा समय लगना निवेशक को नागवारा गुजरता था। ऐसे में प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करने वाले इन्वेस्टर्स को भारी परेशानी भी उठानी पड़ती थी। 118 के चलते बाहरी निवेशक प्रदेश में निवेश करने से भी परहेज करने लग पड़े थे।

    जिसका प्रदेश के विकास पर विपरीत फर्क भी पढ़ रहा था। हालांकि इस एक्ट में संशोधन को लेकर जयराम सरकार के द्वारा भी प्रयास किए गए थे। मगर अब धारा 118 के संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है।

  • 52के हुए सुरेश कश्यप गंगा अपार्टमेंट में लगा बधाई देने वालों का तांता

    52के हुए सुरेश कश्यप गंगा अपार्टमेंट में लगा बधाई देने वालों का तांता

    मोदी सरकार की गुड लिस्ट में गिने जाते हैं शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद

    HNN News दिल्ली

    पच्छाद के पतलांह गांव में 23 मार्च 1971 को जन्मे शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप 52 वर्ष के हो गए हैं। सैनिक पृष्ठभूमि से रहे सांसद भले ही अर्थ शतक पार कर चुके हो मगर देखने में आज भी स्वीट 40 नजर आते हैं।

    चूकि इन दिनों सेशन के चलते वह दिल्ली में व्यस्त हैं लिहाजा शाम को वीरवार के दिन उनके निवास स्थान गंगा अपार्टमेंट में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि सांसद सुरेश कश्यप जितने हिमाचल प्रदेश में लोकप्रिय हैं उतने ही दिल्ली में भी उनके चाहने वाले बहुत है। इसकी बड़ी वजह सुरेश कश्यप की सादगी और मोदी सरकार तथा संगठन में वह पीएम तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गुड लिस्ट में भी शामिल है।

    वही हिमाचल प्रदेश से पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी विधायक रीना कश्यप बलदेव भंडारी जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सोलन भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य बलदेव तोमर सुरेंद्र नेहरू बलदेव कश्यप आदि ने सांसद को जन्म दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना करी।

    वही सुरेश कश्यप ने भी उनको बधाई प्रेषित करने वाले हैं तमाम शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में विकास रुक गया हो मगर केंद्र से प्रायोजित तमाम योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को बराबर मिलता रहेगा।

    उन्होंने कहा प्रदेश में वर्ष 2024 में सभी संसदीय सीटों पर भाजपा की ही जीत होगी तथा देश में फिर से मोदी सरकार काबिज होगी।

  • सिरमौर पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, डेढ़ घंटे में बरामद की चोरी हुई गाड़ी

    सिरमौर पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, डेढ़ घंटे में बरामद की चोरी हुई गाड़ी

    चौकी इंचार्ज की रणनीति पर धर्मदास ने लीड करते हुए हरियाणा में दी दबिश

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर कच्चा टैंक पुलिस की टीम ने नाहन से चोरी हुई पिकअप संख्या (एचपी71-15 11) को मात्र डेढ़ घंटे में दूसरे राज्य से बरामद कर रिकॉर्ड कायम कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कुंडी निवासी साबिर मोहम्मद ने वीरवार की सुबह 8:00 बजे कच्चा टैंक पुलिस चौकी में अपनी पिकअप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    साबिर मोहम्मद का यह वाहन नाहन नगर परिषद के पास कचरा ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। साबिर ने बताया कि सुबह उसके चालक का फोन उसको आया की जहां गाड़ी खड़ी की गई थी गाड़ी मौके पर नहीं है। ऐसा सुनते ही मोहम्मद साबिर के होश उड़ गए और वह तुरंत गैस गोदाम के पास पहुंचा।

    गाड़ी को मौके पर ना पाकर चालक सहित साबिर मोहम्मद ने कच्चा टैंक चौकी में 8:00 बजे गाड़ी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर के द्वारा अपने सबसे काबिल और तेज तरार हेड कांस्टेबल धर्मदास को टीम लीड करने का आदेश दिया।

    धर्मदास के साथ टीम में शामिल हुए होमगार्ड देवेंद्र सिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर साथ बिठाकर बनाई गई रणनीति के अनुसार गाड़ी की तलाश में निकल पड़े। वहीं दोसड़का में साइबर कंट्रोलिंग सिस्टम पर काबिल पुलिस हेड कांस्टेबल को बिठाकर सीसीटीवी को खंगाला गया।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी करीब 11:30 बजे के आसपास दोसड़का से अज्ञात चोरों के द्वारा ले जाती हुई नजर आई। चोर गाड़ी को हरियाणा कालाअंब की ओर से ले जाते हुए नजर आए। दोसड़का में तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइबर टेक्निक को अपनाते हुए धर्मदास चोरी किए हुए वाहन के पास पहुंच गए।

    सादे कपड़ों में पुलिस को गाड़ी के पास जाते देख शातिर चोर पहले से ही फरार हो गए। पुलिस का दावा यह भी है कि वह जल्द ही चोरों को भी शिकंजे में ले लेगी। चोरी हुए वाहन को बरामद किए जाने पर वाहन मालिक ने सिरमौर पुलिस का दिल से आभार भी व्यक्त किया।

    वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर जिला सिरमौर पुलिस कप्तान के द्वारा टीम की कमर भी थपथपाई गई। बरहाल मामला चोरी का दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • सिरमौर में फेल हुआ राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम

    सिरमौर में फेल हुआ राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम

    14,575 स्कूली कन्याओं को कोविड- के बाद से नहीं मिला आयरन और फोलिक एसिड

    HNN/ नाहन

    भारत सरकार का एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम जिला सिरमौर में धड़ाम हो गया है। जिला सिरमौर के स्कूलों में पढ़ने वाली करीब 14,575 लड़कियों को कई महीनों से आयरन और फोलिक एसिड की टेबलेट नहीं मिल पाई है। जिसके चलते बच्चियों में कमजोरी को लेकर बनाया गया सुरक्षा चक्कर टूटने लग पड़ा है।

    हालांकि अधिकतर स्कूलों के प्रिंसिपलस का कहना है कि उनके पास आयरन की कुछ टेबलेट पड़ी है मगर वह सब एक्सपायर हो चुकी है। मालियों, बर्मा पापड़ी, रामाधौन आदि विद्यालयों के प्रिंसिपल का कहना है कि उनके स्कूलों में नवंबर के बाद से फॉलिक और आयरन के टेबलेट नहीं आई हैं। हालांकि एल्बेंडाजोल और सिरप की सप्लाई बराबर आ रही है।

    मगर आयरन और फोलिक एसिड की सप्लाई खबर लिखे जाने तक जिला मुख्यालय नहीं आ पाई थी। अब आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत साल में दो या तीन बार एनीमिया के लिए स्क्रीनिंग भी की जाती है। सूत्रों की माने तो जिला सिरमौर में महिलाओं सहित बच्चियों में भी काफी डेफिशियेंसी पाई गई है।

    जिला सिरमौर में महिलाओं की साक्षरता दर 78.8 फीसदी है। वहीं 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं हैं। 2011 की मतगणना के अनुसार जिला में 2,53,566 महिलाएं हैं। तो 2022-23 का अनुमानित चार्ट अगर बनाया जाता है तो जिला में 6 लाख 12 हजार 300 महिलाएं हैं। ऐसे में जहां स्कूली बच्चियों को आयरन के टेबलेट एनीमिया में ज्यादा जरूरत होती है।

    वहीं गर्भवती स्त्रियों को फोलिक एसिड की टेबलेट की ज्यादा जरूरत होती है। जिला के स्वास्थ्य विभाग में इनकी सप्लाई का ना आना फिलहाल चिंता का विषय है। उधर, जिला सिरमौर के सीएमओ अजय पाठक का कहना है कि स्कूलों में एल्बेंडाजोल और सिरप बराबर सप्लाई दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद सप्लाई नहीं आई थी मगर आयरन की आज सप्लाई आई है।